कांकेर.
कांकेर के चारामा ब्लाक अन्तर्गरत एक गांव में एक परिवार का हुक्का पानी ही बन्द कर दिया गया. गांव में एक परिवार के 12 लोग रहते है उनके घर जाना और बात करने पर जुर्माना लगा दिया गया। परिवार आज कांकेर कलेक्टर दरबार पहुंचा और न्याय की गुहार लगा रहा है। परिवार के सदस्य जितेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि हम लोग ग्राम जेपरा से आए है हम लोग का गांव में हुक्का पानी बन्द कर दिया गया है उसे सुलझाने के लिए मांग कर रहे है.
हम लोग का गांव में एक पैतृक संपत्ति था उस जमीन में घर बनाए है जिससे नाराज होकर ग्राम पंचायत सरपंच और प्रमुखों ने हुक्का पानी बन्द कर दिया गया है 12 दिन हो गए है हमारे घर कोई आता नही है न ही बात करते है. परिवार की युवती गीतांजलि सिन्हा ने बताया कि गांव में एकतरफा निर्णय लेकर हमारा हुक्का पानी बन्द किया गया है. कोई बात करते हुए पाता जाता है तो 15000 रुपया जुर्माना लगाया जाएगा वही बात करते बताए जाने पर 5 हजार रुपए इनाम घोषित किया गया है. हमारा आए का जरिया एक दुकान है वंहा कोई आ जा भी नही रहा है. परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें धमकी भी दिया जा रहा है. बरहाल परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। जेपरा के सरपंच भागवत नेताम से फोन लाइन में बात किया गया तो उन्होंने बताया कि हुक्का पानी बन्द नही किया गया है. बस गांव के लोग बात चीत नही करते है. गांव के गुड़ी के जमीन में निर्माण कार्य कराया गया है. जिसे मना करने कर परिवार नही माना उसी कारण गांव के लोग बात नही करते है। गौरतलब हो कि परिवार के लोग एक वीडियो भी बनाए है जिसमे एक ग्रामीण द्वारा सायकल से घुम-घुम कर सूचना दिया जा रहा है कि जितेंद्र सिन्हा और उसके परिवार से हुक्का पानी बन्द रहेगा और आना जाना भी बन्द रहेगा. पूरा मामला सामने आने के बाद अब प्रशासन मामला में ग्रामीणों से बात करने की बात कह रहा है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









