दो आरोपी गिरफ्तार और दो फरार, छत्तीसगढ़-रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में करंट लगने से हुई थी हाथी की मौत

बलरामपुर रामानुजगंज। बलरामपुर रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के छतवा जंगल में नर हाथी का शव गुरुवार को मिला था। इस मामले में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। विभाग ने दो आरोपियों को पकड़कर जेल दाखिल कर दिया है। बाकी दो फरार चल रहे आरोपियों की तलाश जारी है। रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के कंपार्टमेंट पी 3472 छतवा जंगल में बीते गुरुवार को नर हाथी की मौत हुई थी। वन विभाग ने वन प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2,9,50,51,52 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। बताया जा रहा है कि जांच में हाथी की मौत करंट लगने से हुई थी। हाथी को करंट लगाकर मारने में वन विभाग के द्वारा चार आरोपी बनाए गए हैं, जिसमें हरि सिंह, परमेश्वर सिंह, राकेश कोड़ाकू और बालदेव खैरवार शामिल हैं। ये सभी छतवा के ही रहने वाले हैं। वन विभाग हरि सिंह और परमेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य दो फरार चल रहे हैं। इस मामले में डिप्टी रेंजर विजयनाथ तिवारी ने बताया कि पी 3472 में बिजली की करेंट से हाथी को मारा गया था। हाथी के मरने के उपरांत पोस्टमार्टम हुआ। बलरामपुर वन मंडलाधिकारी एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी रामानुजगंज के मार्गदर्शन में जांच की कार्रवाई हुई और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आज न्यायालय में इनको पेश किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा इनको जेल भेजा जा रहा है। इसमें अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 53

स्कॉर्पियो की टक्कर से हुई थी मौत, छत्तीसगढ़-रामानुजगंज कलेक्टर ने छतरपुर भिजवाया मजदूर का शव

बलरामपुर रामानुजगंज. बलरामपुर रामानुजगंज में रोजी-रोटी के तलाश में आठ माह पूर्व युवक मध्य प्रदेश से रामानुजगंज में अपने रिश्तेदार के यहां आया था जो मेहनत मजदूरी करके अपने तीन मासूम बच्चों एवं पत्नी का पालन पोषण कर रहा था। रविवार को उसका तबीयत ठीक नहीं था। रविवार को छुट्टी रहता है परंतु उसके बाद भी वह अपने बच्चों के लिए काम करने गया था। शाम को जब वह काम करके वापस आ रहा था तो तबीयत ठीक नहीं लगा तो सड़क किनारे बैठ गया था इसी दौरान स्कॉर्पियो के चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो। रविवार को हुई घटना के बाद सोमवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका वही आज शव का पोस्टमार्टम हुआ। मृतक के परिवार जनों की ऐसी स्थिति नहीं थी कि शव को वे क्रिया कर्म के लिए अपने गांव ले जा सकें। कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा के पहल पर शव को मध्य प्रदेश भेजने की व्यवस्था बनाई गई। गौरतलब है कि बिहारी लाल अहिरवार उम्र 38 वर्ष जो ग्राम कोडयला जिला छतरपुर मध्य प्रदेश का रहने वाला है।वह यहां अपने साढू के यहां रहकर काम करता था। रविवार को तबीयत खराब होने के बाद भी वह काम करने गया था काम करके वापस लौट के दौरान जब तबीयत थोड़ा ठीक नहीं लगा तो रिंग रोड में मुर्गा दुकान के आगे वह सड़क किनारे बैठा था परंतु रविवार की शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के चपेट में आ गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। रविवार के शाम को घटना होने के बाद भी सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। आज शव का पोस्टमार्टम हुवा। कलेक्टर की पहल पर शव भेजा गया मध्यप्रदेश आज जब शव का पोस्टमार्टम करने के बाद दूसरे प्रदेश में शव भेजने से स्वास्थ्य विभाग के द्वारा हाथ खड़े कर दिए गए तो मृतक के परिजनों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई उनकी ऐसी आर्थिक स्थिति नहीं थी कि वह शव को मध्य प्रदेश ले जा सके इस बीच कलेक्टर को जानकारी दी गई तो तात्कालिक उनकी पहल पर शव को मध्य प्रदेश भेजा गया। 'मां पापा को घर ले चलो' मृतक बिहारी लाल के 11 वर्षीय पुत्र अभिषेक 5 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी एवं 3 वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी है घटना के बाद सभी का रो-रोकर बोला हाल था सोमवार 5 वर्षीय पुत्री कहते रही मां पापा सो रहे हैं इनका घर ले चलो वहां इलाज कराएगे उसे क्या पता निष्ठुर सिस्टम तक उसके रोने की आवाज नहीं पहुंचेंगे। नगर वासियों ने भी दिखलाई संवेदनशीलता आज जब शव के पोस्टमार्टम नहीं होने एवं शव के मृतक के गृह ग्राम नहीं भेजे जाने की सूचना मिली तो बड़ी संख्या में लोग 100 बिस्तर अस्पताल पहुंचना प्रारंभ हो गए थे। इस बीच नगर वासियों ने संवेदनशीलता दिखलाते हुए जन सहयोग से 20 हजार रुपय पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता सहित अन्य लोगों के द्वारा प्रदान किए गए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 86

BMO को हटाने की मांग पर अड़े, छत्तीसगढ़-रामानुजगंज के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) हेमंत दीक्षित के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उन्हें हटाने की मांग कर रहे हैं. संघ ने उन पर कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. इस मुद्दे को लेकर संघ ने उच्च अधिकारियों को पहले ही शिकायत पत्र सौंपा था, लेकिन मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारियों का कहना है कि प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा लगातार उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे उनका कार्य करना मुश्किल हो गया है. इस स्थिति से तंग आकर कर्मचारियों ने आज फिर से एकदिवसीय हड़ताल पर जाने का फैसला किया. हड़ताल के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 49

3 किलो सोना-सात किलो चांदी लूटी, छत्तीसगढ़-रामानुजगंज में सर्राफा डकैती में पांच आरोपी गिरफ्तार

रामानुजगंज. बलरामपुर रामानुजगंज के राजेश ज्वेलर्स में हुई लूट के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे लूट के गहने और अन्य सामान बरामद किया गया है। इसमें 3 किलो 354 किलोग्राम सोना, 7 किलो 280 ग्राम चांदी, दो बैंक अकाउंट से पांच लाख रुपये, एक बोलेरो, दो अपाचे बाइक, दो पिस्टल बरामद हुए हैं। इसकी कुल कीमत दो करोड़ 40 लाख रुपये बताई जा रही है। 11 सितंबर को रामानुजगंज नगर पालिका चौक स्थित राजेश ज्वेलर्स में दोपहर 1.30 बजे हथियारबंद तीन बदमाशों ने लूट की थी। बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम के संचालक राजेश सोनी (भाजपा पार्षद), दो ग्राहकों और कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। फिर करीब 15 मिनट में 2 करोड़ 85 लाख की ज्वेलरी लूटकर झारखंड की ओर भाग निकले थे। लुटेरों ने राजेश सोनी पर हमला कर उन्हें घायल भी कर दिया था। दूसरे दिन लूट में इस्तेमाल एक बाइक और मोबाइल झारखंड के रंकाकला में मिला था। पुलिस ने सीसीटीवी जांच में दो इनामी बदमाशों की पहचान की। इनमें झारखंड के चैनपुर निवासी मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकिया और औरंगाबाद के अम्बा निवासी राहुल कुमार मेहता शामिल थे। इसके बाद आठ सदस्यीय टीम बनाकर झारखंड के गढ़वा, औरंगाबाद, रांची, डालटनगंज में दबिश दी गई। पुलिस गिरफ्त में आए सोनू और मोनू दोनों भाइयों पर झारखंड में 50-50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। इनके अलावा दोनों के मामा और सोनू की गर्लफ्रेंड अंजलि को भी पकड़ा गया है। हालांकि ज्वेलरी खरीदने वाला आरोपी अभी पकड़ से बाहर है। पुलिस ने अंजलि के घर में दबिश देकर 3.354 किलो सोना, 7.280 किलो चांदी बरामद की है। वहीं, बाकी आरोपियों से एक बोलेरो, दो रेसिंग बाइक, दो पिस्टल जब्त की है। वहीं, दो अकाउंट में जमा 5.80 लाख रुपयों को सीज किया गया है। ये आरोपी गिरफ्तार मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकिंग (24) चैनपुर, झारखंड सोनू सोनी उर्फ आनंद सोनी (30) चैनपुर, झारखंड राहुल मेहता (22) महावीरगंज, औरंगाबाद विक्की सिंह (24) अम्बा, जिला औरंगाबाद अरविंद सोनी, ग्राम चैनपुर (सोनू का मामा) अंजली एक्का (सोनू की गर्लफ्रेंड), मोहाली चंडीगढ़ दिल्ली से पकड़े गए मुख्य आरोपी लूटकांड के मुख्य आरोपी मोनू सोनी उर्फ बुकिंग, उसके भाई और मास्टरमाइंड सोनू सोनी और उसके मामा अरविंद सोनी को पुलिस ने दिल्ली के पहाड़गंज से पकड़ा है। तीनों वारदात के बाद दिल्ली में छिपे थे। आरोपियों ने लूट का सोना सोनू की गर्लफ्रेंड अंजनी के पास मोहाली में छिपाकर रखा था। लूट के बाद बरवाडीह में किया बंटवारा वारदात को अंजाम देने के पहले आरोपियों ने राजेश ज्वेलर्स की रेकी की थी। वारदात के बाद बाइक से रंकाकलान और उसके बाद बरवाडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां अन्य आरोपियों से लूट की रकम और ज्वेलरी का बंटवारा किया। सोनू और मोनू ने मामा अरविंद के सहयोग से सोने को चैनपुर में गला दिया और दिल्ली भाग निकले। कई वारदातों में रहे शामिल, 50 हजार का इनाम आरोपी मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकिया और उसके भाई मोनू सोनी पर रांची पुलिस ने भी 50-50 हजार का इनाम रखा है। यह गिरोह ज्वेलरी दुकानों को ही निशाना बनाता था। बुकिंग सोनी के खिलाफ पहले भी गुमला में डकैती, झारखंड के सोनानी, रांची और पलामू में लूट के दो केस और चैनपुर थाना क्षेत्र में लूट के के स सहित 7 मामले दर्ज हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 69

गंगा के समान मानते हैं कन्हर की महिमा, छत्तीसगढ़-रामानुजगंज में श्राद्ध और तर्पण करने उमड़ी भीड़

रामानुजगंज. बलरामपुर रामानुजगंज पितृ पक्ष के आज चतुर्दशी तिथि को भी बड़ी संख्या में रामानुजगंज सहित आसपास गांव के लोग श्रद्धा एवं तर्पण करने पहुंचे। पंचांग के अनुसार एक दिन और श्रद्धा एवं तर्पण के लिए बचेंगे। पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन पितृपक्ष समाप्त हो जाएगा। गंगा नदी के समान क्षेत्र की जीवनदायनी नदी कन्हर को माना जाता है कन्हर नदी भी उत्तर वाहिनी है गंगा के समान। गौरतलब है कि पितृपक्ष के पहले दिन से ही रामानुजगंज के कन्हर नदी के तट पर श्राद्ध एवं तर्पण करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। पितृ पक्ष के बीते 14 दिनों तक श्रद्धा एवं तर्पण करने के लिए भारी भीड़ प्रतिदिन रही। श्राद्ध एवं तर्पण  महामाया मंदिर के पुजारी जितेंद्र पांडे एवं नरेंद्र मिश्रा सहित अन्य पुजारी के द्वारा कराया गया। महामाया मंदिर के पुजारी जितेंद्र पांडे ने बताया पितृ पक्ष में श्राद्ध एवं तर्पण करने से ऐसा माना जाता है कि पितरों के द्वारा वंश वृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्हीं के आशीर्वाद से कुल में सुख शांति रहती है।पितृ दोष होने पर घर में क्लेश का वातावरण निर्मित होता है। इसलिए सभी लोग को पितृ पक्ष में तर्पण एवं श्राद्ध अवश्य करना चाहिए। शास्त्रों में भी उल्लेख है कि किसी भी यज्ञ पूजा का प्रारंभ तर्पण एवं श्राद्ध से ही शुरू होता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 103

मंत्री नेताम ने शिक्षक बनकर ली कार्यकर्ताओं की क्लास, छत्तीसगढ़-रामानुजगंज में भाजपा का सदस्यता अभियान

बलरामपुर-रामानुजगंज. कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच एक नए अवतार में देखने को मिले। वे नेता नहीं शिक्षक के समान भाजपा मंडल रामानुजगंज के द्वारा आयोजित सेवा से सदस्यता की ओर अभियान में सम्मिलित हुए। उन्होंने कार्यक्रम में  मंच से उतरकर बिना स्वागत के औपचारिकता के शिक्षक के समान कार्यकर्ताओं के बीच जाकर संवाद किया। साथ ही साथ सदस्यता को लेकर हंसी-ठिठोली करते हुए कड़ा संदेश देने का भी काम किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि आप भाजपा के नेता एवं भाजपा से निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं तो आपकी जवाबदारी है कि अधिक से अधिक भाजपा के सदस्य आप बनाएं। भाजपा मजबूत बनेगी तो देश मजबूत बनेगा। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी जिला बलरामपुर रामानुजगंज के द्वारा सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा से सदस्यता की ओर कार्यक्रम का आयोजन पूरे जिले में हो रहा है।  इसी के तहत रक्तदान शिविर,स्वच्छता अभियान, आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर, एक पेड़ मां के नाम सहित अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में बीते दिनों राम विचार नेताम के रामानुजगंज प्रवास के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन में सेवा से सदस्यता की ओर अभियान में सम्मिलित हुए एवं उनके द्वारा भाजपा के सदस्य कई लोगों को बनाया। नेताम ने आह्वान किया कि अधिक से अधिक हम सबको भाजपा का सदस्य बनाना है। भाजपा सदस्यता अभियान के प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण केसरी ने सेवा से सदस्यता अभियान की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि मंडल में 18 शक्ति केंद्र है 2 शक्ति केंद्र शहर में है। संगठन के द्वारा प्रत्येक बूथ में 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है जिसे हम सबको मिलजुल कर पूरा करना है। 80 बूथ में 16 हजार  से अधिक सदस्य बनने के लक्ष्य को लेकर हम सब चल रहे हैं। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह, सुभाष केशरी, भाजपा जिला महामंत्री दीनानाथ यादव, जनपद पंचायत बलरामपुर के उपाध्यक्ष भानु प्रकाश, दीक्षित, भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष तारावती सिंह, विनोद गुप्ता, सुभाष केसरी, उषा गुप्ता, जनपद उपाध्यक्ष बीडी लाल गुप्ता,उपेंद्र यादव, संजय गुप्ता, ललन यादव,भाजयुमो जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा युवा मोर्चा के नेता अजय यादव, धर्म प्रकाश केसरी, अजीत गुप्ता भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के अमित गुप्ता,मुकेश केसरी, सिद्धार्थ यादव, नंदकिशोर गुप्ता,आकाश तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता ने किया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 68