जसोल धाम बना श्रद्धा का केंद्र एवं दर्शनीय स्थल, राजस्थान-बालोतरा पहुंचे शिक्षा मंत्री

जयपुर। शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री श्री मदन दिलावर ने बालोतरा जिले के श्री राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान, जसोल (जसोल धाम) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने श्री राणीसा भटियाणीसा, श्री बायोसा, श्री भैरूजी, श्री खेतलाजी, श्री सवाईसिंह जी एवं श्री लाल बन्नासा मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर संस्थान समिति सदस्य कुं. हरिश्चंद्र सिंह जसोल ने श्री दिलावर को संपूर्ण मंदिर परिसर में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और विकास कार्यों की सराहना की। शिक्षा के क्षैत्र में मन्दिर का विशेष योगदान— उन्होंने मंदिर प्रबंधन के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मंदिर में शिक्षा, खेल, चिकित्सा सहित पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हुए है। श्री दिलावर ने मन्दिर संस्थान द्वारा एक विद्यालय को गोद लेने और शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है तथा शिक्षा के प्रति एक मजबूत संदेश देता है। मंत्री ने मंदिर परिसर को श्रद्धा का केंद्र और दर्शनीय स्थल बताते हुए कहा कि बहुत ही कम समय में इतना भव्य और सुंदर धार्मिक स्थल बनकर तैयार हुआ है। उन्होंने कहा, "श्री राणीसा भटियाणीसा (मां जसोल) के दर्शन कर एक अलग ही आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हुआ। यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा है, साथ ही यहां से हर कोई सकारात्मक ऊर्जा लेकर जाता है।" दिलावर ने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे यहां से प्रेरणा लेकर समाज के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दें। उन्होंने कहा कि मंदिर का यह वातावरण और विकास कार्य सभी के लिए प्रेरणादायक है। राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान, जसोल ने शिक्षा को सर्वोपरि मानते हुए जो संकल्प लिया है, वह पूरे क्षेत्र के लिए एक मिसाल है। मंत्री ने संस्थान की इस पहल को एक ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि यह भविष्य में समाज को नई दिशा देने का कार्य करेगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 251

‘लघु उद्योग हमारी अर्थव्यवस्था की मुख्य धुरी’, राजस्थान-शिक्षा मंत्री ने किया लघु उद्योग भारती के कौशल विकास केंद्र का लोकार्पण

जयपुर। लघु उद्योग भारती के नवनिर्मित कौशल विकास केंद्र का लोकार्पण शुक्रवार को शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर और संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चन्द के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री दिलावर ने कहा कि यह केंद्र युवाओं को कुशलता प्रदान कर उन्हें उद्योगों के लिए तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि कौशल विकास से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जिससे न केवल क्षेत्र का विकास होगा, बल्कि मजदूर भी अपने परिवार के साथ रह सकेंगे। दिलावर ने लघु उद्योगों की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि ये 8 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराते हैं और देश के 45% निर्यात में योगदान देते हैं। लघु उद्योग हमारी अर्थव्यवस्था की मुख्य धुरी है। उन्होंने कहा लघु उद्योग भारती न केवल आर्थिक विकास बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने घुमंतू,अर्द्ध-घुमंतू एवं विमुक्त परिवारों के लिए पहचान पत्र और पट्टे जारी कर उनके जीवन को स्थायित्व प्रदान किया गया। संसदीय कार्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देना डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 'राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट' और लघु उद्योग कॉन्क्लेव के माध्यम से प्रदेश के लघु उद्योगों को वैश्विक पहचान दिलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लघु उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप एमएसएमई नीति लाई गई है। उन्होंने कहा वर्ष 2027 तक प्रदेश ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन जाएगा जिससे उद्योगों को आवश्यकता के अनुरूप बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। पटेल ने कहा बजट घोषणाओं की क्रियान्वित के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में 35 लाख करोड़ के एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है प्रत्येक वर्ष के 10 दिसंबर की 'प्रवासी राजस्थानी दिवस' के रूप मनाया जायेगा। आयोजन से भी प्रदेश की छवि और सुदृढ़ होगी। लघु उद्योग भारती के संगठन मंत्री श्री प्रकाश चन्द ने कहा कि भारत सदियों तक अपनी उद्यमिता और श्रेष्ठ उत्पादों के लिए विश्व में अग्रणी था। उन्होंने कहा कि हमारा अतीत गौरवशाली रहा है और अब लक्ष्य है कि अपने श्रेष्ठ उत्पादों के माध्यम से भारत को वैश्विक मंच पर शीर्ष स्थान पर स्थापित करें। उन्होंने भारत की ऐतिहासिक समृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि कपड़ा, हस्तशिल्प और इत्र जैसे उत्पादों का निर्यात कर सोना और चांदी प्राप्त करता था इसलिए विश्व भर में भारत वर्ष सोने की चिड़िया नाम से विख्यात रहा। पराधीनता के दौरान यह गौरव क्षीण हुआ, लेकिन आजादी के अमृतकाल में भारत विश्व का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 166

प्रश्नकाल में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने लगाए आरोप, राजस्थान-मिड डे मील में कांग्रेस राज में करोड़ों का घोटाला

जयपुर. विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने भाजपा विधायक ललित मीणा के सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस के राज में मिड डे मील में करोड़ों रुपयों का घोटाला हुआ है। बच्चों के मुंह से दूध और मिड डे मील छीना गया है, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले हालांकि ईडी जांच कर रही है। जरूरत पड़ी तो हम भी जांच करवा सकते हैं। दिलावर बोले कि जांच करवाने पर जो दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि कानून हमें अनुमति देगा तो हम भी जांच करेंगे और यदि उसमें सरकारी कर्मचारी शामिल हैं तो उन्हें निलंबित करेंगे। दिलावर ने कहा कि मिड डे मील में बहुत सारे घपले हुए हैं। कांग्रेस ने 9 महीने का मिड डे मील देकर फर्जी अंगूठे लगवाए। बच्चों के अंगूठे क्यों लगाए गए? इससे साफ है जाहिर है कि इसमें करोड़ों का घोटाला हुआ है। विधायक ललित मीणा ने सवाल किया था कि शाहबाद तहसील में कोविड के दौरान दूध का परिवहन किया गया और फर्जी अंगूठे लगाए गए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 128