विवादित गाने को लेकर कांग्रेस के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली

 इंदौर मध्य प्रदेश में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह मुश्किलों में घिर गए हैं। लाडली बहना योजना और मुख्यमंत्री मोहन यादव को लेकर एक गाना पोस्ट करने की वजह से उनके खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली गई है। भाजपा की शिकायत पर इंदौर में एफआईआर दर्ज की गई है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो को डिलीट किया जा चुका है। भाजपा के विधि प्रकोष्ठ की ओर से शिकायत देने के साथ यह मांग की गई है कि तुरंत मितेंद्र दर्शन सिंह का एक्स अकाउंट स्थाई रूप से बन कर दिया जाए। भाजपा ने कहा है कि इस तरह के वीडियो डालकर वह प्रदेश में शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। शिकायत में कहा गया है, 'मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने लाडली बहना योजना का मजाक उड़ाने के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव के खिलाफ भ्रामक वीडियो एक्स पर पोस्ट किया।' भाजपा ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का इस तरह मजाक उड़ाना राजद्रोह की श्रेणी में आता है। पार्टी ने कहा, 'जिन शब्दों का चयन किया 'घर-घर में खौफ हो' यह मध्य प्रदेश की शांति व्यवस्था बिगाड़ने और आम जन में खौफ पैदा करने का इरादा रखता है।' पुलिस को पैन ड्राइव में वीडियो भी सौंपा गया है।' यूथ कांग्रेस नेता के खिलाफ इंदौर क्राइम ब्रांच में बीएनएस की धारा 353(2) और 356(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। क्या है उस वीडियो में जिस वीडियो को लेकर यह विवाद खड़ा हुआ है उसमें गाने के बोल कुछ इस तरह हैं- ‘जीवन में छाया है घना अंधेरा, एमपी में फैला है रेप का डेरा। मोहन भैया से दूर रहना, अब रोएला लाडली बहना, खून से लाडली बहना। ओढ़े जख्म का गहना, भाजपा अब दूर ही रहना। घर-घर में खौफ का साया हो, मोहन का इरादा है। अत्याचारी का मान बढ़े, कंस का यही इरादा है। आंखों से आंसू गिरते हैं, दिल डर से धरकते हैं, बिटिया बाहर निकलने से डरते हैं। खून से सनी लाडली बहना, ओढ़े जख्म का गहना, भाजपा अब दूर ही रहना।’ वीडियो में मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की तस्वीरों का भी इस्तेमाल किया गया है। recent visitors 81

प्रदेश संगठन में जान फूंकने मैदान में उतरेंगी कांग्रेस की सभी इकाइयां, बच्चियों-महिलाओं की सुरक्षा को लेकर छेड़ा अभियान

भोपाल विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव में भाजपा के हाथों करारी हार मिलने से कार्यकर्ताओं में आई निराशा को दूर करने और संगठन में जान फूंकने में प्रदेश कांग्रेस जुटी हुई है। इसके लिए सभी इकाइयों को एक साथ मैदान में उतारा गया है। किसानों की मांगों के समर्थन में आंदोलन चलाने के बाद अब बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अभियान शुरू किया है। इसकी कमान महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस के साथ एनएसयूआइ को दी गई है। आमजन तक पार्टी की बात पहुंचाने के लिए प्रदर्शन अब बड़े शहरों में करने के स्थान पर ब्लाक और पंचायत स्तर पर ले जाने की तैयारी है। चुनावों में हार के बाद प्रदेश कांग्रेस का संगठन निष्क्रिय हो गया था। कार्यकर्ताओं के पास कोई कार्यक्रम भी नहीं थे। इससे हताशा भी बढ़ रही थी। इसे दूर करने और संगठन में जान फूंकने के लिए राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में विभिन्न वर्गों की मांगों को लेकर आंदोलन और अभियान चलाने का निर्णय लिया। सभी संगठनों को मैदान में उतारा। किसानों को सोयाबीन का समर्थन मूल्य छह हजार रुपये प्रति क्विंटल दिलाने के लिए सभी जिला मुख्यालयों में किसान न्याय यात्रा निकाली गई। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार सभी वरिष्ठ नेता मैदान में उतरे। जिला मुख्यालयों में आंदोलन की अगुआई वरिष्ठ नेताओं ने की। नवंबर में विधानसभा का घेराव भी प्रस्तावित है। उधर, नवंबर में प्रस्तावित विजयपुर विधानसभा के उपचुनाव को लेकर पार्टी ने तैयारी तेज कर दी हैं। खाद-बीज की समस्या के बीच शुक्रवार को विजयपुर में किसान सभा रखी गई है। recent visitors 85

कांग्रेस हिंडनबर्ग के साथ मिलकर काम कर रही, रिपोर्ट पर बीजेपी हुई हमलावर

नई दिल्ली  हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के लेकर बीजेपी ने विपक्ष पर निशाना साधा है। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ये रिपोर्ट देश में आर्थिक अराजकता फैलाने की कोशिश है। बीजेपी नेता ने इसे हार के बाद विपक्ष की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि यह देश को आर्थिक रूप से बर्बाद करने की कोशिश है। उन्होंने सीधे-सीधे कांग्रेस को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। बीजेपी ने कहा कि रिपोर्ट में जो आरोप लगाए गए सेबी प्रमुख ने उसका जवाब दे दिया है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस हिंडनबर्ग के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि टूलकिट वालों को देश से कोई मतलब नहीं है। हिंडनबर्ग का भारत विरोधी एजेंडा रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हिंडनबर्ग के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। उन्होंने कहा कि यह पीएम मोदी के खिलाफ एजेंडा चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिंदुस्तान से नफरत कर रही है और देश कांग्रेस पार्टी से नफरत कर रहा है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हिंडनबर्ग वाले भारत विरोधी एजेंडा चलाते हैं। बीजेपी नेता ने कहा कि यह शेयर बाजार को क्रैश कराने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। सेबी चीफ की सफाई इससे पहले सेबी) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच ने हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा उन पर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया था। उन्होंने कहा कि यह 'चरित्र हनन करने का प्रयास' है, क्योंकि सेबी ने पिछले महीने नेट एंडरसन के नेतृत्व वाली कंपनी को नियमों का उल्लंघन करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इससे पहले हिंडनबर्ग ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कहा था कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की प्रमुख बुच और उनके पति धवल बुच के पास उस विदेशी कोष में हिस्सेदारी है, जिसका इस्तेमाल अडानी समूह में धन की कथित हेराफेरी के लिए किया गया था। जॉर्ज सोरोस को घेरा रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि अमेरिकी बिजनेसमैन जॉर्ज सोरोस हिंडनबर्ग में मुख्य निवेशक हैं. यह एक टूलकिट गैंग है और साजिश के तहत भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाई जा रही है. शेयर बाजार को अस्थिर किया जा रहा है. आपने देखा होगा कि कैसे साजिश के तहत ये रिपोर्ट शनिवार को आई, जब बाजार बंद रहता है. सोमवार को इस रिपोर्ट के बाद बाजार में क्या हुआ आप सबने देखा. कांग्रेस पर बोला हमला रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर भी सवाल खड़े किए. बीजेपी नेता ने पूछा कि आखिर कांग्रेस चाहती क्या है. कांग्रेस चाहती है कि भारत में कोई आर्थिक निवेश न हो. भारत की प्रगति को रोकने की साजिश रची जा रही है. कांग्रेस पार्टी भारत को कमजोर और भारत की आर्थिक स्थिति को बिगड़ना चाहती है. बीजेपी नेता ने कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि चमन उजड़ेगा नहीं और हम भारत को कमजोर नहीं होने देंगे. कौन हैं जॉर्ज सोरोस जॉर्ज सोरोस का जन्म 12 अगस्त, 1930 को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में हुआ था. वे खुद को दार्शनिक और सामाजिक कार्यकर्ता भी बताते हैं. हालांकि, उन पर दुनिया के कई देशों की राजनीति और समाज को प्रभावित करने का एजेंडा चलाने का आरोप लगता रहता है. 11 नवंबर 2003 को वॉशिंगटन पोस्ट को दिए इंटरव्यू में सोरोस ने कहा था, जॉर्ज डब्ल्यू बुश को राष्ट्रपति पद से हटाना उनके जीवन का सबसे बड़ा मकसद है. और ये उनके लिए 'जीवन और मौत का सवाल' है. सोरोस ने कहा था कि अगर कोई उन्हें सत्ता से बेदखल करने की गारंटी लेता है, तो वो उस पर अपनी पूरी संपत्ति लुटा देंगे. 1956 में वो लंदन से अमेरिका आ गए थे. यहां आकर उन्होंने फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट की दुनिया में कदम रखा और अपनी किस्मत बदली. 1973 में उन्होंने 'सोरोस फंड मैनेजमेंट' लॉन्च किया. उनका दावा है कि अमेरिकी इतिहास में उनका फंड सबसे बड़ा और कामयाब इन्वेस्टर है. भारत विरोधी बयान के लिए हैं मशहूर हंगरी-अमेरिकी मूल के मशहूर अरबपति जॉर्ज सोरोस अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. खासतौर पर उनकी नजर भारतीय उपमहाद्वीप में हो रहे राजनीतिक बदलावों पर रहती है. सोरोस कई मंचों से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को लगातार सत्ता में बने रहने से तानाशाही की ओर बढ़ने वाला नेता कहते रहे हैं. पीएम मोदी पर उठाया था सवाल भारत में नागरिकता संशोधन कानून और कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने को लेकर जॉर्ज सोरोस ने पीएम मोदी पर निशाना साधा था. सोरोस का आरोप था कि भारत हिंदू राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहा है. – इसी साल जनवरी में जब हिंडनबर्ग से अडानी ग्रुप पर सवाल उठाया तो हाथ सेंकने के लिए जॉर्ज सोरोस भी सामने आ गए थे. जॉर्ज सोरोस ने अडानी मुद्दे के बहाने फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा. सोरोस ने दावा किया था कि अडानी के मुद्दे पर भारत में एक लोकतांत्रिक परिवर्तन होगा. -बीते दिनों उन्होंने म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में कहा था कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, लेकिन नरेंद्र मोदी लोकतांत्रिक नहीं हैं. मोदी के तेजी से बड़ा नेता बनने के पीछे अहम वजह मुस्लिमों के साथ की गई हिंसा है. recent visitors 96

पोहरी के कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुलाकात ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी

 शिवपुरी  शिवपुरी जिले के एकमात्र कांग्रेस (Congress) विधायक कैलाश कुशवाहा (Kailash Kushwaha) का भाजपा (BJP) और सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) प्रेम साफ तौर पर रविवार को उमड़ पड़ा. इस प्रेम की दास्तान न केवल एक वीडियो ने जग जाहिर कर दी है, बल्कि कांग्रेस को झटका देने की खबर ने भी तूल पकड़ लिया है. माना जा रहा है कि शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक जल्द ही भाजपा में एंट्री हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये कांग्रेस के लिए जोर का झटका धीरे से लगने वाली बात होगी. विधायक ने पार्टी छोड़ने से किया इनकार हालांकि, कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा ने पैर छूने की बात पूछे जाने पर साफ तौर पर कहा है कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया न केवल हमारे क्षेत्र के सांसद हैं, बल्कि महाराज भी हैं. इस नाते उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया है. वह कांग्रेस में हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे, लेकिन उनके इस बयान के बाद भी राजनीतिक गलियारों में उनके कांग्रेस में बने रहने पर अटकलबाजी तेज हो गई है. लोग कह रहे हैं कि वह कांग्रेस में कितने दिन रहेंगे, ये कोई नहीं जानता है. इस वजह से पार्टी छोड़ने की अटकलें हुई तेज दरअसल, गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र में जन विकास के कार्यों की समीक्षा और तिरंगा यात्रा में शामिल होने शिवपुरी पहुंचे थे. इस दौरान कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा को भी बुलाया गया और उन्होंने भी वहां जाकर न केवल सिंधिया से सप्रेम भेंट की, बल्कि उनके पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया.  इतना ही नहीं खुद केंद्रीय मंत्री और गुना शिवपुरी सांसद सिंधिया ने भी कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाहा को खूब तवज्जो दी और अपने बाकी विधायकों के साथ हर कार्यक्रम में शामिल रखा. यही वजह है कि उनका भाजपा और सिंधिया प्रेम साफ तौर पर झलकता हुआ दिखाई दिया. जिसके बाद उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई है. घर के बाहर से कांग्रेस का नाम भी हटाया अब देखना यह है कि ये होगा शिवपुरी से कांग्रेस के एकमात्र विधायक उसके साथ बने रहते हैं. या पार्टी से पल्ला झाड़ कर भाजपा में शामिल हो जाते हैं. हालांकि, अटकलें भाजपा में जाने की तेज हो रही है. इस बीच उनके घर पर लगी नेम प्लेट से भी कांग्रेस गायब हो चुकी है. ऐसे में भाजपा के मन में लड्डू फूटने लगे हैं और कांग्रेस के राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है.   recent visitors 89

कांग्रेस के लिए गुटबाजी और विवाद सुलझाना मुश्किल होता जा रहा है, पार्टी के नेता अपनी ताकत दिखाने के लिए अलग-अलग प्रदर्शन कर…

भोपाल  मध्य प्रदेश में विधानसभा और उसके बाद लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस एकजुट होने की कोशिश में लगी है। मगर कांग्रेस की इन कोशिशों को विवाद और गुटबाजी कमजोर करने में लगी है। कांग्रेस के लिए गुटबाजी और विवाद सुलझाना मुश्किल होता जा रहा है। राज्य में कांग्रेस अपनी ताकत दिखाने के लिए अलग-अलग इलाकों में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इंदौर नगर निगम में हुए घोटाले को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं दतिया सहित अन्य स्थानों पर भी पार्टी ने अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की। एक तरफ जहां पार्टी अपनी एकजुटता के साथ ताकत दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पार्टी के भीतर चल रही खींचतान भी उभर कर सामने आ रही है। इंदौर में एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत हुई और राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इस अभियान में सहयोग मांगने के लिए कांग्रेस के दफ्तर पहुंच गए। कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा और ग्रामीण अध्यक्ष सदाशिव यादव ने स्वागत किया। इस मामले ने तूल पकड़ा और पार्टी की ओर से निलंबन का नोटिस जारी कर दिया गया। इस पर भी कांग्रेस दो फाड़ हो गई। यह मामला थमा नहीं था कि प्रदेश कार्यालय में ऐसे बोर्ड लगा दिए गए जिसने विवाद को जन्म दे दिया। पार्टी ने कार्यालय का समय भी तय कर दिया था। विवाद बढ़ा तो पार्टी की ओर से सफाई दी गई कि यह समय कार्यालय में कर्मचारियों के लिए तय किया गया है। इन दो विवादों के बाद ताजा मामला दतिया जिले का है, जहां पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। इस आयोजन के बाद कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गए और गोली तक चल गई। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्य में कांग्रेस आपसी गुटबाजी और खींचतान के कारण कमजोर हुई है। लगातार हार के बावजूद भी कांग्रेस के नेता सीख लेने को तैयार नहीं है। अब तो गुटबाजी और विवाद पार्टी के लिए रोग का रूप ले चुके हैं। सवाल एक ही है क्या कांग्रेस इससे खुद को बाहर निकल पाएगी या और ग्रसित हो जाएगी। recent visitors 102

प्रतिदिन सात घंटे ड्यूटी, संडे को ऑफ… एमपी कांग्रेस के ऑफिस में अब टाइम से होगा काम

भोपाल  मध्य प्रदेश कांग्रेस में अब कॉरपोरेट कल्चर आ गया है। पीसीसी के ऑफिस में अब समय से काम होगा। भोपाल स्थित कांग्रेस दफ्तर के बाहर टाइमिंग का बोर्ड लगा हुआ है। इस बोर्ड पर काम करने का समय लिखा हुआ है। बोर्ड के अनुसार कांग्रेस दफ्तर में सुबह 11 बजे से शाम को छह बजे तक काम होगा। इसके बाद छुट्टी हो जाएगी। साथ ही रविवार को भी अवकाश रहेगा। बोर्ड के वीडियो सामने आते ही बीजेपी ने कांग्रेस को लपेट लिया है। इसके बाद कांग्रेस के ही नेता ने बोर्ड को तोड़कर फेंक दिया है। काम का समय तय दरअसल, बोर्ड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कांग्रेस नेता अमित शर्मा दफ्तर पहुंचे और बोर्ड हटवा दिया। हालांकि, बीजेपी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को निशाने पर ले लिया। बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने लिखा कि कॉरपोरेट कल्चर से चलेगी अब मध्य प्रदेश कांग्रेस। पार्टी ऑफिस के बाहर लगाए गए बोर्ड पर लिखा है कि सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक काम होगा। रविवार को अवकाश रहेगा। नरेंद्र सलूजा ने लिखा कि रविवार को कांग्रेसजन छुट्टी पर रहकर मस्त रहेंगे। क्या करें, मौसम का असर जो है। वहीं, इस बोर्ड को लेकर लोगों में गुस्सा भी देखने को मिला। कुछ लोगों ने बोर्ड तोड़ दिया। लोगों ने इस कदम को अजीब बताया। लोगों का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी राजनीतिक दल ने अपने दफ्तर के लिए इस तरह का समय निर्धारित किया है। इस घटना से साफ़ है कि राजनीतिक दल भी अब कॉर्पोरेट कल्चर को अपना रहे हैं। हालांकि, आम जनता को अब भी उम्मीद है कि राजनीतिक दल उनके लिए हर समय उपलब्ध रहेंगे, न कि किसी निश्चित समय के लिए। हालांकि कांग्रेस की तरफ से वायरल वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। दरअसल, गुरुवार सुबह जब लोग भोपाल स्थित मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पहुंचे तो गेट पर एक बोर्ड लगा दिखा. जिसपर लिखा था- ''पीसीसी कार्यालय के कार्य का समय सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक है और रविवार अवकाश रहेगा.'' इस बोर्ड की तस्वीरें जैसे ही वायरल हुई कांग्रेस नेता अमित शर्मा कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और बोर्ड को हटा दिया. उधर, बीजेपी ने इस पर तंज कसा है. BJP प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने 'X' पर लिखा, ''कारपोरेट कल्चर से चलेगी अब जीतू पटवारी की मध्यप्रदेश कांग्रेस, सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक, रविवार अवकाश. पीसीसी के बाहर लगा बोर्ड. शाम 6 बजे के बाद और रविवार कांग्रेसजन छुट्टी पर रहकर मस्त रहेंगे. क्या करें, मौसम का असर जो है.  इस फैसले को लेकर आक्रोश भी सामने आ गया. कुछ लोगो ने बोर्ड तोड़ कर फेंका. अजीबोगरीब फैसले लेने वाली जीतू पटवारी की कांग्रेस. देश के इतिहास में पहली बार किसी राजनैतिक दल ने इस तरह का समय का निर्णय लिया है…''   recent visitors 105

हरियाणा में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के रणनीतिकार पूरे जी जान से रणनीति बनाने में जुटे हैं

नूंह  हरियाणा में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के रणनीतिकार पूरे जी जान से रणनीति बनाने में जुटे हैं। प्रदेश में जहां कई अभियानों के तहत कांग्रेस पार्टी भाजपा पर हमलावर हो रहीं है तो वहीं जिताऊ चेहरों को भी तलाश कर रही। बात अगर नूंह जिले की करें तो यहां की तीनों विधानसभाओं में कांग्रेस जातीय समीकरण छोड़कर पार्टी की जीत की कसौटी पर खरा उतरने वाले उम्मीदवारों पर विधानसभा चुनाव में दाव खेलेगी। नूंह विधानसभा में तो कांग्रेस का उम्मीदवार मौजूदा विधायक आफताब अहमद को लगभग तय माना जा रहा है। लेकिन पुन्हाना और फिरोजपुर झिरका विधानसभा की टिकट पर कांग्रेस हाईकमान फेरबदल कर सकती है। मामन खान की क्यों कट सकती है टिकट हालांकि फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र से विधायक मामन खान को भी प्रबल दावेदार माना जा रहा था। लेकिन अचानक फिरोजपुर झिरका विधानसभा से कांग्रेस युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष और मांडीखेडा की रहने वाली नेहा खान ने टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी। इससे मामन खान के लिए टिकट की रहा थोड़ी कठिन कर दी है। राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो नूंह हिंसा के आरोपों में घिरे विधायक मामन खान इंजीनियर यूएपीए जैसी संगीन धाराओं में आरोपी है। टिकट कटने का यह उनका सबसे बड़ा कारण हो सकता है। कोई भी पार्टी बड़े ही सोच विचार कर टिकट का वितरण करती है। नेहा खान ने कह दी ये बात कांग्रेस की युवा नेत्री नेहा खान ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रही हैं। राहुल गांधी ने भी कहा है कि महिलाएं राजनीति में सबसे ज़्यादा उपेक्षित वर्ग है। आजादी से आज तक हरियाणा में किसी मुस्लिम महिला को कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं बनाया है, प्रदेश में कांग्रेस की हवा है। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर झिरका से अगर पार्टी ने उन्हें टिकट दिया तो वह अच्छे मतों से जीत हासिल करेगी। इसलिए मेवात जैसे देश के सबसे पिछडे ज़िले से एक महिला को विधानसभा भेजने का सही वक़्त है। कौन हैं नेहा खान बता दें की नेहा खान 2021 में सबसे कम उम्र की महिला जिला अध्यक्ष रह चुकी है। इसके साथ ही नेहा अब तक पांच राज्यों में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पर्यवेक्षक के तौर पर काम कर चुकी है । उत्तरप्रदेश, कर्नाटक , राजस्थान विधानसभा और हरियाणा लोकसभा व दिल्ली म्यूनिसपैलटी में भी चुनाव प्रचार एवं प्रबंधन में भाग लिया। नेहा खान ने भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों में अनेकों बार गिरफ़्तारी दी है । recent visitors 125