सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच आज मुकाबला काफी अहम, दोनों टीमों की होगी कड़ी टक्कर

हैदराबाद आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 55वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच सोमवार, 5 मई 2025 को खेला जाएगा. यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम में होगा. इस सीजन में इन दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत है.  दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी अहम होने वाला है, क्योंकि प्‍लेऑफ के लिहाज से ये मैच दोनों ही टीमों के लिए महत्‍वपूर्ण है. हैदराबाद इस मैच को हारकर आधिकारिक रूप से बाहर हो जाएगी. वहीं दिल्ली इस मैच को जीतकर प्‍लेऑफ के लिए अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी और अंक तालिका में टॉप-4 में पहुंचना चाहेगी. बता दें कि अक्षर पटेल के हाथों में दिल्ली कैपिटल्स की कमान है. वहीं पैट कमिंस के कंधों पर हैदराबाद की जिम्मेदारी है. ऐसे में कमिंगस सम्‍मान बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में इस रोमांचक मुकाबले के पहले जानते हैं पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड आंकड़े, प्रीडिक्शन, मौसम का हाल और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन. आईपीएल 2025 का 55वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्‍ली कैपिटल्‍स (DC) के बीच सोमवार, 5 मई को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं टॉस शाम 7:00 बजे होगा. हैदराबाद और दिल्ली के बीच मैच कहां देखें? 5 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच मुकाबले का ब्रॉडकास्ट Star Sports Network पर देख सकते हैं. इसके अलावा JioHotstar app को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करके इस मैच को लाइव देख सकते हैं. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्‍टेडियम की पिच की बात करें तो यह पिच बल्‍लेबाजों के लिए मुफीद मानी जाती है. सपाट मैदान के लिए मशहूर हैदराबाद के इस पिच पर खूब रन बनते हैं. हालांकि तेज गेंदबाजों के लिए यह पिच रास नहीं आता. वहीं स्पिन गेंदबाजों को यहां थोड़ी मदद मिलती है. बता दें कि इस मैच में टॉस बेहद अहम साबित होगा. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन रन चेज करना पसंद करेगी. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्‍टेडियम में अब तक आईपीएल के 82 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 35 मुकाबले में जीत हासिल की है, जबिक रनों का पीछा करने वाली टीम 47 मैच अपने नाम किए. अब तक आईपीएल के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम का आमना-सामना कुल 25 बार हुआ है. जिसमें से एसआरएच ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने 12 मैच अपने नाम किए हैं. इस तरह अभी तक एसआरएच को एक मैच की बढ़त है. हालांकि इस सीजन में उसका रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. recent visitors 43

बेटियां लव जिहाद से सावधान रहना और अपने मां बाप को कन्यादान का मौका देना: प्रदीप मिश्रा

जयपुर/ सीहोर जयपुर में कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने र लव जिहाद, पाकिस्तान समेत कई मुद्दों पर खुलकर बोले। उन्होंने कहा- कन्यादान का मौका भगवान उसी को देता है, जो हिम्मत वाले होते हैं। कई सारे यज्ञ अनुष्ठान किए हों। किस्मत वाले होते हैं, जिनके घर में बेटियां जन्म होता है वह हिम्मत वाले होते है। माता-पिता बेटी का कन्यादान कर देते हैं। उन्हें पिंडदान करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसलिए बेटियों से निवेदन है, ऐसे मोटरसाइकिल सुधारने वालों से सावधान रहना। दूसरों का पेट्रोल डलवाकर, गाड़ी से एक्शन दिखाकर, 10 रुपए की चाऊमीन खिलाकर तुम्हें फंसाने का प्रयास करेंगे। विद्याधर नगर में शिवमहापुराण के चौथे दिन प्रदीप मिश्रा ने कहा- बेटियां लव जिहाद से सावधान रहना और अपने मां बाप को कन्यादान का मौका देना। इससे आपके जीवन की सार्थकता होगी। थोड़ी सी बॉडी और फैशन देखा। 10-20 बार तुम्हारे मोबाइल में 60-60 रुपए का बैलेंस डलवा दिया। उतने में तुम उसके लिए कहने लग जाती हो। तुम्हारे बिना चैन आता नहीं, तेरे सिवा और कोई भाता नहीं है। माता-पिता के लिए तुम चांद का टुकड़ा, अब तुम्हे दूसरा चांद का टुकड़ा पसंद आ रहा उन्होंने कहा- बड़े आश्चर्य की बात है, जिस माता-पिता ने पूरी जिंदगी निकाल दी। पढ़ने के लिए जयपुर भेजा, खर्चा किया, जमीन गिरवी रख दी। मां ने अपना जेवर तुम्हे पढ़ाने के लिए बेच दिया। माता-पिता के लिए तुम चांद का टुकड़े थे। आज तुम्हें वो दूसरा चांद पसंद आ रहा है। थोड़ा समझो। दोस्ती किसी से भी हो, कहीं भी पढ़ो। कह दो कि माता-पिता के बिना कुछ नहीं। जहां मेरे माता पिता चाहेंगे, वो कन्यादान करेंगे। तभी शादी करूंगी नहीं तो मेरे लिए सब धूल है। प्रदीप मिश्रा ने कहा- परमात्मा, मां-पिता, पत्नी पर कभी शंका नहीं करनी चाहिए। शंका हमारे जीवन को नष्ट कर देती है। शंका जहां करना हो वही करें। बचपन की बात दिल और 55 की बात दिमाग में मत रखो कथावाचक ने कहा- व्यक्ति को बचपन और 55 दो अवस्थाओं में सावधान रहना चाहिए। बचपन में कोई बात दिल में मत रखो। 55 की उम्र में कोई बात दिमाग में मत रखो। इससे आप जिंदगी मस्त तरीके से जी सकते हैं। कानों में कुंडल इसलिए पहनते हैं, क्योंकि अच्छी बात कान से सुनो और जो बात बुरी हो उसे बाहर से ही निकाल दो। महिला के लिए उसका सबसे बड़ा धन शिक्षा उन्होंने कहा- महिला, लड़की के जीवन का सबसे बड़ा धन कौन सा है। कई लोगों ने शिवमहापुराण को सही से जाना भी नहीं और उस पर आक्षेप लगा दिया। दुनिया में महिला के लिए उसका सबसे बड़ा धन शिक्षा है। उससे बड़ा धन दुनिया में कोई नहीं है। जयपुर की धरती पर मैं यह बात कह कर जा रहा हूं। बेटों को जितना पढ़ाना है पढ़ाओ, लेकिन बेटी को उससे दोगुना पढ़ाओ। बेटी को कन्यादान की जरूरत नहीं पड़े। बेटी को ऐसा शिक्षा का दान देना। अपनी बेटी को अच्छे संस्कार देकर भेजना। उसे अच्छे स्कूल कॉलेज में पढ़ाओ। स्वामी विवेकानंद, रामकृष्ण परमहंस, महाराणा प्रताप, शिवाजी महाराज जैस महापुरुषों को भी जन्म देने वाली एक महिला ही है। पाकिस्तान से बदला लिया जाएगा कथा के दौरान हिमालय और पार्वती के बीच अपने भाई की हत्या का बदला लेने के प्रसंग को सुनाते हुए प्रदीप मिश्रा ने कहा- कभी- कभी बदला लेने के लिए केवल पराक्रम या वीरता की जरूरत नहीं होती। बदला लेने के लिए थोड़ी बहुत बुद्धि की भी जरूरत होती है। अभी कई लोग सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं कि 8 दिन निकल गए, 10 दिन निकल गए, पाकिस्तान से बदला लेना था। पाकिस्तान से बदला लिया जाएगा। लेकिन जल्दबाजी में नहीं। एक युद्ध बम और गोले से लड़ा जाता है। एक युद्ध बुद्धि से लड़ा जाता है। जयपुरवासियों का भगवान शंकर से कोई संबंध होगा प्रदीप मिश्रा ने कहा- जयपुरवासियों का भगवान शंकर से कोई संबंध होगा, जो यह कथा फिर शुरू हुई। आप में से कई भाई-बहनों के आंखों के आंसू शिवजी को चुभ रहे होंगे। यह कथा किसी के वश की बात नहीं। इसे स्वयं जयपुर नरेश गोविंद देवजी करवा रहे हैं। यह कथा उन्हीं की मुस्कान से, मुरली के तान से फिर से शुरू हुई। recent visitors 31

करिगांव में पीपल के पेड़ के नीचे लगी मुख्यमंत्री साय की चौपाल, ग्रामीणों से की बातचीत

सक्ती सुशासन तिहार के तीसरे चरण के तहत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सक्ती जिले के ग्राम करिगांव का दौरा किया। अपनी सहज शैली में मुख्यमंत्री ने पीपल के पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर चौपाल लगाई और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने शासकीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी ली, ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें और शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनमें नोनी मैया दाई मंदिर के सौंदर्यीकरण, नए ग्राम पंचायत भवन के निर्माण और पटवारी को सप्ताह में एक दिन गांव में बैठकर राजस्व मामलों के समाधान के निर्देश शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के तहत सरकार गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर रही है। उनके साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और सचिव पी. दयानंद भी मौजूद थे। उन्होंने महतारी वंदन योजना, पीएम आवास योजना, कृषक उन्नति योजना, पीडीएस और आयुष्मान भारत योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पांच लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने गांव की आंगनबाड़ी और स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बच्चों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। गिरते भूजल स्तर पर चिंता जताते हुए उन्होंने कम पानी वाली फसलों को अपनाने की सलाह दी। तालाब किनारे की जमीन से संबंधित शिकायत पर तत्काल कलेक्टर को नाप-जोख कर समाधान करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को कई आवेदन भी सौंपे। मुख्यमंत्री के अचानक दौरे से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर सरपंच कंचन मधुकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। recent visitors 37

वक्फ कानून : सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अगली सुनवाई 15 मई को

 नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई टाल दी है। सर्वोच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई 15 मई को न्यायमूर्ति बीआर गवई के समक्ष निर्धारित की है। बीआर गवई देश के अगले मुख्य न्यायधीश होंगे। ऐसे में याचिका अब उनके सामने ही रखी जाएगी। मौजूदा सीजेआई जस्टिस संजीव खन्ना 13 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पिछली सुनवाई में अदालत ने कानून के दो मुख्य पहलुओं पर रोक लगा दी थी। 17 अप्रैल को सुनवाई में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार व जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ को केंद्र की ओर से आश्वासन दिया गया था कि वह 5 मई तक न तो वक्फ बाय यूजर समेत वक्फ संपत्तियों को गैर-अधिसूचित करेगा, न ही केंद्रीय वक्फ परिषद व बोर्डों में कोई नियुक्ति करेगा। केंद्र ने उसे सुने बिना कानून पर रोक न लगाने का आग्रह भी किया था। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई की तारीख 5 मई तय की थी। recent visitors 32

महाकाल मंदिर के शंख द्वार पर लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आग पाया काबू

उज्जैन उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर के शंख द्वार पर रविवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी लपटें और धुआं करीब एक किलोमीटर दूर से नजर आया। आग की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार, आग मंदिर परिसर के कंट्रोल रूम में लगी बैटरी से लगी थी। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के तुरंत बाद ही महाकाल मंदिर समिति के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आग लगने के बाद मंदिर में भक्तों का प्रवेश रोक दिया गया। महाकाल मंदिर में सोमवार को जिस समय ये घटना हुई उस समय मंदरि में काफी भीड़ थी। सोमवार के चलते मंदिर में भीड़ ज्यादा थी। गनीमत रही कि आग की इस घटना में किसी के हताहत होने खबर नहीं है। घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर रोशन सिंह, महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक, उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा, नगर निगम कमिश्नर आशीष पाठक सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति सामान्य, दोबारा भक्तों का प्रवेश शुरू महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार हादसा मंदिर के गेट नंबर-1 पर स्थित अवंतिका गेट के कंट्रोल रूम की छत पर हुआ। छत पर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम लगा हुआ है। इस सिस्टम की बैटरी में किसी कारण से आग लगी थी। हादसे में पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम की बैटरियां जल गईं। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कुछ ही देर बाद ही आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल बैटरी में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा। घटना के बाद मंदिर में भक्तों का प्रवेश रोक दिया गया था। आग पर काबू पाने और स्थिति सामान्य होने के बाद मंदिर के गेट को दोबारा खोल दिया गया है।     recent visitors 33

विदेशी सिनेमा पर डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ स्ट्राइक, US से बाहर बनने वाली फिल्मों पर लगाया 100% टैक्स

न्यूयॉर्क अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक के बाद एक कड़े फैसले लेकर दुनिया को चौंका रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सख्ती दिखाते हुए कई देशों पर टैरिफ बम फोड़ा। इसके बाद अब तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिल्मों पर ही 100% टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। यह टैरिफ उन फिल्मों पर लगेगा जो अमेरिका से बाहर बन रही है। डोनाल्ड ट्रंप ने यह खत्म दम तोड़ रही अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री को फिर से जिंदा करने के लिए उठाया है। उन्होंने इसे देश की सुरक्षा के लिए खतरा भी बताया और साथ ही अमेरिका में फिर से फिल्में बनाने पर जोर दिया। 'नए टैरिफ का मकसद…' डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री बहुत तेजी से खत्म हो रही है. यह अन्य देशों द्वारा किया गया एक ठोस उपाय है और इसलिए, यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है. यह, बाकी सब चीजों के अलावा, संदेश और प्रोपेगैंडा है." ट्रंप ने घरेलू फिल्म प्रोडक्शन पर लौटने की जरूरत पर जोर दिया और कहा, "हम चाहते हैं कि फिल्में फिर से अमेरिका में बनाई जाएं. नए टैरिफ का मकसद खेल के मैदान को लेवल में लाना और स्टूडियो को अमेरिकी धरती पर अपना ऑपरेशन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. अलकाट्राज़ जेल खोलने का प्लान… रविवार को ट्रंप ने सैन फ्रांसिस्को खाड़ी में अलकाट्राज़ जेल को फिर से खोलने की योजना का भी खुलासा किया. उन्होंने कथित तौर पर न्याय विभाग, एफबीआई और होमलैंड सिक्योरिटी के साथ कोऑर्डिनेशन में जेल ब्यूरो को ऐतिहासिक सुविधा का पुनर्निर्माण और विस्तार करने का निर्देश दिया, जिसमें 1963 में बंद होने से पहले देश के कुछ सबसे कुख्यात अपराधियों को रखा गया था. ट्रंप ने लिखा, "अलकाट्राज़ का पुनर्निर्माण करें और उसे खोलें! जब अमेरिका एक ज्यादा गंभीर राष्ट्र था, तो हम जानते थे कि सबसे खतरनाक अपराधियों को कैसे अलग-थलग किया जाए. अब इसे वापस लाने का वक्त आ गया है." ट्रंप ने कहा कि नया अलकाट्राज़ देश के सबसे हिंसक और खतरनाक अपराधियों के लिए एक हाई-सेक्योरिटी सुविधा के रूप में काम करेगा. ट्रंप ने ऐलान करते हुए क्या कहा? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ के जरिए दी। उन्होंने लिखा, “अमेरिकी फिल्म उद्योग तेजी से खत्म हो रहा है। अन्य देश फिल्म निर्माताओं और स्टूडियो को आकर्षित करने के लिए कई तरह के प्रोत्साहन दे रहे हैं, जिससे वे अमेरिका से दूर हो रहे हैं। हॉलीवुड और अमेरिका के कई अन्य क्षेत्रों को इससे बड़ा नुकसान हो रहा है। यह अन्य देशों की एक साजिश है और इसलिए यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।” ‘अमेरिका में फिर से बनें फिल्में’ उन्होंने कहा कि इसलिए, मैं वाणिज्य विभाग और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि को विदेशी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दे रहा हूं। हम चाहते हैं कि फिल्में फिर से अमेरिका में बनें। चीन ने कम कर दिया था अमेरिकी फिल्मों का कोटा यह कदम ऐसे वक्त में उठाया गया है जब टैरिफ को लेकर पहले ही अमेरिका और चीन आमने-सामने हैं। इससे पहले अप्रैल में चीन ने डोनाल्ड ट्रंप के फैसले पर पलटवार करते हुए अपने देश में अमेरिकी फिल्मों का कोटा कम कर दिया था। इसको लेकर चीन के फिल्म प्रशासन ने जारी एक बयान में कहा था, "अमेरिकी सरकार द्वारा टैरिफ का दुरुपयोग चीन के प्रति गलत कार्रवाई है, जिससे अमेरिकी फिल्मों में घरेलू दर्शकों की रुचि कम हो सकती है। हम बाजार के नियमों का पालन करेंगे, दर्शकों की पसंद का सम्मान करेंगे और आयातित अमेरिकी फिल्मों की संख्या में थोड़ी कमी लाएंगे।" recent visitors 56

मुख्यमंत्री साय ग्रामीणों से मिलकर लेंगे योजनाओं का फीडबैक

सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आमजन से सीधे करेंगे संवाद किसी भी जिले में उतर सकता है मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर आमजन से मिलकर करेंगे समस्याओं का समाधान 31 मई तक समाधान शिविर में किया जाएगा समस्याओं का निराकरण रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज आकस्मिक भ्रमण पर निकलेंगे।  मुख्यमंत्री साय  किसी भी गांव में आकस्मिक जाएंगे  और वहां लोगों से सीधा करेंगे। उनका यह भ्रमण। गोपनीय है। शीर्ष स्तर  को छोड़कर किसी को नहीं पता कि वह किस गांव में  मुख्यमंत्री  का  हेलिकॉप्टर उतरेगा। मुख्यमंत्री  समाधान शिविरों  में  भी  जाएंगे और  लोगों  से  योजनाओं  का  फ़ीड बेक  लेंगे। recent visitors 31