भोपाल में छात्राओं से रेप मामले में 5वां आरोपी गिरफ्तार,बंगाल में लोकेशन मिली, बिहार के नबील के ही कमरे का इस्तेमाल हुआ

भोपाल आरोपी नबील खान अशोका गार्डन पुलिस की गिरफ्त में आया है। कुल 5 आरोपी पकड़े जा चुके हैं, एक आरोपी अबरार गिरफ्त से बाहर है।भोपाल में कॉलेज छात्राओं से रेप और वीडियो बनाने के मामले में फरार आरोपी नबील खान अशोका गार्डन पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। एफआईआर की भनक लगने के बाद वह बंगाल भाग गया था।राजधानी भोपाल के निजी कॉलेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म और उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी नबील ही छात्राओं से दुष्कर्म के दौरान वीडियो शूट करता था और अपने लैपटॉप में रखता था. भोपाल कॉलेज रेप, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद केस में सामने आई कुल 5 छात्राएं गौरतलब है चर्चित भोपाल निजी कॉलेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद केस में अब तक कुल 5 छात्राएं सामने आई हैं. बुधवार को खुलासा हुआ था कि गैंग सरगना फरहान अली उर्फ फराज पीड़िताओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियोज को एक पोर्न साइट्स पर बेचने वाला था. फरहान 13 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में पुलिस ने मास्टरमाइंड फरहान खान को 13 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सोमवार को वकीलों के हमले के बाद आरोपी को जस्टिस नीलम मिश्रा की कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था। गैंग सरगना फरहान अली उर्फ फऱाज के खिलाफ दर्ज हुआ गैंगरेप का मामला रिपोर्ट के मुताबिक भोपाल पुलिस ने छात्राओं के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेल और लव जिहाद मामले में आरोपी और गैंग सरगना फरहान अली उर्फ फऱाज के खिलाफ अब गैंगरेप का मामला दर्ज किया है. गुरुवार को उसकी पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद फरहान को कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे फिर जेल भेज दिया गया.   फरहान की गिरफ्तारी के बाद भोपाल फरार हो गए थे अबरार और नबील रिपोर्ट के मुताबिक मामले में गैंग सरगना फरहान समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो शूट करने के आरोपी अबरार और नबील फरार हो गए हैं. बताया जाता है, जिस कमरे में छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाये जाते थे, वो कमरे अबरार और नबील के थे और वीडियोज उन्हीं दोनों के लैपटॉप में सेव थे. आरोपी साहिल की डांस एकेडमी में डांस सीखने आती थीं 30 हिन्दू लड़कियां मामले में गिरफ्तार आरोपी और डांस एकेडमी संचालक साहिल के डांस क्लब में करीब 30 से अधिक हिंदू लड़कियों के पंजीकरण का रिकॉर्ड मिला है, जिनमें कई युवतियों के साथ दुष्कर्म के बाद आपत्तिजनक वीडियो बनाए गए और आरोपी साहिल खुद उन्हें ब्लैकमेल कर नाइट क्लब, पार्टी, हाईप्रोफाइल होटल्स में ले जाता था. एक-दूसरे के साथ वीडियो शेयर करते थे सभी आरोपी मामले में खुलासा हुआ है कि लड़कियों को कोल्ड ड्रिंक के साथ शराब पिलाई जाती थी। इसके बाद बारी-बारी से आरोपी अलग-अलग काम के बहाने से चले जाते थे। फिर फरहान छात्राओं के साथ मारपीट कर रेप करता था। इन वीडियोज को फरहान, अबरार, नबील और अली एक-दूसरे से शेयर करते थे। लड़की नहीं आती तो वीडियो वायरल करने की धमकी सभी आरोपी अपने-अपने मोबाइल, लैपटॉप में सिक्योर फोल्डर में इन्हें सेव रखते थे। जब कोई लड़की आरोपियों के बुलाने पर नहीं आती तो इन वीडियो को वायरल करने की धमकी दी जाती थी। अबरार और नबील अपने कमरे का इस्तेमाल करने की एवज में फरहान से पैसे लेते थे। लड़कियों को लाने और छोड़ने का काम भी यही करते थे। नबील खान के बाद अब पुलिस को अबरार की तलाश नबील की गिरफ्तारी के बाद भोपाल पुलिस की एक टीम छठे आरोपी अबरार की तलाश में बिहार में डेरा डाले हुए हैं। दस से अधिक ठिकानों पर दबिश दी जा चुकी है। एक दर्जन से अधिक रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ की जा चुकी है।वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। अबरार की लास्ट लोकेशन मुर्शिदाबाद में ट्रेस की गई थी। हालांकि, वह भी मूल रूप से बिहार का ही रहने वाला है। गैंगरेप कांड के आरोपियों की पूरी कुंडली जानें… इस तरह लड़कियों को बनाते थे निशाना मध्यप्रदेश के भोपाल में लव जिहाद और गैंगरेप का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर किसी की रूह कांप गई. 6 मुस्लिम युवकों का एक गैंग, जिसक काम था हिंदू लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसाना. उनका ब्रेन वॉश करना और फिर रेप करना. उसके बाद अपने साथियों से गैंगरेप करवाना. भोपाल में हुए लव जिहाद और गैंग रेप कांड में दबोचे गए आरोपियों का कच्चा चिट्ठा आज हम आपके सामने खोलने जा रहे हैं. गैंगरेप के एक एक आरोपी का पूरा कर्मकांड हम आपको बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आपकी भी रूह कांप जाएगी. इनकी काली करतूतों को सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे. आरोपी नंबर 1- फरहान सबसे पहले बात इस गैंग के सरगना फरहान की. MBA पास फरहान खान हिंदू लड़कियों को सबसे पहले अपने प्रेम जाल में फंसाता था और फिर रेप करता था. उस रेप की वीडियो रिकॉर्डिंग करवाता और बाद में वो वीडियो दिखाकर पीड़ित लड़कियों को ब्लैकमेल करता था. इसी तरह का उसने अपना एक गैंग तैयार कर साथियों से भी ये काम करवाना शुरू किया और उनके अश्लील वीडियो मंगवाता रहा. फिर उन पीड़िताओं को सा​थियों की मदद से अपने पास बुलवाता और वीडिया दिखाकर रेप करता था लेकिन भोपाल पुलिस ने फरहान को दबोच लिया है. आरोपी नंबर 2- साहिल खान साहिल खान, फरहान के गैंग की मुख्य कड़ी है. मूल रूप से पन्ना का रहने वाला था लेकिन अशोक गार्डन इलाके में रहकर डांस क्लास चलाता था. जिसमें करीब 30 हिंदू लड़कियां आती थी. यही साहिल का टारगेट था. झूठे प्रेम जाल में फंसाकर उनका रेप करना. बाद में वही वीडियो दिखाकर उन्हें ब्लैकमेल करना. आरोपी नंबर 3- अली खान अली पर आरोप है कि उसने एक छात्रा को लव जिहाद के मायाजाल में फंसाकर रेप किया और बाद में उसका अश्लील वीडियो फरहान को भेजा. फिर वीडियो के आधार पर ब्लैकमेलिंग का दौर शुरू हुआ और छात्रा को फरहान के साथ भी अवैध संबंध बनाने को मजबूर किया गया. आरोपी नंबर 4- साद साद मैकेनिक था और फरहान का जिगरी यार था. वो लड़कियों को लाने-ले जाने का … Read more

प्रधानमंत्री मोदी ने विझिनजम अंतरराष्ट्रीय गहरे पानी के बहुउद्देशीय बंदरगाह का किया उद्घाटन

तिरुवनंतपुरम केरल की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 8,900 करोड़ रुपये की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने हजारों करोड़ की लागत से निर्मित 'विझिनजाम इंटरनेशनल डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट' को राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पिनराई विजयन भी मौजूद रहे। केरल सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) की ओर से सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत विकसित किया गया है। पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां दुनिया के बड़े मालवाहक जहाज आसानी से आ सकेंगे। अभी तक भारत का 75% ट्रांसशिपमेंट देश के बाहर के पोर्ट्स पर होता था, इससे बहुत बड़ा नुकसान होता आया है। ये परिस्थिति अब बदलने जा रही है। अब देश का पैसा देश के काम आएगा। जो पैसा बाहर जाता था, अब वो केरल और विझिनजम के लोगों के लिए नए अवसर लेकर आएगा। इससे पहले उन्होंने कहा कि आज भगवान आदि शंकराचार्य की जयंती है। तीन वर्ष पूर्व सितंबर में मुझे उनके जन्मभूमि क्षेत्र में जाने का सौभाग्य मिला था। केरल से निकलकर देश के अलग-अलग कोनों में मठों की स्थापना करके आदि शंकराचार्य जी ने राष्ट्र की चेतना को जागृत किया। इस पुनीत अवसर पर मैं उन्हें नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि गुलामी से पहले हमारे भारत ने हजारों वर्ष की समृद्धि देखी है। एक समय वैश्विक जीडीपी में मेजर शेयर भारत का हुआ करता था। उस दौर में हमें जो चीज दूसरे देशों से अलग बनाती थी, वो थी समुद्री क्षमता, हमारी पोर्ट सिटी की आर्थिक गतिविधि। केरल का इसमें बड़ा योगदान था। recent visitors 34

खुले केदारनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं की भीड़ में गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

केदारनाथ  उत्तराखंड के पवित्र हिमालयी धाम, केदारनाथ के कपाट आज प्रातः 7 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ धाम भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी गीता धामी के साथ इस शुभ अवसर पर मंदिर में उपस्थित रहे और बाबा केदार के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस पावन मौके पर हजारों श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के नारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर को विशेष रूप से 108 क्विंटल फूलों से सजाया गया, जिनमें देश-विदेश के 45 प्रकार के फूल शामिल थे। पश्चिम बंगाल के 50 कारीगरों ने सजावट में योगदान दिया। कपाट खुलते ही हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई, जिसने श्रद्धालुओं के उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा इससे पहले गुरुवार को में प्रदेश के डीजीपी दीपम सेठ एवं अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) श्री वी. मुरुगेशन ने श्री बद्रीनाथ और श्री केदारनाथ धाम में जाकर सुरक्षा व्यवस्थाओं और अन्य तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया.  पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने उन्हें सुरक्षा तैयारियों की जानकारी दी. इस बार केदारनाथ यात्रा में भीड़ नियंत्रण के लिए टोकन व्यवस्था लागू की जा रही है, जो पहले दिन से ही प्रभावी होगी. डीजीपी ने टोकन काउंटरों की संख्या बढ़ाने, पीए सिस्टम से यात्रियों को जानकारी देने और स्क्रीन पर स्लॉट व नंबर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए. उन्होंने एटीएस और पैरा मिलिट्री बल की तैनाती को भी सुव्यवस्थित करने की बात कही. इस बार मंदिर में फोन पर है पाबंदी केदारनाथ में यात्रियों के लिये गाइडलाइन्स जारी की गई हैं. केदारनाथ मंदिर परिसर के 30 मीटर के दायरे में मोबाइल के इस्तेमाल की इजाजत नहीं है. रील या फोटो शूट करते पाए जाने पर मोबाइल फोन जब्त कर लिये जाएंगे और 5000 का जुर्माना देना पड़ सकता है हर साल शीतकाल में भारी बर्फबारी के कारण बाबा केदारनाथ के मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं. जैसे ही ग्रीष्म ऋतु का आगमन होता है, मंदिर के द्वार पुनः खुलते हैं और बाबा केदार भक्तों को दर्शन देकर आशीर्वाद प्रदान करते हैं. पंचमुखी डोली यात्रा और व्यवस्थाएं 27 अप्रैल को ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर से बाबा केदार की पंचमुखी डोली यात्रा आरंभ हुई थी, जो विभिन्न पड़ावों से होते हुए 1 मई को केदारनाथ धाम पहुंची। यात्रा के स्वागत और कपाटोत्सव के लिए मंदिर परिसर में व्यापक तैयारियां की गईं, जिनमें साफ-सफाई, दर्शन व्यवस्थाएं और पुजारियों के आवास की सुविधा शामिल रही। चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार ने 50 हेल्थ एटीएम, 70 से अधिक स्वास्थ्य जांच केंद्र और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है। श्रद्धालुओं के लिए टोकन सिस्टम लागू कपाट खुलने के पहले दिन ही लगभग 15,000 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह 10:15 बजे तक 10,000 से अधिक लोगों ने दर्शन किए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने टोकन सिस्टम लागू किया है, जिसमें हर घंटे 1,400 लोगों को दर्शन की अनुमति दी जा रही है। संगम पर बनाए गए 10 टोकन काउंटरों से वितरण हो रहा है, जिससे लंबी कतारों की आवश्यकता न पड़े। हालांकि, गौरीकुंड में इस बार अपेक्षाकृत कम भीड़ देखी गई। मुख्यमंत्री का संदेश और सांस्कृतिक आयोजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “चारधाम यात्रा अक्षय तृतीया से शुरू हो चुकी है और सरकार का प्रयास है कि यह यात्रा हर श्रद्धालु के लिए सुरक्षित और सुगम बने।” उन्होंने कपाट खुलने के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया और श्रद्धालुओं से संवाद किया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम हाल ही में हुए पहलगाम हमले के मद्देनज़र केदारनाथ धाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे क्षेत्र में 139 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड भी तैनात हैं। स्थानीय पुलिस, प्रशासन और केंद्रीय सुरक्षा बलों की लगातार निगरानी जारी है। चारधाम यात्रा का उत्साह चरम पर 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा की विधिवत शुरुआत हो चुकी है। इस वर्ष केदारनाथ धाम में जून से अगस्त के बीच 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। अब तक केदारनाथ यात्रा के लिए 7.60 लाख से अधिक ऑनलाइन पंजीकरण हो चुके हैं। धार्मिक महत्व केदारनाथ धाम भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और चारधाम तथा पंचकेदार यात्रा का अभिन्न हिस्सा है। मान्यता है कि यहां दर्शन करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कपाट खुलने के साथ ही मंदिर में रुद्राभिषेक, शिवाष्टक, शिव तांडव स्तोत्र और केदाराष्टक जैसे मंत्रों का जाप हुआ, जिसने श्रद्धालुओं को गहरे आध्यात्मिक अनुभव से भर दिया।   recent visitors 28

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में तेजी से हो रहे सुधार: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

रायपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पुराने वक्फ बिल की विसंगतियों को दूर करने का प्रयास नए वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के माध्यम से किए जा रहे है, ताकि मुस्लिम समुदाय के पिछड़े और गरीब तबके के लोगों के जीवन को बेहतर बनाया जा सकें और उन्हें विकास की मुख्यधारा में शामिल किया जा सके। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वक्फ सुधार जनजागरण अभियान समिति रायपुर द्वारा वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 विषय पर मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित व्याख्यान माला में यह बात कही। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 मुसलमानों के हित में है और इसका लाभ सभी मुसलमानों को होगा। यह बिल मुस्लिम समाज के विरोध में नहीं है। विषय-विशेषज्ञों एवं समाज के सभी तबके से सलाह मशवरा कर यह कानून लाया गया है। व्याख्यान माला के मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में तेजी से रिफार्म किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने की बात हो या ट्रिपल तलाक जैसे कानूनों को समाप्त कर मुस्लिम समाज के महिलाओं को हक दिलाने की बात हो, यह सभी कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुए हैं। अब वक्फ बिल के माध्यम से पिछड़े मुसलमानों को उनका हक दिलाते हुए वक्फ बोर्ड की गड़बड़ियों को दूर कर सकारात्मक सुधार का प्रयास किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आगे बताया कि हमारी सरकार का प्रयास है कि वक्फ के माध्यम से समाज के वास्तविक लोगों को ही इसका फायदा मिल सके। उन्होंने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से यूपीए सरकार द्वारा आनन-फानन 2013 में वक्फ क़ानून में किए संशोधन से हुए नुकसान एवं विसंगतियों के बारे विस्तृत जानकारी दी। साथ ही वर्तमान वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 से होने वाले फायदों एवं विसंगति प्रावधानों के हटाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि आज वक्फ कानून के संबंध में जो गलतफहमी समाज में फैलाई जा रही है उससे हम सब को बचना है और नए वक्फ कानून की वास्तविकता को पहचाना एवं जानना है। हमारे विभाग द्वारा भी जिला स्तर से लेकर विकासखंडों तक ऐसे जागरण या व्याख्यान माला का आयोजन किए जाएंगे। इस अवसर में पूर्व विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा, धमतरी महापौर रामू रोहरा छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के चेयरमेन डॉ. सलीम राज सहित मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवी वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। recent visitors 32

मुख्यमंत्री ने हरसूद में वन समितियों एवं जनजातीय सम्मेलन में दीं अनेक सौगातें

जनजातीय समुदाय को स्व-रोजगार से जोड़ने में लघु वनोपज समितियां सक्षम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने किया स्कूल, अस्पताल एवं अन्य विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण बुजुर्गों को टार्च और एफएम जैसी आधुनिक तकनीक से लैस छड़ी का किया वितरण नई औद्योगिक क्रांति से प्रदेश के युवाओं का संवरेगा भविष्य, रोजगार के अवसर होंगे सृजित मुख्यमंत्री ने हरसूद में वन समितियों एवं जनजातीय सम्मेलन में दीं अनेक सौगातें भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के जनजातीय वर्ग को विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा अनुरूप जनजातीय भाई-बहनों के समग्र कल्याण के लिए पेसा नियमों को ध्यान में रखते हुए जनजातीय क्षेत्रों के विकास को और अधिक गति दी जा रही है। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में बसे जनजातीय परिवारों को भी केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं जैसे पक्का मकान, नि:शुल्क राशन और आयुष्मान योजना से मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि हर गरीब और जरूरतमंद के बच्चों के स्वर्णिम भविष्य के लिए हमारी सरकार हर स्तर पर प्रयास कर रही है। राज्य सरकार तेंदुपत्ता संग्राहकों को बोनस देकर प्रोत्साहित कर रही है। तेंदूपत्ता के शासकीय मूल्य में 1000 रुपए प्रति मानक बोरा की वृद्धि कर इसे 4000 रुपए प्रति मानक बोरा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में अभी 15 हजार वन समितियां हैं। जनजातीय समुदाय को स्व-रोजगार से जोड़ने में लघु वनोपज समितियां निरापद रूप से सर्वाधिक सक्षम हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को खंडवा जिले के हरसूद में तेंदूपत्‍ता, वन समितियों और जनजातीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। हरसूद को नए अस्पताल, स्कूल और सिंचाई परियोजना की सौगात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षेत्रीय बुजुर्गों को टार्च और एफएम जैसी आधुनिक तकनीक से लैस छड़ी (स्टिक) का वितरण किया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को पात्रतानुसार हितलाभ के चेक, ई-रिक्शा प्रदान किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्कूल, अस्पताल जैसे विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरसूद में जल संरक्षण के लिये सरकार द्वारा चलाये जा रहे जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर वर्षा जल की बूंद-बूंद सहेजने के उद्देश्य विषय पर केंद्रित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरसूद को विकास कार्यों की सौगात दी, जिनमें 20 करोड़ की लागत की नया अस्पताल, सांदिपनि आदर्श विद्यालय, 45 करोड़ की लागत से नई सिंचाई परियोजना शामिल है। कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री दुर्गादास उइके, जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, विधायक नारायण पटेल, विधायक श्रीमती छाया पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं हितग्राही उपस्थित थे। प्रदेश में बुजुर्गों को सहारा और सम्मान देने वाली सरकार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज बुजुर्गों को आधुनिक जादू की छड़ी मिली है। प्रदेश में बुजुर्गों को सहारा और सम्मान देने वाली सरकार है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार समृद्ध, सशक्त और विकसित मध्यप्रदेश बनाने के लिए मिशन मोड पर कार्य कर रही है। प्रदेश में खेतों को सिंचित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सिंचाई का रकबा बढ़ने से सीधा लाभ किसानों को मिलेगा। मध्यप्रदेश में गेहूं का उपार्जन मूल्य 2600 रुपए है, जो देशभर में सर्वाधिक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में शुरू हुई 2 राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजनाओं के संदर्भ में कहा कि राज्य सरकार पड़ोसी राज्यों के साथ सभी लंबित मुद्दों को सुलझा रही है। राजस्थान के बाद अब महाराष्ट्र के साथ नदी जल समझौतों की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गीता भवनों का निर्माण कार्य हो रहा है। राज्य सरकार ने प्रत्येक ब्लॉक में एक आदर्श ग्राम और एक वृंदावन गांव बनाने का निर्णय लिया है। नई औद्योगिक क्रांति से संवरेगा प्रदेश के युवाओं का भविष्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। यहां सबसे ज्यादा टाइगर हैं। देश में चीता भी सिर्फ मध्यप्रदेश में ही हैं। सरकार वन्य जीव पर्यटन को बढ़ावा देकर युवाओं को गाइड के रूप में प्रशिक्षित कर पर्यटन रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस)- 2025 प्रदेश में औद्योगीकरण की नई शुरुआत है, जिसमें 30 लाख करोड़ रुपए के ऐतिहासिक निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। हमारी नई औद्योगिक नीतियों से प्रदेश के युवाओं का भविष्य संवरेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। राज्य में गरीबों का समग्र कल्याण, युवाओं को रोजगार, अन्नदाता (किसानों) की समृद्धि और प्रदेश की सभी बहनों के सशक्तिकरण के लिए हमने 4 मिशन शुरू किए हैं। उन्होंने कहा कि सबके सहयोग और सद्प्रयासों से हम यह मिशन पूरा करेंगे। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण में जुटी मध्यप्रदेश सरकार : केंद्रीय राज्यमंत्री उइके केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि मध्यप्रदेश में 70 आवासीय विद्यालय शुरू किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार जनजातीय समुदाय के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार जल, जंगल और जमीन के संरक्षण में जुटी है। प्रधानमंत्री मोदी के विजनरी नेतृत्व से मध्यप्रदेश अब स्वर्णिम राज्य बनने की ओर अग्रसर है। प्रदेश में जनजातीय समाज के विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कई विकास योजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। बेसहारों का सहारा बन रही है हमारी सरकार : जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि प्रदेश की मेधावी बेटियों को पढ़ने और आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने स्कूटी वितरण योजना शुरू की है। खंडवा जिले की बेटियों को भी इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बुजुर्गों को छड़ी वितरण के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारी सरकार किसी को भी बेसहारा नहीं रहने देगी। बेसहारों का सहारा बनकर सरकार इनके समग्र कल्याण की चिंता कर रही है।   recent visitors 16

राजभवन में संयुक्त समारोह में मना हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात का स्‍थापना दिवस

राज्यों का स्थापना दिवस नए भारत के निर्माण की प्रतिबद्धता का प्रसंग : राज्यपाल पटेल विविधतापूर्ण, सांस्कृतिक, पौराणिक चेतना के केन्द्र हमारे राज्य राजभवन में संयुक्त समारोह में मना हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात का स्‍थापना दिवस भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राज्यों का स्थापना दिवस नए भारत के निर्माण की प्रतिबद्धता का प्रसंग है। समारोह, राज्य के विकास, खुशहाली के लिए सबके विश्वास, साथ और प्रयासों से नव निर्माण का संकल्प है। उन्होंने कहा कि अखंड भारत के सभी राज्य भारत माता के वह सपूत है, जिन्होंने अपनी धरोहर, संस्कृति और परंपराओं के सम्मान के साथ राष्ट्र के गौरव को बढ़ाया है। समय की जरूरत है कि हमारी गौरवशाली आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने में प्रत्येक नागरिक योगदान का संकल्प लें और एक भारत को श्रेष्ठ, भारत बनाए। राज्यपाल पटेल राजभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित महाराष्ट्र, गुजरात और हिमाचल प्रदेश के स्‍थापना दिवस के संयुक्त समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के.सी. गुप्ता एवं प्रदेश में निवासरत तीनों राज्यों के मूल निवासी मौजूद थे। राज्यपाल पटेल का समारोह में तीनों राज्यों के प्रतिनिधियों द्वारा उनके राज्य की परंपरा अनुसार अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन के वीडियों संदेश का प्रसारण किया गया। राज्यपाल पटेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात तीनों ही प्रदेश हमारी विविधतापूर्ण, पौराणिक परंपरा की ऐतिहासिक चेतना और सांस्कृतिक धरोहरों के केन्द्र है। समय की मांग है कि राज्यों की मूल पहचान और सम्मान को बनाए रखते हुए भारत के गौरव को विश्व के कोने-कोने तक पहुँचाने में प्रत्येक नागरिक अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं और ऋषियों की तपोभूमि है। प्रदेश का त्रिलोकीनाथ मंदिर और ब्रह्मा कमल जैसे तीर्थ स्थल हमारे अध्यात्मिक गौरव के प्रतीक है। भारत माता का भाल यह प्रदेश पांडवों के वनवास काल के दौरान उनकी ध्यान, साधना और तपस्या का केंद्र भी रहा है। महाप्रलय के बाद जब सर्वत्र जल ही जल रह गया था, तब मनु ऋषि ने अपनी नौका प्रदेश के मनाली में लाकर जीवन की पुनः स्थापना की थी। राज्यपाल पटेल ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य का पौराणिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक इतिहास गौरवशाली और अद्भुत है, जहाँ भगवान श्रीराम ने वनवास काल में लक्ष्मण जी और सीता जी के साथ पंचवटी कुटी बनाई थी। यहॉ त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, भीमाशंकर, दक्षिणी गंगा माँ गोदावरी का उद्गम स्थल और कुम्भ की आयोजन स्थली नासिक जैसे पवित्र तीर्थ स्थल है। महाराष्ट्र के भगवान विठोबा (विठ्ठल) के उपासक संतों, संत ज्ञानेश्वर, संत नामदेव, संत तुकाराम, संत एकनाथ, संत चोखामेला और संत गाड़गे महाराज आदि ने वैदिक, वेदांत, गीता, रामायण के ज्ञान को जन – जन तक पहुँचाया है। उन्होंने गुजरात राज्य को भगवान कृष्ण की कर्म भूमि और लीला भूमि बताते हुए कहा कि राज्य हमारी सांस्कृतिक चेतना का गौरव है। स्वयं भगवान कृष्ण के द्वारा मथुरा छोड़ने के बाद स्थापित पुराणों की स्वर्ण नगरी द्वारिका हमारी सांस्कृतिक चेतना की ऐतिहासिक विरासत है। गुजरात में ही भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ, संत दत्तात्रेय की तपस्या स्थली 'गिरिनाथ' सहित जैन, बौद्ध और हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण केन्द्र भी है। महात्मा गांधी, स्वामी दयानंद सरस्वती, दादा भाई नैरोजी और प्रधानमंत्री वैश्विक नेता नरेन्द्र मोदी जैसे युगीन महापुरुष गुजरात राज्य की देन है। उन्होंने गौरवशाली भारतीय संस्कृति की धरोहर के संरक्षक, विविधता में एकता के संकल्प “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की परंपरा में आयोजित महाराष्ट्र, गुजरात और हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस के संयुक्त समारोह में आए अतिथियों का राजभवन में स्वागत, अभिनंदन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति के लिए के कलाकारों को हार्दिक बधाई दी। मध्यप्रदेश के प्रथम नागरिक के रूप में मध्यप्रदेश की जनता की ओर से स्थापना दिवस की बधाई दी है। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश से आए चम्बा लोक कला मंच के 16 कलाकारों के दल ने जनजातीय क्षेत्र भरमौर के हर गांव, हर घर एवं हर त्यौहारों एवं विवाह में किए जाने वाले हिमाचल प्रदेश के गददी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। यह नृत्य हिमाचल प्रदेश के जिले चम्बा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर का लोक नृत्य है। नृत्य में गददी पुरुष चोला डोरा और टोप डालकर एवं गददी महिलाएं लुआचडी डोरा डालकर नृत्य करते है। गददी परिधान भगवान शिव एवं माता पार्वती के संकेतिक रूप को दर्शाता है। समारोह में गुजरात एवं महाराष्ट्र राज्य की स्‍थापना एवं इतिहास से संबंधित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया जिसमें महाराष्ट्र राज्य की कला, संगीत और परंपराओं की मनोहारी झलक दिखाई गई। मराठी समाज जबलपुर और मराठी समाज भोपाल के दल द्वारा गणेश वंदना, जय महाराष्ट्र माझा, मी अहिल्या होनार, कोली नृत्य एवं लेझिम का प्रदर्शन किया है। गुजरात राज्य का लोक नृत्य मांडवी, डांडिया रास एवं टिप्पनी प्रस्तुतियों ने जय-जय गरवी गुजरात से मंच को गुंजायमान कर दिया। समारोह में म.प्र. के इतिहास, संस्कृति और परंपराओं से संबंधित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में अपर सचिव राजभवन उमाशंकर भार्गव, हिमाचल प्रदेश के मूल निवासियों के प्रतिनिधि के रुप में भारतीय वन सेवा के मध्यप्रदेश कॉडर के अधिकारी पुरुषोत्तम धीमान, हिमाचली समाज जन कल्याण समाजिक सेवा समिति भोपाल के संजीव डोगरा, महाराष्ट्र समाज तुलसी नगर ट्रस्ट भोपाल के अध्यक्ष विलास बुच के मराठी साहित्य अकादमी निदेशक संतोष गोडबोल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमिजीत देशमुख, मराठी समाज जबलपुर की प्रतिनिधि श्रीमती नीलिमा देशपांडे, अखिल भारतीय गुजराती समाज के अध्यक्ष संजय पटेल, गुजराती समाज भोपाल के सचिव मिनेश पटेल और महिला मंडल अध्यक्षा सुरेखा कांटावाला मौजूद थे। अवर सचिव राजभवन श्रीमती आभा शुक्ला ने स्वागत उद्बोधन दिया। संचालन एवं आभार प्रदर्शन नियंत्रक हाऊस होल्ड श्रीमती शिल्पी दिवाकर ने किया। recent visitors 20

MI ने राजस्थान रॉयल्स पर दर्ज की 100 रनों से सबसे बड़ी जीत, स्टैंडिंग में टॉप पर पहुंची टीम; RR बाहर

जयपुर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-50 में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 100 रनों से हरा दिया. 1 मई (गुरुवार) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 218 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए उसकी पूरी टीम 16.1 ओवरों में 117 रनों पर सिमट गई. मुंबई इंडियंस की लगातार छठी जीत मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस की यह लगातार छठी जीत रही. मुंबई के अब 11 मैचों में सात जीत से कुल 14 अंक हो चुके हैं और वो बेहतर नेट-रनरेट के कारण अंकतालिका में पहले नंबर पर आ चुकी है. दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स की 11 मैचों में आठवीं हार रही और वो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई. राजस्थान से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भी प्लेऑफ की रेस से पूरी तरह आउट हो गई थी. देखा जाए तो मुंबई ने इस मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 12 साल बाद जीत हासिल की है. टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही. पहले ही ओवर में उसने 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का विकेट गंवा दिया, जो खाता खोले बगैर दीपक चाहर का शिकार बने. फिर ट्रेंट बोल्ट ने यशस्वी जायसवाल (13) को बोल्ड कर दिया. बोल्ट ने नीतीश राणा (9) को भी चलता कर दिया, जिससे राजस्थान का स्कोर तीन विकेट पर 41 रन हो गया. जसप्रीत बुमराह भी कहां पीछे रहने वाले थे. बुमराह ने पारी के 5वें ओवर में लगातार गेंदों पर कप्तान रियान पराग (16) और शिमरॉन हेटमायर (0) को आउट करके राजस्थान की हालत खस्ता कर दी. इसके बाद 8वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पंड्या ने 'इम्पैक्ट सब' शुभम दुबे (15) को आउट कर दिया, जिससे राजस्थान का स्कोर 6 विकेट पर 64 रन हो गया. राजस्थान रॉयल्स के विकेट्स गिरने का सिलसिला जारी रहा और वो पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई. राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 30 रन (27 गेंद, 2 चौके और 2 सिक्स) बनाए. मुंबई की ओर से 'इम्पैक्ट सब' कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट ने तीन-तीन विकेट झटके. वहीं जसप्रीत बुमराह को दो सफलताएं हासिल हुईं. हार्दिक पंड्या और दीपक चाहर ने भी एक-एक विकेट प्राप्त किया. 13 साल पर जयपुर में मुंबई को मिली जीत मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 217/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें रायन रिकल्टन और रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारियों के साथ-साथ सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पंड्या के नाबाद 48-48 रनों का योगदान रहा। इसके बाद एमआई की गेंदबाजी ने आरआर को 16.1 ओवर में मात्र 117 रनों पर समेट दिया, जिससे जयपुर में उनकी 2012 के बाद पहली जीत दर्ज हुई। मुंबई की इस शानदार जीत ने उनकी नेट रन रेट को 1.274 तक पहुंचा दिया, जो टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ है। दूसरी ओर, इस करारी हार ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2025 से बाहर कर दिया। रॉयल्स की टीम इतने ही मुकाबलों में छह अंक के साथ आठवें स्थान पर है और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। आइये, ऐसे में आपको बताते हैं आरआर की हार के 5 विलेन के बारे में, जिनकी वजह से टीम यह मैच गंवा बैठी। अगर वह बेहतर प्रदर्शन करते तो शायद मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था। जोफ्रा आर्चर मुंबई इंडियंस के खिलाफ जोफ्रा आर्चर काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने कोई विकेट भी नहीं झटका। उन्होंने 4 ओवर में 10.50 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 42 रन खर्च किए हैं। नीतीश राणा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे नीतीश राणा भी 11 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हो गए। वह आरआर के बैटिंग लाइन अप की अहम कड़ी हैं। इतने बड़े रनचेज में टीम को उनकी काफी जरूरत थी। ध्रुव जुरेल पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ध्रुव जुरेल ने भी निराश किया। उनकी टीम मुश्किल में थी जब वह बल्लेबाजी करने आए थे। लेकिन वह राजस्थान को इस मुश्किल से नहीं निकाल पाए और 11 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो गए। रियान पराग राजस्थान की कप्तानी कर रहे रियान पराग का बल्ला भी इस मैच में खामोश रहा। वह 8 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हो गए। जसप्रीत बुमराह की तेज तर्रार बाउंसर ने उनकी पारी को समाप्त किया। फजलहक फारूकी अफगानिस्तान के पेसर फजलहक फारूकी भी काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 54 रन लुटाए और एक भी विकेट नहीं लिया। recent visitors 43