‘नक्सलवाद से ज्यादा खतरनाक धर्मांतरण, हिन्दुओं को कर रहे एकजुट’, छत्तीसगढ़-कांकेर पहुंचे आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री

कांकेर. बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कांकेर में धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया। धीरेन्द्र शास्त्री ने धर्मांतरण को नक्सलवाद से बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद व्यक्ति विशेष को टारगेट करते रहे है जबकि धर्मांतरण पूरे समाज को निशाना बनाकर किया जा रहा है, जिसे रोकना बेहद जरूरी है, धर्मांतरण को रोकने पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के देश भर में पद यात्रा करने की बात भी कही है, साथ ही छत्तीसगढ़ के बस्तर और जशपुर में जल्द कथावाचन करने की बात कही है। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के कई इलाके ऐसे हैं जहां आज भी आसानी से पहुंच नहीं सकते हैं। ऐसे इलाकों में ही भोले-भाले आदिवासियों को लालच देकर धर्मांतरण कराया गया हैय़ उन्होंने कहा कि हिन्दू को छोड़कर बाकी समाज में एकजुटता है। लेकिन हिंदुओं में एकजुटता की कमी है और वो अपने हिन्दू समाज को जोड़ने के लिए ही प्रयास कर रहे हैं। धीरेन्द्र शास्त्री ने धर्मांतरण को लेकर लगातार प्रहार करते हुए मिशनरियों के स्कूलों में बच्चों को भेजने के बजाय गुरुकुल शिक्षा पद्धति पर जोर देने की भी बात कही है। गौरतलब हो कि कल पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के कार्यक्रम के दौरान ही धर्म परिवर्तन कर मिशनरी समाज में शामिल हो चुके 11 परिवार ने वापस हिन्दू धर्म में वापसी भी की है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कांकेर से अपने पुराने रिश्ते का जिक्र करते हुए बताया कि जिस पहाड़ा वाली मां भुनेश्वरी के दरबार में वो महायज्ञ में शामिल होने पहुंचे हैं। वहां वो पहले भी आ चुके हैं और यहां से उनका पुराना नाता रहा है। बता दें कि धीरेन्द्र शास्त्री कई साल पहले कांकेर में लंबा समय बिता चुके हैं। recent visitors 101

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कराई नष्ट, छत्तीसगढ़-कांकेर की तीन होटलों में मिली कीड़ेयुक्त मिठाई

कांकेर. दीपावली और अन्य महत्वपूर्ण पर्वों को ध्यान में रखते हुए होटलों व रेस्टोरेंटों में लगातार दबिश देकर मिठाइयों व अन्य खाद्यान्न सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। इसी क्रम में जिले के पखांजूर में विमल कुमार सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में तीन अलग-अलग होटल एवं रेस्टोरेंट में दबिश देकर जांच की गई। इस दौरान मेसर्स ओम स्वीट्स पखांजूर में 10 किलोग्राम से अधिक मात्रा में खराब व बरसाती कीट लगे मिठाइयों को नष्ट कराया गया। साथ ही रसगुल्ला और खीर कदम के नमूने, राधा गोविंद मिष्ठान भंडार पखांजूर से लगभग पांच किलो  बरसाती कीट लगे रसगुल्लों को मौके पर ही नष्ट कराया गया और सैंपल के लिए पेड़े का नमूना परीक्षण हेतु लिया गया। इसी तरह साहा स्वीट्स पखांजूर से तीन किलो अमानक एवं गुणवत्ताविहीन चमचम नष्ट कराया जाकर रसगुल्ला और काला जामुन का नमूना जांच के लिए लिया है। इस प्रकार तीन फर्म से लगभग 18 किलोग्राम मिठाइयों को नष्ट कराया गया। उन्होंने बताया कि आगे भी यह कार्रवाई सतत जारी रहेगी। recent visitors 43

आंदोलन में शामिल होने जा रहे 6 शिक्षक घायल, छत्तीसगढ़-कांकेर में पेड़ से टकराई कार

कांकेर. प्रदेशभर के शिक्षक आज अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में बड़ा धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे 6 शिक्षकों के साथ सड़क हादसा हो गया. पंखांजूर से कांकेर जिला मुख्यालय जाते वक्त दुर्गुकोंदल थानाक्षेत्र के पुत्तरवाही के पास शिक्षकों की कार पेड़ से जा टकराई. इस घटना में कार बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई और कार में सवार सभी शिक्षकों को मामूली चोट आई है. दरअसल,  प्रदेश के शिक्षकों में संविलियन के बाद उनकी वर्षो की पुरानी सेवा को शून्य किये जाने से बड़ी नाराज़गी है. इसके कारण उन्हें कर्मचारियों को मिलने वाले त्रिस्तरीय क्रमोन्नति/ समयमान वेतनमान से वंचित होना पड़ रहा है. OPS में पूर्ण पेंशन नहीं मिल पायेगा, ग्रेज्युटी, कैशलीव जैसी सुविधाओं में भी आंशिक लाभ ही मिल पायेगा, क्योंकि इन सबका पूर्ण लाभ लेने के लिए निर्धारित समयावधि की सेवा आवश्यक होती है. पुरानी सेवा गणना नहीं होने से कई तरह की वेतन विसंगतियां भी शिक्षक एल बी संवर्ग के वेतनमान में आई है. शिक्षकों का कहना है कि वेतन विसंगति को दूर करने की बात मोदी गारंटी में वर्तमान सरकार ने खुद अपने संकल्प पत्र में लिखा है. ऐसे में अपनी इन्ही मांगो को लेकर प्रदेश के 1 लाख 80 हजार शिक्षक आज 24 अक्टूबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में बड़ा धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. बता दें, संविलियन आंदोलन के बाद यह पहला आंदोलन होगा, जिसमें सभी प्रमुख शिक्षक संगठन एक साथ एक मंच पर आकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा बनाकर आंदोलन कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा की 5 सूत्री मांगें — 0- मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर कर सभी एलबी संवर्ग को क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान किया जाए. 0- पुनरीक्षित वेतनमान में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणांक पर वेतन का निर्धारण किया जाए. 0- पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए सभी शिक्षक को पुरानी पेंशन को निर्धारित करते हुए भारत सरकार द्वारा 2 सितंबर 2008 के जारी आदेश के समान 33 वर्ष में पूर्ण पेंशन के स्थान पर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान किया जाए. 0- उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा डबल बैच द्वारा पारित निर्णय के तहत सभी पात्र शिक्षकों के लिए क्रमोन्नति समयमान का विभागीय आदेश जारी किया जाए. 0- शिक्षक और कर्मचारियों को केंद्र के समान 1 जुलाई 2024 से 3% महंगाई भत्ता दिया जाए. जुलाई 2019 से देयतिथि पर महंगाई भत्ते के एरियर राशि का समायोजन जीपीएफ और सीजीपीएफ खाता में किया जाए. recent visitors 55

सीएम विष्णुदेव ने बताया सरकार को बदनाम करने की साजिश, छत्तीसगढ़-कांकेर के भाजपा नेता का वीडियो वायरल

कांकेर/रायपुर। कांकेर में भानुप्रतापपुर से भाजयुमो मंडल अध्यक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह नोटों की गड्डियों के साथ कार से सफर करते नजर आ रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है. वहीं अब इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि नोटों के बंडल वाले वीडियो का वेरीफाई कर रहे हैं. आजकल फेक वीडियो भी बहुत चल रहा है. हमारे लोग और सरकार को बदनाम करने की साजिश चल रही है. बता दें कि मंगलवार को भानुप्रतापपुर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी का नोटों के गड्डियों के साथ कार में सफर करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. आकाश सोलंकी भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजा पांडे का करीबी माना जाता है. सुशासन तो गाड़ियों में नोट बनकर छलक रहा है – भूपेश बघेल नोटों के गड्डियों के साथ वीडियो पर पूर्व सीएम ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि क्या बात है! विष्णुदेव साय जी आपका “सुशासन” तो गाड़ियों में नोट बनकर छलक रहा है! पहचाना इन्हें जो नोट की गड्डियों के साथ मूछों में ताव दे रहे हैं? लीजिए, आसान कर देता हूं, ये भानुप्रतापपुर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी हैं. सुना है बेरोजगार हैं. सामान्य परिवार से आते हैं. अब ये बताइए कि ‘सुशासन’ में इसकी जांच होगी या वॉशिंग मशीन वाला फॉर्मूला लगेगा? 80 लाख रुपये नकद का खुलेआम दिखावा कर रहा- कांग्रेस छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा, भानुप्रतापपुर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी, जो कि कुछ ही महीने पहले बेरोजगार था, वह 70 से 80 लाख रुपये नकद का खुलेआम दिखावा कर रहा है. छोटे से भाजपा कार्यकर्ता के इस दौलत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनके बड़े नेता क्या गुल खिला रहे होंगे. क्या भाजपा सरकार की पुलिस, ईडी, आईटी कोई कार्रवाई करेगी या फिर सिर्फ निर्दोष कांग्रेसियों को सताया जाएगा? recent visitors 106

सरपंच व ग्राम प्रमुखों की कलेक्टर से की शिकायत, छत्तीसगढ़-कांकेर में परिवार के 12 लोगों का हुक्का पानी बंद

कांकेर. कांकेर के चारामा ब्लाक अन्तर्गरत एक गांव में एक परिवार का हुक्का पानी ही बन्द कर दिया गया. गांव में एक परिवार के 12 लोग रहते है उनके घर जाना और बात करने पर जुर्माना लगा दिया गया। परिवार आज कांकेर कलेक्टर दरबार पहुंचा और न्याय की गुहार लगा रहा है। परिवार के सदस्य जितेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि हम लोग ग्राम जेपरा से आए है हम लोग का गांव में हुक्का पानी बन्द कर दिया गया है उसे सुलझाने के लिए मांग कर रहे है. हम लोग का गांव में एक पैतृक संपत्ति था उस जमीन में घर बनाए है जिससे नाराज होकर ग्राम पंचायत सरपंच और प्रमुखों ने हुक्का पानी बन्द कर दिया गया है 12 दिन हो गए है हमारे घर कोई आता नही है न ही बात करते है. परिवार की युवती गीतांजलि सिन्हा ने बताया कि  गांव में एकतरफा निर्णय लेकर हमारा हुक्का पानी बन्द किया गया है. कोई बात करते हुए पाता जाता है तो 15000 रुपया जुर्माना लगाया जाएगा वही बात करते बताए जाने पर 5 हजार रुपए इनाम घोषित किया गया है. हमारा आए का जरिया एक दुकान है वंहा कोई आ जा भी नही रहा है. परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें धमकी भी दिया जा रहा है. बरहाल परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। जेपरा के सरपंच भागवत नेताम से फोन लाइन में बात किया गया तो उन्होंने बताया कि हुक्का पानी बन्द नही किया गया है. बस गांव के लोग बात चीत नही करते है. गांव के गुड़ी के जमीन में निर्माण कार्य कराया गया है. जिसे मना करने कर परिवार नही माना उसी कारण गांव के लोग बात नही करते है। गौरतलब हो कि परिवार के लोग एक वीडियो भी बनाए है जिसमे एक ग्रामीण द्वारा सायकल से घुम-घुम कर सूचना दिया जा रहा है कि जितेंद्र सिन्हा और उसके परिवार से हुक्का पानी बन्द रहेगा और आना जाना भी बन्द रहेगा. पूरा मामला सामने आने के बाद अब प्रशासन मामला में ग्रामीणों से बात करने की बात कह रहा है। recent visitors 52

घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का किया आह्वान, छत्तीसगढ़-कांकेर में निकाली तिरंगा यात्रा

उत्तर बस्तर कांकेर. आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आमजनों में देश भक्ति की भावना विकसित करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि के उद्देश्य से 09 से 15 अगस्त 2024 तक ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के नेतृत्व में जिले के नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर से पुराना बस स्टैण्ड तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में अधिकारी-कर्मचारी, एन.सी.सी. व स्काउट गाइड, पुलिस जवान शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में शामिल प्रतिभागियों द्वारा देशभक्ति के नारों के साथ जिले के सभी नागरिकों से अपने-अपने घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया गया। नरहरदेव स्कूल के मैदान में यात्रा की समाप्ति के पश्चात कलेक्टर द्वारा उपस्थित सभी लोगों को तिरंगा के सम्मान की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर, एसडीएम कांकेर श्री अशोक मार्बल, डीएसपी श्री जीएस साव सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। recent visitors 90

बुरी नजर से बचने के कारनामे की चर्चा, छत्तीसगढ़-कांकेर में CMHO ने दफ्तर में बंधवाया ताबीज

कांकेर. कांकेर में झाड़फूंक कराने के बजाए अस्पतालों में उपचार करा स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए लोगों को सलाह देने वाला स्वास्थ्य विभाग यदि स्वयं झाड़ फूंक करवाने लगे तो इसे क्या कहा जा सकता है। जी हां ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने मनमानी करते हुए सीएमएचओ कार्यालय में ही किसी बाबा से ताबीज बंधवा डाला। सवाल यह है कि यदि झाड़ फूंक तंत्र मंत्र से बीमारियों का उपचार होने लगे तो कराड़ों रूपये खर्च कर अस्पताल बनवाने की क्या आवश्यकता है। जिले के अंदरूनी इलाकों में आज भी स्वारस्थ्य सेवाओं का बेहद अभाव है। अस्पतालों में जो डॉक्टर व स्टाफ तैनात हैं वे भी मरीजों का उपचार नहीं करते ऐसे में लोगों का झाड़ फूंक का सहारा लेना भी मजबूरी है। बता दें कि तीन दिनों पूर्व ही कोयलीबेड़ा अस्पताल में उपचार के अभाव में एक बालक की मौत हो गयी। परिजन जब बच्चे को उपचार कराने अस्पताल ले गये तो वहां पदस्थ एकमात्र डॉक्टर भी नशे से धुत्त मिला था। अंदरूनी क्षेत्रों में चिकित्सा स्टाफ की लापरवाही के ऐसे ढेरों मामले सामने आ चुके हैं। जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है, लेकिन आज भी जिला अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज रेफर सेंटर के नाम से ही जाना जाता है, क्योंकि ट्रामा केयर आईसीयू जैसे महत्वपूर्ण सेवाएं अभी तक अधर में हैं। जिले के स्वास्थ्य विभाग में सबसे बड़े अधिकारी सीएमएचओ डॉ अविनाश खरे ने चेंबर के सामने ही तंत्र साधना में उपयोग किये जाने वाले धागे के साथ ताबीज भी बंधवाया है। सीएमएचो डॉ खरे जिले में पदस्थापना के साथ ही विवादों को लेकर सुर्खियों में हैं। आम लोगों को बीमारियों के उपचार के लिए तंत्र मंत्र करवाते तो देखा व सुना जाता रहा है,लेकिन स्वास्थ्य विभाग का सबसे बड़ा अधिकारी ही यदि अंधश्रद्धा को बढ़ावा देते देखा जा रहा है। यहां तंत्र-मंत्र वाले धागे के साथ ताबीज तीन दिनों पहले से बंधा देखा जा रहा है। सीएमएचओ डॉ खरे से इस संबंध में जानकारी चाही गयी तो उन्होंने स्वयं किसी भी तरह के तंत्र मंत्र वाले धागे या ताबीज बांधने की बात से साफ इंकार कर दिया। सीएमएचओ दफ्तर में सीसीटीवी कैमरा भी लगा है, जिससे यहां ताबीज बांधने की घटना को देखा जा सकता है।मैं स्वयं एक चिकित्सक होने के कारण टोने-टोटके पर विश्वास नहीं करता। यदि किसी ने कार्यालय के सामने कोई ताबीज बांधा है तो उसे निकलवाया जायेगा। recent visitors 98