मुल्तान टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 47 रनों से हराया, 147 साल में पहली बार हुआ ऐसा

मुल्तान पाकिस्तान की टीम ने इंग्लैंड के ख‍िलाफ मुल्तान टेस्ट में पहली पारी में 500 प्लस से का स्कोर बनाया, इसके बावजूद उसे मैच के पांचवें दिन (11 अक्टूबर) को पारी और 47 रनों से हार मिली. दूसरी पारी में पाकिस्तान की टीम ने अंग्रेज गेंदबाजों के सामने सरेंडर कर दिया. टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड ने अपनी पारी 823/7 पर घोष‍ित की. जो टेस्ट इत‍िहास का चौथा बड़ा एक पारी का स्कोर था. पाकिस्तान ने इस मुकाबले में अपनी पहली पारी में 556 रन बनाए थे. यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि पाकिस्तान ने लगातार छठा टेस्ट मैच हारा है. पाकिस्तान टेस्ट इत‍िहास की पहली टीम बन गई, जो 500 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद टेस्ट मैच हार गई हो. पाकिस्तान ने दिसंबर 2023 के बाद से अपने आखिरी छह टेस्ट मैच गंवाए हैं. यह टीम की पिछले ग्यारह टेस्ट मैचों में सातवीं घरेलू हार भी है, शेष चार ड्रॉ रहे हैं. मुल्तान टेस्ट में पाकिस्तान की ओर से पहली पारी में अब्दुल्लाह शफीक (102), कप्तान शान मसूद (151) और सलमान आगा (104 नाबाद) ने शानदार बल्लेबाजी की. जवाब में इस मैच में इंग्लैंड ने काउंटर अटैक करते हुए पहली पारी में हैरी ब्रूक ने 317 रनों की धमाकेदारी पारी खेली. वहीं जो रूट ने धमाकेदार दोहरा शतक जड़ते हुए 262 रन बनाए. इस तरह इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 823/7 रन पर घोष‍ित की. इसके साथ ही टेस्ट मैच में 800 प्लस स्कोर 3 बार बनाने वाली बनाने वाली इंग्लैंड विश्व क्रिकेट की इकलौती टीम भी बन गई. इसके बाद पाकिस्तानी टीम ने मैच के चौथे दिन (10 अक्टूबर) को दूसरी पारी में बल्लेबाजी शुरू की तो उनकी टीम ताश के पत्ते की तरह बिखर गई. जब दिन का खेल खत्म हुआ पाकिस्तानी टीम 152/6 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी. इसके बाद मैच के अंत‍िम दिन पाकिस्तान की टीम  220 रनों पर सिमट गई. इस तरह उसे पारी और 47 रनों से हार मिली. दूसरी पारी में पाकिस्तान की ओर से पहली पारी के शतकवीर सलमान आगा (63) थोड़ा बहुत संघर्ष कर सके, उनको आम‍िर जमाल (55) का साथ मिला. पाकिस्तानी पारी 220 पर पांचवें दिन खत्म हुई. अबरार अहमद बल्लेबाजी करने नहीं आ सके. दूसरी पारी में इंग्लैंड की ओर से जैक लीच सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 4 विकेट झटके. पाकिस्तान की हाल‍िया टेस्ट सीरीज इंग्लैंड का पाकिस्तान दौरा (2022/23): इंग्लैंड 3-0 (3) न्यूजीलैंड का पाकिस्तान दौरा (2022/23): ड्रॉ 0-0 (2) पाकिस्तान का श्रीलंका दौरा (2023): पाकिस्तान 2-0 (2) पाकिस्तान का ऑस्ट्रेल‍िया दौरा (2023/24) ऑस्ट्रेलिया 3-0 (3) बांग्लादेश का पाकिस्तान दौरा (2024): बांग्लादेश 2-0 (2) टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा टीम स्कोर एक पारी से हार के बाद 556 – पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, मुल्तान, 2024 ( पारी और 47 रन)* 492 – आयरलैंड बनाम श्रीलंका, गॉल, 2023 ( पारी और 10 रन) 477 – इंग्लैंड बनाम भारत, चेन्नई, 2016 (पारी और 75 रन) 463 – वेस्टइंडीज बनाम भारत, कोलकाता, 2011 ( पारी और 15 रन) 459 – भारत बनाम साउथ अफ्रीका, सेंचुरियन, 2010 (इन और 25 रन) पहले बल्लेबाजी करते हुए हार के बाद सबसे ज़्यादा स्कोर 595/8d – बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2017 586 – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, सिडनी, 1894 556 – ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, एडिलेड, 2003 556 – पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, मुल्तान, 2024* 553 – न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2022 हार हुए टेस्ट में टीम की ओर से पारी में सबसे ज्यादा शतक 3 – श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, कोलंबो, 1992 3 – पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, रावलपिंडी, 2022 3 – पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, मुल्तान, 2024* पहली पारी में 500 से ज्यादा रन बनाने के बाद सबसे ज्यादा हार 5 – पाकिस्तान* 3 – ऑस्ट्रेलिया 2 – इंग्लैंड 2 – न्यूज़ीलैंड 2 – बांग्लादेश – टेस्ट की पहली पारी में 500 से ज्यादा रन देने के बावजूद इंग्लैंड की यह 9वीं जीत है. दूसरी सबसे ज्यादा जीत ऑस्ट्रेलिया के नाम है जिसने छह जीत दर्ज की हैं. टेस्ट मैचों में पाकिस्तान की घरेलू मैदान पर सबसे बड़ी हार 1959 में लाहौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी और 156 रन 2004 में रावलपिंडी में भारत के खिलाफ पारी और 131 रन 2008 में रावलपिंडी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी और 99 रन 2004 में मुल्तान में भारत के खिलाफ पारी और 52 रन 2004 में मुल्तान में इंग्लैंड के खिलाफ पारी और 47 रन 2024* में इंग्लैंड की एशिया में पारी से टेस्ट जीत 2076 में दिल्ली में भारत के खिलाफ पारी और 25 रन 2024* में मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ पारी और 47 रन 2024में पाकिस्तान की घरेलू मैदान पर सबसे लंबी हार का सिलसिला 11 – मार्च 2022 – जारी (7 हारे, 4 ड्रॉ)* 11 – फरवरी 1969 से मार्च 1975 (1 हारे, 10 ड्रॉ) 8 – मार्च 1959 – अक्टूबर 1964 (4 हारे, 4 ड्रा) 8 – अक्टूबर 1998 – मार्च 2000 (4 हारे, 4 ड्रा) टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 952/6 – श्रीलंका vs भारत, कोलंबो, 1997 903/7d – इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया, द ओवल, 1938 849 – इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज, किंग्स्टन, 1930 823/7d – इंग्लैंड vs पाकिस्तान, मुल्तान, 2024 790/3d – वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान, किंग्स्टन, 1958 Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 76

महिला टी-20 विश्वकप में इंग्लैंड ने 21 रनों से जीता मुकाबला

शारजाह. इंग्लैंड ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर महिला टी20 विश्व कप में शनिवार को यहां बांग्लादेश को 21 रन से हराकर अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया। इंग्लैंड ने सलामी बल्लेबाज डेनिएल वायट (41) और माइया बूशेर (23) के बीच पहले विकेट के लिए 40 गेंद में 48 रन की आक्रामक साझेदारी के दम पर सात विकेट पर 118 रन बनाने के बाद बांग्लादेश को सात विकेट पर 97 रन पर रोक दिया। बांग्लादेश की यह दो मैचों में पहली हार है। टीम ने अपनी शुरुआती मैच में स्कॉटलैंड को शिकस्त दी थी। इंग्लैंड की टीम इस मैच में चार स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरी थी। लिंसी स्मिथ और शार्लेट डीन ने दो-दो विकेट लिए जबकि नैट सिवर ब्रंट और सारा ग्लेन को एक-एक सफलता मिली। बांग्लादेश के लिए शोबना मोस्तरी ने सबसे ज्यादा 44 रन का योगदान दिया। उन्होंने 48 गेंद की पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। बांग्लादेश की टीम अपनी पारी महज चार चौके और एक छक्का ही लगा सकी। लक्ष्य का बचाव करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों ने बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने का मौका नहीं दिया। साथी रानी (सात) ने तीसरे ओवर में सिवर-ब्रंट (20 रन पर एक विकेट) के खिलाफ पारी का पहला चौका जड़ा लेकिन अगले ओवर में डीन (23 रन दो विकेट) ने दिलारा अख्तर (छह) को पगबाधा कर दिया। पांचवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आयी लिंसी स्मिथ (11 रन पर दो विकेट) ने रानी को सोफी एक्लेस्टोन के हाथों कैच कराया। पावरप्ले में बांग्लादेश दो विकेट पर 20 रन ही बना पाया था। कप्तान निगार सुल्ताना (15) ने नौवें ओवर में सारा ग्लेन के खिलाफ दो चौके जड़े लेकिन दूसरे छोर से मोस्तारी तेजी से रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी। मोस्तारी ने अपनी पारी की 27 गेंद पर पहला चौका जड़ा जिससे बांग्लादेश ने 12वें ओवर में अर्धशतक पूरा किया। इसी ओवर में निगार के रन आउट होने से टीम को बड़ा झटका लगा। सारा ग्लेन (22 रन पर एक विकेट) ने अगले ओवर में शोर्ना अख्तर (दो) को बोल्ड कर बांग्लादेश को दो ओवर में दूसरा झटका दिया। बांग्लादेश को आखिरी पांच ओवर में 52 रन चाहिए थे और मोस्तारी ने पारी का पहला छक्का जड़कर 16वें ओवर में डीन के खिलाफ 12 रन बटोर कर उम्मीदें जगाई, लेकिन अगले तीन ओवर में तीन विकेट गंवाकर टीम फिर से बैकफुट पर आ गई। स्मिथ ने ताज नेहार (सात) जबकि सिवर-ब्रंट ने रितु मोनी (दो) को आउटकर मैच पर इंग्लैंड का शिकंजा कस दिया। डीन की गेंद पर मोस्तारी के पगबाधा आउट होते ही बांग्लादेश की हार लगभग पक्की हो गई। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 69