Tuesday, July 7, 2026 1:51 pm

सीएम नायब सिंह सैनी ने आरोप लगाया कि रोहिंग्याओं को कांग्रेस या इंडी गठबंधन के लोग कहीं ना कहीं संरक्षण देते हैं

चंडीगढ़ देश के अलग-अलग राज्यों में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान रोहिंग्याओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। हरियाणा सीएम ने मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए आरोप लगाया कि रोहिंग्याओं को कांग्रेस या इंडी गठबंधन के लोग कहीं ना कहीं संरक्षण देते हैं। रोहिंग्या अपने देश में जाएं। हम देखते हैं कि पाकिस्तान में विभाजन के बाद हिंदू समुदाय की स्थिति कितनी बदल गई। बांग्लादेश में क्या स्थिति है। इस मुद्दे पर इंडी गठबंधन मौन हो जाता है। वह जुबान के ऊपर इलेक्ट्रॉनिक ताला लगा लेते हैं, कुछ नहीं बोलते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यदि केंद्रीय मंत्रिमंडल से कोई नेता छींक देगा तो तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर देते हैं। विपक्ष की ये हालत है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष नेता लोगों की आवाज नहीं उठाते। वे इस देश को कमजोर करने वाले लोगों की आवाज उठाते हैं। सीएम ने आगे कहा कि पीएम मोदी के द्वारा किए गए अच्छे कामों की भी उन्हें चर्चा करनी चाहिए। इन्हें केंद्र सरकार के काम दिखाई नहीं देते। ये जिन सड़कों के ऊपर से चलते हैं उन्हें नरेंद्र मोदी की सरकार ने बनाया है। पीएम मोदी ने लोगों और विपक्ष के लोगों का जीवन सरल बनाया है, उन्हें वो दिखाई नहीं देता। पीएम मोदी ने लगातार एमएसपी बढ़ाकर दी, ये भी विपक्ष को दिखाई नहीं देता। सीएम ने आगे कहा कि यूपी के शासन में यूरिया और डीएपी के दाम बढ़े थे। इन दामों का किसानों के ऊपर बोझ बढ़ा था। उन्होंने आगे कहा कि देश के अंदर आज किसान हित की सरकार है। कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी डीएपी और खाद्य सामग्री के लिए दी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष उन लोगों का समर्थन करते हैं जो कहीं ना कहीं पीएम मोदी की नीतियों का विरोध करते हैं।   recent visitors 61

CM नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए जमकर बोला हमला, कहा-8 अक्टूबर को जनता देगी जवाब

  हरियाणा हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया है कि 8 अक्टूबर को हम पूर्ण बहुमत से सरकार बना रहे हैं. मेरे पास सभी रिपोर्ट हैं. उन्होंने कहा कि 8 अक्टूबर को जनता देगी जवाब और ये (कांग्रेस) कहेंगे ईवीएम है खराब. 8 तारीख को जनता जवाब देगी और ये आरोप लगाएंगे. ये ईवीएम को दोष देंगे. सीएम सैनी ने आगे कहा, ''कई सीटों पर हमारा मुकाबला था और इससे हम अछूते नहीं हैं. हम तीसरी बार हरियाणा में अपने कामों के बल पर सरकार बनाएंगे. डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा के लोगों के हित में काम किए हैं. लोगों के जीवन को सरल और सुगम करने और लोगों को राहत देने का काम हमलोगों ने किया. नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर हमला हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, ''कांग्रेस ने लोगों को लाइन में खड़ा कर दिया था, जिसने लोगों को प्रताड़ित किया था. गैस सिलेंडर भी चार दिन के अंदर मिलता था. हमारी सरकार ने योजनाबद्द तरीके से आम लोगों तक लाभ पहुंचाया है. उसका एक पॉजिटीव मैसेज हर समाज के अंदर है. हमने हर वर्ग के लिए बिना भेदभाव के काम किया है और उसी के आधार पर मैं कह रहा हूं कि 8 अक्टूबर को बीजेपी पूर्णबहुमत की सरकार बनाएंगी.'' चुनाव प्रक्रिया में शामिल सभी को धन्यवाद- सीएम सैनी उन्होंने कहा, ''आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रदेश का सामाजिक तानाबाना और भाईचारा कायम रखते हुए सभी ने एक सहज चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया है. इस चुनाव प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का विशेष तौर पर मैं धन्यवाद करना चाहूंगा, जिनकी वजह से लोकतंत्र के इस पर्व में हमसब शामिल हुए.'' उन्होंने पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों और मीडिया को भी धन्यवाद किया. सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, "मैं अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस चुनाव में हमारा मार्गदर्शन किया – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह. सभी तमाम नेताओं ने हरियाणा विधानसभा के इन चुनावों में हमारा साथ और मार्गदर्शन किया. उन्होंने कहा कि सबसे आखिर में मैं पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं, जिनकी वजह से विश्व का सबसे बड़ा संगठन बनकर तैयार हुआ है. इन्होंने कड़ी मेहनत करते हुए पार्टी के विचारों को आम जनता तक पहुंचाने का काम किया है. बता दें कि ज्यादातर एग्जिट पोल ने अनुमान लगाया है कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. recent visitors 64