शादी का झांसा देकर किया ब्लैकमेल, छत्तीसगढ़-कोण्डागांव में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

कोण्डागांव. कोण्डागांव जिले के माकडी थाना क्षेत्र में युवती से बर्बरता पूर्वक दुष्कर्म के आरोपी फिरोज अहमद को पुलिस ने महज 72 घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर पहले माकडी में शारीरिक संबंध बनाए और उसकी अश्लील तस्वीरें खींचीं। इन तस्वीरों का इस्तेमाल कर उसे मुंबई के धारावी तक ले गया, जहां भी उसने कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। मामले की शिकायत पीड़िता की मां ने कोण्डागांव कोतवाली में की, जिसके बाद केस दर्ज कर थाना माकडी में स्थानांतरित किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने बात नहीं मानी, तो उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इस घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने गृह जिले कोण्डागांव लौटी, जहां उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशन में, एएसपी कौशलेन्द्रदेव पटेल और साइबर प्रभारी सतीश भार्गव के नेतृत्व में टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई कर आरोपी फिरोज अहमद उर्फ शहरोज (22 वर्ष) को उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से हिरासत में लिया और ट्रांजिट रिमांड पर कोण्डागांव लाया गया। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। recent visitors 77

हॉस्टल में शॉवर से लटका मिला छात्रा का शव, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में सामान देने आए पिता इधर-उधर ढूंढते रहे

कोंडागांव. कोंडागांव जिले के कनेरा मार्ग स्थित आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष की 18 वर्षीय छात्रा का हॉस्टल के बाथरूम में शव मिला है। छात्रा का शव मिलने की खबर का पता चलते ही आश्रम के साथ ही आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटना के तत्काल बाद कोतवाली पुलिस से लेकर आला अधिकारियों की टीम आश्रम आ पहुंची। छात्रा का शव बाथरूम के शॉवर के एंगल में लटका हुआ मिला है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि छात्रा नीलिमा साहू (18) के पिता मंगलवार को अपनी बेटी को सामान देने के लिए हॉस्टल आये हुए थे। यहां बेटी को खोजने पर कहीं भी दिखाई नहीं दी, जिसके बाद पिता ने उसके फोन पर कॉल किया। कॉल रिसीव नहीं करने पर खोजबीन शुरू की। थोड़ी देर बाद पता चला कि छात्रा का फोन कमरे में बज रहा है। कमरे में जाने के बाद बाथरूम में नीलिमा का शव फंदे में लटका हुआ था। वहीं, पास के बिस्तर पर एक सुसाइड नोट भी था, जिसमें छात्रा ने पढ़ाई नहीं हो पाने व पढ़ाई समझ मे नहीं आने की बात कहते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा का स्थाई पता रानीतराई जिला बालोद है। वहीं, उनके रिश्तेदार फरसगांव में भी होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि नीलिमा साहू के पिता चेतन लाल साहू पेशे से शिक्षक हैं। साथ ही उन्होंने कुछ दिन पहले ही दीपावली के बाद नीलिमा को हॉस्टल में पढ़ने के लिए छोड़ा था। वहीं, मंगलवार को नीलिमा का शव हॉस्टल के बाथरूम के अंदर एक एंगल में लटके हुए पाया गय। घटना के बाद से हॉस्टल में हड़कंप मच गया। recent visitors 60

आरोपी यूपी से गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-कोंडागांव की युवती को मुंबई में डेढ़ साल बंधक बनाकर अनाचार

कोंडागांव. डेढ़ साल तक युवती को मुंबई में बंधक बनाकर उनके साथ अनाचार मामले में कोंडागांव पुलिस को सफलता मिली है. आरोपी युवक को यूपी के कानपुर से गिरफ्तार किया गया है. आज प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी. बता दें कि कोंडागांव जिले के एक छोटे से गांव की रहने वाली युवती के साथ आरोपी युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थी. अभी पीड़िता का जिला अस्पताल में इलाज जारी है. पीड़िता के मुताबिक, पहले आरोपी ने फोन कॉल पर बात करना शुरू किया. अननोन नंबर से कॉल आने पर उसे इग्नोर करने लगी, फिर उस नंबर को ब्लॉक कर दिया. फिर नए-नए नंबरों से कॉल आने लगे. सभी नंबरों को ब्लॉक करती गई, मगर धीरे-धीरे आरोपी युवती को अपने झांसे में ले ही आया. बस में चिल्लाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई युवती बातचीत होने लगी और मामला दोस्ती तक जा पहुंचा. फिर आरोपी हमेशा युवती का पीछा करता रहता. कहां जाती कहां आती है, सभी जगह वह पहुंच जाता था. युवती की अचानक तबीयत खराब होने से वह कोंडागांव इलाज के लिए पहुंची. पीछा करता हुआ आरोपी भी पहुंच गया, फिर जो हुआ यकीन मानिए वारदात की कहानी सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. सुनसान जगह देखकर आरोपी ने युवती की गर्दन पर एक कांच की बोतल फोड़कर गले पर लगा दिया और उसे चलते रहने को कहा, युवती को एक समय लगा कि बस में बैठने से पहले वह चिल्लाए और लोगों की मदद मांगे, मगर हिम्मत नहीं जुटा पाई और आरोपी उसे सीधे मुंबई लेकर पहुंच गया. मुंबई में बंधक बनाकर रखा, मारपीट भी करता रहा इस बीच युवक ने युवती के हाथ से मोबाइल छीनकर उनके परिजनों को मैसेज कर दिया कि वह सही सलामत है और उसे एक लड़के से प्यार हो गया है. वह घर बसाने चली गई है. घर वाले उसकी चिंता ना करें. मुंबई ले जाकर आरोपी ने युवती को एक कमरे में बंद रखा. उसके साथ मारपीट भी करता था. कमरा ऐसा कि जहां बाहर से हवा भी नहीं मिलती थी. कमरे में रोशनी भी नहीं आती थी. हमेशा चिल्लाने की आवाज आसपास से आती रहती थी. युवती के पास मोबाइल नहीं था और दोनों हाथ बंधे हुए थे. कमरे में मोबाइल भूल गया आरोपी, फिर युवती ने जुटाई हिम्मत हैवानियत की हदें यहीं नहीं रुकी. आरोपी ने युवती के प्राइवेट पार्ट पर केमिकल डालकर जला दिया. अचानक एक दिन आरोपी युवक जब काम पर चला गया तो वह मोबाइल छोड़ गया था. बस इस मौके को युवती नहीं छोड़ना चाहती थी और उसने मोबाइल से एक नंबर निकाला. आरोपी युवक जिस कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था उसके मालिक को कॉल लगाकर युवती ने पूरी आपबीती बताई. इसके बाद मालिक उसे छुड़वाने की जुगाड़ में लग गया और उसकी हाथों को खोला और यहां से जल्दी निकल जाने की बात कही. ट्रेन में टीटी को बताई घटना तो मिली मदद सहमी युवती रेलवे स्टेशन तक पहुंची और ट्रेन पर जा चढ़ी. पहली बार ट्रेन पर सफर कर रही युवती डरी सहमी सी बैठी हुई थी और अचानक से टीटी उनके पास पहुंचकर उनसे टिकट दिखाने को कहा. फिर जवानों को युवती ने सारी कहानी बताई. फिर टीटी ने उसे आगे जाने के लिए कहा और उनकी तरफ से मदद मिली. मुंबई के जिस व्यापारी ने उसे ट्रेन पर जाने को कहा था उसने रायपुर स्टेशन पर भी अपने परिचितों को पूरी कहानी बताकर इस युवती को पिकअप करने की बात कही थी. आखिरकार किसी तरह युवती बस बैठकर कोंडागांव पहुंची और अपने घर में सारी कहानी बताई. युवती को परिजनों ने तत्काल जिला अस्पताल लाया. फिलहाल उनका उपचार जारी है. recent visitors 86

बाल-बाल बचे ड्राइवर, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में 2 ट्रक आमने-सामने से भिड़े

कोंडागांव. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के एनएच 30 पर सिंगनपुर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. हाईवे पर 2 ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई. दोनों ट्रकों की भिड़ंत इतनी खतरनाक थी कि दोनों ट्रकों के सामने के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. सूचना मिलने पर केशकाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने ट्रक में बुरी तरह घायल स्थिति में फंसे ड्राईवर को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल भेजा गया. वहीं दूसरा ट्रक ड्राईवर सुरक्षित बताय जा रहा है. जानकारी के अनुसार, एक ट्रक जगदलपुर से रायपुर ईमली भरकर केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगनपुर स्थित मेमन फ्यूल्स के पास जा रहा था. इस दौरान दूसरी ट्रक भी तेज रफ्तार से आकर ट्रक में जा भिड़ी. इस घटना में एक एक ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हालत में ट्रक के अंदर करीब डेढ़ घंटे तक फंसा रहा. ड्राइवर के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए. घायल ड्राईवर को तत्काल केशकाल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कांकेर अस्पताल रिफर कर दिया है. वहीं, दूसरे ट्रक का चालक सुरक्षित बताया गया है. फिलहाल पुलिस, फायर ब्रिगेड और क्रेन की मदद से ट्रकों को हटाकर मामले की जांच में जुट गई है. recent visitors 64

तलाश में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में एक महीने के बच्चे को मां ने सड़क पर फेंका

कोंडागांव. कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के बहिगाव और गुडरीपारा के बीच सड़क पर बीती रात एक मासूम बच्चा सड़क पर मिला। जिसे देखने के बाद आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जहां पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित हॉस्पिटल तक पहुंचाया। वही बच्चे के परिजनों को खोजने में पुलिस जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि शनिवार की रात को कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दिया कि बहिगांव और गुडरीपारा के बीच सड़क पर एक नवजात लड़के को सड़क किनारे फेंक कर परिजन भाग गए हैं। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच बच्चे को पहले हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां बच्चा अभी पूरी तरह से सुरक्षित है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में अज्ञात माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बच्चा अभी पूरी तरह से ठीक है। वहीं, परिजनों के खोजबीन में जुट गई है। recent visitors 55

छुट्टी से शिक्षकों के न लौटने से व्यवस्था बिगड़ी, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में चपरासी बना छात्रावास का अधीक्षक

कोंडागांव. कोंडागांव जिले के आश्रम छात्रावासों में दीवाली की छुट्टियों के बाद भी अध्यापन व्यवस्था अस्त-व्यस्त है। 28 अक्तूबर से तीन नवंबर तक जिले के सभी आश्रम छात्रावासों में दीवाली अवकाश घोषित किया गया था, जिसके बाद चार नवंबर से शिक्षण कार्य प्रारंभ होना था। लेकिन कई छात्रावासों में अधीक्षकों और शिक्षकों की अनुपस्थिति की शिकायतें सामने आ रही हैं। कोंडागांव विकासखंड के ग्राम कारसिंग स्थित बालक आश्रम में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। इस आश्रम के अधीक्षक लक्ष्मी नारायण सोनकर, जो धमतरी के निवासी हैं। छुट्टियों में अपने घर गए थे और मंगलवार पांच नवंबर तक लौटे नहीं हैं। आश्रम में छात्रों की देखभाल का कार्य चपरासी सालिगराम कोर्राम और अन्य कर्मचारी कर रहे हैं। चपरासी सालिगराम कोर्राम ने बताया कि अधीक्षक छुट्टियों के बाद भी नहीं लौटे हैं, और आश्रम के बच्चों की देखभाल के लिए अन्य कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं हैं। बच्चों की सुरक्षा और देखभाल में हो रही इस लापरवाही से छात्रावास में अराजकता बन रही है। छात्रावास के कई अभिभावकों ने भी इस स्थिति पर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों के बिना बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा पर गहरा असर पड़ रहा है। मामले को लेकर विभागीय अधिकारियों से हस्तक्षेप की अपेक्षा है, ताकि छात्रों की सुरक्षा और शैक्षिक व्यवस्था में सुधार लाया जा सके। recent visitors 65

दोनों आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में मोबाइल की दुकान में लाखों की चोरी

कोंडागांव. कोंडागांव के केशकाल थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में हुई लाखों की चोरी का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कर दिया। आरोपियों के कब्जे से सभी चोरी किए गए मोबाइल और नकदी बरामद कर लिए गए हैं। जिला कप्तान के निर्देश पर गठित टीम द्वारा केशकाल पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त कार्यवाही से इस मामले में तेजी से कार्रवाई की गई। प्रकरण में केशकाल थाना अंतर्गत बोरगांव निवासी प्रार्थी जितेंद्र गांधी ने 2 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई कि 1 और 2 नवंबर की मध्यरात्रि में अज्ञात चोर ने उनकी मोबाइल दुकान से विभिन्न ब्रांड के मोबाइल और करीब 20,000 रुपए नकदी चोरी कर ली है। शिकायत मिलने पर थाना स्टाफ ने घटनास्थल का मुआयना कर अपराध पंजीबद्ध किया और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। अज्ञात चोरों की पहचान के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल और जिला सायबर सेल के प्रभारी अधिकारी की टीम ने तकनीकी संसाधनों की सहायता से तफ्तीश शुरू की। संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज और चोरी किए गए मोबाइल की IMEI नंबरों का उपयोग करते हुए आरोपियों का सुराग पाया। जांच के दौरान पता चला कि संदेही सोनू उर्फ गोपाल यादव, जो पिछले तीन वर्षों से केशकाल में किराए के मकान में रह रहा था, इस घटना में शामिल है। घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया गया और पूछताछ के बाद उसने अपने साथी संतोष विश्वकर्मा के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने सोनू यादव से 3 मोबाइल और नकद 6708 रुपए बरामद किए, वहीं संतोष विश्वकर्मा के पास से 3 मोबाइल और नकद 10860 रुपए मिले। कुल मिलाकर 1,60,728 रुपए की संपत्ति बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। recent visitors 63