सिंगरौली में मचा हड़कंप, बंद कमरे में धर्मांतरण की तैयारी, पुलिस ने शिक्षक और साथी को गिरफ्तार किया, बाइबिल और अन्य धार्मिक किताबें जब्त

सिंगरौली मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बंद कमरे में धर्मांतरण की सभा चल रही थी। इसी दौरान अचानक पुलिस पहुंच गई, मौके पर 50 से अधिक लोग उस सभा का हिस्सा थे। पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले एक सरकारी शिक्षक समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से कई बाइबिल और अन्य किताबें भी जब्त किया है। सिंगरौली में चल रहा धर्मांतरण का खेल ताजा मामला मध्यप्रदेश के उर्जाधानी सिंगरौली जिले का है, जहां माड़ा थाना इलाके के करसुआ गांव में धर्म परिवर्तन का खेल धड़ल्ले से चलाया जा रहा था। धर्मांतरण की सूचना जैसे पुलिस को मिली, पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर धर्मांतरण को रोक दिया। घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और धर्मांतरण करा रहे एक सरकारी शिक्षक सहित दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। बड़ी संख्या में बाइबिल जब्त किया वहीं, मौके से पुलिस ने बड़ी संख्या में बाइबिल को भी बरामद किया है। सूचना मिलने पर पहुंची माड़ा पुलिस ने एक मकान में छापा मारा। वहां एक बंद कमरे में 50 से ज्यादा लोगों को बाइबिल और दूसरी धार्मिक सामग्री के साथ पुलिस ने पकड़ा। जिसमें दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सरकारी शिक्षक शामिल कमलेश साकेत करसुआ राजा गांव के सरकारी स्कूल में शिक्षक है जो अपने साथी अरबिंद साकेत के साथ मिलकर गांव के आस पास के लोगों को इकट्ठा कर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे। दोनों ही आरोपी कोटिया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि करसुआ राजा गांव में धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा है। पुलिस छापेमारी के दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद थे। धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया,जिनसे पूछताछ की जा रही है। बंद कमरे में मौजूद धर्म परिवर्तन कर रहे लोगों के पास से कई बाइबिल भी बरामद किया गया है, जिसे कब्जे में लिया गया है। उन्होंने कहा कि वहां मौजूद लोगों को गुमराह किया जा रहा था। साथ ही उन्हें प्रलोभन भी दिया जा रहा था। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही कि इनके तार कहां-कहां जुड़े हैं और इनके साथ कितने लोग और जुड़े हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 20

घर में मिली तीन पेटी बाइबिल, भोपाल में प्रार्थना सभा की आड़ में मतांतरण का खेल

भोपाल. धर्म स्वातंत्र्य कानून में कड़े प्रविधानों के बाद भी शहर में मतांतरण का क्रम जारी है। रविवार को बागसेवनिया थाने के अमराई संजय नगर में ऐसा ही प्रकरण सामने आया। वहां प्रार्थना सभा की आड़ में मतांतरण की कोशिश चल रही थी। बजरंग दल के हंगामे के बाद पुलिस ने मतांतरण कराने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि रविवार को संजय नगर में रहने वाले शिवकुमार झरवड़े के घर पर करीब 40 आदिवासी महिला-पुरुष और बच्चे इकट्ठा होकर प्रार्थना कर रहे थे। उसी समय विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के 60-70 कार्यकर्ता और पदाधिकारी वहां पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। उस समय घर का मुख्य द्वार बंद था। बंद कमरे में मतातंरण आवाज देने पर भी जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस कर्मियों ने वहां पहुंचकर जैसे ही दरवाजा खोला, बजरंग दल के कार्यकर्ता झरवड़े के घर में घुस गए। वहां महिला-पुरुष प्रार्थना करते हुए मिले। अचानक घर में इतने लोगों के घुसने से बौखलाए लोगों ने विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ताओं से धक्का मुक्की भी की। तीन पेटी बाइबिल मिली विहिप के जिला मंत्री सोनू दुबे ने बताया कि शिवकुमार के घर में तीन पेटी बाइबिल मिली हैं। वहां आए लोगों के लिए मांसाहार पकाया जा रहा था। वहां लोगों को मतांतरण के लिए बहलाया-फुसलाया जा रहा था। वहां हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। देर शाम पुलिस ने शिवकुमार झरवड़े, रचना गोस्वामी, प्रियंका पिल्लई और प्रतिभा मरावी के खिलाफ धार्मिक स्वातंत्र्य अधिनियम की धारा 3, 5 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रार्थना कर रहे लोगों ने कहा- अपनी मर्जी से आए प्रार्थना सभा में मौजूद महिलाओं-पुरुषों का कहना था कि उन पर मतांतरण के लिए किसी ने दबाव नहीं डाला था। वे लोग अपनी मर्जी से आए थे। एक महिला ने कहा कि जब उनके बच्चे बिगड़ रहे थे, तब कोई मदद को आगे नहीं आया। अब जब उन लोगों ने सही राह पकड़ी है तो लोग रोकने आ रहे हैं। एक बार पहले भी पकड़ा जा चुका विहिप के जिला मंत्री सोनू दुबे ने बताया कि शिवकुमार झरवड़े एक वर्ष पहले भी मतांतरण कराने के लिए पकड़ा गया था। पुलिस को भी शिकायत की थी। वह नर्मदापुरम रोड स्थित एक कालेज में प्रोफेसर है। पत्नी अस्पताल में नर्स है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 51

हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में घर में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण

रायगढ़. रायगढ़ के मिट्ठू मुड़ा मोहल्ला में रविवार को कथित धर्मांतरण पर विवाद खड़ा हो गया. संतोष चौहान के घर में प्रार्थना सभा आयोजित की गयी थी. धर्म विशेष की प्रार्थना की आवाज सुनकर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठा हो गयी. बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया. धर्मांतरण की शिकायत पर बीजेपी जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गये. कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए घर को घेर लिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित हिंदू कार्यकर्ताओं को समझाया. पुलिस ने बताया कि घर से धार्मिक किताबों के अलावा अन्य सामान जब्त किया गया है. धर्म परिवर्तन करवा रहे लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है. बीजेपी जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल और हिंदू संगठन के अंशु टूटेजा का आरोप है कि कई मोहल्लों में धर्मांतरण कराने की शिकायतें मिल रही थीं. आज मिट्ठू मुड़ा मोहल्ला में प्रमाण मिल गया. मामले की सूचना पुलिस को दी गयी. प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन! हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि प्रार्थना सभा की आड़ में महिलाओं और पुरुषों का धर्मांतरण कराया जा रहा था. उन्होंने कहा कि प्रलोभन देकर प्रार्थना सभा में लोगों को बुलाया जाता है. प्रार्थना सभा में पहुंचने के बाद धर्म विशेष ऊंचा और दूसरे धर्म को नीचा दिखाया जाता है. BJP समेत हिंदूवादी संगठनों का आरोप जानकारी मिलने के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित जुट मिल थाने की टीम पहुंची. महिलाओं सहित दो अन्य को लेकर पुलिस थाने ले आई. हिंदूवादी संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम का कहना है धर्मांतरण की शिकायत मिली थी. घर से कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है. पुलिस हिंदूवादी संगठनों के आरोपों की जांच कर रही है. जांच में शिकायत सही पाये जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 61