Friday, July 10, 2026 6:48 am

‘सरकार ने जिला समाप्त किया तो ईंट से ईंट बजा देंगे’, राजस्थान-जयपुर के सलूंबर में डोटासरा ने की सभा

जयपुर. जैसे-जैसे उपचुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे नेताओं की बयानबाजी में जोश भरता जा रहा है। कल कांग्रेस प्रत्याशी रेशमा मीणा के समर्थन में सलूंबर में आयोजित जनसभा में पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने कॉलेज खोले, भाजपा सरकार उसकी समीक्षा कर रही है, हमने पंचायतें बनाईं सरकार उसकी समीक्षा कर रही है, हमने जिले बनाए उसकी समीक्षा वे लोग कर रहे हैं। उन्होंने जनता से पूछा कि सलूंबर जिला बनना चाहिए था या नहीं बनना चाहिए था। जब हमने सलूंबर जिला बनाकर आपका हक दिया तो आज मुख्यमंत्री और उनके अधिकारी कह रहे हैं सलूंबर जिला समाप्त करेंगे। डोटासरा ने कांग्रेस प्रत्याशी रेशमा मीणा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि मैं जनता से निवेदन करना चाहता हूं कि 13 नवंबर को यहां से इन्हें चटका दिखा दीजिए। हम सलूंबर जिला समाप्त नहीं होने देंगे, ईंट-ईंट से बजा देंगे। उन्होंने कहा कि मैं आपको एक ही बात कहना चाहता हूं कि यहां बैठे सभी नेता, कार्यकर्ता और जनता यह तय कर चुकी है कि यहां से कांग्रेस की महिला प्रत्याशी रेशमा मीणा ही जीतकर जाएंगी। बीजेपी से शांतादेवी मीणा हैं मैदान में गौरतलब है कि यहां से भाजपा ने शांता देवी मीणा को मैदान में उतारा है। शांता देवी मीणा दिवंगत विधायक अमृतलाल मीणा की पत्नी हैं, जिनके देहांत के बाद सलूंबर सीट खाली हो गई थी। इन दो महिला प्रत्याशियों के बीच भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने जितेश कटरा को उम्मीदवार बनाया है। recent visitors 116

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के साथ उम्मीदवार जुबेर मौजूद, राजस्थान-अलवर के रामगढ़ में डोटासरा ने किया गमछा डांस

अलवर. कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के गमछा डांस ने रामगढ़ उपचुनाव में समा बांध दिया। कल रामगढ़ के बडोदामेव में कांग्रेस की जनसभा में डोटासरा ने जोरदार गमछा डांस किया। इस सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और असम के प्रभारी जितेंद सिंह और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली, कांग्रेस उम्मीदवार आर्यन जुबेर और जिला अध्यक्ष योगेश मिश्री भी उपस्थित थे। बता दें कि डोटासरा ने भाषण की जगह गमछा डांस ही किया। डोटासरा ने गमछा डांस के बाद कांग्रेस उम्मीदवार आर्यन को गले लगाया और यह गमछा उनसे गले मिलकर गले में डाल दिया। डोटासरा ने काफी देर तक गमछा लेकर ठुमके लगाए, जिससे मीटिंग में आनंद आ गया। डोटासरा का गमछा डांस देख कर जितेंद्र सिंह और टीकाराम जूली के साथ जनसभा में आये लोग भी आनंद लेते दिखे। डोटासरा पहले भी कई जगह इस तरह का गमछा डांस कर चुके है। हालांकि उनका भाषण भी जोरदार रहता है और भाजपा सरकार को पर्ची सरकार का नाम भी डोटासरा ने ही दिया है। वे कहते है कि मुख्यमंत्री पर्ची से ही निकले है। कल उन्होंने भाषण तो बहुत कम दिया या यूं कहे कि डांस काफी देर तक जोरदार किया। इस डांस का लोगों ने भी भरपूर लुत्फ उठाया। recent visitors 157