मतगणना जारी, छत्तीसगढ़-रायपुर दक्षिण सीट पर BJP प्रत्याशी सुनील सोनी ने बनाई बढ़त

रायपुर. रायपुर दक्षिण उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी. दूसरे राउंड में बीजेपी 3406 वोटों से बीजेपी आगे चल रही है. कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को मिले 4245 वोट मिले हैं वहीं, बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी ने 7651 वोट हासिल किए हैं. रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के उपचुनाव में बीजेपी 3406 वोटों से बीजेपी आगे चल रही है, प्रत्याशी सुनील सोनी ने 7651 वोट हासिल किए हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा काफी पीछे चल रहे हैं. 2023 विधानसभा चुनाव में इस सीट से बृजमोहन अग्रवाल भाजपा और महंत रामसुंदर दास कांग्रेस के प्रत्याशी बनाए गए थे. 2023 के नतीजो में बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के महंत रामसुंदर दास को रिकार्ड 68 हजार वोटों से सबसे बड़ी ली थी. मतगणना समीकरण यह गढ़ केंद्रीय मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का गहरा प्रभाव रहा है. 23 तारीख को रायपुर दक्षिण विधानसभा को नया विधायक मिलने वाला है. 20 नवंबर को हुई वोटिंग के मुताबिक शाम 6 बजे तक 50.50% वोटिंग दर्ज की गई है इस चुनाव में कुल 2,71,169 मतदाताओं के लिए 253 मतदान केंद्र बनाए गए थे. उपचुनाव में कुल 136948 वोट पड़े.वहीं 134948 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग ही नहीं किया. 2023 के विधानसभा चुनाव में 61.73 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. उपचुनाव में 50.50 प्रतिशत हुई है. विधानसभा चुनाव की तुलना में 11.23 प्रतिशत कम वोटिंग हुई है. चौथे चरण के बाद बीजेपी 5636 वोट से आगे चौथे चरण के बाद के बाद भी बीजेपी बढ़त जारी है, बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी ने 14374 वोट हासिल किए हैं. तो वहीं कांग्रेस 8738 वोट के साथ दूसरे स्थान पर है. बीजेपी 5636 वोटों की बढ़त बनाई हुई है. दूसरे राउंड के बाद बीजेपी आगे रायपुर दक्षिण उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी. दूसरे राउंड में बीजेपी 3406 वोटों से बीजेपी आगे चल रही है. कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को मिले 4245 वोट मिले हैं वहीं, बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी ने 7651 वोट हासिल किए हैं. recent visitors 132

अपराधियों पर कठोर कार्रवाई के दिए निर्देश, छत्तीसगढ़-रायपुर SSP संतोष सिंह ने देर रात ली बैठक

रायपुर। शहर में बढ़ते अपराध और नशाखोरी पर लगाम लगाने के लिए रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह ने देर रात कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक ली. बैठक में थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को तलब कर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. एसएसपी ने प्रभारियों को अड्डेबाजों, बदमाशों, लिस्टेड गुंडा और नशे पर जीरो टॉलरेंस पर कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए. अधिकांश गंभीर अपराधों की जड़ में नशा हैं, इसलिए नशे के विरुद्ध कार्रवाई अभियान और तेज करने को कहा. सार्वजनिक जगहों पर नशाखोरी और नशे में गाड़ी चलाने पर सख्त कार्रवाई कर ऐसे लोगों में भय पैदा करें. अपराध घटित होने पर पुलिस का रिएक्शन तेज होना चाहिए ताकि अपराधी पकड़ा जाए और भय बने. आदतन बदमाशों की जमानत निरस्त, एनएसए एक्ट के तहत प्रकरण, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई , जिला बदर, फरार की संपत्ति कुर्की करवाने का निर्देश दिए. गश्त के दौरान चेकिंग बढ़ाने का निर्देश दिया. अपराध के हिसाब से चिन्हित सेंसिटिव जगहों पर लगातार पेट्रोलिंग और लोगों के साथ मीटिंग करने को कहा. अपराध समीक्षा दौरान दर्ज प्रकरणों में तेजी से चालान करने को कहा ताकि पीड़ित को न्याय मिलें. इस वर्षांत तक अपराध पेंडेंसी न्यूनतम करने का निर्देश दिया. recent visitors 61

व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स और दुकानें सील, छत्तीसगढ़-रायपुर नगर निगम देगा 1 लाख लोगों को नोटिस!

रायपुर. इस साल नगर निगम में 500 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स वसूली की कवायद शुरू हो चुकी है. इसी के चलते जहां घर-घर दस्तक देकर 1 लाख ऐसी प्रॉपर्टी जिसका मूल्यांकन नहीं हो पाया है, उनको डिमांड नोटिस थमाई जाएगी. वहीं वाट्सअप चैटबॉट और मैसेज के जरिये टैक्स की सूचना देने के लिए तकरीबन 1 लाख 42 हजार संपत्ति मालिकों के स्मार्टफोन मोबाइल नंबर अपग्रेड करने का काम शुरू कर दिया गया है. इधर बड़े बकायादारों पर सख्ती के आदेश के बाद निगम जोन-10 कमिश्नरी ने 4 बड़े बकायादारों की प्रॉपर्टी सील कर दी. जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के मुताबिक जोन 10 के तहत वार्ड क्रमांक 56 के टैगोर नगर क्षेत्र में अभियान चलाकर गोविंद एल्युमिनियम के प्रोपराइटर महेश नारवानी के व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स को नगर निगम ने 10 लाख 47 हजार 196 रुपये बकाया होने एवं बकाया अदा न किये जाने पर सीलबंद कर दिया. इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 50 के महावीर नगर पुरैना क्षेत्र में प्रोपराइटर अजय क्षेत्रे के व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर 6 लाख 17 हजार 254 रुपये बकाया राशि जमा नहीं करने पर प्रतिष्ठान को सीलबंद कर दिया गया. इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 56 के श्यामनगर क्षेत्र में प्रोपराइटर अनिल बजाज के व्यवसायिक परिसर को 6 लाख 93 हजार 132 रुपये का बकाया अदा न करने पर सीलबंद किया गया. इस दौरान संबंधित भवन स्वामी ने नगर निगम से बकाया राजस्व की अदायगी करने 3 दिन का समय मांगा. इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 52 के क्षेत्र के अंतर्गत प्रोपराइटर श्रीमती ज्योति शर्मा के आनंद रेस्टोरेंट को नगर निगम का 5 लाख 78 हजार 368 रुपये बकाया टैक्स नहीं देने पर सीलबंद कर दिया गया. स्वसहायता समूह से मदद से सर्वे शहर में लगभग 1 लाख ऐसी प्रॉपर्टी जिसका मूल्यांकन नहीं हो पाया. उसका सर्वे करने के लिए नगर निगम अपने कर्मचारियों के अलावा अब स्वसहायता समूहों से मदद ले रहा है. निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा के मुताबिक इन स्वसहायता समूहों के माध्यम से डोर टू डोर सर्वे का काम शुरू हो चुका है. जोन के राजस्व निरीक्षकों को कम से कम 50-50 घर का लक्ष्य एक-एक दिन के लिए दिया गया है. recent visitors 72

6.35 लाख का गांजा जब्त, छत्तीसगढ़-रायपुर में RPF ने दो तस्कर पकड़े

रायपुर. लंबे समय बाद अब रायपुर रेल मंडल की आरपीएफ टीम ने गांजा तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है. जबकि रायपुर रेल मंडल से निकलने के बाद कई दिनों से गांजा तस्करों को नागपुर रेल मंडल की टीम ने पकड़ा था. हालांकि पिछले दिनों भिलाई सीआईबी ने भी एक गांजा तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की थी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रे.सु. ब. रायपुर रमन कुमार के दिशा निर्देशन एवम मार्गदर्शन में रेसुब पोस्ट सेटलमेंट प्रभारी अजय शर्मा के नेतृत्व में सीआईबी रायपुर,  विशेष खुफिया शाखा रायपुर, टास्क टीम रायपुर की संयुक्त टीम के द्वारा महाराष्ट्र एवं झारखंड राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन रायपुर के PF नम्बर 01 खम्भा नम्बर 40 के पास 02 व्यक्ति जिनकी उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष, रंग सांवला काली दाढ़ी को घेरा बंदी कर पकड़े जिनके पास 03 ट्रॉली बेग रंग लाल, नीला , काला में  मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया. नाम-पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम पता नरेश नायक पिता परबे नायक उम्र 24 वर्ष निवासी बिडाबारू थाना- मदनपुर रामपुर जिला- कालाहांडी (ओडिशा) व रंजीत नायक पिता राजू नायक उम्र 20 वर्ष निवासी बूढ़ाडोरिंग पोस्ट उरलादानी थाना- मदनपुर रामपुर जिला- कालाहांडी (ओडिशा) के पास से जप्त गांजा का कुल वजन 31.780 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसका कीमती 6,35,600/( छह लाख पैंतीस हजार छः सौ रुपया) को एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही कर जप्त शुदा मादक पदार्थ गांजा सहित विधिवत कार्यवाही उपरांत जब्त गांजा , संपूर्ण कागजात के साथ NCB रायपुर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया. recent visitors 85

उद्योग मालिकों को अब याद आई महंगी बिजली!, छत्तीसगढ़-रायपुर में 400 करोड़ का बिल बकाया

रायपुर. छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन एसोसिएशन संघ के सदस्य आज उद्योगों को दी जा रही बिजली की दरें कम कराने की मांग करने अधिकारियों से मिलेगा. लेकिन ये मुलाकात तब हो रही है जब सैकड़ों उद्योग मालिकों ने करीब 400 करोड़ रुपए का बिजली बिल भुगतान नहीं किया है. अब सवाल ये है कि क्या उद्योग मालिकों को बढ़ी हुई बिजली की दरों की जानकारी नहीं थी ? और जब करोड़ों का बिजली बिल भुगतान करने की बारी आई तब मालिकों की नींद उड़ी और अब मुलाकातों का दौरा शुरू करने की कवाद शुरू की. संघ का दावा है कि छत्तीसगढ़ में लौह उद्योग एक बार फिर से संकट में हैं. बिजली बिल की बढ़ी हुई दरों का बोझ नहीं उठा पाने के चलते धीरे-धीरे करके उद्योग बंद होते जा रहे हैं. उद्योग संघों की मानें तो लगभग 5 दर्जन से अधिक उद्योग मंदी के चलते बंद हो गए हैं. बड़ी संख्या में उद्योग बंद होने के कगार पर है. मिली जानकारी के अनुसार करीब 400 करोड़ रुपए बिजली बिल का भुगतान अटक गया है. दावा है कि यह भुगतान किसी आंदोलन के तहत नहीं बल्कि आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते अटकने की बात सामने आई है. इस संबंध में उद्योग संघों का कहना है कि लंबे समय से बढ़ी हुई बिजली दर की मार झेल रहे हैं. अब नुकसान सिर से ऊपर जा रहा है. ऐसे में उद्योग बिजली बिल नहीं चुका पाने की स्थिति में आ गए हैं. छोटे ही नहीं बड़े उद्योगों की हालत भी खराब हो गई है. आज अधिकारियों से मिलेगा संघ उद्योग बंद होने और करोड़ों रुपए के बिल का भुगतान नहीं होने के बाद भी उद्योग संघ ने इस बार एकाएक कोई निर्णय नहीं लिया है. उद्योग संघ आपस में मिलकर चर्चा कर रहे हैं. पिछले दिनों से उद्योग और विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क में है. आज उद्योग संघ के प्रतिनिधि अधिकारियों से मिलकर अपनी बात रखेंगे. छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष अनिल नचरानी ने बताया की करीब 300 से 400 करोड़ का बिजली बिल अटक गया है. बिजली की बढ़ी दरों से अब तक 12 से 15 उद्योग बंद हो चुके है. करीब 300 से ज्यादा उद्योगो ने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है. अक्टूबर महीने में 16 तारीख को सभी बिल पटाते है. वो बिल नहीं पटाया गया है. कुछ लोग लोड सरेंडर भी वापस कर करने की बात कर रहे है तो कुछ लोग मिनिमम में जा रहे है. इन्हीं सब मांग और बिजली की दर कम करने की मांग को लेकर आज अधिकारियों से बातचीत कर अपनी मांग रखेंगे. recent visitors 82

अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने किया हाथ साफ, छत्तीसगढ़-रायपुर में बिजली कर्मचारी के घर चोरी

रायपुर। राजधानी के डूंडा इलाके में दिमागदार चोरों ने दरवाजे में लगी कुंडी को अगल अंदाज में काटकर आसानी से घर में प्रवेश किया. घर में रखे लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात के साथ एक लाख रुपए नगदी चोरों ने साफ कर दिया. मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है, जहां कांकेर में बिजली विभाग में पदस्थ कमर्चारी राधेश्याम प्रेमी का घर है. कर्मचारी की पत्नी अपने बच्चों के साथ पति से मिलने कांकेर गई थी, इस बीच रात के अंधेरे में चोरों ने घर के दरवाजे में लगे एप्पल वाली कुंडी को काटकर अंदर प्रवेश किया. घर में रखे करीबन साढ़े पांच लाख रुपए के जेवर और एक लाख रुपए नगद को पार कर दिया. बताया गया कि पत्नी और बच्चे 17 नवंबर को पति से मिलने कांकेर गए थे. 19 नवंबर को लौटने पर दरवाले में लगी कुंडी के टूटा देख अंदर घर जाकर देखा तो गहने और नगद गायब थे. मुजगहन थाना प्रभारी आशीष राजपूत ने बताया कि मामले एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. सूने मकान को देखकर चोरों ने अपना निशाना बनाया है. आस-पास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूछताछ जारी है. recent visitors 64

लिंक मिलने पर ईडी ने की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़-रायपुर महाराष्ट्र बिटकॉइन में गौरव मेहता के कई ठिकानों पर छापे

रायपुर. छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र बिटकॉइन मामले से जुड़े होने के बाद ईडी ने गौरव मेहता के ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को गौरव मेहता के छत्तीसगढ़ ठिकानों पर छापेमारी की, जो कथित तौर पर चुनावी राज्य महाराष्ट्र में बिटकॉइन लेनदेन मामले से जुड़े हैं। यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग की चल रही जांच के तहत की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मेहता के ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। भाजपा ने एनसीपी नेता और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले और कांग्रेस नेता नाना पटोले पर मौजूदा चुनावों में अवैध रूप से बिटकॉइन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है, क्योंकि उसके नेताओं ने कथित तौर पर एक रिकॉर्डिंग चलाई है, जिसमें दावा किया गया है कि यह सुले की आवाज है। मेहता कथित तौर पर इन लेनदेन से जुड़े हैं। सांसद सुले ने आरोपों से इनकार किया है। सूत्रों के अनुसार, ईडी मेहता और कुछ अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने भोले-भाले लोगों से बिटकॉइन के रूप में बड़ी रकम (2017 में छह हजार 600 करोड़ रुपये) इकट्ठा की और बिटकॉइन के रूप में 10 प्रतिशत प्रति माह रिटर्न का झूठा वादा किया। यह मामला महाराष्ट्र और दिल्ली में दर्ज पुलिस एफआईआर से जुड़ा है। recent visitors 72