विजयपुर और बुधनी में मतदान सम्पन्न, दिग्विजय सिंह ने शुरू की राजनीती, जाने क्या बोला

भोपाल मध्य प्रदेश में दोनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव खत्म होते ही राजनीति तेज हो गई है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कई लोगों को मतदान नहीं करने दिया गया है. आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चुनाव को लेकर पत्रकार वार्ता बुलाई है. मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह वीडियो वायरल करते हुए विजयपुर विधानसभा सीट पर बूथ क्रमांक 195 के अनुसूचित जाति के मतदाताओं को मतदान करने से रोकने का आरोप लगाया है. बीजेपी के पक्ष में मतदान करने का दबाव दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि कई दबंगों ने विजयपुर और बुधनी में मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने से रोका. उन्होंने सवाल किया कि क्या ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज की जाएगी? पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बुधनी विधानसभा सीट पर भी मतदान प्रक्रिया को आशा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभावित किए जाने का आरोप लगाया है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि बूथ क्रमांक 136 और 137 पर सरकार की योजनाओं का हवाला देते हुए महिलाओं पर आशा कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाया. चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने किया पलटवार वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता हार के डर से गलत बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जहां भी चुनाव होता है, वहां पर निर्वाचन आयोग का हस्तक्षेप होता है. ऐसी स्थिति में अगर कोई असंतुष्टि है तो निर्वाचन आयोग से उन्हें शिकायत करनी चाहिए. recent visitors 67

रामनिवास रावत का एक पुराना वीडियो शेयर करने के आरोप में दिग्विजय सिंह समेत तीन कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज

भोपाल मध्य प्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार रामनिवास रावत का एक पुराना वीडियो शेयर करने के आरोप में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत तीन कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। श्योपुर जिले के एक थाने में श्योपुर निवासी भाजपा नेता अरविंद सिंह ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने रावत की छवि खराब करने के लिए उनका छह साल पुराना वीडियो शेयर किया है। दिग्विजय सिंह के अलावा शिकायत में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उप नेता हेमंत कटारे का भी नाम है। सिंह ने दावा किया कि तीनों कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रावत का वीडियो शेयर किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “तीनों कांग्रेस नेताओं पर बीएनएस-2023 की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें एक महीने की कैद या 200 रुपये का जुर्माना हो सकता है।” मध्य प्रदेश भाजपा प्रमुख वी.डी. शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पास उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार को चुनौती देने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वे पुराना वीडियो लेकर आए हैं। शर्मा ने कहा, “अगर उनमें (कांग्रेस में) हिम्मत है तो विकास के मुद्दे पर उपचुनाव लड़ें। लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि उनके पास भाजपा उम्मीदवार रामनिवास रावत को चुनौती देने के लिए कुछ नहीं है। इस तरह की गतिविधियां कांग्रेस को दिन-ब-दिन नीचे ले जा रही हैं।” वीडियो में रामनिवास रावत किसी से बहस करते हुए कह रहे हैं कि उन्हें वोट न दें। वरिष्ठ नेता रामनिवास रावत 1990 से 2023 के बीच कांग्रेस के टिकट पर छह विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। पिछले साल नवंबर में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने कांग्रेस और राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। रावत लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हुए और बाद में उन्हें मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में राज्य वन मंत्री बनाया गया। भाजपा ने रावत को उनके गढ़ विजयपुर से कांग्रेस उम्मीदवार विजयपुर मल्होत्रा के खिलाफ मैदान में उतारा है, जो कुछ महीने पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों – विजयपुर और बुधनी – पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।   recent visitors 154

दिग्विजय सिंह ने कहा- जब अंग्रेजों के राज में हिंदू खत्म नहीं हुआ तो अब मोदी राज में हिदुओं को खतरा क्यों?

इंदौर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विजयदशमी की इंदौर, मप्र और देशवासियों को शुभकामनाएं दी। इंदौर में मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रभु राम ने रावण का वध किया उसी तरह देश में सद्भाव अन्याय और अहिंसा के लिए काम करने वालों को भगवान राम का आशीर्वाद मिले। दुर्गाअष्टमी पर कन्या पूजन को लेकर कहा कि हमने तो पहले भी कन्या पूजन किया है। आपने ध्यान नहीं दिया। शस्त्र पूजन क्षत्रिय करते रहे हैं। जो अहिंसा करे वह आज का रावण है। वहीं मोहन भागवत के बयान को लेकर कहा कि देश सभी का संविधान सभी का है, पूरे देशवासियों को एक रहने को क्यों नहीं कहते आरएसएस या मोहन भागवत। वे सनातन की बात करते हैं तो पूरा विश्व हमारा है, हमारा एक ही नारा है हम पहले भारतीय है। भारतीय संविधान और सनातन एक ही है। जब मुगलों का राज था जब अंग्रेजी का राज था तब हिंदू खत्म नहीं हुआ तो अब हिंदू सम्राट मोदी के राज में हिंदू संकट में कैसे हो सकता है। वहीं एक गरबा में गैर हिंदू की नो एंट्री को लेकर कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सभी को आमंत्रित करना चाहिए, हम ईद मिलन और होली मिलन में जाते है। गरबा गुजरात से आई संस्कृति है इसमें सभी जाए एक जुटता नजर आए। भोपाल ड्रग्स कांड को लेकर कहा कि हमारे लिए यह युवाओं के लिए खतरे को घंटी है। देश के युवाओं को तीन चीजें बिगाड़ रही है ड्रग्स, नासिक से कैप्सूल चलता है, ऑनलाइन गेमिंग से युवा बहुत अधिक लुट रहे हैं। हर कोई करोड़ पति बनाना चाहता है। इसे बंद करना चाहिए।  तीसरा शराब है इसे भी बंद होना चाहिए। सरकार की नाक के नीचे ड्रग्स बांट रहा है आप कुछ नहीं कर पा रहे। एनसीबी गुजरात की पुलिस 15 दिन से वहां थी। भोपाल पुलिस कमिश्नर को कोई जानकारी नहीं है। यह हमारे लिए बड़ा कलंक है, हमारी राजधानी में सरकार की नाक के नीचे ड्रग्स फैक्ट्री चल रही थी। इसमें गुजरात पुलिस को एमपी पुलिस पर भरोसा नहीं था, उन्हें एमपी पुलिस पर मिलीभगत का शक था। थाने में शस्त्र पूजन पर कहा कि थाने में शस्त्र पूजा पर आपत्ति नहीं है, लेकिन वहां किसी एक धर्म का आयोजन होगा तो आपत्ति है। नरेला विधायक पर भ्रष्टाचार का आरोप है, उसकी एफआईआर करवाने थाने जाने कर भाजपा द्वारा सुंदर काण्ड करवा दिया जाता है। थानों में धार्मिक अनुष्ठान हो कोई आपत्ति नहीं है न्याय सभी को मिलना चाहिए हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सबको।   recent visitors 81

मुंह में सिगरेट डाली, महिला अधिकारी से हुज्जत..! दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य की दबंगई, FIR हुई दर्ज

गुना पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य विक्रम सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आदित्य विक्रम सिंह महिला सीओ और टीआई के मुंह पर सिगरेट का धुआं उड़ाता हुआ नजर आ रहा है. इसके बाद बहस भी करता है और पुलिस अधिकारियों से कहता है कि बेटा मामला अब गरम हो गया है. पुलिस ने इस मामले में आदित्य विक्रम सिंह के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस टीम से धक्का-मुक्की करने और गाली-गलौज करने का केस दर्ज किया है. राघौगढ़ में ‘मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान चल रहा है. इस कार्यक्रम के तहत स्कूल-कॉलेज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित कई जगहों पर आम लोगों को जागरूक करने के लिए रैली और नाटक किए जा रहे हैं. शुक्रवार को केनरा बैंक तिराहे पर कॉलेज स्टूडेंट्स नुक्कड़ नाटक कर रहे थे, तभी पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह का बेटा आदित्य विक्रम सिंह वहां आ गया. उसने कार्यक्रम को रोकने की बात कही. इसी को लेकर वहां मौजूद पुलिस से उसकी बहस हो गई. आदित्य सिंह, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह के बेटे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें आदित्य सिंह एक महिला पुलिसकर्मी सहित सरकारी कर्मचारियों से बहस करते दिखाई दे रहे हैं और उनके हाथ में एक सिगरेट भी है। आदित्य, राघौगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बीजेपी नेताओं ने ट्वीट कर निशाना साधा जैसे ही ये वीडियो सामने आया, बीजेपी नेताओं ने भी आदित्य विक्रम सिंह के बहाने दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों ले लिया. बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने ‘X’ पर लिखा कि, “सिगरेट के ‘धुएं का छल्ला’ बनाकर महिला अधिकारियों पर ‘रंगदारी’ दिखाता दिग्विजय सिंह का भतीजा! देखिये… कांग्रेस के मुख्य परिवरों के बेटों का ‘चाल, चेहरा और चरित्र’!” “ये हैं कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे और वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह, जो पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं. महिला अधिकारी पर कांग्रेस के विशेष परिवार से होने का धौंस दिखाने के साथ-साथ इनकी आपत्तिजनक भाषा शैली और व्यवहार कांग्रेस के नेताओं के अपराधी और महिला विरोधी चरित्र को बता रहे हैं.” “सोचिए, अभ्रदता की सीमा पार कर चुके ये कांग्रेसी नेता, विपक्ष में होने के बाद ऐसी शर्मनाक हरकत कर रहे हैं तो सत्ता में रहकर क्या करते? मध्य प्रदेश की जनता विवेकवान है और इन्हें भलिभांति जानती है! फिलहाल दिग्विजय सिंह के भतीजे पर FIR हो चुकी है. पुत्र चाहे नेता का हो या अभिनेता का, जो भी गलत काम करेगा, भाजपा की ‘मोहन सरकार’ में नहीं बचेगा” आदित्य के ड्राइवर ने भी अधिकारियों पर जमाया रौब अभिमन्यु अभियान के नुक्कड़ नाटक में मौजूद थाना प्रभारी जुबेर खान ने जब आदित्य विक्रम को समझाने की कोशिश की तो उन्होंने टीआई को धक्का दे दिया. इसके बाद सिगरेट का धुआं उड़ाते हुए टीआई के ऊपर एश (ASH) फेंक दी. घटनास्थल पर एसडीओपी दीपा डुडवे भी पहुंच गईं. एसडीओपी और आदित्य विक्रम सिंह के बीच भी बहसबाजी हो गई. आदित्य विक्रम सिंह ने एसडीओपी से कह दिया कि आप सुप्रीम कोर्ट से बड़ी नहीं हो…आदित्य विक्रम के ड्राइवर ने भी पुलिस अधिकारियों पर रौब जमाते हुए कहा की राघौगढ़ आदित्य विक्रम का ही है. फिलहाल पुलिस ने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने की FIR दर्ज की है. आपको बता दें कि कुछ समय पहले विधायक जयवर्धन सिंह ने भी राघौगढ़ थाना प्रभारी के खिलाफ मोर्चा खोला था. उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस भी निकाला था. recent visitors 77