Thursday, July 16, 2026 10:00 pm

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-कोरबा में संबंध नहीं बनाया तो पति ने पत्नी और बेटी पर चाकुओं से हमला

कोरबा. कोरबा जिले से ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। बच्चों के साथ किराए पर रह रही पत्नी के घर नशे की हालत में पति पहुंचा और जबरदस्ती संबंध बनाने पर जोर देने लगा। पत्नी के मना करने पर पति ने मारपीट करते हुए बेटी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा कि पहले पत्नी के ऊपर चाकू से हमला किया चीख पुकार मचाने पर बीच बचाव करने आई पुत्री पर भी हमला कर दिया। पत्नी को गंभीर चोट लगी है वहीं बेटी का जबड़ा टूट गया है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और फरार पति की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी राजेश कुशवाहा के साथ विवाद होने पर पत्नी अपने बच्चों को लेकर कोतवाली थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। बच्चों को साथ में लेकर मजदूरी कर भरण पोषण कर रही है। घायल अवस्था में पत्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि कि हमला करने वाले पति के खिलाफ अपराध कायम कर लिया गया है। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। recent visitors 58

हादसे में भाभी की गई जान, छत्तीसगढ़-कोरबा में बाइक को भीषण टक्कर मारकर हवा में पलटी कार

कोरबा. राष्ट्रीय राजमार्ग में तेज रफ्तार कार और बाइक के मध्य आमने- सामने टक्कर हो गई। कार में सवार छुरी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हीरानंद पंजवानी की भाभी की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कटघोरा के आगे रजकम्मा के पास कार और बाइक में जबरदस्त आमने-सामने भिड़ंत हो गई। ग्राम छुरी निवासी पंजवानी के बड़े भाई नानक पंजवानी अपनी पत्नी साधना और पुत्र हितेश के साथ किसी कार्य से अपनी कार में सोमवार की सुबह बिलासपुर गए थे। जहां मंगलवार की सुबह काम निपटाने के बाद तीनों कार से वापस लौट रहे थे। कार उनका पुत्र हितेश चला रहा था। ग्राम रजकम्मा के पास पहुंचे थे। तभी बाइक क्रमांक सीजी 12 एपी 3261 के साथ टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार तीन बार पलट कर पुन: सीधी होकर खडी हो गई। वहीं बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार कुलदीप सिंह के सिर पर गंभीर रूप से चोट लगी है। साथ ही बाइक में सवार महिला समेत कार सवार नानक पंजवानी, उनकी पत्नी साधना व पुत्र भी घायल हो गए। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। राहगीरों ने आनन-फानन में एबुलेंस एवं डायल 112 को फोन किया। एंबुलेंस के पहुंचने पर घायलों को उपचार के लिए कटघोरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां चार लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी। उन्हें कोरबा के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान साधना की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद परिजनों और शुभचिंतकों की भीड़ अस्पताल में एकत्रित हो गई। recent visitors 79

फांसी लगाने की जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-कोरबा में महिला कांग्रेस नेत्री के बेटे की मौत

कोरबा. कोरबा मानिकपुर चौकी अंतर्गत रवि शंकर शुक्ला नगर स्थित वाल्मीकि आवास में रहने वाले रितेश थापा (34) ने गुरुवार रात आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया। बताया जा रहा कि रितेश देर रात 10 बजे घर पहुंचा था। खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। जब रात लगभग दो बजे जब उसी मां बाथरूम के लिए उठी तो उसका कमरा खुला हुआ मिला। पास जाकर अंदर देखा तो उसके होश उड़ गए। फांसी के फंदे पर उसकी लाश लटकी हुई मिली और उसे देख चीख-पुकार मचाने लगी। इस दौरान आसपास के लोगों को आवाज देकर उठाया और इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई। मृतक रितेश की मां कांग्रेस नेता हैं और पिछले कई सालों से पार्टी के लिए काम करती आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उसके दो बेटे हैं। रितेश बड़ा बेटा था। वहीं छोटा सोमेश थापा है, जो रायपुर में रहता है और निजी कंपनी में काम करता है। रितेश की शादी हो चुकी है और एक बच्चा भी है। पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी बच्चे को लेकर अपने मायके चले गई थी, जिसे फोन कर बुलाया गया। रितेश वर्तमान में कुछ काम नहीं करता था। बताया जा रहा कि मानसिक रूप से परेशान भी रहा करता था, जिसके चलते उसने ये घातक कदम उठाया होगा। जांच कर रहे मानिकपुर चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मी सुदामा ने बताया कि मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है आगे की जांच की जा रही है। recent visitors 77

बकरी चराते समय पहुंचा था गुफा के पास, छत्तीसगढ़-कोरबा में भालू के हमले में युवक की मौत

कोरबा. जटगा चौकी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बासिन में एक युवक पर भालू ने हमला कर दिया। इस दौरान युवक की मौत हो गई। आसपास खेत में काम कर लोगों की नजर पड़ी और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी, तब जाकर परिजन मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना वन विभाग व पुलिस विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग के दल ने युवक पर भालू द्वारा हमला किए जाने की पुष्टि की। युवक धनवार (38 वर्ष) आमलीकुंडा गांव का रहने वाला था। वह रोज की तरह अपने गांव से लगे मैदान में गाय-बकरी चराने गया हुआ था। वहीं, नाले के समीप एक भालू गुफा में काफी समय से छुपा हुआ है, जो रात को विचरण करता है और दिन में आराम करता है। जंगली भालू को देखने के लिए युवक गया हुआ था, जैसे ही गुफा के पास गया भालू ने हमला कर दिया और युवक भागने का प्रयास करता रहा, लेकिन भालू ने युवक को नोच डाला और उसी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर तत्काल वन हमला मौके पर पहुंचा और थाना पसान को सूचित किया गया एवं शव परीक्षण हेतु अस्पताल भेजा गया। वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत के निर्देश पर प्राथमिक सहायता राशि 25000 रुपये परिक्षेत्र अधिकारी जटगा द्वारा मृतक की माता तुरतिया बाई को प्रदाय किया गया एवं आसपास के ग्रामों में जंगल की ओर न जाने हेतु मुनादी कराई गई। recent visitors 87

बैंक मैनेजर की शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-कोरबा में पांच लाख रुपये लेकर कैशियर फरार

कोरबा. वित्तीय क्षेत्र में काम कर रही बैंकिंग कंपनी इसाफ का कैशियर कोरबा से फरार हो गया है। उसने कंपनी को बड़ी चपत लगाई है। बैंक मैनेजर की रिपोर्ट पर सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज करने के साथ फरार कैशियर की खोजबीन शुरू की। इस बीच एक टीम उड़ीसा से बैरंग लौट आई। निहारिका बुधवारी स्थित मुख्य इसाफ नामक बैंकिंग कंपनी का कामकाज कोरबा जिले में भी चल रहा है। उसने रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर चांपा और रायगढ़ के अलावा कई क्षेत्रों में अपनी शाखाएं खोल रखी हैं और इनके माध्यम से वित्तीय लेनदेन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कोरबा के सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत इस निजी बैंक की शाखा संचालित है, जिसका ओडिशा निवासी कैशियर कंपनी को ही चपत लगाकर भाग गया। इसाफ बैंक में कैशियर के पद पर बीरेंद्र गिरना पिछले कई वर्षों से काम करते आ रहा था। फील्ड से वसूली का पैसा और ग्राहक का पैसा कैशियर के पास जमा होता है। मैनेजर को लगा कि वो जमा कर दिया होगा, लेकिन ऑनलाइन चेक करने पर जमा ही नहीं हुआ था। उसे लगा दूसरे दिन जमा कर देगा, लेकिन वो अगले दिन आया ही नहीं। फोन करने पर मोबाइल बंद आ रहा था। उसके घर पर भी संपर्क किया गया। वहां भी नहीं था, तब बैंक में हिसाब किया गया तो लगभग पांच लाख रुपये लेकर फरार होने की बात सामने आई। इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि बैंक मैनेजर की रिपोर्ट पर अमानत में खयानत करने का मामला दर्ज किया गया है और कैशियर की तलाश की जा रही है। एक टीम को ओडिशा रवाना किया था, जहां से वापस आई है। थाना प्रभारी ने बताया कि लोगों को वित्तीय लेनदेन भरोसेमंद स्थान करना चाहिए। काफी समय से साइबर फ्रॉड की घटनाएं हो रही हैं और इससे लोगों को बचाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। recent visitors 71

करंट से दो बाइक सवारों की मौत, छत्तीसगढ़-कोरबा में जंगली सुअर को मारने बिछाए बिजली के तार

कोरबा. जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेला में सोमवार की देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब दो ग्रामीण युवकों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना बालको थाना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि गांव से गुजरे 11KW करंट प्रवाहित तार से शिकारियों के द्वारा शिकार करने के लिए जीआई तार को बिछाया गया था। तार बहुत नीचे और जमीन से लगा हुआ था। इसी रास्ते से मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्राम टापरा की ओर से बेला आ रहे दो युवक नारायण कंवर पिता करम सिंह 35 वर्ष व टिकेश्वर राठिया पिता बृजलाल 32 वर्षीय दोनों करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। जहां दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। यह मार्ग आम रास्ता होने के कारण लोगों की आवाजाही काफी ज्यादा थी। घटना के दौरान राहगीरों की नजर उन पर पड़ी और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंचे करंट प्रवाहित तार को पहले अलग किया। उसके बाद आगे की कार्यवाही शुरू की गई। वहीं इसकी सूचना मृतक के परिजनों को भी दिए जहां मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना में पदस्थ एएसई माखन लाल पात्रे और प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत खरसन टीम  के साथ घटनास्थल पहुंचे। मौके तक चारपहिया वाहन जाने का रास्ता नहीं है। पुलिस किसी तरह घटनास्थल पहुंची और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए रात करीब 10:45 बजे पंचनामा बाद शव को जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया। एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा स्ट्रेचर में दोनों शवों के साथ करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पैदल तय की गई, तब जाकर एम्बुलेंस तक पहुंचे। मंगलवार को सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के परिजनों में कोहराम व गांव में शोक मिश्रित सन्नाटा पसर गया है। कुछ दिन पहले ही सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोढ़ी के जंगल में भी जंगली सुअर पकड़ने करंट प्रवाहित तार बिछाया गया था जिसमें करंट की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई थी लगातार जंगली सूअर का शिकार करने जंगलों में  शिकारी सक्रिय वही वन विभाग को कोई लेना-देना ही नहीं है किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं और ना ही वन विभाग इस पर नजर रखी हुई है तभी तो लगातार घटना सामने आ रहे हैं। recent visitors 80

कूदकर चालक ने बचाई जान, छत्तीसगढ़-कोरबा में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में लगी आग

कोरबा. मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी मुख्य मार्ग पर चलती हुई इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। चालक ने धुंआ निकलता देख स्कूटी से कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन स्कूटी से धुआं निकलता ही जा रहा था। इसकी सूचना फायर विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि वाहन मालिक पुरानी बस्ती निवासी विकास केसरवानी किसी काम से बुधवारी बाजार से अपने घर वापस लौट रहा था। वाहन मालिक ने इसकी सूचना इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी के कंपनी को भी दी, जहां कंपनी के कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्कूटी की बैटरी को डिस्कनेक्ट करने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद भी धुआं रुक नहीं रहा था। आग बढ़ती देख कर्मचारियों ने भी हार मान ली और दमकल वाहन का इंतजार करने लगे। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की घटना सामने आई है। वहीं, इस घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। भीड़ को देख इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को भी दी गई। इस घटना के बाद लोगों में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी को लेकर कंपनी पर भारी आक्रोश देखने को मिला। वहीं, घटना के दौरान चर्चा का विषय बना रहा कि इलेक्ट्रॉनिक वाहनों पर लगातार आगजनी और खराब होने की घटना सामने आ रही हैं। recent visitors 109