बलरामपुर में सीएम योगी ने की पाटेश्वरी देवी की पूजा-अर्चना, मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया

बलरामपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बलरामपुर दो दिवसीय दौरे का आज दूसरा दिन है। आज सुबह सीएम योगी देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंचे। यहां पर उन्होंने मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन कर मां का आशीर्वाद लिया। पूजन के बाद आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर का भी भ्रमण करके व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। 'योगी ने सुखी-स्वस्थ व समृद्ध यूपी की कामना की' राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने को बताया कि बलरामपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने बुधवार को समीक्षा बैठक की। उसके बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज व निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद गोरक्षपीठाधीश्वर तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंचे। प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि में बृहस्पतिवार की सुबह मां पाटेश्वरी देवी का दर्शन-पूजन किया और सुखी-स्वस्थ व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की। पूजन के बाद आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर का भी भ्रमण करके व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। योगी ने गायों को हरा चारा तथा गुड़ खिलाया जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी मंदिर परिसर में स्थित गौशाला पहुंचकर गायों को हरा चारा तथा गुड़ खिलाया। उन्होंने गायों का प्यार दुलार भी किया। मंदिर परिसर में चल रहे राजकीय मेले का निरीक्षण भी किया। श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था दिए जाने का निर्देश भी दिया। यहां से मुख्यमंत्री और वहां से अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गए। इस दौरान शक्तिपीठ के महंत योगी मिथलेश नाथ सहित कई जनप्रतिनिधि पदाधिकारी तथा प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। श्री पाटेश्वरी देव्यै नमः 'शारदीय नवरात्रि' के पावन अवसर पर आज जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित 'आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ' में माँ भगवती के दर्शन-पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। अपना आशीर्वाद सम्पूर्ण जगत पर बनाए रखेंः योगी सीएम योगी ने एक्स पर लिखा, ''श्री पाटेश्वरी देव्यै नमः 'शारदीय नवरात्रि' के पावन अवसर पर आज जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित 'आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ' में माँ भगवती के दर्शन-पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। जगद्धात्री माँ जगदम्बा से प्रार्थना है कि अपना आशीर्वाद सम्पूर्ण जगत पर बनाए रखें।'' recent visitors 142

महाकुंभ में प्रयागराज में नहीं होगी मांस-मदिरा की बिक्री, सनातन परंपरा के सम्मान के लिए सरकार समर्पित: सीएम योगी

प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज की शास्त्रीय सीमा में मांस-मदिरा की बिक्री नहीं होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रयागराज में सभी 13 अखाड़ों, खाक-चौक परंपरा, दंडीबाड़ा परंपरा और आचार्यबाड़ा परंपरा के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह घोषणा की। सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ का आयोजन सनातन धर्म के ध्वजवाहक अखाड़ों और विभिन्न संत परंपराओं के निर्देशन में उनके ही द्वारा किया जाता है। राज्य सरकार, इसमें सहयोगी है और दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालुगण अतिथि हैं। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में पूरी दुनिया सनातन भारतीय संस्कृति से साक्षात्कार करेगी। सनातन परंपरा के सम्मान के लिए सरकार समर्पित है। साधु-संतों, संन्यासियों, वैरागियों सहित समस्त सनातन समाज की भावनाओं का सम्मान रखते हुए प्रयागराज की शास्त्रीय सीमा में मांस-मदिरा का क्रय-विक्रय प्रतिबंधित किया जाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पावन त्रिवेणी संगम में स्नान की अभिलाषा लिए महाकुंभ आने वाले हर संत और श्रद्धालु को अविरल-निर्मल गंगा-यमुना के दर्शन होंगे। पवित्र नदियों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए सरकार के स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं, लेकिन साधु-संत समाज का सहयोग भी अपेक्षित है। मुख्यमंत्री योगी ने यह भी कहा कि, महाकुंभ के दौरान ब्रह्मलीन होने वाले साधु-संतों की समाधि के लिए प्रयागराज में शीघ्र ही भूमि आरक्षित कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संतों के मार्गदर्शन में ही सनातन समाज का उत्कर्ष संभव है। महाकुंभ 2025, कुंभ 2019 से भी अधिक भव्य हो, इसके लिए सभी को योगदान करना होगा। उन्होंने कहा कि, संतों की कृपा और प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में आज अयोध्या, वाराणसी और ब्रजधाम के नए स्वरूप का दर्शन पूरी दुनिया कर रही है। ब्रह्मलीन नरेंद्र गिरी जी महराज की स्मृति को नमन करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, आज लेटे हुए हनुमान जी मंदिर के पास कॉरीडोर का निर्माण भी हो रहा है। उन्होंने सभी संतों से स्वच्छ महाकुंभ के अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छता के संकल्प के लिये यह सभी के लिए उचित होगा कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न किया जाए। संत समाज की ओर से गो-हत्या पर प्रतिबंध की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गोहत्या अपराध है। गोहत्या के विरुद्ध उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है। इसके साथ ही, राज्य सरकार सात हजार से अधिक गोवंश आश्रय स्थल का संचालन कर रही है, जहां 14 लाख से अधिक गोवंश संरक्षित हैं। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सामान्य लोगों को भी गोसेवा से जोड़ा गया है। गोवंश संरक्षण के इस सेवा कार्य को आगे बढ़ाने में संत समाज का सहयोग अपेक्षित है। यह सर्वथा उचित होगा कि सभी आश्रमों में गोवंश संरक्षण स्थल का विकास हो। हर आश्रम में गोसेवा हो। महाकुंभ में सुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री ने सभी संतों-संन्यासियों, आचार्यों से अनुरोध किया कि अपने आश्रम में तब तक किसी को प्रवास की अनुमति न दें, जब तक कि उनका विधिवत सत्यापन न कर लिया जाए। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ मेला क्षेत्र में संत समाज के साथ बैठक किया। वैदिक मंत्रोच्चार और सनातन धर्म की जयघोष के बीच मुख्यमंत्री योगी ने सभी साधु-संतों, आचार्यों को अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया। संतों के समक्ष महाकुंभ 2025 के प्रबंधन एवं व्यवस्था के संबंध में एक लघु फिल्म का प्रस्तुतीकरण भी किया गया। अखाड़ों और विभिन्न संत परंपराओं के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में तनाव व्याप्त है। एक देश, दूसरे देश के साथ युद्ध को आतुर हैं। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में आयोजित होने वाला महाकुंभ-2025 पूरे विश्व को शांति का संदेश देने वाला होगा। पूरा संत समाज इसमें अपना योगदान करने को आतुर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सनातन धर्म ध्वज के रक्षक हैं, जिनके नेतृत्व में आज सनातन समाज गौरवान्वित हो रहा है। संतों ने कहा कि सीएम योगी पहले मुख्यमंत्री हैं, जो महाकुंभ के विषय में साधु-संतों, आचार्यों से इस तरह सीधे संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं, सुझाओं को सुनकर लिपिबद्ध कर रहे हैं। साधु-संतों, आचार्यों के लिए यह अवसर अतुलनीय है। अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने संत समाज की सुरक्षा के अच्छे प्रबंध की भी अपेक्षा जताई। संत गणों ने महाकुंभ-2025 की तैयारियों पर संतुष्टि जताई। साथ ही कहा कि मेला क्षेत्र में चल रही तैयारियों को देखकर यह साफ हो जाता है कि महाकुंभ-2025 प्रयागराज में पूर्व में आयोजित हुए सभी अर्धकुंभ/महाकुंभ से भव्य एवं दिव्य होगा। recent visitors 82

महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज की 21वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में सीएम योगी ने दिव्य एवं भव्य प्रतिमा का अनावरण किया

अयोध्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या के दौरे पर थे। सीएम ने यहां ब्रह्मलीन महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज की 21वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने इस अवसर पर उनकी दिव्य एवं भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। सीएम ने कार्यक्रम में मौजूद साधु-संतों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूज्य संत, ब्रह्मलीन महंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज मेरे लिए पूज्य गुरु के तुल्य थे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से भारत की न्यायपालिका की ताकत दुनिया ने देखी। लोग कहते थे कि अगर फैसला राम मंदिर के पक्ष में हुआ तो सड़कों पर खून की नदियां बहेंगी। योगी ने कहा, साधु-संतों ने भरपूर प्रयास किया कि बातचीत से समस्या का समाधान निकालेंगे। लेकिन, जब बातचीत से समस्या का समाधान नहीं हुआ और हठधर्मिता आड़े आने लगी तो साधु संतों ने लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष का रास्ता चुना। इस रास्ते को चुनने के बाद देश में बड़ी मजबूती के साथ आंदोलन हुए। आंदोलन के बढ़ने के कारण मामला न्यायालय में जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन और यूपी में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार बनने के बाद समस्या का समाधान भी हुआ। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास और भूमि पूजन कार्य संपन्न किया। 22 जनवरी 2024 को 500 वर्षों का इंतजार खत्म करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की। दुनिया भर में यह तारीख प्रेरणा भी बनी। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि सनातन आस्था के केंद्र धर्मनगरी श्री अयोध्या धाम में आज प्रभु श्री रामलला के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रभु श्री राम की कृपा ही जीवन का आधार है। उनके आशीर्वाद से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों। recent visitors 94

हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उसका समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराएं, CM ने दिए निर्देश

गोरखपुर  गोरखपुर प्रवास के दाैरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए उन्होंने कहा, घबराइए मत सबकी समस्या दूर करने को सरकार संकल्पित है। हर पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर सुनिश्चित कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान कराया जाएगा। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने पास मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उसका समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराएं। बारिश की आशंका के चलते जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चार सौ लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने का निर्देश दिया। जनता दर्शन में महिलाओं की संख्या अधिक रही। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री स्वयं पहुंचे। एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा। कुछ प्रकरणों पर मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देशित किया कि वे यह भी पता लगाएं कि यदि किसी पीड़ित को प्रशासन का सहयोग नहीं मिला है तो ऐसा क्यों और किन कारणों से हुआ। हर पीड़ित की त्वरित मदद की जाए। जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि इलाज में धन की कमी बाधक नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने अफसरों से कहा कि हर पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए जिससे उन्हें इलाज के लिए परेशान न होना पड़े। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई थीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को दुलारकर आशीर्वाद दिया। उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और चॉकलेट गिफ्ट कर उन्हें खूब पढ़ने को प्रेरित किया। उल्लेखनीय कि गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान रविवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करने, अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर मत्था टेकने के बाद सीएम योगी गोशाला में पहुंचे। वहां कुछ समय व्यतीत किया। गोशाला में उन्होंने गोवंश को खूब दुलारा और अपने हाथों से उन्हें गुड़ खिलाया। गोसेवा के बाद मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ आए बच्चों से भी मुलाकात की और उनके साथ फोटो खिंचवाई।     recent visitors 109

CM योगी अयोध्या रेप पीड़िता की मां से मिले, आरोपी पर कड़ी कार्रवाई का दिया भरोसा

 लखनऊ अयोध्या रेप पीड़िता नाबालिग लड़की की मां ने शुक्रवार (2 अगस्त) को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इस दौरान सीएम ने सपा नेता मोईद खान समेत अन्य आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया. मोईद खान का नाम 12 साल की लड़की से रेप केस में आया है. खुद सीएम योगी ने इस बात को विधानसभा में उठाया था.   दरअसल, बीते दिन विधानसभा में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बोलते हुए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी को आईना दिखाया था. उन्होंने कहा कि अयोध्या में दुष्कर्म करने वाला सपा सांसद (अवधेश प्रसाद) का करीबी है. लेकिन पार्टी ने अब तक उसपर कोई कार्रवाई की नहीं की. क्या ये बात हल्के में टाल देने वाली है. अयोध्या में रेप का मामला विधानसभा में गूंजा सीएम योगी ने इस मामले पर समाजवादी पार्टी और अयोध्या से मौजूदा सपा सांसद अवधेश प्रसाद को घेरा. सीएम ने कहा कि बलात्कार का आरोपी समाजवादी पार्टी का है. उसने पिछड़ी जाति की एक बच्ची के साथ कुकृत्य किया है. लेकिन इस पूरे मामले पर अब तक सपा ने कोई एक्शन नहीं लिया. जबकि आरोपी सपा सांसद का करीबी है. सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई. समाजवादी पार्टी का नेता मोईन खान इस कृत्य में शामिल पाया गया, जो अयोध्या के सांसद के साथ रहता है. उन्हीं के साथ उठता है, खाता है. उनकी ही टीम का सदस्य है. लेकिन सपा ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की. लेकिन हमारी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. जानिए पूरी घटना रेप की ये घटना अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र की है, जहां एक बच्ची से दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया फिर लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल करके घिनौनी हरकत करते रहे. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता दो महीने की गर्भवती हो गई. पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की लेकिन आरोप है कि शुरू में इसपर कोई एक्शन नहीं लिया गया. बाद में जब विहिप, बजरंग दल के साथ निषाद पार्टी के लोगों ने आक्रोश जताया तो पुलिस ने सपा के भदरसा नगर अध्यक्ष मोईद खान सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया. वहीं, एनसीपीसीआर ने इस घटना पर पुलिस को नोटिस भी दिया है.   recent visitors 109

सीएम योगी ने कहा- इन लोगों ने देश की जनता को ठगने का काम किया है, संविधान बदलने की बात कहकर जनता को गुमराह किया

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विधानसभा में सपा और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि 2027 के चुनाव में खटाखट करने वालों को हम सफाचट कर देंगे। सीएम योगी ने कहा कि इन लोगों ने देश की जनता को ठगने का काम किया है। इन लोगों ने संविधान बदलने की बात कहकर जनता को गुमराह किया है। लेकिन, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। 2027 के चुनाव में खटाखट करने वालों को हम सफाचट कर देंगे। केंद्र में मोदी सरकार को 10 साल हो गए। लेकिन, आज तक संविधान नहीं बदला गया। सपा-कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को गुमराह किया है। कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर देश के लोकतंत्र को कुचला था। आज सपा के लोग उन्हीं के साथ मिलकर संविधान बचाने की बात कर रहे हैं। इसका जवाब 2027 में मिलेगा। अनुपूरक बजट पर बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस और सपा के इंडी गठबंधन पर करारा हमला बोला। सीएम योगी ने इंडी गठबंधन के 'खटाखट स्कीम' पर बोलते हुए प्रश्र किया कि एक लाख का बॉन्ड कहां गया? उन्होंने भाजपा और एनडीए के अपने सहयोगी विधायकों से कहा कि आप सब जनता-जनार्दन के बीच जाइए और उनसे पूछिए कि एक लाख का बॉन्ड कहां गया, कौन खा गया और उसे खाने वाले लोग कौन हैं? सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहब के पंच तीर्थों का निर्माण कराया। मध्य प्रदेश के महू में स्थित उनकी जन्मस्थली पर भव्य स्मारक हो या इंग्लैंड के जिस मकान से बाबा साहब अंबेडकर ने उच्च शिक्षा अर्जित की थी, इंडिया हाउस के रूप में उसे प्रधानमंत्री मोदी ने स्थापित किया। बाबा साहब अंबेडकर ने दिल्ली के जिस मकान में रहते हुए अपना सार्वजनिक जीवन व्यतीत किया था, प्रधानमंत्री ने उसे भी स्मारक बनाया। नागपुर में जिस स्थल पर बाबा साहब ने बौद्ध दीक्षा प्राप्त की थी, उसे भी प्रधानमंत्री ने ही स्मारक बनाया। मुंबई में स्थित बाबा साहब अंबेडकर की चैत्य भूमि पर स्मारक बनाने का कार्य प्रधानमंत्री और महाराष्ट्र की भाजपा सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में अफवाह फैलाने का कार्य किया। बाबा साहब अंबेडकर को हराने वाली कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है। अयोध्या में अति पिछड़ी बच्ची से दुष्कर्म व हरदोई में अधिवक्ता की हत्या में सपा के नेताओं का नाम आ रहा है। अयोध्या का आरोपी सांसद का करीबी है तो हरदोई मामले का आरोपी सपा का पूर्व जिलाध्यक्ष है और 2012 से 2017 के मध्य सपा शासन में उस पर कई मामले दर्ज हुए। यह समाज के कोढ़ हैं। इस कोढ़ को जब तक हटाएंगे नहीं, तब तक यूपी की स्थिति को ठीक करने में कठिनाई होगी। सीएम योगी ने 2016 से 2024 के एनसीआरबी के आंकड़े बताते हुए कानून का राज स्थापित करने की प्राथमिकता को गिनाया। उन्होंने एनसीआरबी के आंकड़ों को गिनाते हुए 2016 से 2024 के तुलनात्मक अंतर को बताकर यूपी में अपराधों में आई कमी की तरफ सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया कि डकैती में 86.47, लूट में 78. 17, हत्या में 43.21, बलवा में 67.42, गृह भेदन 4.31, फिरौती के लिए अपहरण में 70 फीसदी की कमी आई है। उन्होंने महिला संबंधी अपराध के मामलों पर भी सपा को आईना दिखाते हुए कहा कि दहेज मृत्यु दर में 17.43, बलात्कार में 25.30, शीलभंग में 16.56, अपहरण में 0.17 फीसदी की कमी आई है। सीएम योगी ने अयोध्या मामले पर चर्चा करते हुए सपा को खूब लताड़ा। उन्होंने कहा कि सपा नेता मोइन खान को अतिपिछड़ी जाति की 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के कृत्य में शामिल पाया गया है। वह सपा का एक्टिव मेंबर और अयोध्या सांसद की टीम का सदस्य है। सपा सांसद के साथ उठता-बैठता, खाता-चलता है। सपा ने अभी तक उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। ऐसी गतिविधियों के कारण सपा का नाम लेना ही पड़ता है। घटिया हरकत में लिप्त होने के बावजूद इसे हल्केपन में लिया जा रहा है। सीएम ने कहा कि बुधवार को हरदोई में दुखद घटना हुई। इसमें भी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव का नाम आ रहा है। उसके द्वारा सरेआम अधिवक्ता की हत्या कराई गई है। उस पर 28 मामले दर्ज हैं। ऐसे अपराधियों को गोली नहीं मारें तो क्या माला पहनाएं। आईपीसी व सीआरपीसी की कोई धारा नहीं, जो उस पर नहीं लगी हो। यह ताजा उदाहरण है। यह समाज के सबसे बड़े कलंक और कोढ़ हैं। इस कोढ़ को जब तक हटाएंगे नहीं, तब तक यूपी की स्थिति को ठीक करने में कठिनाई होगी। recent visitors 118

सीएम योगी ने कहा- मैं नौकरी करने नहीं आया हूं- जो भी अव्यवस्था फैलाने का काम करेगा उसे भुगतना ही होगा

प्रयागराज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को विधानसभा में सवालों का जवाब देते हुए बेहद आक्रोशित हो गए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि यहां पर नौकरी करने के लिए नहीं आया हूं। सवाल प्रतिष्ठा का भी नहीं है। प्रतिष्ठा तो यहां से ज्यादा मठ में ही मिल जाती है। कहा कि जो भी अव्यवस्था फैलाने का काम करेगा उसे भुगतना ही होगा। इसके साथ ही कहा कि यह सरकार चलेगी और पूरी मजबूती के साथ चलेगी। ओबीसी और एससी-एसटी के आरक्षण को लेकर भी सपा पर करारा हमला बोला। सीएम योगी ने नेता विरोधी दल सनातन पांडेय के सवालों के जवाब में कहा कि आप लोगों को बुलडोजर से भी डर लगता है लेकिन यह निर्दोष के लिए नहीं है। यह उन अपराधियों के लिए हैं जो व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम करते हैं। योगी ने कहा कि मैं यहां नौकरी करने नहीं आया हूं, जो करेगा वह भुगतेगा। इस इस तरह से गुमराह करने वाले तथ्यों को लेकर आप लोग घूमते हैं। इस तरह की बातों को फैलाते हैं। लोकसभा चुनाव में सपा को मिली जीत की ओर इशारा करते हुए कहा कि काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ने वाली है। अब समय पूरा हो गया है। हम लोग जो भी योजना बनाते हैं, धरती पर पांव रखकर बनाते हैं। सपा या कांग्रेस को किसी को गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। योगी ने कहा कि यह सरकार चलेगी और पूरी मजबूती के साथ चलेगी। प्रदेश के अंदर खिलवाड़ करने की किसी को जरूरत नहीं होगी। सीएम योगी ने लखनऊ के गोमती नगर की घटना को लेकर भी सपा पर निशाना साधा। तंज कसते हुए कहा कि अव्यवस्था फैलाने वालों की सूची हमारे पास आई है। पहला अपराधी पवन यादव और दूसरा मोहम्मद अरबाज है। यह सद्भावना वाले लोग हैं। इनके लिए सद्भावना नहीं बुलेट ट्रेन चलेगी। महिला सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च महत्व रखता है। जो खिलवाड़ करेगा खामियाजा भुगतेगा। हमने एक एक बहन बेटी को आश्वस्त किया है। इसलिए ही घटना को गंभीरता से लिया है। पूरी चौकी पर कार्रवाई की गई है। थानेदार से लेकर अधिकारियों को हटाया गया है और सस्पेंड किया गया है। सभी को सम्मान देंगे लेकिन किसी ने अव्यवस्था पैदा करने की कोशिश की तो परिणाम भुगतना ही होगा। योगी ने कहा कि सपा के समय ओबीसी को 27 फीसदी भी आरक्षण नहीं मिला है। अखिलेश-शिवपाल पर निशाना साधते हुए कहा कि भतीजा और चाचा की जोड़ी वसूली के लिए निकली थी। लेखपालों की तैनाती भी उसी आधार पर हुई थी। आज पांच लाख लेखपालों की नियुक्ति हुई है। कोई आरोप नहीं लगा सकता है। हमारी सरकार में एससी, एसटी और ओबीसी में 60 फीसदी नियुक्तियां की गई हैं। हमने सुनिश्चित किया है कि प्रदेश में किसी नौजवान  के साथ धोखा नहीं होना चाहिए। अगर धोखा हुआ तो उसी दिन नौकरी लेने का काम हम लोग करेंगे। उसे जेल के अंदर निर्ममता से ठूंसने में भी हम लोगों कोताही नहीं बरतते हैं।   recent visitors 114