जसोल धाम बना श्रद्धा का केंद्र एवं दर्शनीय स्थल, राजस्थान-बालोतरा पहुंचे शिक्षा मंत्री

जयपुर। शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री श्री मदन दिलावर ने बालोतरा जिले के श्री राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान, जसोल (जसोल धाम) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने श्री राणीसा भटियाणीसा, श्री बायोसा, श्री भैरूजी, श्री खेतलाजी, श्री सवाईसिंह जी एवं श्री लाल बन्नासा मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर संस्थान समिति सदस्य कुं. हरिश्चंद्र सिंह जसोल ने श्री दिलावर को संपूर्ण मंदिर परिसर में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और विकास कार्यों की सराहना की। शिक्षा के क्षैत्र में मन्दिर का विशेष योगदान— उन्होंने मंदिर प्रबंधन के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मंदिर में शिक्षा, खेल, चिकित्सा सहित पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हुए है। श्री दिलावर ने मन्दिर संस्थान द्वारा एक विद्यालय को गोद लेने और शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है तथा शिक्षा के प्रति एक मजबूत संदेश देता है। मंत्री ने मंदिर परिसर को श्रद्धा का केंद्र और दर्शनीय स्थल बताते हुए कहा कि बहुत ही कम समय में इतना भव्य और सुंदर धार्मिक स्थल बनकर तैयार हुआ है। उन्होंने कहा, "श्री राणीसा भटियाणीसा (मां जसोल) के दर्शन कर एक अलग ही आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हुआ। यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा है, साथ ही यहां से हर कोई सकारात्मक ऊर्जा लेकर जाता है।" दिलावर ने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे यहां से प्रेरणा लेकर समाज के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दें। उन्होंने कहा कि मंदिर का यह वातावरण और विकास कार्य सभी के लिए प्रेरणादायक है। राणी भटियाणी मन्दिर संस्थान, जसोल ने शिक्षा को सर्वोपरि मानते हुए जो संकल्प लिया है, वह पूरे क्षेत्र के लिए एक मिसाल है। मंत्री ने संस्थान की इस पहल को एक ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि यह भविष्य में समाज को नई दिशा देने का कार्य करेगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 249

स्वच्छता के दिए निर्देश, राजस्थान-पंचायती राज मंत्री पहुंचे बालोतरा जिले की पंचायतों का औचक निरीक्षण करने

जयपुर। पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शनिवार को बालोतरा जिले की ग्राम पंचायत आसोतरा एवं असाडा का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। दिलावर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वच्छता को लेकर संवेदनशील है। हमारा प्रयास सभी गांवों में स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना है। राज्य सरकार आमजन के कल्याण को समर्पित है। उन्होंने कहा कि अधिकारी आमजन को जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करें, इसमें किसी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने बालोतरा जिले के असाडा स्थित पीएचसी का निरीक्षण कर अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने को निर्देशित किया। उन्होंने कहा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध करवाने हेतु अधिकारी सक्रिय होकर कार्य करें। पीएचसी में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने पीएचईडी को लीकेज पाइप लाइन को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान पचपदरा विधायक डॉ. अरुण चौधरी, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, बालाराम मूढ़ सहित कार्मिक उपस्थित रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 135