दिवंगत गोपाल व्यास और नंदराम सोरी को दी गई श्रद्धांजलि, छत्तीसगढ़-विधानसभा शीतकालीन सत्र शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही दिवंगत राज्यसभा सदस्य गोपाल व्यास और अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व सदस्य नंदराम सोरी को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुई. विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने सदन में दोनों दिवंगतों के निधन का उल्लेख किया. इसके साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने सदन में श्रद्धांजलि दी. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिवंगत गोपाल व्यास को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका जाना हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है. उनका जीवन सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक रहेगा. सदन के पटल पर आज पांच विधेयक रखे जाएंगे. विधानसभा में सबसे पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक हुई. बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज सत्र में पांच विधेयक पेश किए जाएंगे. द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा. दिसंबर का सत्र ऐतिहासिक सत्र के रूप में माना जाएगा. 24 साल की यात्रा अब 2025 वर्ष में प्रवेश कर रही है. रजत जयंती वर्ष की शुरुआत की पहली बैठक थी. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि रजत जयंती वर्ष में साल भर विविध कार्यक्रम होंगे. शुक्रवार, शनिवार को छात्रों के अवलोकन के विधानसभा को खोला जाएगा. अगला शीतकालीन सत्र नए विधानसभा में होगा. वहीं बजट सत्र में राष्ट्रपति को बुलाने की तैयारी है. recent visitors 47

आतंकवादियों को पहले बिरयानी खिलाते थे अब उल्टा लटकाकर सीधा कर रहे, छत्तीसगढ़-डिप्टी CM विजय शर्मा का कांग्रेस पर हमला

रायपुर. छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि है। आज के दिन ही छत्तीसगढ़ को महज 24 साल में ही पुलिस सशस्त्र बल का सर्वोच्च सम्मान पुलिस कलर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है। प्रदेश की पुलिस की सफलता की वजह से मिला है। उन्होंने पूर्व की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि पहले आतंकवादी बम धमाके करके चले जाते थे। आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई जाती थी, लेकिन अब उन्हें उल्टा लटका-लटकाकर सीधा करने का काम किया जा रहा है। लौह पुरुष ने देश को एक करने के लिए बहुत सारे काम किया, लेकिन उनसे एक काम छूट गया था। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को खत्म करवाने वाले देश के गृहमंत्री अमित शाह के करकमलों से आज छत्तीसगढ़ को पुलिस को कलर अवार्ड मिला है। मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ और पूरे देश से नक्सलियों का खात्मा करने के साथ ही उनके विश्वास की वजह से ही छत्तीसगढ़ में महज एक साल में ही नक्सलियों के ऊपर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस में छह हजार कांस्टेबल समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है। आज के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस सफलता का नया इतिहास रचेगी। छत्तीसगढ़ पुलिस जवानों की वर्दी पर जब पुलिस कलर अवार्ड चमकेगा, तो हमें यह याद होना चाहिए कि यह सफलता हमें कितने जवानों की शहादत के बाद मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस अवार्ड के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। यह सम्मान न केवल छत्तीसगढ़ पुलिस की वर्दी पर सजेगा बल्कि हमारे गौरव का परिचायक भी बनेगा। शौर्य और साहस का प्रतीक भी बनेगा। छत्तीसगढ़ पुलिस ने 1 साल के अंदर साहस और शौर्य के साथ नक्सलियों का खात्मा करने के लिए काम किया है। 1 साल के अंदर डबल इंजन की प्रभावी शक्ति की वजह से जवानों ने यह करके दिखाया है। नक्सली पुनर्वास नीति के तहत नक्सलियों को सभी तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्हें आवास और 5 लाख का मुआवजा दिया जा रहा है। सीएम ने 1 साल के अंदर राज्य सरकार की सभी उपलब्धियां का बखान किया। recent visitors 58

अमित शाह ने घुड़सवार दस्ते के साथ ग्राउंड पहुंचकर ली सलामी, छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड

रायपुर. अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के पहले दिन रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचे। राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड-2024 में शिरकत की। घुड़सवार दस्ते के साथ परेड ग्राउंड में शाह ने प्रवेश किया। पुलिस प्लाटून की सलामी ली। महिला पुलिस बैंड ने इस दौरान मनमोहक बैंड की प्रस्तुति दी। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, राज्य गृहमंत्री विजय शर्मा समेत कई नेता मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ पुलिस को 24 वर्षों के शानदार ट्रैक रिकॉर्ड के लिए राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड से सम्मानित किया गया। शाह राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड में शामिल होने के बाद जगदलपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। दोपहर 3 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां पर इंदिरा प्रदर्शनी स्टेडियम में आयोजित बस्तर ओलंपिक में शामिल होंगे। आत्मसमर्पित नक्सली, नक्सली हिंसा से पीड़ित और शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। वे 24 घंटे के लिए बस्तर में रहेंगे इस दौरान खूंखार नक्सली हिड़मा के गांव पूवर्ती या अबूझमाड़ में उनके रात बिताने की चर्चा है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। recent visitors 45

नगरीय निकाय चुनाव और जनादेश पर्व पर चर्चा, छत्तीसगढ़-सीएम साय ने देर रात बुलाई बीजेपी विधायक दल की बैठक

रायपुर. छत्तीसगढ़ बीजेपी विधायक दल की बैठक शुक्रवार की देर रात न्यू सीएम हाउस नवा रायपुर अटल नगर में हुई। इसमें पार्टी के सभी विधायक पहुंचे हुए हैं। चर्चा है कि इसमें नगरीय निकाय चुनाव और जनादेश पर्व को लेकर रणनीति बनाई जायेगी। इससे पहले भाजपा सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर संगठन की ओर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव मौजूद रहे। संगठन की ओर से उपाध्यक्ष भूपेंद्र सव्वनी,महामंत्री संजय श्रीवास्तव,रामू रोहरा,भाजपा नेता सौरभ सिंह सहित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री निवास जाकर बधाई दी। इस अवसर पर सरकार के वरिष्ठ मंत्री  केदार कश्यप भी मौजूद रहे। स्मृति मंदिर का लोकार्पण बीजेपी प्रदेश कार्यालय स्थित स्मृति मंदिर के लोकार्पण पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि स्मृति भवन आने वाले समय में कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करेंगी और उनको नई ऊर्जा देगी। कार्यालय महज कोई बिल्डिंग या इंफ्रास्ट्रक्चर ही नहीं बल्कि कार्यकर्ता निर्माण का जीवंत संपर्क स्थान होता है और कार्यकर्ताओं को संस्कार देने में कार्यालय की बहुत बड़ी भूमिका होती है। इस मंदिर में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, राजपरिवार से आकर महिला सशक्तिकरण के लिए अपना पूरा जीवन बलिदान करने वाली राजमाता सिंधिया की मूर्ति लगाई है, ऋषि दधीचि की तरह संगठन की रचना करने वाले कुशाभाऊ ठाकरे और भारतीय जनसंघ को भारतीय जनता पार्टी के रूप में समाज में प्रतिस्थापित करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाले भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी की भी मूर्ति लगाई गई है। recent visitors 70

योजनाओं और पुलिसिंग पर हो सकती है चर्चा, छत्तीसगढ़-सीएम विष्णुदेव आज कैबिनेट के साथ लेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज गुरुवार को अपने कैबिनेट के सदस्यों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगे। दोपहर में न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइंस रायपुर स्थित कन्वेंशन हाल में पत्रवार्ता को संबोधित करेंगे। वे इस दौरान नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव को लेकर बातचीत कर सकते हैं। इसके साथ ही मंत्रिमंडल के विस्तार, राज्य सरकार की योजनाओं और पुलिसिंग पर भी चर्चा कर सकते है। वहीं मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर, कोरबा और बिलासपुर जिले के तखतपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रायपुर में प्रेस कांफ्रेंस लेने के बाद स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 12.55 बजे कोरबा के मुड़ापार हेलीपेड पहुंचेंगे और सीएसईबी फुटबॉल ग्राउण्ड में दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम और विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकर्पण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री साय कोरबा से अपरान्ह 2.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.05 बजे बिलासपुर जिले के तखतपुर पहुंचेंगे और 3.10 बजे जे.एम.पी. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रागंण में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकर्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के नवपदस्थ कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। शाम 4.15 बजे तखतपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 5 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री साय शाम 6 बजे रायपुर के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में पीएम स्व-निधि, डे-एनयूएलएम अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए नगरीय निकायों, बैंकों तथा लाभार्थियों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। रात 7.15 बजे रायपुर के पंडरी अटल एक्सप्रेस-वे फ्लाईओव्हर के नीचे ‘बॉक्स स्पोर्स्टस कॉम्पलेक्स‘ का लोकार्पण करेंगे। जनता के नाम देंगे संदेश – मुख्यमंत्री साय राज्य सरकार  के एक वर्ष पूर्ण होने पर 12 दिसंबर को राज्य की जनता के नाम संदेश देंगे, जिसका प्रसारण शाम 4 बजे और रात 8 बजे क्षेत्रीय समाचार चैनलों, आकाशवाणी, एफएम रेडियो एवं सीएमओ के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर होगा। recent visitors 71

21 दिसंबर से लगेगी आचार संहिता!, छत्तीसगढ़-नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की जल्द होगी घोषणा

रायपुर. रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव के बाद अब छत्तीसगढ़ में जल्द ही नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की घोषणा हो सकती है। चुनाव का एलान कभी भी हो सकता है। इसे लेकर निर्वाचन आयोग की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। सब कुछ ठीक रहा तो 21 दिसंबर या उससे पहले ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। सियासी गलियार में इस बात की खूब चर्चा है कि प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव जनवरी और फरवरी में कराये जा सकते है। नगरीय निकाय चुनाव जनवरी तक और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया फरवरी के पहले हफ्ते तक पूरी हो सकती है। सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक, विधानसभा के शीत सत्र के ठीक बाद 21 दिसंबर को राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लग सकती है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 20 दिसंबर तक लगेंगे। ऐसे में 21 दिसंबर तक नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीख तारीखें घोषित हो सकती हैं। पांच से छह चरणों में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव कराए के संकेत मिल रहे हैं। नगरीय निकाय चुनाव के लिये जनवरी में वोटिंग कराये जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया जनवरी से शुरू हो सकती है। फरवरी के पहले या दूसरे हफ्ते तक पंचायत चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी हो सकती है। फैक्ट फाइल: 0- प्रदेश में कुल 14 नगर निगम 0- कुल 52 नगर पालिका परिषद 0- कुल 123 नगर पंचायत वर्तमान में प्रदेश में 14 नगर निगम, 52 नगर पालिका परिषद और 123 नगर पंचायत हैं। प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण रोस्टर को भी लागू किया जाना है। नए रोस्टर के मुताबिक लॉटरी के जरिए निकाय में आरक्षण की व्यवस्था रहेगी। पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 सितंबर तक हो जाएगा । 15 दिसंबर तक आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है। recent visitors 63

लाल उम्मेद रायपुर एसएसपी और हरीश बने CM सुरक्षा एसपी, छत्तीसगढ़-चार आईपीएस के ट्रांसफर

रायपुर. राज्य शासन ने कल देर रात छत्तीसगढ़ में चार आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। इसके अलावा राज्य पुलिस सेवा के एक अफसर का भी ट्रांसफर किया गया है। सीएम सुरक्षा पुलिस अधीक्षक आईपीएस लाल उम्मेद सिंह अब रायपुर के नए एसपी बनाए गए हैं। वहीं संतोष सिंह को एसएसपी रायपुर से हटाकर पुलिस मुख्यालय में AIG बनाया गया है। कोरिया एसपी सूरज सिंह परिहार को  CAF 14वीं बटालियन बालोद का कमांडेंट बनाया गया है। इसके साथ ही 18वीं बटालियन मनेंद्रगढ़ के कमांडेंट रवि कुर्रे को कोरिया का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन पुलिस विभाग के अवर सचिव डीएस धुर्वे ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। recent visitors 123