सीएम भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर किया भूमि पूजन, बीकानेर यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की, दिए निर्देश

बीकानेर/जयपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 22 मई की प्रस्तावित बीकानेर यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पलाना में कार्यक्रम स्थल पर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेते हुए दिशा-निर्देश प्रदान किए।   सीएम भजनलाल शर्मा ने  कार्यक्रम स्थल पर किया भूमि पूजन उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और गर्मी के मौसम के मद्देनजर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर आमजन के प्रवेश, निकास, बैठक, पेयजल सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही, मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन भी किया। प्रधानमंत्री करेंगे 103 रेलवे स्टेशनों के सुदृढ़ीकरण कार्यों का लोकार्पण उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने यात्री सुविधाओं के दृष्टिगत रेलवे स्टेशनों के सुदृढ़ीकरण को सर्वाच्च प्राथमिकता दी है। बीकानेर में प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान श्री मोदी देश के 103 स्थान पर रेलवे स्टेशनों का सुदृढ़ीकरण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विधायक बाबूसिंह राठौड़, कुलदीप धनखड़ और डॉ. विश्वनाथ मेघवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।   recent visitors 45

प्रदेशाध्यक्ष भी आज आएंगे, राजस्थान-पाली में राज्यमंत्री देवासी के घर पहुंचे पहुंचे सीएम, मां के निधन पर जताया शोक

पाली। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सुबह पाली जिले में स्थित मुंडारा दौरे पहुंचे। सुबह 11.51 बजे शर्मा हेलीकॉप्टर से मुंडारा पहुंचे जहां कैबिनेट मंत्री जोराराम और बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने उनकी आगवानी की। हैलीपेड से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुंडारा गांव में पहुंचे, जहां राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के घर पहुंचकर उन्होंने उनकी मां के निधन पर शोक जताया। यहां कुछ देर रुकने के बाद वे जयपुर के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान मुंडारा हैलीपेड पर संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह, डीआईजी प्रदीप मोहन शर्मा, पाली कलक्टर एलएन मंत्री, एसपी चूनाराम जाट, एडीएम बाली शैलेन्द्र सिंह, देसूरी एसडीएम विवेक व्यास, पुलिस उपाधीक्षक राजेश यादव, जिला प्रमुख सिरोही अर्जुन पुरोहित, जिला प्रमुख रश्मि सिंह, राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य खेमराज देसाई, उप जिला प्रमुख जगदीश चौधरी सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। आज ही दोपहर में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का भी दिल्ली से मुंडारा आने का कार्यक्रम है। recent visitors 72

मोदी सरकार के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश, राजस्थान-अजमेर में फ्लाइट स्कूल का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

अजमेर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज अजमेर जिले के किशनगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने अव्यान्ना एविएशन अकादमी के नवस्थापित फ्लाइट स्कूल के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। किशनगढ़ में फ्लाइट स्कूल की शुरुआत होना प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत की योजनाओं के तहत स्किल इंडिया एवं व्यावसायिक शिक्षा में देश के युवाओं को निपुण करने का ही उदाहरण है। समारोह में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि हमारे युवा प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के विजन के तहत हुनर की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। नए-नए स्टार्ट अप चालू करके आत्मनिर्भर बन रहे हैं और देश की प्रगति में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने किशनगढ़ एयरपोर्ट पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में वृक्षारोपण भी किया। प्रधानमंत्री का यह अभियान 140 करोड़ पेड़ लगाने के लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है। recent visitors 98