Thursday, July 16, 2026 7:57 pm

मां ने बेटी के प्रेमी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, छत्तीसगढ़-कोरबा में नहर में कूदी छात्रा की मिली लाश

कोरबा. नहर में छलांग लगाने वाली छात्रा का शव मिल गया है। छात्रा की मां ने बेटी के बॉयफ्रेंड पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मां का कहना है कि मेरी बेटी प्रेग्नेंट थी और उसका प्रेमी पैसे की मांग करता था। रायगढ़ के खरसिया में लड़की की लाश मिली है। जानकारी के मुताबिक, कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत की घटना है। सोमवार की रात पावर हाउस रोड स्थित सोनालिया नहर में एक किशोरी ने पानी के तेज बहाव नहर मे छलांग लगा दी थी। जिसे बचाने चौक पर तैनात एक यातायात के सिपाही और युवक ने जान जोखिम में डाल बचाने का प्रयास किया था। लेकिन वो पानी के तेज बहाव में बह गई। उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चल पाया था। गुरुवार की दोपहर उसकी लाश रायगढ़ जिले के खरसिया बरगढ़ में नहर किनारे झाड़ियों में देखी गई। जहां उसकी मां ने उसकी पहचान की। मृतका 16 वर्षीय लड़की कक्षा 9वीं की छात्रा थी। मृतका की मां ने बताया कि सोमवार की शाम वो एक लड़के के साथ निकली थी, जो उसका बॉयफ्रेंड था। उसके बाद वो घर वापस नहीं आई उसे लगा वो अपने सहेली के घर होगी घर वापस आ जाएगी। मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की मौत का कारण सन्तोष नामक युवक है। जो उसकी बेटी को प्रताड़ित करता था। बार-बार पैसे की मांग करता था। यही नहीं वो प्रेग्नेंट भी हो गई थी। जिससे वह बेहद परेशान रहा करती थी। युवक के प्रताड़ना के चलते ही उसने जान दी है। मां ने बताया कि वह एक सोशल वर्कर है और वह एनजीओ के माध्यम से संस्था में काम करती है। जब भी वह घर से बाहर रहती, तो युवक घर आया करता था। युवक नहीं मानता था, उसकी बेटी को ब्लैकमेल करता था। इन सब बातों से बेहद परेशान थी। युवक के चलते ही उसने यह आत्महत्या की है। मां ने आरोपी युवक संतोष तिवारी के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी के मांग कर रही है। recent visitors 64

देर रात तक खंगाले दस्तावेज, छत्तीसगढ़-कोरबा में इलेक्ट्रानिक्स दुकान में जीएसटी की छापेमारी

कोरबा। जीएसटी की नजर व्यापारियों के कारोबार पर लगातार बनी हुई है. इसी कड़ी में जीएसटी की टीम ने बीती रात कटघोरा स्थित ज्योति इलेक्ट्रानिक्स में छापा मारा. इस कार्रवाई से कटघोरा से लेकर कोरबा तक के व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा. इलेक्ट्रानिक्स कारोबारियों के लिए साल में व्यापार के सबसे अच्छे मौकों में से एक नवरात्रि के अवसर पर जीएसटी की टीम पहुंची. जीएसटी की टीम चार वाहनों में ज्योति इलेक्ट्रानिक्स में दबिश दी. कटघोरा के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों में से एक ज्योति इलेक्ट्रानिक्स में टीम पहुंची. दुकान संचालक पवन अग्रवाल से पूछताछ करने के साथ देर रात तक दस्तावेज खंगालती रही. हालांकि, इस कार्रवाई में क्या-क्या खामियां पाई गई इसका खुलासा नहीं हुआ है. recent visitors 45

त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में घालमेल, छत्तीसगढ़-कोरबा में ऑर्गेनिक बेसन मिला गुणवत्ताहीन

कोरबा। त्योहारी सीजन में मिलावट की मिल रही शिकायतों पर खाद्य औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जियो मार्ट सहित अन्य दुकानों पर दबिश देकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए थे. जांच में जिओमार्ट के ऑर्गेनिक बेसन के अलावा कुछ दुकानों के खाद्य पदार्थ के नमूने फेल हुए हैं. मामलों में विभाग जल्द आगे की कार्रवाई करने जा रहा है. खाद्य औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी विकास भगत ने बताया कि हाल में ही कुछ नमूनों की जांच रिपोर्ट हमारे पास पहुंची है, जिसमें जियोमार्ट के ऑर्गेनिक बेसन के अलावा कुछ और दुकानों के खाद्य पदार्थ के नमूने फेल हुए हैं. मामलों में कार्रवाई के लिए अगली प्रक्रियाएं जल्द की जाएगी. बिना लाइसेंस के कैफे-फैक्ट्री खाने-पीने की सामग्रियों में मिलावट का ही मामला नहीं है, शहर में ऐसे कई मिक्चर की फैक्ट्री चल रही है, जहां नियमों को तार पर रखकर काम किया जा रहा है. इसके अलावा शहर के अलावा पर्यटन स्थलों पर बिना लाइसेंस के कैफे संचालित हो रहे हैं. जानकारों का कहना है कि इस पर भी प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है. recent visitors 62

नवरात्रि के पंडाल में परिवार को मिली अपार खुशी, छत्तीसगढ़-कोरबा में सालभर पहले बिछड़ी बालिका मिली

कोरबा. कोरबा में शारदीय नवरात्र पर्व कोरबा जिले के एक परिवार को अपार खुशी देने का माध्यम बन गया, जब  उसकी बिछड़ी हुई बालिका अचानक मिल गई। पूजा पंडाल में उसे एक परिजन ने देखा और जानकारी दी। जरूरी औपचारिकता के साथ अपना घर सेवा आश्रम ने बालिका को उसके परिजनों को सौंप दिया। सार्वजनिक रूप से होने वाले कार्यक्रमों के दौरान कई बार ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है जब भीड़भाड़ में छोटे बच्चे गुम हो जाते हैं और फिर वह पर्याप्त जानकारी के अभाव में अपने परिजनों से मिल नहीं पाते। ऐसे में पुलिस आगे के विकल्प पर काम करते हुए ऐसे बच्चों को पूर्ण संस्थाओं के हवाले कर देती है जो चाइल्ड केयर को लेकर काम करते हैं। कोरबा जिले के पाली तानाखार क्षेत्र में पिछले वर्ष ऐसे ही घटना हुई थी जहां एक बालिका नवरात्र पर्व देखने के दौरान गुम गई थी। उसे समय परिजनों ने अपने स्तर पर यहां वहां उसकी तलाश की लेकिन कोई परिणाम नहीं मिले।परिजनों ने इसकी शिकायत सम्बंधित थाना पुलिस से भी की थी पुलिस ने भी काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नही चल सका। तब उनके मन में निराशा छा गई और वह शांत हो गए। इस वर्ष यह बालिका दुर्गा पूजा के अवसर पर एक पूजा पंडाल में दिखाई दी जिसे उसके भाई ने पहचान लिया। परिजनों को यह पता चला तो वह खुशी से झूम उठे। उन्होंने लंबी अवधि तक बालिका को सुरक्षित रखने के लिए सेवा आश्रम का धन्यवाद ज्ञापित किया और बालिका के मिलने पर खुशी जताई। सेवा आश्रम के संचालक राणा सिह ने बताया कि पिछले वर्ष डायल 112 की टीम इस बालिका को लेकर हमारे पास पहुंची थी।उसकी मानसिक स्थिति थोड़ा खराब था पता नही बता पा रही थी उसे आश्रम में रखा गया था। नवरात्र के दौरान आश्रम की ओर से सभी लोगो को धुमाने लेकर गए हुए थे इस दौरान अचानक परिजनों को पहचान ली।नवरात्र पर बालिका का अपने परिजनों से मिलन काफी सुखद रहा है और इसे वे देवी का चमत्कार मानते हैं। बालिका की नानी सुकवरा बाई ने बताया कि उसे भरोसा नही है माँ का चमत्कार ही मान रहे हैं जो एक वर्ष पहले नवरात्र में गुम हुई थी और ठीक नवरात्र में मिल गई माँ का चमत्कार ही मानते है। संस्था ने विधि पुलिस को सूचना दी और अग्रिम करवाही करते हुए सुपुर्द किया गया। recent visitors 102

महिलाओं के पैसे लेकर पति-पत्नी फरार, छत्तीसगढ़-कोरबा में महिला समूह के नाम से 8 बैंकों से लिया 46 लाख का लोन

कोरबा. जिले में फ्लोरा मैक्स कंपनी का नया कारनामा सामने आया है, जहां पति-पत्नी ने पैसे निवेश करने के नाम पर महिला समूह को लाखों का चूना लगाया है. बैंक से लोन लेकर दंपती फरार हो गया है. महिलाओं ने कलेक्टर और एसपी से मामले की शिकायत कर पति-पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. यह मामला नवापारा रोगदा गांव का है. जानकारी के मुताबिक, फ्लोरा मैक्स कंपनी में पैसे निवेश करने का झांसा देकर नवापारा रोगदा गांव के निवासी एक दंपत्ती ने गांव के ही सैकड़ों लोगों को लाखों का चूना लगाया है. महिलाओं ने बताया, पति-पत्नी ने महिला समूह बनाकर 8 बैंकों से 46 लाख 31 हजार रुपयों का लोन निकलवाया. कुछ महीनों तक किश्त भरने के बाद दोनों पैसे लेकर फरार हो गए. किश्त के लिए बैंक से नोटिस आने के बाद महिलाओं के होश उड़ गए हैं. महिलाओं ने कलेक्टर और एसपी से मामले की शिकायत की है और पति-पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि कुद दिनों पहले सिटी मॉल में संचालित फ्लोरा मैक्स कंपनी में लूट और डकैती की घटना हुई थी. इस दौरान कंपनी पर कई सवाल उठे थे. recent visitors 59

जांच में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-कोरबा में होमगार्ड के पति की टांगी मारकर हत्या

कोरबा। जिले के सिंगापुर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. नगर सेना में कार्यरत महिला कर्मी के घर घुसे अज्ञात हमलावर ने उसके पति की बेरहमी से हत्या कर दी है. हत्यारे ने मृतक शिव प्रसाद कंवर के गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतारा है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, मृतक शिव प्रसाद कंवर ( 46 वर्ष) का शव घर के अंदर खून से लथपथ मिला. घटना के समय पत्नी सुक्रिता सिंह कंवर, जो नगर सेना में पदस्थ हैं, वह ड्यूटी पर थीं और शिव प्रसाद घर पर अकेला था. इस निर्मम हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. वहीं घटना स्थल पर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है. पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर जांच के लिए पहुंचे. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ संदीहियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस आसपास के लोगों से मामले में पूछताछ शुरू कर दी है. recent visitors 71

तलाश में जुटी पुलिस, छत्तीसगढ़-कोरबा में युवती ने सोनालिया नहर में लगाई छलांग

कोरबा. कोरबा के मध्य स्थित सोनालिया चौक के पास रात लगभग नौ बजे एक युवती पानी की तेज बहाव में छलांग लगा दी। जहां युवती कूदते देखा पुलिसकर्मी और एक युवक युवती को बचाने के लिए कूद पड़े। काफी प्रयास के बाद भी युवती का पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि युवती सोनालिया नहर के पास काफी समय से घूम रही थी। वहीं, अचानक नहर की रेलिंग पर चढ़कर वह कूदने ही वाली थी कि चौक पर तैनात यातायात के जवान कृष्णानंद ने उसे रोकने के लिए आवाज दी और उसकी तरफ दौड़े। लेकिन उसके पहुंचने तक युवती नहर में चलांग लगा दी। युवती को बचाने के लिए कृष्णानंद और अन्य युवक गोलू पटेल ने भी नदी में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद युवती का पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि नहर में पानी का काफी तेज बहाव था। जिसके चलते युवती को बचाया नहीं जा सका। युवती कौन है और कहां के रहने वाली इस बात का अब तक पता नहीं चलता है। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। वहीं युवती की तलाश के लिए संबंधित पीएच विभाग को पानी के दबाव कम करने निर्देश दिए। recent visitors 61