शिक्षकों और सरपंच ने नहीं की शिकायत, छत्तीसगढ़-रायपुर के स्कूल में घुसकर पंच ने छात्र को पीटा

रायपुर. छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार सरकारी स्कूलों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्कूल के अंदर शिक्षकों का शराब पीना या फिर स्कूल में शिक्षक या शिक्षिका का आराम फरमाना। इससे हटकर अब सरकारी स्कूल में छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गांव के पंच ने शराब के नशे में मिडिल स्कूल के एक बच्चे के साथ मारपीट किया। पूरा मामला दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र के खुड़मुड़ी का है। ग्राम खुड़मुड़ी के शासकीय मिडिल स्कूल में गांव के ही पंच ने स्कूली बच्चे के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। शराबी पंच  ने आठवीं कक्षा के छात्र से मारपीट किया। महेश साहू ग्राम खुड़मुड़ी के वार्ड क्रमांक 17 के पंच हैं। पंच के बेटे का नवोदय विद्यालय में चयनित होने पर स्कूल के शिक्षकों को मिठाई देने पहुंचा हुआ था। वह शराब के नशे में था। इस दौरान वह पढ़ाई कर रहे छात्रों के कक्षा में घुस गया। इतना ही नहीं शराब के नशे में बच्चों को पढ़ने लगा। इस दौरान नशे की हालत में आठवीं कक्षा के विद्यार्थी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इतना ही शराबी ने गाली-गलौज भी की है। छात्र का आरोप है कि शराब के नशे में क्लास में घुसकर छात्रों के साथ बदतमीजी की। उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौज भी की है। घटना के समय लगभग 50 विद्यार्थी मौजूद थे। अभी शिक्षक कार्यालय में थे। बच्चे के परिजनों का कहना है कि इससे बच्चे के मानसिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ा है। अभी तक स्कूल के शिक्षकों या ग्राम के सरपंच की ओर से किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की है। परिजनों का आरोप है कि शराबी स्कूल में घुसकर मौजूद छात्र के साथ मारपीट की घटना हो रही है। वहां के शिक्षक, प्राचार्य कोई भी मामले में संज्ञान नहीं ले रहे हैं। आरोप यह भी है कि मामले को दबाया जा रहा है। शिकायत करने से मना किया जा रहा है। उनका कहना है कि विद्या के मंदिर में विद्यार्थी ही सुरक्षित नहीं है। recent visitors 58

‘जनादेश हमें स्वीकार्य’, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण से बीजेपी के विजेता सुनील सोनी को कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने दी बधाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने 9वीं बार शानदार जीत हासिल की है. भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने कांग्रेस के आकाश शर्मा को 46,167 वोटों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. चुनावी नतीजे घोषित होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने हार स्वीकारते हुए सुनील सोनी को जीत की बधाई दी है. उन्होंने कहा, “जनता का जनादेश हमें स्वीकार्य है. दक्षिण की जनता ने सुनील सोनी को चुना है. मैं उन्हें बधाई देता हूं. पार्टी के सभी सदस्यों ने मेहनत की. हार का क्या कारण है इसके पीछे एक वजह होगी. इसका आंकलन किया जाएगा. प्राथमिक तौर पर ऐसा लग रहा है कि जनता ने सरकार को चुना है, BJP पार्टी को चुना है.” आकाश शर्मा ने यह भी कहा कि भले ही वह चुनाव हार गए हों, लेकिन जनता की सेवा के प्रति उनका समर्पण जारी रहेगा. बता दें, रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र भाजपा का गढ़ माना जाता है. इस बार भी मतदाताओं ने भाजपा पर अपना भरोसा जताया. सुनील सोनी की इस बड़ी जीत ने आगामी चुनावों के लिए भाजपा के हौसले को और बुलंद कर दिया है. recent visitors 77

निगम की टीम ने जेसीबी से सड़क तोड़कर रोका काम, छत्तीसगढ़-रायपुर में 50 एकड़ जमीन पर अवैध प्लाटिंग

रायपुर. राजधानी में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ नगर निगम की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है. जरवाय में लगभग 50 एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर निगम जोन 8 की टीम ने सीसी रोड काटकर आवागमन बाधित किया. साथ ही नगर, ग्राम निवेश विभाग एवं नगर निगम से ले आउट, नक्शा पास कराए बिना किए जा रहे काम को बंद कराया. नगर निवेश अधिकारी आभाष मिश्रा ने बताया कि ck डेवलपर्स और दो तीन पार्टनर साथ मिलकर लॉजिस्टिक पार्क के नाम से नेशनल हाईवे से लगे लगभग 50 एकड़ की जमीन पर बिना नक्शा पास कराए अवैध प्लाटिंग की जा रही थी. साथ ही हाईवे से जोड़ने के लिए सीसी रोड का भी निर्माण किया जा चुका था. उन्होंने बताया, जमीन से जुड़े दस्तावेज मंगाकर मालिकों को नोटिस भेजा जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि ऐसे अवैध प्लाटिंग से राजस्व में नुकसान होता है. इस पर रोक लगाने के लिए अब निगम ऐसे बड़े अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नजर रख रही. आगे लगातार कार्रवाई की जाएगी. अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाए गए इस अभियान में रायपुर तहसीलदार मनुमुक्ता पाटिल एवं जोन 8 जोन कमिश्नर एके हालदार, नगर निवेशक आभाष मिश्रा के नेतृत्व और कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता, नगर निवेश उप अभियंता अक्षय भारद्वाज, रूचिका मिश्रा शामिल थे. recent visitors 82

चुनाव में मिले 74782 वोट, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी रिकॉर्ड मतों से जीते

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर चुके हैं. 2023 के विधानसभा चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल 67 हजार वोट से चुनाव जीते थे. वहीं इस बार 50 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. इस उपचुनाव में सुनील सोनी करीब 40 हजार की बढ़त बनाई है. 16 राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 38777 वोट से आगे चल रहे हैं. अब तक की गिनती में बीजेपी प्रत्याशी को 74782 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को 36005 वोट मिले हैं. सुनील सोनी के साथ बृजमोहन अग्रवाल समेत भाजपा के कई बड़े नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं, जहां ढाेल-नंगाड़े बजाकर जीत का जश्न शुरू हो गया है. दक्षिण विधानसभा उप चुनाव की मतगणना में जो बड़ी बात सामने आ रही है कि जिन स्थानों पर कांग्रेस को बढ़ की उम्मीद थी, वहां भी कांग्रेस भाजपा से पिछड़ गई है. महापौर एजाज ढेबर के अलावा नगर सभापति प्रमोद दुबे के वार्ड में भी बीजेपी आगे रही. दक्षिण विधानसभा राउंड वार अपडेट — पहला राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 3583, आकाश शर्मा कांग्रेस 2798 वोट मिले. दूसरा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 7651, आकाश शर्मा कांग्रेस 4245 वोट मिले. तीसरा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 11240, आकाश शर्मा कांग्रेस 5202 वोट मिले. चौथा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 14374, आकाश शर्मा कांग्रेस, 8738 वोट मिले. पांचवा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 18578, आकाश शर्मा कांग्रेस 10213 वोट मिले. छठवा राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 23107, आकाश शर्मा कांग्रेस 11821 वोट मिले. सातवां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 27911, आकाश शर्मा कांग्रेस 14083 वोट मिले. आठवें राउंड के बाद – सुनील सोनी बीजेपी 31619, आकाश शर्मा कांग्रेस 17243 वोट मिले. दसवां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 42667, आकाश शर्मा कांग्रेस 22038 वोट मिले. 11वां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 42667, आकाश शर्मा कांग्रेस 22038 वोट मिले. 12वां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 5340, आकाश शर्मा कांग्रेस 2209 वोट मिले. 13वां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 4435, आकाश शर्मा कांग्रेस 2745 वोट मिले. 14वां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 63251, आकाश शर्मा कांग्रेस 31920 वोट मिले. 15वां राउंड – 16वां राउंड – सुनील सोनी बीजेपी 74782, आकाश शर्मा कांग्रेस 36005 वोट मिले. recent visitors 121

युवाओं और बच्चों के लिए बताया प्रेरणादायक, छत्तीसगढ़-रायपुर में CM साय ने हेलन केलर अवार्डी कलाकार बसंत साहू को दी बधाई

रायपुर. हर रेखा में छिपा है एक संदेश, सिंगार सिर्फ रूप नहीं यह आत्मविश्वास का प्रतिवेश है. आत्मविश्वास से परिपूर्ण और अनेक बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत का कार्य कर रहे धमतरी जिले के कुरूद में रहने वाले दिव्यांग समाजसेवी और चित्रकार बसंत साहू  को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फोन करके जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही हेलन केलर अवार्ड 2024 से सम्मानित होने पर बधाई दी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  बसंत साहू को जन्मदिन और सम्मान के लिए बधाई देते हुए कहा कि आपको हेलेन केलर अवार्ड  2024 प्राप्त होने की सूचना समाचार के माध्यम से मिली. आपकी इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई. मुख्यमंत्री साय ने आत्मीयतापूर्ण चर्चा के दौरान बसंत साहू से कहा कि जल जगार कार्यक्रम में आपसे मुलाकात हुई थी. हमे आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा था.आपने साबित किया है कि कठिनाईयां केवल मानसिक चुनौतियां है. दृढ़ संकल्प से बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. बसंत साहू ने कहा कि मेरा उद्देश्य समाज में समावेशिता और समानता लाना है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर मिल सके. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आपके इस जज्बे व उपलब्धि से हम गौरवान्वित हैं. आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं. समाजसेवी बसंत साहू ने मुख्यमंत्री साय के  उत्साहवर्धन के लिए आभार व्यक्त क्या और कहा कि वे इसी प्रकार अपने प्रयासों से आने वाले भविष्य और बच्चो के लिए एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान देते रहेंगे. उल्लेखनीय है कि समाजसेवी बसंत साहू को उनके द्वारा  दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा और समाज में समान अवसर दिलाने के लिए किए गए अद्वितीय कार्यों के लिए हेलन केलर अवार्ड प्रदान किया गया है. उन्होंने अपनी कला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक कला, परंपराओं और सामाजिक मुद्दों को जीवंत रखा है. उनके चित्रों में छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, पारंपरिक परिधान और समाज की समकालीन समस्याओं का समावेश है. बसंत के बनाए चित्रों का संग्रह देश विदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर किया गया है, जिनमें भारत में राष्ट्रपति भवन, राजभवन, दिल्ली संग्रहालय तथा यूएसए, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देश शामिल हैं. उनकी कला ने उन्हें न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि देश और विदेश में भी सम्मान दिलाया है. बसंत साहू ने दिव्यागता को कभी अपनी सफलता की राह में रुकावट नहीं बनने दिया. बसंत साहू का मानना है कि कठिनाइयों केवल मानसिक चुनौतियाँ होती हैं. यदि मन में दृढ़ संकल्प हो, तो कोई भी बाधा व्यक्ति को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने से नहीं रोक सकती. बसंत साहू का जीवन केवल एक व्यक्तिगत संघर्ष की कहानी नहीं है बल्कि यह उन सभी के लिए प्रेरणा है जो जीवन की कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं. recent visitors 125

खतरे से बाहर हूं और आप सभी शुभचिंतकों का आभार, छत्तीसगढ़-रायपुर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया ट्वीट

बेमेतरा/रायपुर. छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार ने बीती रात एक सड़क हादसे में घायल हो गए. इस घटना के दूसरे दिन उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर अपने शुभचिंतकों का आभार जताया और जानकारी दी कि वे अब खतरे से बाहर हैं. उन्होंने लिखा, मेरे प्रिय शुभचिंतक भाइयों एवं बहनों, हाल ही में हुई दुर्घटना में ईश्वर की कृपा और आपकी दुआओं से मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं और अब खतरे से बाहर हूं. आपके स्नेह, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद ने मुझे अपार हिम्मत और शक्ति दी है, मैं आपके इस अपार स्नेह का ऋणी हूं. इस मुश्किल समय में जो प्रेम और साथ मुझे आपसे मिला, उसके लिए आप सभी का हृदय से आभार. बता दें, शुक्रवार रात मंत्री रामविचार नेताम बेमेतरा से राजधानी रायपुर लौट रहे थे. इसी दौरान रायपुर-बेमेतरा मार्ग पर जेवरा गांव के पास उनकी गाड़ी को पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में मंत्री नेताम और उनके 3 सहयोगी घायल हो गए. मंत्री नेताम के सिर पर चोट आई है और बाएं हाथ में कलाई के पास फ्रैक्चर है. हादसे की सूचना मिलते ही उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. वहीं उनके रामकृष्ण अस्पताल पहुंचते ही सीएम साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उनसे मुलाकात की और हाल चाल जाना. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, सड़क दुर्घटना में हमारे मंत्री रामविचार नेताम चोटिल हुए हैं. अभी मैं उनसे मुलाकात कर बातचीत की. डॉक्टरों से भी मेरी बातचीत हुई है. रामविचार नेताम जी बिल्कुल ठीक हैं. उनके सिर और हाथ में चोट आई है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है. वे खतरे से बाहर हैं और बहुत जल्द ठीक हो जाएंगे. सीटी स्कैन की रिपोर्ट में कोई भी अंदरूनी चोट नहीं पाई गई है. उनके साथ जो लोग थे, उनमें से कुछ को ज्यादा चोट आई है. हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वे जल्द ठीक हो जाएं. स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने बताया, हादसे के बाद मौके पर ही घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद रायपुर रेफर किया गया है. विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में मंत्री रामविचार नेताम का इलाज जारी है. मंत्री खतरे से बाहर हैं. सीटी किया गया है. हाथ की कलाई के पास फैक्चर हुआ है. माथे में सूजन है. देखें मंत्री रामविचार नेताम का ट्वीट: ""मेरे प्रिय शुभचिंतक भाइयों एवं बहनों, हाल ही में हुई दुर्घटना में ईश्वर की कृपा और आप सभी की दुआओं से मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं और अब खतरे से बाहर हूं। आपके स्नेह, प्रार्थनाओं और आशीर्वाद ने मुझे अपार हिम्मत और शक्ति दी है, मैं आपके इस अपार स्नेह का ऋणी हूं। इस मुश्किल समय में… — Ramvichar Netam (@RamvicharNetam) November 23, 2024"" recent visitors 71

कस्टम मिलिंग में बरती थी लापरवाही, छत्तीसगढ़-रायपुर में दो राइस मिलर्स की 4.65 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी राजसात

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कलेक्टर ने कस्टम मिलिंग में लापरवाही बरतने के मामले में दो राइस मिलर्स के ऊपर कार्रवाई की है। कलेक्टर दीपक सोनी ने कस्टम मिलिंग में लापरवाही बरतने वाले जिले के दो राइस मिलर्स की कुल 4 करोड़ 65 लाख 5 हजार रुपये की बैंक गारंटी को राजसात करने के आदेश दिए हैं। आशीष अग्रवाल संचालक फर्म- मेसर्स यश मॉर्डन फुड तिल्दा रोड सिमगा का एक करोड़ 77 लाख 15 हजार रुपये और तुषार कुमार नायक संचालक फर्म-मेसर्स आदित्य राईस इंडस्ट्रीज ग्राम कुशभाठा तहसील सोनाखान का दो करोड़ 87 लाख 90 हजार रुपये शमिल हैं। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार, संचालक आशीष अग्रवाल द्वारा कस्टम मिलिंग चावल जमा करने में रूचि नहीं ली जा रही है। फर्म के पास जांच के दौरान भौतिक सत्यापन में 7086 क्विंटल धान की कमी पाई गई है। परिणाम स्वरूप उनके द्वारा जमा किए गए बैंक गारंटी एक करोड़ पचास लाख रुपये और पोस्ट डेटेड चेक एक करोड़ एक रुपये इस प्रकार कुल दो करोड़ पचास लाख एक रुपये की राशि में से धान के एवज में यश मॉर्डन फुड प्रोडक्ट तिल्दा रोड सिमगा, संचालक आशीष अग्रवाल से वसूली की कार्यवाही किए जाने के लिए आदेश पारित किया गया है। इसी तरह मिल संचालक मेसर्स आदित्य राईस इंडस्ट्रीज ग्राम कुशभाठा, विकासखण्ड कसडोल के संचालक तुषार कुमार नायक द्वारा कस्टम मिलिंग चावल जमा करने में विफल रहने के कारण जमा बैंक गारंटी चार करोड़ पचासी लाख रुपये की राशि में से धान के एवज में राशि दो करोड़  लाख  हजार रुपये की वसूली की कार्यवाही किए जाने के लिए आदेश पारित किया गया है। recent visitors 71