आर्थिक विकास का खाका है केंद्रीय बजट: सीएम ने गिनाए राजस्थान को मिलने वाले फायदे

      जयपुर,  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 12 साल से देश वित्तीय अनुशासन और स्थायित्व के साथ विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने रविवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट को आत्मनिर्भर से विकसित, संभावनाओं से उपलब्धियों और संकल्प से सिद्धि की ओर ले जाने वाला बजट बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में नए भारत की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के साथ-साथ अंतिम व्यक्ति को आगे लाने की प्रतिबद्धता का भी पूरा ध्यान रखा गया है।       मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय बजट पर सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति केन्द्रित इस बजट में युवाओं के लिए रोजगार, स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप को बढ़ावा देने और सर्विस सेक्टर पर फोकस बढ़ाने वाले प्रावधान किए गए हैं, इससे युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। एक लाख एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल, 1 लाख 50 हजार केयर गिवर्स और टूरिस्ट गाइड्स को कौशल प्रशिक्षण से भी युवाओं को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में  एवीजीसीएक्सआर पॉलिसी पहले ही लागू की जा चुकी है। अब माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों में कंटेट क्रियेटर लैब्स की स्थापना से राजस्थान के युवाओं को दोहरा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि बजट में महिलाओं के लिए सशक्तिकरण, सुरक्षा और आर्थिक भागीदारी को मजबूत करने, कृषि अवसंरचना एवं बाजार तक किसानों की पहुंच बढ़ाने और जोखिम घटाने के लिए भी महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। हैवी मशीनरी निर्माण के लिए प्रदेश में निवेश का किया आह्वान       शर्मा ने कहा यूरोप के साथ ऐतिहासिक समझौता होने के बाद इस बजट ने देश के छोटे-बड़े उद्योगों, मैन्युफैक्चरर्स, कारीगरों और कामगारों को वैश्विक बाजार में जगह बनाने के लिए नई दिशा दिखाई है। बायो फार्मा, केमिकल्स, टेक्सटाइल, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट जैसे क्षेत्रों में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए बजट में कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। उन्होंने उद्योग जगत का आह्वान किया कि कंस्ट्रक्शन और इन्फ्रास्ट्रक्चर की हैवी मशीनरी के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए बजट में लाई गई विशेष योजना का लाभ लेते हुए राजस्थान के इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में अपनी इकाइयां लगाएं। उन्होंने कहा कि इस बजट से प्रदेश के निर्यातकों को नए खुल रहे बाजारों में निर्यात वृद्धि  के अवसर भी मिलेंगे। राजस्थान के सोलर सेक्टर को मिलेगी नई गति       मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट में राजस्थान की संभावनाओं और आवश्यकताओं को पूरा स्थान मिला है। अक्षय ऊर्जा के लिए 30 प्रतिशत ज्यादा करीब 32 हजार 914 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसी प्रकार पीएम सूर्यघर योजना को 22 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं। सोलर ग्लास मैन्युफेक्चरिंग में प्रयोग आने वाले सोडियम एंटीमोनेट के आयात पर कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है। बीईएसएस में उपयोग में आने वाले लीथियम आयन सेल बैटरी निर्माण में प्रयुक्त पूंजीगत सामानों के लिए कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है। राजस्थान सौर ऊर्जा में पहले से ही अग्रणी प्रदेश है, अब इन प्रावधानों से प्रदेश के सौर ऊर्जा क्षेत्र को नई गति मिलेगी। सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर प्रावधानों से प्रदेश होगा लाभान्वित       शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने हाल ही में सेमीकंडक्टर नीति, एआईएमएल नीति और डेटा सेंटर नीति लागू की हैं। इसलिए इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, एआई मिशन, नेशनल क्वांटम मिशन, इलेक्ट्रोनिक कम्पोनेन्ट मेनुफेक्चरिंग स्कीम, डेटा सेंटर और क्लाउड सर्विसेज को दिए गए इंसेंटिव्स का फायदा लेते हुए सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर हब बनने के लिए प्रदेश पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि एसएमई विकास निधि और आत्मनिर्भर भारत टॉपअप छोटे उद्योगों के लिए बड़ी सौगात हैं। महात्मा गांधी स्वराज योजना और चैम्पियन एमएसएमई बनाने की पहल से राजस्थान के छोटे उद्योगों के ग्लोबल बिजनेस हाउस बनने की राह प्रशस्त होगी। मेगा टैक्सटाइल पार्क, टेक्सटाइल लेबर इंसेंटिव स्कीम और देशभर में 200 इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स को फिर से मजबूत करने की घोषणा भी राजस्थान की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।       मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में अवसंरचना विकास पर विशेष जोर देते हुए 12 लाख 20 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे प्रदेश के शहरी ढांचे को मजबूत करने के लिए अधिक राशि मिल सकेगी। इनविट बॉन्डस, आरईआईटी और म्युनिसिपल बॉन्डस से मिलने वाले आर्थिक संबल से प्रदेश के शहर बड़े पैमाने पर लाभान्वित होने जा रहे हैं।       इस दौरान मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 24

सीएम भजनलाल ने दिल्ली में की थी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं संग मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा, वर्तमान में है 24 मंत्री

जयपुर  राजस्थान की भजनलाल सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां शुरू हो गई है। जानकारी मिली है कि 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले प्रदेश सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा। पिछले दिनों सीएम भजनलाल शर्मा जब दिल्ली दौरे पर गए तो वहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ इसी मुद्दे पर उनकी चर्चा हुई। ऐसा माना जा रहा है कि इसी अक्टूबर महीने में मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया जाएगा। विस्तार के दौरान अच्छा कार्य करने वाले मंत्रियों को प्रमोशन मिल सकता है, जबकि जिन विभागों में संतोषजनक कार्य नहीं हुए, उन मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर भी किया जा सकता है। उधर डॉ. किरोड़ीलाल मीणा को लेकर पार्टी पशोपेश में है। यह तय नहीं हो पा रहा है कि उन्हें कैसे खुश किया जाए। डॉ. मीणा चार महीने पहले मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं, लेकिन अभी तक उनके इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। मंत्रिमंडल का कोरम पूरा करने की कवायद नियमानुसार कुल विधानसभा सदस्यों के अधिकतम 15 प्रतिशत सदस्यों को मंत्री बनाया जा सकता है। राजस्थान में विधानसभा सदस्यों की कुल संख्या 200 है। ऐसे में मुख्यमंत्री सहित कुल 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम सहित कुल 24 मंत्री हैं। यानी राज्य सरकार अभी 6 और सदस्यों को मंत्री बना सकती है। अगर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाता है तो रिक्त मंत्रियों के पदों की संख्या 7 हो जाएगी। मंत्रिमंडल के सदस्यों का कोरम पूरा करके भाजपा सभी वर्गों को साधने की कोशिश करेगी, ताकि विधानसभा उपचुनाव में हर वर्ग को पार्टी से जोड़ा जा सके। इन विधायकों को मिल सकता है तोहफा भजनलाल सरकार ने गंगानगर में हुए उपचुनाव से पहले सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी को मंत्री बना दिया था। मंत्री बनाए जाने के कुछ दिन बाद वे चुनाव हार गए। ऐसे में उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। ऐसे में गंगानगर को सरकार में प्रतिनिधित्व का अवसर दिया जा सकता है। सादुलशहर से गुरवीर सिंह या गंगानगर से जयदीप बिहानी को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चाएं हैं। साथ ही चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा से विधायक चंद्र कृपलानी, बाली से पुष्पेंद्र सिंह को भी मंत्री बनाए जाने की संभावना है। ये दोनों नेता पूर्व में राजे सरकार में मंत्री रह चुके हैं। आदूराम मेघवाल, हंसराज मीणा, रामविलास मीणा और गोवर्धन वर्मा में से दो तीन नेताओं को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। दो मंत्रियों के विभाग बदले जाने की चर्चाएं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपने कई तरह के बयानों को लेकर विवादों में रहे हैं। साथ ही विभाग की ओर से कई बार आदेश निकालने और फिर उन्हें वापस लेने को लेकर भी विवादों में रहे। ऐसे में दिलावर का विभाग बदले जाने की संभावना है। उधर मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का इस्तीफा अगर स्वीकार नहीं किया जाता है तो उन्हें बड़ा विभाग देकर खुश करने की कोशिश की जा सकती है। अभी तक किरोड़ी मीणा को जो विभाग मिला हुआ है, वह बहुत छोटा है। ऐसा माना जा रहा है कि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को कोई बड़ा विभाग देकर राजी किए जाने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि उनके समर्थन लगातार डिप्टी सीएम के पद की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर मुहिम चला रहे हैं। अब इंतजार सभी को पार्टी हाईकमान के फैसले का है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 71

पेपर लीक के दोषी बड़े मगरमच्छ अंदर जाएंगे, राजस्थान-दौसा में सीएम भजनलाल ने की सभा

दौसा. दौसा में लालसोट विधानसभा के डूंगरपुर गांव में पहुंचे राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्थानीय लोक देवी-देवताओं के जयकारे के साथ अपने भाषण की शुरुआत की और कहा कि यह क्षेत्र पूर्वी राजस्थान का क्षेत्र है और मैं भी इसी क्षेत्र से आता हूं। उन्होंने कहा कि यहां किसानों के पास जमीन तो है लेकिन कमी थी तो पानी की। हमने हमारे संकल्प पत्र में वादा किया था और राजस्थान में पानी के लिए ईआरसीपी का एमओयू साइन कर दिया। जल्दी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईआरसीपी परियोजना का शिलान्यास करेंगे और इसका फायदा दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, करौली और भरतपुर समेत 13 जिलों को मिलेगा। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में सबसे ज्यादा समय तक कांग्रेस ने राज किया है, उन्होंने गरीबी हटाओ जैसा नारा दिया था लेकिन उनका गरीबों के साथ कोई रिश्ता नहीं रहा। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार महिला युवा किसान और मजदूर की सरकार है इसलिए मैं विशेषकर उन युवाओं से कहना चाहता हूं, जो किसानों के बेटे हैं, जिनके माता-पिता को उनसे उम्मीदें हैं वे आगे आकर अपने घर और परिवार का सहारा बनें। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इसीलिए मैंने इस साल बजट में 1 लाख नौकरियां देने का वादा किया है, हम 5 साल के दौरान पूरी 5 लाख नौकरियां देंगे। पेपर लीक के मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि कांग्रेस के समय 19 पेपर में से 17 पेपर लीक हुए। उन्होंने किसान और बेरोजगारों के सपने रौंदने का काम किया है। इसीलिए हमारी सरकार ने सरकार बनने के दूसरे दिन एसआईटी का गठन किया, जिसके चलते अब तक 115 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और आने वाले समय में बड़े मगरमच्छ भी गिरफ्तार होंगे। लालसोट विधानसभा की बात करते हुए उन्होंने कहा कि आप पहले के कितने भी बजट उठाकर देख लेना लालसोट को जितना इस बजट में मिला है, उतना कभी नहीं मिला होगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 107