कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में करेंगे 16 दिसंबर को विधानसभा का घेराव, कई मुद्दों को करेंगे उजागर
बुरहानपुर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ट्वीट के बाद कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुरहानपुर जिले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष और पूर्व निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा ने पत्रकारवार्ता आयोजित कर 16 दिसंबर को होने वाले विधानसभा घेराव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, यह प्रदर्शन मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में किया जाएगा। पूर्व निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा ने बताया कि मोहन सरकार का एक साल पूरा हो चुका है, लेकिन विकास के नाम पर सड़कों पर गड्ढे उड़ती धूल, शासकीय अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी और शासकीय स्कूलों में शिक्षकों के अभाव के कारण प्रदेश की जनता परेशान है। एक कक्ष में चार-चार कक्षाएं चल रही हैं। उन्होंने कहा, प्रदेशभर के युवा बेरोजगार हैं, महिलाएं सुरक्षित नहीं है, अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। दूसरी और भाजपा सरकार द्वारा प्रदेशभर में एक साल बेमिसाल बताया जा रहा है। 16 दिसंबर को विधानसभा घेराव के माध्यम से कांग्रेस इन मुद्दों को उजागर करेगी और आम जनता के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन करेगी। साथ ही जिला स्तर पर भी आंदोलन किए जाएंगे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र mysecretnews.com recent visitors 19