दक्षिणी इलाकों में कड़ाके की ठंड, छत्तीसगढ़-रायपुर में न्यूनतम तापमान में गिरावट

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कड़ाके आउटर इलाकों में अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंडी हवाओं की वजह से ठंड बढ़ गई है। रात और सुबह के साथ ही अब दिनभर ठंड लगने लगी है। लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की वजह से प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। नवंबर माह के आखिरी सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। वहीं प्रदेश में हवा की दिशा बदल रही है, जिसके वजह से प्रदेश में मौसम में आगामी कुछ दिनों तक बदलाव की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में दो दिन तक न्यूनतम तापमान में परिवर्तन की कोई संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में अब ज्यादा वृद्धि भी नहीं होगी, और न ही गिरावट आएगी। आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि आगामी दो दिनों के बाद प्रदेश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश के दक्षिण भागों में दो डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है।  वहीं प्रदेश के शेष भागों में तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगी।  इन दिनों सबसे ज्यादा ठंड बलरामपुर में है। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 08. 5 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक तापमान 30.9 डिग्री सुकमा में रहा। अब दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन बाद न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। राजधानी रायपुर में रविवार को बादल रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बिलासपुर में 13.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 9.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम था। वहीं कोरबा में 12.4,  रहा जो औसत से 3.3 डिग्री कम था। रायपुर में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री दर्ज किया गया है, जो की सामान्य से एक डिग्री कम है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 57

दिल्ली में तापमान में भी लगातार गिरावट जारी, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, बढ़ी ठंड

नई दिल्ली भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को हल्का कोहरा रहने का अनुमान जताया। आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली एनसीआर में ठंड बढ़ रही है। तापमान में भी लगातार गिरावट जारी है। गुरुवार को 10.2 डिग्री सेल्सियस के साथ इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार रात का तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम का अब तक का दूसरा और तीसरा सबसे कम तापमान रहा। आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि के दौरान साल 2023 में तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस और 2022 में 11.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। कोहरे की चादर में लिपटे और सर्द हवा से परेशान शहर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के वक्त आर्द्रता का स्तर 80 से 64 प्रतिशत के बीच रहा। दिल्ली भारत का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है, जिसका औसत पीएम 2.5 स्तर 243.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है और सप्ताह-दर-सप्ताह प्रदूषण में 19.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ‘रेस्पायर लिविंग साइंसेज’ की एयर क्वालिटी एनालिसिस रिपोर्ट के अनुसार, वायु गुणवत्ता के मामले में शहरों की सूची में दिल्ली 281वें स्थान पर सबसे नीचे है। ‘रेस्पायर लिविंग साइंसेज’ की ओर से 3 से 16 नवंबर तक 281 शहरों में पीएम 2.5 के स्तर का विश्लेषण किया। मुख्य प्रदूषक पीएम 2.5 था। ये 2.5 माइक्रोमीटर या उससे कम व्यास वाले सूक्ष्म कण होते हैं। यह मोटे तौर पर एक मानव बाल की चौड़ाई के बराबर होते हैं। दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली/एनसीआर में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई है। बुलेटिन में कहा गया कि दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 से 27 डिग्री सेल्सियस और 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच है। अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा और क्षेत्र के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुलेटिन में आगे कहा गया कि बुधवार को दिन के समय मुख्य रूप से हल्के कोहरा/धुंध की स्थिति रही, जिसमें उत्तर-पश्चिम दिशा से 6 से 10 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल रही थीं और रात के समय हवा शांत थी। आईएमडी के मुताबिक 21 नवंबर की सुबह सफदरजंग हवाई अड्डे पर हल्का कोहरा छाया रहा। सफदरजंग हवाई अड्डे पर सुबह 7 बजे से 9 बजे तक 600 मीटर की सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई, जो उसके बाद सुधरकर साढ़े नौ बजे 700 मीटर हो गई। दोपहर में मुख्य रूप से दक्षिण-पश्चिम दिशा से 8 किमी प्रति घंटे से कम गति से हवाएं चल रही थीं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 83