कांकेर.
कांकेर पुलिस ने मारपीट कर अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा बाथरूम में बंद कर निर्वस्त्र करके युवक के साथ मार-पीट किया गया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई थी। कांकेर एडिशनल एसपी दिनेश सिन्हा ने बताया कि दो युवकों ने मामला दर्ज कराया था कि नगर के एक वार्ड में एक युवती से बात कर रहा था। तभी वह अपने रूम में चली गई।
इसी दौरान कुछ युवकों ने प्रार्थी को बाथरूम में बन्द कर दिए और स्कार्फ बांध कर दूसरे जगह ले गए। तीन युवकों ने मिलकर प्रार्थी को नग्न कर मारपीट कर वीडियो बनाया था। पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि तीन युवकों को पूरे मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जिसमे से एक आरोपी पहले भी नशीली दवाई के बिक्री के मामले में आरोपी हैं और जेल जा चुका है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









