दुग्ध उत्पादक किसानों और तेंदूपत्ता संग्राहकों को भी मिलेगा आर्थिक लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सावन का महीना भाई-बहनों के प्रेम को प्रगाढ़ करने का पर्व: मुख्यमंत्री डॉ. यादव शासन द्वारा गेहॅू के लिए दी जा रही बोनस राशि में धान भी होगा शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुग्ध उत्पादक किसानों और तेंदूपत्ता संग्राहकों को भी मिलेगा आर्थिक लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री बालाघाट में आभार सह उपहार कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल मुख्यमंत्री डॉ.  मोहन यादव ने कहा है कि भारत त्यौहारों की संस्कृति वाला देश है। यहाँ हर एक त्यौहार मनाने के पीछे कोई न कोई मूल भावना होती है। इन त्यौहारों में परस्पर भाईचारा, प्रेम और रिश्तों को निभाने वाले संस्कार समाहित होते हैं। वर्ष के 12 महीनों में एक मास श्रावण ही ऐसा है जिसका इंतजार सभी को रहता है। इस समय बादलों के घुमड़ने के साथ ही पेड़ों पर झूलों की बहारे नजर आने लगती है। ऐसे में रक्षाबंधन का त्यौहार आता है। आज मैं अपनी लाड़ली बहनों के बीच रक्षाबंधन का उत्सव मनाकर धन्य हो गया हॅू। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रावण के पवित्र सोमवार को बालाघाट के इतवारी गंज जैविक कृषि मंडी में आयोजित लाड़ली बहनों के लिये समर्पित आभार सह उपहार कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि हमारी संस्कृति यह सिखाती है कि जीवन में स्नेह का पहला हक माता-पिता का होता है। इनके बाद यह हक बहनों को मिला है जो अपने भाई से प्रेम करती है। मुझे 1 अगस्त से प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर अपनी बहनों का अपार स्नेह प्राप्त हो रहा है। भारी बारिश के बीच जबलपुर से बालाघाट मार्ग में आते समय जिस उत्सुकता से बहनों ने मेरा इंतजार किया है। वह इसी स्नेह का प्रतीक है। मेरी बहनें रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मना सके इसके लिये 10 अगस्त को लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रुपये और रक्षाबंधन के शगुन/उपहार रूप में पर 250 रुपये की राशि सिंगल क्लिक से बहनों के खाते में अंतरित की जायेगी। रक्षाबंधन पर जब बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर राखी बांधेगी तो उनका यह आशीर्वाद मुझे अपने आप ही मिल जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि हमारी बहनें मिलने वाली राशि का सदुपयोग और प्रबंधन करना बखूबी जानती है। बालाघाट जिले की बहनों को 10 अगस्त को 08 करोड़ 92 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। हमारी सरकार द्वारा जून 2023 से अगस्त 2024 तक हर माह 3 लाख 56 हजार बहनों को 500 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना में अब गैस सिलेण्डर 450 रुपये में देने का कार्य भी सरकार कर रही है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में स्व सहायता समूहों, एमएसएमई के माध्यम से उद्योगो से जोड़ने की दिशा में सरकार ने पहल की है। गेहूं की तरह धान के लिए भी मिलेगी बोनस की राशि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बालाघाट जिले के चिन्नौर चावल को जीआई टैगिंग का दर्जा प्राप्त हुआ है। अब किसानों को गेहूं की तरह ही धान के लिए भी बोनस की राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही पशु पालकों की आर्थिक स्थिति एवं उनकी आमदनी को बेहतर बनाने के लिए बोनस दिया जाएगा। तेंदुपत्ता संग्राहकों को प्रोत्साहन देने के लिए उन्हें मिलने वाली प्रति बोरा की राशि भी बढ़ाई जायेगी। पीएम जनमन योजना में विशेष पिछड़ी जनजातियों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए लगभग 7 हजार 300 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान बजट में किया गया है। जनजातीय समुदाय की बैगा बसाहटों में 19 सड़को के निर्माण कार्य भी प्रारंभ किये जाएंगे। साथ ही जल जीवन मिशन अंतर्गत नल-जल योजना का भी लाभ दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रदेश के बालाघाट की धरती को प्रकृति का आशीर्वाद मिला है। यह जिला अपनी खनिज संपदा के लिए देश-विदेश में पहचाना जाता है। अपने गर्भ में मैंगनीज एवं तांबा जैसी बहुमूल्य धातु समाई हुई है। जिले में लगभग 80 प्रतिशत मैंगनीज के भंडार मौजूद है। अगली बार मलाजखंड जाकर यहां तांबा खनन के कार्य को देखूंगा। मुख्यमंत्री करेंगे सिवनी में मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि वे बालाघाट आने पर प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किये जा रहे है। उन्होंने बताया है कि सिवनी में शीघ्र ही नये मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 12 मेडिकल कॉलेज पीपीपी मॉडल के अंतर्गत प्रारंभ किये जायेंगे। इसके अलावा सिवनी से बालाघाट सड़क मार्ग को फोर लेन बनाने के लिए सर्वे कार्य भी कराया जाएगा।   मुख्यमंत्री ने बहनों का मुंह मीठा किया, बहनों ने बांधी राखी श्रावण के पवित्र सोमवार को बालाघाट की बहनों ने मुख्यमंत्री भाई डॉ. यादव की कलाई पर राखी बांधी। राखी बंधवाते हुए भाई मुख्यमंत्री डॉ. यादव पूरी तरह भाव विभोर हुए। उन्होंने बहनों के आगे अपने दोनों हाथ बढ़ाकर राखी बंधवाई और अपने हाथों से उपहार भी प्रदान किये। वहीं उन्होंने बहनों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर मुंह मीठा भी कराया। श्रावण का उत्सवी माहौल इतवारीगंज स्थित जैविक मंडी में आयोजित हुआ। लखपति दीदियों ने भी सीएम भैया को बांधी राखी बालाघाट की लखपति दीदियों ने भी बालाघाट में हुए कार्यक्रम में राखी बांधी तो सीएम भैय्या ने अपने हाथों से मुंह मीठा कराया। जन-प्रतिनिधि बहनों, जैन समाज, लखपति दीदियों का समूह, प्रस्फुटन समिति, सखी समूह और रोटरी क्लब की बहनों के साथ ही बैगा जनजाति की बहनों ने भी अपने हाथों से बनाई राखी बांधी।   recent visitors 110

मुख्यमंत्री ने की खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में वितरित होने वाली राशन सामग्री में प्रदेश में उत्पन्न होने वाले ज्वार, बाजरा, रागी जैसे श्रीअन्न को शामिल किया जाए। इसके लिए स्थानीय किसानों से अनाज लेने और प्रक्रिया में स्व-सहायता समूहों को जोड़ने पर विचार किया जाए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिन्हें पर्ची जारी की गई है। वह योजना के लिए पात्र हैं या नहीं इसका भी सर्वे कराया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। मंत्रालय में हुई बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव श्री राजेश राजौरा सहित अधिकारी उपस्थित थे। राज्य स्तर पर गठित हो गैस कार्पोरेशन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नापतौल विभाग के अमले की यूनिफार्म तय की जाए। अन्य राज्यों जैसे महाराष्ट्र, केरल, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना आदि में इस संबंध में जारी व्यवस्था के आधार पर प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने पाइप लाइन द्वारा रसोई गैस उपलब्ध कराने संबंधी गतिविधि के लिए राज्य स्तर पर गैस कार्पोरेशन गठित करने की आवश्यकता बताई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में भी गैस उपयोग की संभावना है, अत: इसकी आपूर्ति को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना बनाई जाए। अन्य राज्यों में इस संबंध में लागू व्यवस्था का भी अध्ययन किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दलहन उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए नीति बनाई जाए। साथ ही भू-जल भंडारण के संरक्षण और बिजली की बचत‍के दृष्टिगत बिना मौसम की धान व मूंग के उत्पादन को हतोत्साहित किया जाए। इसके लिए किसानों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से किसान सम्मेलन और कृषि विशेषज्ञों के साथ परिचर्चाएं भी की जाएं। सा.वि.प्र. के सुदृढ़ीकरण तथा अन्य योजनाओं पर हुआ प्रस्तुतिकरण बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिनियम, फोर्टिफाईड चावल, शक्कर एवं नमक वितरण अनुसूचित जाति जनजाति विद्यार्थियों को रियायती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने वन-नेशन-वन राशन कार्ड प्रधानमंत्री राशन आपके ग्राम योजना मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं को 450 रूपए में गैस रिफिल उपलब्ध करान प्रधानमंत्री जनमन मिशन गेहूं उपार्जन की स्थिति और लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के लिए जारी गतिविधियों पर प्रस्तुतिकरण के साथ चर्चा भी हुई। प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति श्रीमती रश्मि अरूण शमी, प्रमुख सचिव वित्त श्री मनीष सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।   recent visitors 82

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बिजली कंपनी मुख्यालय गोविंदपुरा में करेंगे पौध-रोपण

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के गोविन्दपुरा स्थित मुख्यालय परिसर में 6 अगस्त को प्रातः 11 बजे पौध-रोपण कर बिजली कंपनियों के परिसर में पौधे लगाने के अभियान का शुभारंभ करेंगे। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि ‘‘एक पेड़ मॉं के नाम‘‘ अभियान के तहत प्रदेश में बिजली कंपनियों के परिसर में एक लाख से अधिक पौधे लागाये जायेंगे। मंत्री श्री तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 19 हजार, पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 18 हजार 800, पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 20 हजार, ट्रांमिसन कंपनी द्वारा 19 हजार, पॉवर जनरेटिंग कंपनी द्वारा 19 हजार और मध्यप्रदेश पॉवर मेनेजमेंट कंपनी द्वारा 5 हजार से अधिक पौधे लगाये जायेंगे। उन्होंने निर्देशित किया है कि अधिकारी-कर्मचारी लगाये जाने वाले पौधों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें। उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री श्री विश्‍वास कैलाश सारंग,  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण एवं विमुक्त और अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर एवं महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय सहित जन-प्रतिनिधि, कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक भी 6 अगस्त को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के गोविन्दपुरा स्थित मुख्यालय परिसर में पौध-रोपण करेंगे।   recent visitors 108

उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग का बजट बढ़ाकर बाजार की मांग के अनुसार गतिविधियां संचालित करें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण गतिविधियों से किसान और उद्योगपति दोनों लाभान्वित होंगे। इनके माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में उद्यमिता और औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा सकता है। अत: उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के परस्पर समन्वय से रोजगार के अवसरों व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस दिशा में सार्थक प्रयास किए गए हैं। किसानों के साथ उनके परिवारों को जोड़ने के लिए स्व-सहायता समूहों का भी गठन किया जाए। प्रदेश में संभाग स्तर पर हाईटेक नर्सरियां स्थापित कर आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण विभाग का बजट बढ़ाकर बाजार की माँग के अनुसार गतिविधियां संचालित की जाएं। इस दिशा में हॉर्टिकल्चर प्रमोशन एजेंसी स्थापित कर समय-सीमा व रोडमैप निर्धारित करते हुए कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की समीक्षा का रहे थे। बैठक में मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव श्री राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव वित्त श्री मनीष सिंह, प्रमुख सचिव श्री सुखवीर सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्रदेश के संतरा, केला, पान, लहसुन आदि की राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान के लिए हों प्रयास मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश मसालों के उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। अत: प्रदेश में मसालों की पृथक मंडी विकसित की जाए। साथ ही मसालों की खेती का अन्य जिलों में भी विस्तार किया जाए। प्रदेश में बड़े पैमाने पर फल, सब्जी, मसालों आदि का उत्पादन होता है। अत: मध्यप्रदेश के संतरा, केला, पान, लहसुन आदि की राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में जारी वृक्षारोपण अभियान में फलदार पौधे लगाने को प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए। प्रदेश में फल, सब्जियों, औषधीय पौधों आदि के आर्गेनिक प्रोडक्शन, उनके डीहाइड्रेशन प्लांट व गामा रेडिएशन जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए गए। बेहतर कार्य करने वालों को शासकीय कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि किसान को उसकी मेहनत और निवेश का पूरा लाभ मिले व परिस्थितिवश किसी भी स्थिति में उन्हें नुकसान न उठाना पड़े। अत: आधुनिकतम तकनीक और शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए जिला स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जाएं। उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालों को शासकीय कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाए और उनकी उपलब्धियों को कार्यक्रमों में प्रदर्शित करने के साथ उनसे संवाद स्थापित करने की भी व्यवस्था हो, जिससे अन्य किसान व उद्यमी प्रेरणा प्राप्त कर सकें। प्रदेश में लगे 18 लाख फलदार पौधे बैठक में उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में केन्द्र पोषित योजनाओं, राज्य पोषित योजनाओं, एकीकृत बागवानी विकास मिशन, राष्ट्रीय कृषि विकास येाजना, पर ड्रॉप मोर क्रॉप माइक्रो इरीगेशन योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना पर प्रदेश में जारी गतिविधियों पर प्रस्तुतिकरण दिया गया। बताया गया कि मध्यप्रदेश संतरा, टमाटर, धनिया, लहसुन तथा मसाला उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर है। किसानों की अतिरिक्त आय सुनिश्चित करने तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान तहत प्रदेश में विभाग द्वारा 18 लाख फलदार पौधे रोपे गए।   recent visitors 166

चित्रकूट में संभावित यूनेस्को ग्लोबल जियो पार्क की स्थापना के लिये शुरू हुई तीन दिवसीय कार्यशाला: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि चित्रकूट में भगवान श्रीराम का वनवास काल गुजरा है। यहां मानवीय सभ्यता और भारतीय सनातन, संस्कृति का अनूठा मेल दिखाई देता है। चित्रकूट की पावन धरा पर जियो पार्क की संभावना तलाशने का कार्य आरंभ किया गया है। जियो पार्क से इस क्षेत्र में रोजगार और विकास के अवसर खुलेंगे तथा सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को चित्रकूट के उद्यमिता परिसर के विवेकानंद सभागार में चित्रकूट संभावित यूनेस्को ग्लोबल जियो पार्क की स्थापना के लिए आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यूनेस्को ने 195 देशों में जियो पार्क की स्थापना की संभावनाएँ तलाशी है, जिसमें उन्होंने चित्रकूट की पावन धरती पर जियो पार्क की संभावना देखने के लिए यूनेस्को के प्रतिनिधियों का आभार भी व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत रत्न नानाजी देशमुख ने सर्वाधिक पिछडे क्षेत्र में स्वावलंबन की अलख जगाई थी। इस क्षेत्र में रोजगार, पशुपालन, कृषि, सहित सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में भी प्रगति दीनदयाल शोध संस्थान का विशेष योगदान रहा है। प्रदेश में चित्रकूट ही ऐसा परम धाम है, जहां सभी संभावनाएँ फलीभूत होती हैं। उन्होंने कहा कि चित्रकूट में जियो पार्क की स्थापना से हमारी प्राचीन विरासत और अमूल्य भारतीय संस्कृति को संरक्षण मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट यूनेस्को जियो पार्क आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर यूनेस्को के प्रतिनिधि ने जियो पार्क की स्थापना के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि हमारी प्राकृतिक संपदा को संरक्षित करने की जरूरत है। जियो पार्क को उद्देश्य अपनी भू-वैज्ञानिक और सांस्कृतिक विरासत की खोज कर उसे और प्रभावी बनाना है। भारत में अब तक कोई जियो पार्क नहीं है। भगवान श्रीराम की तपो भूमि चित्रकूट में मानव जीवन का पुराना इतिहास मौजूद होने से यहां जियो पार्क की संभावना अत्यधिक है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद श्री गणेश सिंह, सांसद मुरैना श्री शिवमंगल सिंह तोमर, विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह गहरवार, डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन, पद्म श्री उमाशंकर पाण्डेय, उत्तम बनर्जी कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, श्री मुकेश पाण्डेय, कुलगुरू ए.के. सिंह, भरत मिश्रा सहित जन-प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।   recent visitors 106