मंत्री केदार कश्यप ने रामेश्वरम में की भगवान शंकर की पूजा-अर्चना, समृद्ध संस्कृति से परिपूर्ण है छत्तीसगढ़

रायपुर. वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने अपनी धर्मपत्नी के साथ रामेश्वरम में भगवान शंकर की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने हरेली तिहार की बधाई देते हुए कहा कि हमारे बस्तर में इसे अमुस तिहार कहा जाता है। आज के दिन किसान भाई अपने खेतों में जाकर फसल की पूजा करते हैं। अच्छे फसल की मनोकामना के साथ देवस्थानों में कृषि औजारों की पूजा-अर्चना करते हैं। छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सभ्यता हमेशा से समृद्ध रही है। छत्तीसगढ़ के लोक पर्व, लोक संस्कृति का ध्वजवाहक रहा है। छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है। इस हरेली तिहार से छत्तीसगढ़ में त्योहारों की शुरुआत होती है, जो कि किसान को समर्पित तिहार है। पूरे प्रदेश में अमुस तिहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंत्री श्री कश्यप ने प्रदेशवासियों को अमुस तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएं। recent visitors 134

रेल यात्रियों के लिए सहूलियत, छत्तीसगढ़ में दोबारा शुरू हुईं कैंसिल की गई ट्रेनें

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ में ट्रेनों के कैंसिल होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गर्मी की तरह अब बरसात में भी ट्रेनें लगातार रद्द की जा रही हैं। इस वजह से रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, रेलवे की ओर से कुछ गाड़ियों को रेस्टोर की जा रही है। राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेलवे लाइन को कलमना रेलवे स्टेशन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस वजह से इलेक्ट्रोनिक  इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा। इसके कारण कई ट्रेनें रद्द की गई थी जिसे दोबारा शुरू किया जा रहा है। वहीं कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से रवाना की जाएगी। दोबारा चालू होने वाली गाड़ियां :- दिनांक 05 एवं 08 अगस्त को पूरी से छूटने वाली 20823 पूरी-अजमेर एक्सप्रेस दोबारा नियमित समय सारणी के अनुसार चलेगी। दिनांक 06, 08 एवं 13 अगस्त को अजमेर से छूटने वाली 20824 अजमेर-पूरी एक्सप्रेस     दोबारा नियमित समय सारणी के अनुसार चलेगी। दूसरे रूट से चलने वाली गाड़ियां: – दिनांक 08 अगस्त को  विशाखापटनम से चलने वाली 12807 विशाखापटनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-विजयवाडा-नागपुर-निज़ामुद्दीन  होकर चलेगी । दिनांक 09 अगस्त को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12808 निज़ामुद्दीन-विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग  निज़ामुद्दीन-नागपुर-विजयवाडा- विशाखापटनम  होकर चलेगी। देरी से रवाना होने वाली गाड़ी:- दिनांक 06, 08 एवं 13 अगस्त को अजमेर से छूटने वाली 20824 अजमेर-पूरी एक्सप्रेस को अजमेर से 08.00 घंटे देरी से रवाना की जाएगी । recent visitors 101

सरस्वती सायकिल योजना में किया वितरण, छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्राओं को दी सायकिलें

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरंग में छात्रावास लोकार्पण के अवसर पर छात्राओं को सरस्वती सायकिल योजना के तहत सायकिल का वितरण किया। मुख्यमंत्री साय के पहुंचने पर छात्राओं ने सायकिल की घंटी बजाकर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने छात्राओं को तिलक लगाकर मिठाई खिलाया।सरस्वती सायकिल योजना के तहत साइकिल पाने वाली आरंग की छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। सीएम साय ने छात्रा विनिता लोधी से पूछा कि बड़े होकर पढ़-लिखकर क्या बनना चाहोगी, छात्रा ने तत्काल कहा कि पुलिस बनकर जनता की सेवा करूंगी। सीएम ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला की 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत बालिकाएं योगिता गडरिया, गायत्री निषाद, स्निग्धा निषाद, विनेश्वरी प्रजापति, निशा पाटले, इशा साहू देवकी साहू समेत कई छात्राओं को साइकिल दिया। छात्राएं बताती है कि एक किलोमीटर से अधिक दूरी तक पैदल चलकर स्कूल जाना पड़ता था, लेकिन सायकिल मिलने से अब पैदल चलना नहीं पड़ेगा। बहुत कम समय में ही स्कूल और स्कूल से घर पहुंच जाएंगे। इस योजना का लाभ पाने वाली छात्राएं कहती है कि छत्तीसगढ़ सरकार की सरस्वती साइकिल योजना स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए काफी अच्छी योजनाएं है। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बहुत-बहुत धन्यवाद करते है। इस मौके पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री रामविचार नेताम व विधायक खुशवंत साहेब, कमिश्नर महादेव कावरे, कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह भी उपस्थित थे।   सीएम की घोषणा… छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होगी चरण पादुका और सरस्वती साइकिल योजना रमन सिंह सरकार की जिन योजनाओं को भूपेश बघेल की सरकार में बंद किया गया था उन्हें फिर से शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो पुरानी योजनाओं को फिर से शुरू करने की घोषणा की है। दरअसल, 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी थी। उसके बाद भूपेश बघेल ने रमन सिंह के कार्यकाल की कई योजनाओं को बंद कर दिया था। छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही चरण पादुका वितरण योजना और सरस्वती सायकल योजना फिर से शुरू करने वाली है। गुरुवार को जगदलपुर में कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री यहां जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान साय ने रिमोट का बटन दबाकर महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त की राशि 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में भेजी। चरण पादुका वितरण योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ में नवंबर 2005 में तत्कालीन रमन सिंह सरकार ने की थी। इस योजना के तहत तेंदुपत्ता इकट्ठा करने वाले आदिवासियों को राज्य सरकार की तरफ से हर साल एक जोड़ी जूते दिए जाते हैं। पहले इस योजना में पुरुष शामिल थे। 2008 में इसमें महिलाओं को भी शामिल किया गया। पहले इस योजना के तहत जूते दिए जाते थे बाद में 2013 से जूते की जगह चप्पल मिलने लगी थी। सरस्वती साइकल योजना की शुरुआत 2011 में तत्कालीन रमन सिंह की सरकार ने किया था। इस योजना के तहत सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 9वीं क्लास की छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल दी जाती है। साइकिल देने का मकसद था कि स्कूल दूर होने पर भी छात्राएं अपनी पढ़ाई जारी रखें। सुविधाओं के आभाव में वह पढ़ाई नहीं बंद करें। recent visitors 99

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया वितरण, छत्तीसगढ़-निर्माण श्रमिक की मृत्यु पर परिजनों को मिली सहायता राशि

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आरंग में छात्रावास भवन के लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत हितग्राहियों को राशि का वितरण किया। आरंग के जरौद गांव निवासी राम बाई साहू के पति मन्नु साहू की मृत्यु हो गई थी। वे पंजीकृत निर्माण श्रमिक थे। मुख्यमंत्री साय ने उनकी मृत्यु के बाद पत्नी राम बाई साहू को मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत एक लाख रूपए वितरित किया। वे कहती है कि इस राशि का उपयोग वे बच्चों के आगे की पढ़ाई में करेगी। इससे बच्चों का भविष्य बेहतर हो सके। शीतला पारा निवासी केशव निषाद ने 10 वीं की पढ़ाई करता है। उनके पिता श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक थे। मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत एक लाख रूपए राशि का वितरण किया। केशव निषाद ने बताया कि यह राशि आगे की पढ़ाई के लिए काफी मददगार होगी। यह राशि मेरे लिए काफी फायदेमंद है। इस मौके पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री  रामविचार नेताम और विधायक खुशवंत साहेब, कमिश्नर महादेव कावरे, कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह भी उपस्थित थे। recent visitors 108

मलखंभ सहित पारम्परिक खेलों का रोमांचक प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री निवास पर मना हरेली त्यौहार

रायपुर. मलखंभ के युवाओं ने आज हरेली पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में रोमांचक प्रदर्शन कर रहे हैं। मलखंभ शारीरिक फुर्ती के साथ मनोरंजन का भी अनोखा खेल है। जब इन खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया तो लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली। गौरतलब है कि नारायणपुर के मलखंभ खिलाड़ियों का लोहा पूरे देश ने माना है और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार इसे आगे बढ़ाने के लिए काफी कार्य कर रही है। हरेली त्यौहार के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री निवास में युवा तथा बुजुर्ग समवेत रूप से राऊत नाचा में हिस्सा ले रहे हैं। दोनों ही पीढ़ियां अपनी परंपरा को बढ़ा रही हैं। राऊत नाचा के लोकगीत हमारे लोक समाज की उत्सव और मनोरंजन के प्रति उसके आकर्षण दिखाते हैं। सरकार इन लोककलाओं को बढ़ावा देकर एवं लोकगीतों को भी सहेजने का काम कर रही है। recent visitors 138

535 संविदा चिकित्सा अधिकारी नियुक्त, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हरेली त्योहार पर दी सौगात

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर हरेली तिहार के दिन राज्य के लोगों को एक बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री की पहल पर राज्य में 535 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। इन चिकित्सकों की नियुक्ति से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और दूरस्थ क्षेत्रों के  लोगों को भी  बेहतर और गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा चिकित्सा स्नातक एमबीबीएस पाठ्यक्रम 2018 बैच के चिकित्सा स्नातकों को निष्पादित अनुबंध अनुसार दो वर्ष की संविदा सेवा का अवसर दिया गया है। इन चिकित्सा अधिकारियों में बालोद जिले में  22, बेमेतरा  में 10, धमतरी में 6, दुर्ग में  55, गरियाबंद में  6, कबीरधाम में 20, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 8, महासमुंद में 34 चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना की गयी है। इसी प्रकार  मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी  जिले में 3, रायपुर में  42, राजनांदगांव में 22, बलौदाबाजार-भाटापारा में 3, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 15, बिलासपुर में 22, जांजगीर-चांपा में 12, गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही में 4, कोरबा में 32, मुंगेली में 3, रायगढ़ में  42, सक्ती में 1 स्नातक चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति की गयी है। इसी प्रकार बस्तर में 17, बीजापुर में  5, दंतेवाड़ा में  13, कांकेर में 19, कोण्डागांव में 7, नारायणपुर में 1, सुकमा में 11, बलरामपुर में 19, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 16, जशपुर में 21, कोरिया में 6, सूरजपुर में 6 तथा सरगुजा जिले में 32 स्नातक चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति की गयी है । recent visitors 123

एससी-एसटी अभ्यर्थियों के मिलेगी एक लाख की प्रोत्साहन राशि, छत्तीसगढ़ में यूपीएससी-प्री उत्तीर्ण से 6 अगस्त तक मांगे आवेदन

रायपुर. आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने प्रोत्साहन राशि एक लाख रूपए हेतु संघ लोक सेवा आयोग ( यूपीएससी) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2024 में सफलता प्राप्त करने वाले प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी,एससी) के पात्र अभ्यर्थियों से 6 अगस्त 2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया  है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, ब्लाक-डी, भूतल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर छत्तीसगढ़ में अंतिम तिथि तक जमा कर पावती प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र समय सीमा में रजिस्ट्रर्ड डाक से भी उपरोक्त पते पर भेजा जा सकता है। पात्रता, शर्ते तथा आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाईट ट्राइबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन (https://tribal.cg.gov.in/ ) से डाउनलोड किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के एसटी,एससी वर्ग के युवाओं के सिविल सेवा के प्रति उनके परिश्रम के सम्मान में प्रोत्साहन स्वरूप संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर एक लाख रुपए प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान किया है। recent visitors 111