Saturday, July 11, 2026 11:08 am

दो आरोपी गिरफ्तार और दो फरार, छत्तीसगढ़-रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में करंट लगने से हुई थी हाथी की मौत

बलरामपुर रामानुजगंज। बलरामपुर रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के छतवा जंगल में नर हाथी का शव गुरुवार को मिला था। इस मामले में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। विभाग ने दो आरोपियों को पकड़कर जेल दाखिल कर दिया है। बाकी दो फरार चल रहे आरोपियों की तलाश जारी है। रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के कंपार्टमेंट पी 3472 छतवा जंगल में बीते गुरुवार को नर हाथी की मौत हुई थी। वन विभाग ने वन प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2,9,50,51,52 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। बताया जा रहा है कि जांच में हाथी की मौत करंट लगने से हुई थी। हाथी को करंट लगाकर मारने में वन विभाग के द्वारा चार आरोपी बनाए गए हैं, जिसमें हरि सिंह, परमेश्वर सिंह, राकेश कोड़ाकू और बालदेव खैरवार शामिल हैं। ये सभी छतवा के ही रहने वाले हैं। वन विभाग हरि सिंह और परमेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य दो फरार चल रहे हैं। इस मामले में डिप्टी रेंजर विजयनाथ तिवारी ने बताया कि पी 3472 में बिजली की करेंट से हाथी को मारा गया था। हाथी के मरने के उपरांत पोस्टमार्टम हुआ। बलरामपुर वन मंडलाधिकारी एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी रामानुजगंज के मार्गदर्शन में जांच की कार्रवाई हुई और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आज न्यायालय में इनको पेश किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा इनको जेल भेजा जा रहा है। इसमें अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। recent visitors 59

करंट से हुई थी जंगली हाथी की मौत, छत्तीसगढ़-बलरामपुर में आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर रामनुजगंज. बलरामपुर रामनुजगंज में बलरामपुर वनमंडल वन परिक्षेत्र के मुरका गाँव में कक्ष क्रमांक पी 3492 में जंगली हाथियों का दल विचरण कर रहा था, जिसकी निगरानी लगातार वन विभाग की टीम कर रही थी। अचानक रात में करीब 1 बजे हाथी दल से 1 हाथी के बिछड़ने की जानकारी मिली। वन मंडल अधिकारी  अशोक तिवारी के निर्देश पर वन विभाग की टीम तत्काल हाथी के पतासाजी में जुट गई। सुबह करीब 7 बजे हाथी मृत अवस्था मे जंगल के किनारे स्थित धान के खेत मे मिला। प्रारंभिक विवेचना में पाया गया कि फसल के किनारे हाई वोल्टेज बिजली तार में कलच वायर से जोड़कर करंट लगाया गया था जिसके चपेट में आने से नर हाथी की मृत्यु हो गई। आरोपी की पतासाजी कर रामबक्स पिता बाबूलाल गोड़ निवासी मुरका को गिरफ्तार कर वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के प्रावधान के तहत वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पशु चिकित्सक की टीम द्वारा जँगली हाथी का पोस्टमार्टम कर शव का अंतिम संस्कार किया गया। recent visitors 72