Thursday, July 16, 2026 8:51 pm

सौतेले पिता ने मां के सामने पटक-पटककर मारा, छत्तीसगढ़-कोरबा में चार साल के बच्चे की हत्या

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. उरगा थाना क्षेत्र के पहरी पारा में एक सौतेले पिता ने अपने चार साल के बेटे को बेरहमी से मार डाला. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मार्ग कायम कर जांच में जुट गई है. वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र पहरी पारा निवासी मंजीत कुर्रे बीते शनिवार की रात नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा. घर पहुंचते ही वह अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा और उसे कमरे से बाहर निकाला और कमरे में बंदकर 4 साल के सौतेले बेटे बिहान को पटक-पटक कर मार डाला. बताया जा रहा है कि आरोपी मंजीत ने कुछ महीने पहले ही रामशिला नाम की महिला से प्रेम विवाह किया था और उसे अपने बच्चे के साथ अपने घर में रखा हुआ था. वह अपनी पत्नी को हमेशा बच्चे को दादा-दादी के पास छोड़कर आने को कहता था. लेकिन पत्नी अपने बच्चे को छोड़ना नहीं चाहती थी. जिससे गुस्साया पति मंजीत शराब के नशे में कल देर रात घर आया और पत्नी से ‘तेरी जान है बेटा’ कहकर विवाद करने लगा. इसी बीच मंजीत ने पहले अपनी पत्नी को कमरे से बाहर निकाला और फिर अपने बेटे को पटक-पटक कर मौत की नींद सुला दिया. इस घटना की सूचना फौरन पुलिस को दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता मंजीत को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है. recent visitors 69

कांग्रेस के पूर्व पार्षद समेत सात घायल, छत्तीसगढ़-कोरबा में सड़क पर खड़े वाहन से टकराई कार

कोरबा. कुर्रे नैला से देवी दर्शन कर लौट रही कार सड़क पर खड़े वाहन से टकरा गई। हादसे में पूर्व कांग्रेस पार्षद समेत सात लोग घायल हुए हैं। पूर्व पार्षद के सिर पर गंभीर चोट आई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, नगर निगम कोरबा मुड़ापार वार्ड के पूर्व कांग्रेस पार्षद गोपाल कुर्रे नैला से देवी दर्शन कर लौट रहे थे। कनकी मुख्य मार्ग पर उनकी कार सड़क के किनारे खड़े हाईवा से जा टकराई। एयरबैग खुल जाने से चालक की जान बच गई लेकिन कार में सवार सात लोग घायल हो गए। पूर्व पार्षद गोपाल कुर्रे के सर में गंभीर चोट लगी है उन्हें और अन्य लोगों को राहगीरों की मदद से कार से बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि वाहन में पूर्व पार्षद गोपाल कुर्रे उसकी पत्नी, चालक और बहन और भांजी सवार थे, जो शुक्रवार की शाम नैला स्थित प्रसिद्ध पंडाल और दुर्गा मां का दर्शन करने गए हुए थे। वापस लौटते समय सर्वमंगला कनकी मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर वाहन में जा टकराई। जहां इस हादसे में वहां के चालक जीवन दास एयरबैग खुलने से बाल-बाल बच गया। वहीं, पूर्व पार्षद गोपाल कुर्रे उसकी पत्नी, भांजी और बहन समेत साथ लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन में ही फंस गया। जिसे राहगीरों की मदद से बाहर निकल गया और सभी घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया। पूर्व पार्षद गोपाल कुर्रे के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई है। वहीं, उनकी भांजी का दाएं पैर फैक्चर हो गया है। recent visitors 65

कोयला लोडर ट्रक ने लापरवाही से मारी टक्कर, छत्तीसगढ़-कोरबा में ट्रेलर चालक शशांक दुबे की दर्दनाक मौत

कोरबा. कोरबा में हरदी बाजार बेलतरा नीमा वासरी में एक दुखद घटना में आमगांव निवासी 30 वर्षीय ट्रेलर चालक शशांक दुबे उर्फ सोनू की लापरवाही से हुई दुर्घटना में मौत हो गई। शशांक दुबे, जो अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए तीवरता रोड लाइन पर गाड़ी चलाते थे,शनिवार को कोयला लोड करने के लिए वासरी गए थे। घटना के अनुसार, जब शशांक अपनी गाड़ी से नीचे उतरे, तभी सीजी 12 बी ई 9301 नंबर के लोडर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक घटना में शशांक की मौके पर ही मौत हो गई। वासरी के कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें रतनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। शशांक दुबे के परिवार में उनके पिता ब्रह्मा देव दुबे और भाई मोनू दुबे शामिल हैं। मोनू ने घटना की सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर लोडर चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि यह घटना लापरवाही का परिणाम है और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। मोनू ने बेलतरा नीमा वासरी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और वे न्याय की उम्मीद कर रहे हैं। शशांक दुबे की असामयिक मौत ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। शशांक के परिवार का कहना है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं और इस घटना ने उनकी जिंदगी को और कठिन बना दिया है। रतनपुर पुलिस थाना प्रभारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोडर चालक को हिरासत में लिया है और मामले की गहनता से जांच करने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने भी इस घटना के खिलाफ आवाज उठाई है और मांग की है कि लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। अब देखना यह है कि पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिलता है और क्या प्रशासन इस मामले में उचित कार्रवाई करेगा। recent visitors 146

कांग्रेस पार्षद समेत सात घायल, छत्तीसगढ़-कोरबा में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई कार

कोरबा। सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़ी गाड़ी एक बार फिर दुर्घटना का कारण बनी है. ताजा घटनाक्रम में ट्रेलर से कार के टकराने पर पूर्व कांग्रेस पार्षद समेत सात सवार घायल हो गए. गनीमत रहा का कार का एयरबैग समय पर खुल गया, जिससे चालक की जान बन गई, अन्यथा उसकी जान चली जाती. दरअसल, नगर निगम कोरबा मुड़ापार वार्ड के पूर्व कांग्रेस पार्षद गोपाल कुर्रे परिजनों के साथ नैला से देवी दर्शन कर वापस लौट रहे थे. कनकी मुख्य मार्ग पर उनकी कार सड़क के किनारे खड़ी हाइवा से जा टकराई. कार में सवार लोगों को राहगीरों ने बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल रवाना किया. बताया जा रहा है कि पूर्व पार्षद गोपाल कुर्रे उसकी पत्नी, बहन और भांजी सवार थे. ट्रेलर से कार के टकराने पर एयरबैग खुलने से चालक जीवन दास बाल-बाल बच गया, वहीं गोपाल कुर्रे के सिर पर गंभीर चोट आई है. वहीं उनकी पत्नी, बहन और भांजी समेत सात लोग घायल हुए हैं. दुर्घटना में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर वाहन गलत दिशा में खड़ी हुई थी, जहां सामने से धूल और अंधेरा होने के चलते कर सीधे ट्रेलर में जा टकराया. सूचना मिलते ही सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी मौके पर पहुंचे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए घायलों का हाल-चाल जाना. recent visitors 67

दो दोस्त गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, छत्तीसगढ़-कोरबा में शराब के धोखे में पी गए जहर

कोरबा। पड़ोसी के घर में बोतल में शराब देखकर दो दोस्तों ने उसे पी लिया, लेकिन जैसे तबीयत खराब होने लगी, तब समझ आया कि जिसे वे शराब समझकर पीए थे, वह असल में जहर था. दोनों दोस्तों को गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना जिले के उरगा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बगबुड़ा की है. 26 वर्षीय राधेलाल और 28 वर्षीय दूजराम दोनों एक ही गांव के रहने वाले बचपन के मित्र हैं. दोनों पड़ोसी के घर गए थे, जहां शराब की बोतल को देख दोनों को लालच आ गया, और उसे शराब समझकर गटक गए. थोड़ी देर बात दोनों को उल्टी-दस्त होने के साथ तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद पता चला कि जिसे वे शराब समझकर पीए थे, वह दरअसल जहर था. दोनों की गंभीर हालत को देख परिजनों ने जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया. recent visitors 72

मत्था टेककर लिया मां से आशीर्वाद, छत्तीसगढ़-कोरबा में ट्रैकर डॉग बाघा पहुंचा माता के दरबार

कोरबा. नवरात्रि के अवसर पर जब समस्त संसार मां दुर्गा की भक्ति में लीन है तो ऐसे में जिला पुलिस बल के खास सहयोगी ट्रैकर डॉग बाघा ने भी मां सर्वमंगला के दरबार पहुंचकर अपनी हाजिरी लगाई। बाघा को मंदिर में पूजा करते देख लोगों में कौतूहल रहा और उसकी फोटो भी खींचते रहे। डॉग मास्टर सुनील गुप्ता के साथ पहुंचे बाघा ने सबसे पहले काल भैरव का दर्शन किया और उसके बाद मां सर्वमंगला के सामने हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, मां दुर्गा की पूजा-आराधना तब तक अधूरी रहती है, जब तक कि काल भैरव का दर्शन ना किया जाए। मां की पूजा से पहले काल भैरव की पूजा आराधना करना जरूरी होता है और काल भैरव का वाहन श्वान है। बाघा एक ट्रैकर डॉग है, जो विशेष कार्य क्षमता रखने के कारण जिला पुलिस बल का खास सहयोगी है। इसने अपनी पदस्थापना के बाद से कई बड़े-बड़े चुनौतीपूर्ण मामलों को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और कोरबा पुलिस को इस पर नाज है। बाघा के डॉग मास्टर सुनील गुप्ता ने बताया कि बाघा पुलिस विभाग का डॉग है, जिसकी हत्या और चोरी जैसे कई मामलों में आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। डॉग बाघा को ट्रेन किया गया है। वह दी गए ट्रेनिंग के सभी गुर को अच्छी तरह जानता है, उसी में एक पूजा पाठ भी जुड़ा हुआ है। मंदिर में पूजा पाठ के दौरान वह सावधान की स्थिति में खड़े होकर हाथ जोड़कर खड़ा हो जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वह मां सर्वमंगला मंदिर के दरबार पहुंचा और अपने उपस्थिति दर्ज की। डॉग मास्टर सुनील गुप्ता का कहना है कि हर वर्ष नवरात्रि में मां का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। मां के आशीर्वाद से जिले में कई बड़े मामलों में डॉग बाघा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आगे भी रहेगी। इस कामना के साथ वह आज डॉग बाघा को लेकर मंदिर आए हुए थे। पिछले कई वर्षों से वह लेकर आ रहे हैं। recent visitors 140

नीचे से निकलकर बाल-बाल बचे प्रोफेसर, छत्तीसगढ़-कोरबा में हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर

कोरबा. सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटीखार मुख्य मार्ग पर राखड़ से भारे हाइवा ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार बाल-बाल बच गया। वहीं, बाइक पहिए में फंस गई। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और गुस्सा आए लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग तीन किलोमीटर तक सड़क के दोनों तरफ भारी वाहन जाम में फंस गए। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए चक्का जाम समाप्त करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण काफी आक्रोशित थे और भारी वाहनों के आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया जहां देखते ही देखते वाहनों की जाम लग गई। बताया जा रहा कि 26 वर्षीय बाइक सवार वेद प्रकाश सोनी सेंदरीपाली नावाडीह करतला थाना निवासी हैं, जो मिनी कॉलेज में प्रोफसर हैं। सुबह बाइक पर सवार होकर कोरबा से अपने गृहग्राम जा रहे थे। इस दौरान गोढ़ी के पास तेज रफ्तार हाइवा ने ओवरटेक करने के फेर में बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक पहिए के नीचे आ गई। वहीं, बाइक सवार वाहन के बीच से निकल गया। चालक हाइवा को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। recent visitors 61