महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान, इससे ठीक पहले एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, मैं सीएम पद की रेस में नहीं

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को होने वाली वोटिंग से ठीक पहले राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वे सीएम पद की रेस में नहीं हैं। सीएम शिंदे ने कहा, ''मैं मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हूं, लेकिन महायुति से ही सीएम बनेगा।'' उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि विधानसभा चुनाव के बाद महायुति के सहयोगी दल तय करेंगे कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। एकनाथ शिंदे लगभग ढाई सालों से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं और देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार उनकी सरकार में डिप्टी सीएम पद पर कार्यरत हैं। इंटरव्यू के दौरान महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पूछा कि बाला साहेब ठाकरे को राहुल गांधी हिंदू हृदय सम्राट कब बोलेंगे? उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए शिंदे ने कहा कि वह अपने स्वार्थ के लिए ही कांग्रेस के साथ चले गए। उन्होंने बीजेपी की पीठ पर छुरा घोंपा था। यदि आज बाला साहेब जिंदा होते तो वे अपने बेटे उद्धव को जंगल जाकर वाइल्ड लाइफ फोटो खींचने के लिए कहते। महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होनी है और झारखंड व अन्य उपचुनावों वाली सीटों के साथ 23 नवंबर को महाराष्ट्र के भी नतीजे सामने आएंगे। महाराष्ट्र में इस बार महायुति और महा विकास अघाड़ी आमने-सामने हैं। महायुति में बीजेपी, एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना, अजित पवार की एनसीपी हिस्सा है, जबकि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शरद पवार की एनसीपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना शामिल हैं। पिछले दो-ढाई सालों में राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सबसे पहले साल 2022 में एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे से बगावत कर दी थी और बीजेपी की मदद से मुख्यमंत्री बन गए थे। उनके साथ शिवसेना के ज्यादातर सांसद और विधायक भी चले गए। वहीं, पिछले साल एनसीपी में भी तब फूट हुई, जब अजित पवार चाचा शरद पवार के खिलाफ बगावत करते हुए महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री पद को लेकर अमित शाह ने क्या कहा था? पिछले दिनों गृह मंत्री अमित शाह ने भी महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री को लेकर बयान दिया था। उन्होंने दावा किया था कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति पूर्ण बहुमत से सत्ता में लौटेगा और विधानसभा चुनाव के बाद गठबंधन के साझेदार मुख्यमंत्री पद पर फैसला लेंगे। अमित शाह ने कहा, ''अभी एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री हैं। चुनाव के बाद गठबंधन के तीनों साझेदार मुख्यमंत्री पद पर फैसला लेंगे।'' बता दें कि महाराष्ट्र के 2019 चुनावों में बीजेपी सबसे ज्यादा सीट जीतने वाली पार्टी बनी थी, लेकिन तब कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी ने मिलकर सरकार बना ली, जिसमें उद्धव ठाकरे सीएम बने थे, लेकिन ढाई साल के बाद सरकार गिर गई थी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 88

CM शिंदे ने संविधान पर कांग्रेस को घेरा, कहा- ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबासाहेब का संविधान रहेगा’

महाराष्ट्र महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों के नेता प्रचार अभियान में जी जान से जुटे हैं. इस बीच शिवसेना प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी अपने उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं. सीएम शिंदे ने बुधवार (6 नवंबर) को चेंबूर विधानसभा क्षेत्र में अपने उम्मीदवार तुकाराम काते के लिए प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने संविधान के मसले पर कांग्रेस को घेरा. चेंबूर विधानसभा क्षेत्र में अपने उम्मीदवार के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने संविधान को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, ''जब तक सूरज-चांद रहेगा तब तक बाबासाहेब आंबेडकर का संविधान रहेगा.'' आज सुबह देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी को लेकर संविधान के बारे में बयान दिया था. इस बयान को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर आंदोलन भी किया. देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा? महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के शोर के बीच राज्य के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाते हुए कहा, ''हमारा संविधान नीले रंग का है, लेकिन राहुल गांधी के पास लाल रंग का संविधान है. राहुल गांधी अर्बन नक्सलियों से घिरे हुए हैं.'' वहीं, महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने भी बुधवार (6 नवंबर) को आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बाबासाहेब आंबेडकर की विचारधारा के विरोधी हैं और संविधान की रक्षा का नाटक करते हैं. राहुल गांधी ने संविधान को लेकर बीजेपी पर बोला हमला? राहुल गांधी ने बुधवार (6 नवंबर) को नागपुर में संविधान सम्मान सम्मेलन में कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की ओर से तैयार किया गया हमारा संविधान सिर्फ एक किताब नहीं बल्कि जीवन जीने का तरीका है. उन्होंने आरोप लगाया कि जब आरएसएस और बीजेपी संविधान पर हमला करते हैं तो वे देश की आवाज पर हमला कर रहे होते हैं.बता दें कि महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान है. जबकि 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 134

CM शिंदे ने कहा- ‘खटाखट कहने वालों ने चवन्नी भी नहीं दी, महाराष्ट्र की सरकार ने लोगों के बैंक खातों में पट पटा पट पैसे ट्रांसफर किए

महाराष्ट्र कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में एक कार्यक्रम के दौरान अपने नेताओं को सलाह दी थी कि उन्हें जनता से वही वादे करने चाहिए, जो वे पूरे कर सकें। इस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। एकनाथ शिंदे ने कहा कि कुछ नेताओं ने जनता को खटाखट पैसे देने का वादा किया था, लेकिन वे एक भी रुपया नहीं दे पाए। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र की सरकार ने लोगों के बैंक खातों में पट पटा पट पैसे ट्रांसफर किए हैं। कांग्रेस का इरादा केवल पैसे लेना शिंदे ने कहा कि कांग्रेस का इरादा जनता को पैसे देने का नहीं है, बल्कि वे सिर्फ लोगों से पैसे लेना जानते हैं। उनका कहना था कि खरगे सही हैं; कांग्रेस को यह समझ नहीं है कि मदद कैसे की जाती है। सीएम शिंदे ने बताया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक रुपया देते हैं, तो वह सीधे लोगों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होता है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अभी तक यह सीख नहीं पाई है कि जनता की मदद कैसे करनी है। लाडली बहन योजना की सफलता शिंदे ने लाडली बहन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना को कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए उन्होंने पूरे साल का बजट अलग रखा है। उन्होंने कर्नाटक, हिमाचल और तेलंगाना का उदाहरण देते हुए कांग्रेस के वादों को अधूरा बताया। पिछली सरकार की आलोचना एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली अघाड़ी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकार केवल अपने फायदे के लिए काम कर रही थी। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ प्रॉपर्टी बना रहे थे, जबकि हमारी सरकार लोगों के लिए काम कर रही है। आगामी चुनावों का दावा सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया कि लाडली बहन योजना के तहत नवंबर महीने का पैसा अक्तूबर में ही संबंधित खातों में ट्रांसफर कर दिया गया है। शिंदे ने कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनका गठबंधन निश्चित रूप से हारने जा रहा है। उनका मानना है कि लोगों में उनकी सरकार के प्रति विश्वास बढ़ रहा है और यह चुनाव परिणामों में साफ दिखेगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 82