MY SECRET NEWS

छिंदवाड़ा कांग्रेस ने नगर निगम के खिलाफ निकाली टैक्स विरोधी अर्थी

छिंदवाड़ा कांग्रेस ने नगर निगम के खिलाफ निकाली टैक्स विरोधी अर्थी

Chhindwara Congress took out an anti-tax procession against the Municipal Corporation. छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा नगर कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम द्वारा लगाए जा रहे टैक्स के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। शिवाजी चौक राजीव भवन से शुरू हुई रैली फव्वारा चौक होते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां निगम पर टैक्स कम करने की मांग रखी।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘टैक्स की अर्थी’ भी निकाली। नगर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव मटकी पकड़े आगे चल रहे थे, जबकि पीछे कार्यकर्ता अर्थी को कांधा देकर ले जा रहे थे। इस दौरान बैंड की धुन पर ‘रघुपति राघव राजा राम’ बजाया गया और शहर के प्रमुख मार्गों पर जुलूस निकाला गया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने निगम कमिश्नर, महापौर और सभापतियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि जनता के पैसे से गाड़ी में डीजल डलवाने वाले हरामखोर कहां हैं? इतना ही नहीं, इतना ही नहीं, ओकटे ने पुलिस को भी चेतावनी दी कि कांग्रेस के खिलाफ फर्जी केस बनाना बंद करें, वरना उन्हें भी जवाब देना होगा।प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे के अलावा पूर्व अध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी, नगर अध्यक्ष पप्पू यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण चौधरी, निगम अध्यक्ष सोनू मागो, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गोलू पटेल, नेता प्रतिपक्ष हंसा दाढ़े, जय सक्सेना, पिंचू बैस, अभिषेक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 35