दिल्ली : रोहिणी इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

नई दिल्ली दिल्ली के रोहिणी के बेगमपुर इलाके में बुधवार देर रात दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश कार में सवार होकर इलाके में आने वाले हैं. इस इनपुट के आधार पर जिला पुलिस ने ट्रैप लगाया और बदमाशों को रोकने की कोशिश की. बदमाशों ने की फायरिंग जैसे ही पुलिस ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, उन्होंने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें कई राउंड गोलियां चलीं. इस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरे को भी हिरासत में ले लिया गया.  घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गोविंद: 70 से ज्यादा मामले दर्ज पकड़े गए बदमाशों में से एक का नाम गोविंद है, जिसके खिलाफ 70 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. यह अपराधी लंबे समय से पुलिस की रडार पर था और कई संगीन वारदातों में शामिल रहा है. पुलिस के लिए उसकी गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता मानी जा रही है. दूसरा बदमाश: 16 अपराधों का आरोपी दूसरे गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इन तीनों अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें लूट, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं. पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य संभावित साथियों की तलाश में जुट गई है.   recent visitors 44

UP में सुबह-सुबह बड़ा एनकाउंटर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बदमाश जितेंद्र ढेर, एक लाख रुपए का था इनामी

मेरठ  STF नोएडा यूनिट और मेरठ पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाश जीतू उर्फ जितेंद्र को एनकाउंटर में मार गिराया. मारा गया बदमाश जितेंद्र पर एक लाख का इनाम घोषित था. आजीवन कारावास की सजा पा चुका जितेंद्र पैरोल पर छूटने के बाद भाग गया था. गाजियाबाद पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया था. जानकरी के मुताबिक मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में रात करीब दो बजे यह मुठभेड़ हुई, जिसमें गोली लगने से जितेंद्र घायल हो गया. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मारा गया बदमाश असौंदा सिवान, जिला झज्जर, हरियाणा का रहने वाला था. उसके ऊपर आठ मुकदमे दर्ज थे. बता दें कि 2016 में हुए दोहरे हत्याकांड में जीतू को आजीवन कारावास की सजा हुई थी. 2023 में पैरोल पर बाहर आने के बाद वह फरार हो गया था. तभी से पुलिस को जीतू की तलाश थी. गाजियाबाद पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम भी घोषित किया था. जीतेन्द्र जेल में रहने के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में आ गया और फरारी के बाद गैंग के सदस्यों के साथ काम करने लगा.  उपचार के दौरान घायल अभियुक्त जीतू उर्फ जितेंद्र की मृत्यु हो गई. आपराधिक इतिहास 1- केस नम्बर 333/16 us 379 A IPC , 25 Arms Act थाना सदर , बहादुर गढ़ झज्झर हरियाणा (दिनाक 29-8-18 को पांच साल की सजा कोर्ट से हुई) 2- केस नम्बर 609/16 us 398/401 ipc 25 Arms Act थाना सदर बहादुरगढ़ झज्झर हरियाणा 3- केस नम्बर 376/16 us 449/302/120B IPC 25 Arms Act थाना सदर बहादुरगढ़, झज्झर (दिनाक 3-2-18 को कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा हुई) 4- केस नम्बर 341/16 us 392/ 397/342/379 IPC 25 Arms Act थाना सदर , बहादुरगढ़ झज्झर हरियाणा (दिनांक 29-8-18 को कोर्ट से दस वर्ष की सजा हुई) 5- केस नम्बर 697/16 us 394/34 IPC , 25 Arms Act थाना सदर झज्झर 6- केस नम्बर 293/16 us 392/34 IPC थाना कंझवाला दिल्ली (वांछित) 7- केस नम्बर 394/16 us 382/24/411 IPC थाना विकासपुरी दिल्ली 8- केस नम्बर 611/23 us 147/148/149/302/34 IPC , थाना तिलामोड़ गाजियाबाद recent visitors 51

ग्वालियर में ट्रैवल्स संचालक की पत्नी की हत्या करने वाला तीसरा आरोपित भी गिरफ्तार, महिला के सीने में मारी थी गोली

ग्वालियर  ट्रैवल्स संचालक की पत्नी की हत्या में शामिल दूसरे आरोपित मयंक उर्फ मंकू भदौरिया को पुलिस ने शाॅर्ट एनकाउंटर के बाद दबोच लिया है। आरोपित के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले भी पुलिस ने मुख्य आरोपित आकाश जादौन का शाॅर्ट एनकाउंटर किया था और उसे दबोच लिया था। घटनाक्रम के मुताबिक सत्यम ट्रेवल्स के संचालक संतोष गुप्ता की पत्नी अनीता की हत्या पिछले दिनों कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित आकाश जादौन को शार्ट एनकाउंटर के बाद दबोच लिया था, लेकिन उसका साथी मयंक उर्फ मंकू भदौरिया फरार चल रहा था। पुलिस ने मयंक पर 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। इस तरह हुआ एनकाउंटर बुधवार रात को एसपी को सूचना मिली कि आरोपित मयंक भदौरिया शहर के बाहर शंकरपुर इलाके में एक बंद ईंट भट्टे पर छिपा हुआ है। इसके बाद एसपी ने एएसपी क्राइम शियाज के एम एवं सीएसपी नागेन्द्र सिकरवार के नेतृत्व में आरोपित को दबोचने के लिए भेजा। पुलिस ने करीब सुबह पांच बजे ईंट भट्टे की घेराबंदी कर ली। इसी दौरान मयंक ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास करना शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो आरोपित के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया और उसे तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। शार्ट एनकाउंटर करने वाली ये थी टीम शॉर्ट एनकाउन्टर में टीम क्राइम ब्रांच से उपनि. राजीव सोलंकी, प्रधान आर. अजय शर्मा, प्रधान आर.जितेन्द्र तिवारी, प्रआर. सतेन्द्र कुशवाह, आर. अरुण पवैया, आर. रामवीर सगर, आर. बिजेंद्र चौहान- माधौगंज से निरीक्षक प्रशांत शर्मा, प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिकरवार, आरक्षक केशव कुमार, आरक्षक जितेंद्र तुरेले, आरक्षक मुकेश शर्मा, आरक्षक संतोष कुशवाह आदि शामिल शामिल । recent visitors 111