Thursday, July 16, 2026 11:22 pm

ड्राइवर मौके से फरार, छत्तीसगढ़-कोरबा में ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

कोरबा. कोरबा के दीपका थाना अंतर्गत तिवरता कोसाबाड़ी के पास तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। देखते ही देखते राहगीरों के भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना तत्काल दीपक थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली गई। मृतक का नाम खिलेन्द्र चौबे है और वह बांधाखार नुनेरा में का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि सुबह बाइक में मृतक किसी काम से दीपका जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राजगीरों ने ट्रेलर वाहन को पकड़ना चाहा लेकिन वह फरार हो गया। दीपिका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल के लिए रवाना किया। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। recent visitors 108

पति ने जहर खाकर दी जान, छत्तीसगढ़-कोरबा में परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे दम्पति

कोरबा. कोरबा में रामपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पति पत्नी का विवाद का मामला पहुचा जहां दोनों को काउंसलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र में बुलाया गया पति शराब के नशे में था इसलिए काउंसलिंग नहीं हो पाया दोनों वापस घर जा रहे थे इस दौरान पति ने जहर सेवन कर लिया और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक 41 वर्षीय छतराम मुल्तान बाराद्वार का रहने वाला था और अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खरमोरा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में काम करता था वहीं आसपास ही किराया के मकान पर रहता था। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था एक माह पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था पत्नी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की थी जहां मामला परिवार परामर्श केंद्र में जा पहुंचा। इस घटना केबाद पत्नी अलग रहती थी परिवार परामर्श केंद्र में दोनों को बुलाया गया जहां दोनों को परिवार परामर्श केंद्र में बुलाया गया इस दौरान छत राम शराब के नशे में पहुंचा काउंसलिंग होनसे पहले ही नशे में होने के कारण दोनों वापस चले गए सिविल लाइन से कुछ दूरी स्थित रामपुर आईटीआई चौक पर छत राम ने जहां सेवन कर जान देनेकी कोशिश की। इस घटना के बाद राजगीरों ने इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी जहां तत्काल उसे जिलामेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल चौकी पुलिस को मिले मेमो के आधार पर अभी तक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया वही बातें सामने आई की दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहता था। छत राम ने जहर कब कैसे और किन परिस्थितियों में पिया है ये अभी जांच का विषय है। recent visitors 57

400 बोरी सीमेंट और 55 हजार नकदी बरामद, छत्तीसगढ़-कोरबा में सीमेंट चुराने वाले नौ गिरफ्तार

कोरबा. कोरबा में चार सौ बोरी सिमेंट की चोरी करने के मामले में कोरबा की दीपका पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए दो ट्रेक्टरों में लोड चोरी का सिमेंट बरामद कर लिया है। रेलवे लाईन के काम में लगी जेटवर्क कंपनी के देवगांव स्थित बेचिंग प्लांट से 30 अक्टूबर की रात सिमेंट की चोरी कर ली गई थी। कंपनी के ही तीन कर्मचारियों ने कुछ लोगों की सहायता से चोरी करवाई थी। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी के माल के साथ सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं जिस व्यक्ति के घर से चोरी का सिमेंट बरामद हुआ है,उसके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं होना कई सवालों को जन्म दे रहा है। कोरबा के दीपका क्षेत्र में सिमेंट चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी दीपका के निवासी है। बताया जा रहा है,कि क्षेत्र में रेलवे लाईन के काम में लगी जेटवर्क कंपनी के देवगांव स्थित बेचिंग प्लांट से चार सौ बोरी सिमेंट की चोरी कर ली गई थी। कंपनी के स्टोर इंचार्ज की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कंपनी के सुपरवाईजर सहित दो साईट इंचार्ज सहित चोरी में सहायता करने के साथ ही चोरी का सिमेंट खरीदने वाले कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 30 अक्टूबर की रात यह घटना सामने आई थी। पुलिस ने आरोपियों के साथ ही दो ट्रेक्टर में लोड चोरी का 400 बोरी सिमेंट दो ट्रैक्टर और 55 हजार जप्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा जरुरी कार्रवाई की जा रही है। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद्र साहू,ने बताया कि पूछताछ के दौरान बात सामने आई है,कि चोरी का सिमेंट जिस घर से बरामद हुआ है,वह किसी रसूखदार व्यक्ति का है,जिसके खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई है। recent visitors 62

पुलिस ने किया गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-कोरबा में पिता ने शराबी बेटे को पीट-पीटकर मारा

कोरबा. कोरबा के उरगा थाना अंतर्गत सिलयारी भांठा में पिता ने शराबी पुत्र को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। जहां इस घटना के बाद गांव सनसनी फैल गई वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच करने मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक 31 वर्षीय जीवराखन सिंह शराबी था, जो रोज शराब पीकर घर में गाली गलौज कर मारपीट करता था। मंगलवार की दोपहर मृतक जीवराखन शराब के नशे में घर पहुंचा और अपने पिता के साथ गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने लगा और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान जीवराखन ने पहले पिता पर पत्थर से हमला करना शुरू किया इस दौरान पिता भी गुस्से में आ गया और रात में पत्थर से सिर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जहां इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और कोटवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। recent visitors 77

परिजनों ने की तोड़फोड़, छत्तीसगढ़-कोरबा के अस्पताल में बिल भुगतान पर हंगामा

कोरबा. कोरबा न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) में मंगलवार की देर रात उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब एक मरीज के परिजनों ने अस्पताल में बकाया बिल का भुगतान को लेकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले कटघोरा थाना अंतर्गत रजकम्मा मुख्य मार्ग पर कार और बाइक में भिड़ंत होने के बाद कार सवार एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं, बाइक सवार घायल था। जिसका कोरबा के न्यू कोरबा हॉस्पिटल में इलाज जारी था। बिल भुगतान को लेकर परिजनों का अस्पताल प्रबंधन के कर्मचारियों के साथ विवाद हुआ। प्रबंधन के अनुसार, मरीज के इलाज का लगभग ढाई लाख रुपये का बिल बकाया था, जिसे चुकाने से मरीज के परिजन बचना चाह रहे थे। इस मुद्दे को लेकर हंगामा बढ़ा और इस दौरान परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल प्रशासन ने इस घटना को लेकर सिविल लाइन थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एनकेएच के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि मरीज को 21 अक्तूबर को कटघोरा में एक सड़क हादसे में कटघोरा निवासी प्रकाश सिंह को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दुर्घटना के बाद से ही मरीज की हालत नाजुक थी। यदि उसे तुरंत इलाज न मिलता, तो जान जाने का खतरा था। एनकेएच में भर्ती होने के बाद मरीज की स्थिति में काफी सुधार हुआ था और उसका स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो चुका था। डॉ. चंदानी के अनुसार, मरीज के परिजन अब उसे दूसरे अस्पताल में रेफर करने की मांग कर रहे थे और अस्पताल प्रबंधन उनकी इस मांग को मानने के लिए तैयार था। लेकिन जब उन्हें बताया गया कि रेफर करने की प्रक्रिया में कुछ समय लगेगा और पहले बकाया राशि का भुगतान करना जरूरी है तो वे उग्र हो गए। अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और आवश्यक कागजी कार्रवाई के दौरान तोड़फोड़ की। इसके बाद वे मरीज और उसकी इलाज संबंधी फाइलें लेकर चले गए। इस मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की गई है वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर आगे जांच कार्रवाई कर रही है। recent visitors 58

गुस्साए परिजनों ने चौकी में किया हंगामा और सड़क जाम, छत्तीसगढ़-कोरबा में नहर में बहे बच्चों के नहीं मिले शव

कोरबा। ऊर्जाधानी में सोमवार को नहर में बहे बच्चों का शव अब तक मिला है. घटना के बाद शव को ढूंढने के लिए नहर का पानी कम नहीं करने पर परिजनों का गुस्सा आज सुबह फूट पड़ा और बस्तीवालों वालों के साथ सीएसईबी पुलिस चौकी में जाकर हंगामा मचाते हुए सड़क जाम कर दिया. बता दें कि सोमवार को दोपहर कोतवाली थाना अंतर्गत 15 ब्लॉक मैगजीन भांठा निवासी सुषमा मानिकपुरी अपने 14 साल की बेटी सिमरन और 8 साल बेटे प्रतीक को लेकर नहर में नहाने आई थी. नहाते समय बच्चे बहने लगे, जिन्हें देखकर उनकी मां ने भी नहर में छलांग लगा दी थी. खोजबीन के दौरान सुषमा मानिकपुरी का शव तो मिल गया था, लेकिन दोनों बच्चों का शव अभी तक नहीं मिला है, जिससे परिजनों के साथ-साथ बस्तीवालों का गुस्सा चढ़ा हुआ है. परिजनों ने पुलिस पर सीमा विवाद पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएसईबी चौकी और कोतवाली पुलिस कार्रवाई को लेकर घुमा रहे हैं. recent visitors 46

शव बरामद और बच्चों की तलाश, छत्तीसगढ़-कोरबा की नहर में बच्चों को बहता देख मां ने लगाई छलांग

कोरबा. कोरबा में एक ही परिवार के तीन लोग नहर में पानी के तेज बहाव में बह गए। मां अपने एक बेटा और बेटी के साथ घर के पास नहर में नहाने आई हुई थी जहां नहाते समय बेटा और बेटी को बहता देखें मां ने भी नहर में छलांग लगा दी।इस दौरान मां चिक पुकार मचाने लगी और आवाज सुनकर नहर के पास खड़े दो युवकों ने नहर में छलांग लगाकर तीनों को बचाने का प्रयास किया। जहां घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर मां को बाहर  निकल गया जहां उसकी मौत हो चुकी थी। वही देखते ही देखते राहगीरों के भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना 112 को दी गई वही 108 को भी मौके पर बुलाया गया। सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत दर्री रोड स्थित मुख्य मार्ग राताखार जोड़ा पुल के पास की घटना है जहाँ मैगजीन भाटा निवासी सुषमा मानिकपुरी अपनी बड़ी बेटी 14 वर्षीय सिमरन और बेटा 8 साल के प्रतीक के साथ नहाने के लिए घर के पास नहर में आए हुए थे जहां सुषमा कपड़ा धोने की तैयारी में थी वही दोनों बच्चे नहाने के लिए उतर ही रहे थे की अचानक दोनों बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए जहां मां ने बचाने की आवाज निकालते हुए दोनों बच्चों को बचाने कूद गई। मैगजीन भाटा निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि चिल्लाने की आवाज सुनकर अपने एक दोस्त के साथ छलांग लगाया जहां काफी मशक्कत के बाद मां को किसी तरह बाहर निकल गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी वही दोनों बच्चों की तलाश की गई लेकिन नहर तेज बहाव पानी होने के कारण दोनों बच्चे नहीं मिले। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए इसकी सूचना नगर सेना की गोताखोर टीम को दी गई। जहां मौके पर पहुंचे गोताखोरों के ने  बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस ने आसपास थाना चौकी कोई इसकी सूचना दी गई है वही सिंचाई विभाग को सूचना देकर पानी कम करने को कहा गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही रिश्तेदार और परिजन मौके पर पहुंचे जहा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। recent visitors 83