गरज चमक के साथ जल्द होगी बूंदाबांदी, छत्तीसगढ़ में बारिश थमने से बढ़ने लगा तापमान

रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून की वापसी हो सकती है। गरज चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश की गतिविधि बनने रहने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसके वजह से प्रदेश में गरज चमक गतिविधि जारी रहने की संभावना है। साथ ही हल्की मध्यम बारिश भी हो सकती है। प्रदेश में बारिश थमने से तेज धूप और उमस से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आज शुक्रवार को मेघ गर्जन की गतिविधि जारी रहेगी। इसके बाद गतिविधि में कमी आने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि छत्तीसगढ़ में आज एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही एक-दो जगह पर बिजली गिर सकती है। आगामी दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून के वापसी की रेखा 29°N और 84°E, नौतनवा, सुल्तानपुर, पन्ना नर्मदापुरम, खरगांव, नंदूरबार, नवसारी और 20°N और 70°E से होकर गुजर रही है। इसके साथ ही अगले दो-तीन दिनों के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के साथ महाराष्ट्र और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। recent visitors 75

केंद्र सरकार ने भेजे 6070 करोड़ रुपये, छत्तीसगढ़-CM साय ने नए मुख्यमंत्री निवास से किया कामकाज शुरू

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवा रायपुर स्थित नए मुख्यमंत्री निवास में गृहप्रवेश कर लिए हैं। सीएम साय नवा रायपुर सेक्टर 24 स्थित अपने निवास कार्यालय में विधिवत कामकाज की शुरुआत की। मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, पी दयानंद और बसवराजु एस ने उनका नए कार्यालय में स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ महत्वपूर्ण फाइलों का अनुमोदन किया। मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी भी इस मौके पर मौजूद रहे। दूसरी ओर भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ को कर हस्तांतरण के तहत छह हजार 70 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री साय ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया है। सीएम साय ने केंद्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि त्योहारों के मौके पर भारत सरकार की ओर से प्रदेशवासियों के लिए यह अनुपम उपहार है। उन्होंने कहा कि इस राशि से राज्य के वित्तीय संसाधनों को मजबूत करने में मदद मिलेगी, जो विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने में सहायक सिद्ध होगी। इससे जनकल्याण के कार्यों में भी तेजी आएगी। सीएम साय ने कहा कि डबल इंजन की हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में लगातार प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर रही है। recent visitors 122

योगदान को सदैव रखेंगे याद, छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर जताया शोक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया X पर किए अपने पोस्ट में कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, मानव कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में रतन टाटा के योगदान को भारतवासी सदैव याद रखेंगे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पोस्ट में लिखा कि सुप्रसिद्ध उद्योगपति, पद्म भूषण व पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. उन्होंने भारतीय उद्योग जगत को सर्वोच्च स्थान पर स्थापित किया. उनका सादगी पूर्ण जीवन, नैतिक नेतृत्व और परोपकार की भावना एक मिसाल थी. वह सदैव हमारी यादों में जीवित रहेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि रतन टाटा का निधन भारत और उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. देश और समाज में बेहतर बदलाव के लिए उनके द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्य हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की विनम्र प्रार्थना करता हूं. ॐ शांति! ""सुप्रसिद्ध उद्योगपति, पद्म भूषण व पद्म विभूषण से सम्मानित श्री रतन टाटा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।     उन्होंने भारतीय उद्योग जगत को सर्वोच्च स्थान पर स्थापित किया। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, मानव कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों और देश की अर्थव्यवस्था को…""     — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) October 9, 2024 recent visitors 80

52.20 करोड़ रूपए से होगी शुरुआत, छत्तीसगढ़ की 11664 ग्राम पंचायतों में बनेंगे महतारी सदन

रायपुर. ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से राज्य के प्रत्येक ग्राम पंचायत में Mahtari Sadan का निर्माण कार्य किया जाना है एवं इसमें महिलाओं की सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. महिलाओं के लिए प्रारंभ में 179 महतारी मकानों के लिए स्वीकृति आदेश जारी किया गया है. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नये भारत के विकास चक्र में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है. छत्तीसगढ़ की ग्राम पंचायतों में स्थापित होने जा रहा महतारी सदन भी इसी दिशा में एक प्रयास है. प्रति महतारी मकान की कीमत रु. 29.20 लाख होगी. उक्त कार्य के बजट से महथरी सदन योजना रू. 24.70 लाख और स्वच्छ भारत मिशन के बजट से रु. 4.50 लाख जुड़कर हो जाएंगे. इस प्रकार 179 महथारी सदनों के लिए 52 करोड़ 20 लाख रुपये स्वीकृत किये गये हैं. 5 वर्षों के भीतर सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाने की योजना बनाई गई है. कैसे और कितने एरिया में बनेगी बिल्डिंग? राज्य में महतारी सदन के निर्माण के लिए बकायदा ड्राइंग भी बना ली गयी है और विभाग ने महतारी सदन में ध्यान रखने योग्य बातें भी तैयार कर ली है. राज्य में बनने वाला घर लगभग 2500 वर्ग फुट के क्षेत्र में बनाया जाएगा. इनमें उनकी जरूरत का सामान रखने के लिए कमरे, शौचालय, बरामदे, हॉल, रसोई और स्टोर रूम जैसी अन्य सुविधाएं भी होंगी. recent visitors 66

हास्पिटल पर 31 लाख का जुर्माना और कुछ का पंजीयन निरस्त, छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना में बड़ी लापरवाही

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य नोडल एजेंसी द्वारा आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना और शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों पर नियमित कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में राजधानी के 2 और डोण्डी लोहारा के एक निजी अस्पताल पर कार्रवाई की गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य नोडल एजेंसी को अस्पतालों के खिलाफ अनावश्यक पैकेज ब्लॉक करने, आई.पी.डी. और आई.सी.यू. पैकेजों का दुरुपयोग करने, योजना के तहत लाभ देने से इनकार करने और अतिरिक्त नगद राशि वसूलने जैसी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों के आधार पर अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने या जवाब न देने वाले अस्पतालों पर कार्रवाई की गई है। हॉस्पिटल पर 31.32 लाख का जुर्माना राजधानी रायपुर के जय अम्बे मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल द्वारा आई.सी.यू. पैकेज के दुरुपयोग के मामले में संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर अस्पताल पर ₹31.32 लाख का जुर्माना लगाया गया है और इसे तीन महीने के लिए योजना से निलंबित किया गया है। इन अस्पतालों का पंजीयन किया गया रद्द जय अम्बे मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के अलावा रायपुर के एक अन्य निजी अस्पताल और बालोद के डोण्डी लोहारा स्थित समता हॉस्पिटल में अनावश्यक रूप से पैकेज ब्लॉक करने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अनदेखी करने के कारण पंजीयन रद्द कर दिया गया है। recent visitors 68

कल नहीं होगा सीएम जनदर्शन कार्यक्रम, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय लेंगे समीक्षा बैठक

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में विभिन्न विभागों की समीक्षा करेंगे. दोपहर 2.50 से शाम 5 बजे तक चलने वाली इस बैठक में योजनाओं की समीक्षा की जाएगी. इस दौरान सीएम साय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी देंगे. लोगों की समस्याओं जानने और उनका समाधान करने सीएम हाउस में हर गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाता है. इस बार गुरुवार यानि 10 अक्टूबर को होने वाले जनदर्शन को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है. सिविल जज भर्ती 2023 की मुख्य लिखित परीक्षा मेंस के नतीजे मंगलवार को जारी किए गए. इसके अनुसार 151 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया है. इंटरव्यू की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. संभावना जताई जा रही है कि इसी महीने से इंटरव्यू लिया जाएगा. बता दें कि कुल 49 पदों पर सिविल जज की भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 25 अगस्त को परीक्षा आयोजित की थी. जिला नियमितीकरण प्राधिकारी समिति की बैठक जिला नियमितीकरण प्राधिकारी समिति की बैठक आज दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट परिसर में रखी गई है. इसमें नगर निगम के 10 जोन से प्राप्त 5 हजार लंबित प्रकरण विचार के लिए रखेगे. बता दें कि समिति की यह 10वीं बैठक है, जो 7 माह के अंतराल बाद हो रही है. रंग मंदिर में कोमल गांधार नाटक का होगा मंचन रायपुर. अग्रगामी नाट्य समिति की ओर से आज रंग मंदिर में कोमल गांधार नाटक का मंचन किया जाएगा. यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से होगा. कार्यक्रम में दर्शकों का प्रवेश निशुल्क रखा गया है. यह नाटक मुख्य रूप से महाभारत पर आधारित है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है. समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद लुनावत ने लोगों से नाटक का मंचन देखने का आग्रह किया है. recent visitors 120

माँ बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना कर माँगी प्रदेशवासियों की खुशहाली, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे डोंगरगढ़

रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका ने आज डोंगरगढ़ पहुंचकर माँ बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने माँ बम्लेश्वरी से प्रदेशवासियों की खुशहाली, उन्नति व सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर राज्यपाल के परिजन भी उपस्थित थे। राज्यपाल ने ज्योति कलश के दर्शन किए एवं हवन कुण्ड की पूजा की। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका को कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने पर्यटन विभाग द्वारा प्रकाशित काफी-टेबल बुक भेंट की। इस अवसर पर मां बमलेश्वरी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया। recent visitors 93