दोनों डिप्टी सीएम रहे मौजूद, छत्तीसगढ़-रायपुर में सीएम ने बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो और शुभंकर का किया अनावरण

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने रायपुर में 2 नवंबर को बस्तर ओलंपिक के शुभंकर (Mascot) और लोगो का अनावरण किया। सीएम साय ने सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, डिप्टी सीएम व गृह मंत्री विजय शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा उपस्थित थे। बता दें कि बस्तर ओलंपिक के लोगो में बस्तर की संस्कृति और परंपराओं की झलक दिख रही है। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के राज्य पक्षी पहाड़ी मैना (Hill Myna) और राज्य पशु वनभैंसा (Forest Buffalo) बस्तर ओलंपिक के मस्कट बने। उल्लेखनीय है कि बस्तर क्षेत्र के युवाओं को विकास की मुख्यधारा (Main Stream) से जोड़ने, खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और जनता का शासन से मजबूत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से 5 नवंबर से 10 दिसंबर तक बस्तर ओलंपिक 2024 (Bastar Olympics) का आयोजन किया जा रहा है। recent visitors 131

दुकान जलकर खाक, छत्तीसगढ़-रायपुर के नाकोड़ा ज्वेलर्स में लगी भीषण आग

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित नाकोड़ा ज्वेलर्स में बीती रात भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. दमकल विभाग की दो गाड़ियों की सहायता से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि पूरी दुकान जलकर खाक हो गई. वहीं ज्वेलर्स की दुकान से सटी दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं, जिसमें चार दुकानों में लगी आग लगी है. यह घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, हालांकि राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ज्वेलर्स शॉप में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. पंडरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत यह घटना हुई. recent visitors 125

जयंती पर दी श्रद्धांजलि, छत्तीसगढ़-रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को किया नमन

रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज  जशपुर जिले के बगिया सीएम कार्यालय में देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने देश के लिए लौह पुरुष सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि सरदार पटेल अपनी देशभक्ति, दृढ़ इच्छाशक्ति और साहस के लिए जाने जाते थे। देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अग्रणी भूमिका थी। इस मौके पर विधायक श्रीमती गोमती साय भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्र भारत के नवनिर्माण में सरदार पटेल जी की अविस्मरणीय भूमिका को देखते हुए उनकी स्मृति और सम्मान में प्रत्येक वर्ष उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय एकता किसी भी देश की शक्ति और विकास का मूल स्तंभ होती है। भारत विविधताओं का देश है, जहां हर क्षेत्र की अपनी भाषा, संस्कृति और परंपरा है। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि एकजुट होकर अपने प्रदेश और  देश की प्रगति में अपना योगदान दें। recent visitors 151

फेक वीडियो से कांग्रेस का चाल-चरित्र-चेहरा बेनकाब, छत्तीसगढ़-रायपुर प्रत्याशी के वीडियो पर बीजेपी का पलटवार

रायपुर. इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रायपुर दक्षिण बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी और कथित मौलाना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में छत्तीसगढ़ बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए एफआईआर भी दर्ज कराई है। मंगलवार को इस संबंध में कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर बीजेपी पर सवाल दागे। इस दौरान कथित मौलाना भी मौजूद रहे। अब इस मामले में बीजेपी ने पलटवार किया है। भाजपा ने कहा कि फेक वीडियो से कांग्रेस का चाल चरित्र और चेहरा बेनकाब हो गया है। ओछी राजनीति से चुनाव नहीं जीता जाता है। उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के वायरल वीडियो मामले कांग्रेस अपने ही फैलाए जाल में फंस गई है। ताजा मामले में कांग्रेस ने वीडियो में दिखाए गए मौलाना को पत्रकारों के सामने लाकर यह स्वीकार कराया कि वीडियो सही है, लेकिन उसी मौलाना ने पत्रकार वार्ता के बाद कांग्रेस भवन में ही यह भी स्वीकार किया कि वीडियो को एडिट किया गया है। उसने अपना नाम शोएब बताया है और कहा कि फोटो साल 2019 की है। तब सुनील सोनी उससे मिले थे, लेकिन वीडियो को एडिट किया गया है। उन्होंने मेरा गाल नहीं चुमा था। रायपुर दक्षिण के चुनाव संचालक पूर्व विधायक शिव रतन शर्मा ने कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथों लिया है। शर्मा का कहना है कि कांग्रेस अपने ही फैलाए जाल में फंस गई है । पहले AI की मदद से फेक वीडियो बनाया फिर मौलाना से जबरदस्ती यह कहलवाया कि वीडियो असली है, लेकिन कांग्रेस को यह नहीं भूलना चाहिए कि वो चाहे जितनी कोशिश कर ले सच्चाई छुप नहीं सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि ओछी राजनीति से चुनाव नहीं जीता जाता है। कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा पूरा देश जनता है। इसीलिए कांग्रेस खात्मे के रास्ते पर है और आने वाले समय में रायपुर दक्षिण की जनता भी उसको आईना दिखा देगी। recent visitors 58

छत्तीसगढ़-रायपुर में त्योहारी सीजन में रेलवे अलर्ट, भीड़ कंट्रोल करने के किए विशेष इंतजाम

रायपुर। त्योहारी सीजन के चलते रायपुर के रेलवे स्टेशन में हजारों लाखों यात्री ट्रेन में सफर करने पहुंच रहे हैं. इस दौरान ट्रेनों में चढ़ने पर किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो. इसको लेकर रायपुर रेल मंडल अलर्ट मोड़ पर नजर आ रहा है. रायपुर रेलवे स्टेशन पर किये जा रहे अतिरिक्त प्रबंध को लेकर रायपुर रेल मंडल के ADRM बजरंग अग्रवाल ने बताया कि त्योहारी सीजन में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए हमने बहुत सारे स्टेप तैयार किए हैं. सबसे पहले हमने वार रूम कंट्रोल रूम की स्थापना की है. जो हमारे वार रुम है. जो 24×7 दिन शुरू रहेगा और उसमें हमारे स्टाफ रहेंगे. इस कंट्रोल रूम के नंबर भी स्टेशन पर डिस्प्ले किए गए हैं, ताकि यात्री किसी भी समस्या की सूचना तुरंत दे सकते हैं. इसी कड़ी में रेलवे ऑफिसर को भी लगाया गया है. उसमें ईसीएम-डीसीएम इसके अलावा ऑफिसर रायपुर रेलवे स्टेशन में तैनात रहेंगे. इसके साथ स्टेट पुलिस और सीआरपीएफ की मदद ली जाएगी. ADRM ने बताया कि पैसेंजर तक जानकारी समय पर पहुंचे, उनके पास प्रयाप्त जानकारी रहे. उसको लेकर हमने अलॉटमेंट की व्यवस्था की है. प्लेटफार्म को चेंज ना किया जाए. जो अलॉटमेंट किया है. प्लेटफार्म पर ट्रेन पहुंचे यह जानकारी देंगे पैसेंजर को दी जाएगी. ताकि किसी भी प्रकार से पैसेंजर को परेशानी का सामना न करना पड़े. कैटरिंग स्टाफ को हमने यह कहा है कि उनके पास सभी फूड आइटम्स रहे. ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो और इस रेट पर सामान बेच जो रेट तय हुआ है. इसको लेकर हमने तैयारी की है और इसको लेकर रेलवे के अधिकारी यह भी चेक करेंगे कि किसी भी प्रकार की कोई ओवर रेटिंग ना हो. एडिशनल ट्रेनों में हमने कुछ भी बढ़ाए हैं और इसको लेकर कई स्पेशल ट्रेन भी चल रही है. हॉलीडे स्पेशल ट्रेनों की समय सारणी में उनको हम काम से कम एक घंटा पहले प्लेटफार्म में पेश करेंगे ताकि लोगों को प्लेटफार्म में और ट्रेनों में चढ़ने में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो. recent visitors 67

रायपुरवासियों ने दिया एकता का संदेश, छत्तीसगढ़-रायपुर में यूनिटी फॉर रन को सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज मंगलवार को राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में राजधानीवासियों के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए दौड़ लगाई। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी हम सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान एकता दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री  राम विचार नेताम, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब ने भी एकता दौड़ लगाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रिटिश शासन के दौरान सरदार पटेल ने अंग्रेजों के खिलाफ कई बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया। स्वतंत्रता के बाद उन्हीं के प्रयासों से रियासतों को एक करके उन्हें स्वतंत्र भारत में शामिल किया गया। श्री साय ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की अखंडता अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी सभी लोगों को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस संकल्प और साहस के साथ राष्ट्र को एकजुट किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। रन फॉर यूनिटी के आयोजन का उद्देश्य फिटनेस के मंत्र को भी देशभर में फैलाना है। सभी स्वस्थ रहेंगे तो देश अपनी पूरी ऊर्जा के साथ विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ पाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को धनतेरस, दीपावली, राज्य स्थापना, अन्नकूट और छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी। मंत्री राम विचार नेताम ने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पावन दिन हमें अपने देश की एकता अखंडता को बनाये रखने की प्रेरणा देता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को हम भारतवासी कभी नहीं भूल सकते। खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि रन फॉर यूनिटी देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा का संदेश देता है। सरदार पटेल ने देश की अखंडता के लिए 500 से अधिक रियासतों को एक बनाया। उन्होंने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो लक्ष्य रखा है, इसे पूरा करने के लिए हम सभी मिलकर आगे बढ़े। इस वर्ष दीपावली के उत्सव को देखते हुए 29 अक्टूबर को ही राष्ट्रीय एकता दिवस और रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। recent visitors 85

नागरिकता की लाइन में कई विदेशी, छत्तीसगढ़-रायपुर में बसने के लिए पाकिस्तानियों ने किए सबसे ज्यादा आवेदन

रायपुर. CAA लागू होते ही भारत की नागरिकता लेकर छत्तीसगढ़ में बसने के लिए कई विदेशी कतार में हैं. पिछले कुछ महीनों में ही 90 से ज़्यादा लोगों ने नागरिकता लेने आवेदन किया है. आवेदन करने वालों में सबसे ज्याद पाकिस्तान के लोग हैं. इसके अलावा अफ़ग़ानिस्तान और बांग्लादेश के लोग भी नागरिकता चाहते हैं. अब तक मिले आवेदन में रायपुर में रहने के इच्छुक वाले लोग ज्याद हैं. इसके बाद बलौदबाज़ार के लिए आवेदन आए हैं. नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 (सिटीजीनशिप अमेंडमेंट एक्ट 2019) के तहत वर्ष 1955 के नागरिकता कानून को संशोधित करके यह व्यवस्था की गई है कि 31 दिसंबर 2014 के पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हिंदू, बौद्ध, सिख, जैन, पारसी और ईसाई को भारत की नागरिकता प्रदान की जा सकेगी. इस विधेयक में भारतीय नागरिकता प्रदान करने के लिए आवश्यक 7 वर्ष तक भारत में रहने की शर्त में भी ढील देते हुए इस अवधि को केवल 5 वर्ष किया गया है. recent visitors 90