प्रदेश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे का सीएम योगी ने किया निरीक्षण, 120 की स्पीड में चला सकेंगे गाड़ी

हरदोई  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को हरदोई पहुंचे. जहां उन्होंने बिलग्राम तहसील के हसनपुर गोपाल में गंगा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया. ये एक्सप्रेसवे मेरठ से लेकर प्रयागराज तक बनेगा और इसकी कुल लंबाई 650 किलोमीटर होगी, जो उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो रहा है. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, सांसद, विधायकगण, एमएलसी और जिलाध्यक्ष समेत कई प्रमुख नेता भी उपस्थित रहे. मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया, जो राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होगी. बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे हापुड़,मेरठ, बुलन्दशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली और प्रतापगढ़ शामिल हैं. कानपुर-लखनऊ रूट पर सोनिक स्टेशन के पास गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए रेलवे लाइन पर पुल निर्माण के बाद स्टील गर्डर लगाने का काम चल रहा है. गंगा एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों को 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने की अनुमति होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गंगा एक्सप्रेसवे की अनुमानित लागत 36230 करोड़ रुपये है. गंगा एक्सप्रेसवे, मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर बिजौली गांव से शुरू होगा और प्रयागराज में एनएच 19 पर जुदापुर दादू गांव के पास खत्म होगा. एक्सप्रेसवे पर उतारे जा सकते हैं हेलीकॉप्टर जानकारी के मुताबिक गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के 518 गांवों से होकर गुजरेगा. इनमें मेरठ, हापुड़, बुलन्दशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली और प्रतापगढ़ शामिल है. इस एक्सप्रेसवे पर 28 फ्लाईओवर, 381 अंडरपास और 126 छोटे पुल बनाए गए हैं. इतना ही नहीं इस एक्सप्रेसवे पर इमरजेंसी में फाइटर जेट और हेलीकॉप्‍टर भी इस पर उतारे जा सकेंगे. इसके लिए शाहजहांपुर में साढ़े 3 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी बनाई जा रही है. recent visitors 52

दिल्ली में लू के थपेड़े, मौसम विभाग ने हीट वेव को लेकर जारी किया येलो अलर्ट

नई दिल्ली दिल्ली-NCR में हाल के दिनों से गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है. दिन में सूरज की तीव्रता से तापमान बढ़ रहा है, जबकि रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. शनिवार को लू के थपेड़े भी महसूस किए गए, और यह दिन इस सीज़न का सबसे गर्म दिन रहा, जब अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो औसत से 4 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आज भी दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, और मौसम विभाग के अनुसार, एक मई तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें. मौसम विभाग ने रविवार, 27 अप्रैल के लिए दिल्ली में लू का अलर्ट जारी किया है. आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. दिल्ली में आसमान साफ रहेगा, लेकिन दोपहर में धूल भरी हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहने की संभावना है. कब से कब तक चलेंगी गर्म हवाएं दिल्ली में 28 और 29 अप्रैल को बादल छाने की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है. हालांकि, इस दौरान दिल्लीवासियों को अधिक राहत की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. 29 अप्रैल से एक मई तक, दिल्ली में दिन के समय तेज और गर्म हवाएं चलने की संभावना है. तापमान औसत से 4 डिग्री ज्यादा पिछले 24 घंटों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 4 डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 1 डिग्री कम है. गर्मी के कारण दिल्ली में आद्रता का स्तर काफी कम, केवल 24 प्रतिशत दर्ज किया गया. गर्मी बढ़ने के साथ AQI भी खराब केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सोमवार को शहर की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही, जिसमें AQI का स्तर 258 दर्ज किया गया. इससे पहले, 24 अप्रैल को दिल्ली का एक्यूआई शाम 4 बजे 227 था. वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के अनुसार, 0 से 50 के बीच AQI को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है. recent visitors 42

अधिकारी कर्मचारी संघ हमारे परिवार की तरह हैं उनकी बहुत बड़ी भूमिका : सीएम डॉ मोहन

भोपाल पहलगाम के अंदर जो घटना हुई है क्या हिंदू, क्या मुसलमान, क्या मध्यप्रदेश, जम्मू कश्मीर सब एकजुट के साथ पहली बार प्रधानमंत्री के साथ पक्ष और विपक्ष दोनों ने हत्याकांड की निंदा की है। कठोर कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री के लिए विश्व से भी समर्थन मिल रहा है। आज मैं प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी है और मोदी जी ने पुनः दोहराया है इस घटनाक्रम की जिम्मेदारों को उसकी कीमत चुकाना होगी उन्हें छोड़ेंगे नहीं, यह मेरे देश का संकल्प है। कश्मीर में लोकतंत्र की बहाली दुश्मनों को हजम नहीं हुई। धर्म के नाम पर हत्या करते हैं। अगर इतनी हिम्मत है तो हमारी सेना के सामने आते चिंदी चिंदी कर दिए जाते। चूहे की तरह जाकर कायराना हरकत कर गए जिस बिल में छुपे हैं उसे बिल के मालिक को भी सजा मिलेगी। मांगे भी हम ओझल नहीं करेंगे उक्त बातें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि हम निर्णय करते हैं, लागू करने के लिए नीति बनाने के लिए अधिकारियों की भूमिका होती है। सबसे बड़ा रोल अधिकारियों का भी होता है। अधिकारी कर्मचारी संघ हमारे परिवार की तरह हैं उनकी बहुत बड़ी भूमिका है। जब हम विकास की बात करते हैं तो हमारे अधिकारी कर्मचारी कैसे पीछे रह सकते हैं इन्हें पीछे नहीं छोड़ सकते। शहर में गांव में गरीब किसान महिला सभी की चिंता कर रहे हैं। आपकी मांगे भी हम ओझल नहीं करेंगे। एक राजमार्ग विक्रमादित्य के नाम पर भी होगा सीएम डॉ मोहन ने कहा-आपकी सभी सेवा शर्तें विभिन्न मांगों के प्रति हम संवेदनशील है। पहले भी कई मांगे पूरी की है। आगे भी करेंगे। कर्मचारी अधिकारियों का जो मांग पत्र पढ़ा है बहुत बड़ा है। लेकिन बहुत अच्छा भी है। आपका मांगना भी बुरा नहीं है। हम लगातार काम कर रहे हैं। मध्य प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। देश में एक पहचान बनाएगा मध्य प्रदेश। प्रदेश की विरासत की भी बात होगी। प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को स्मरण करने की आवश्यकता है। हमारी सरकार ने निर्णय लिया है राजमार्ग पर राजा भोज के नाम पर भूमिपूजन करने वाले हैं। राजा विक्रमादित्य 24 घंटे काम करते थे। विक्रमादित्य से सब सीखा जा सकता है। एक राजमार्ग विक्रमादित्य के नाम पर भी होगा। मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा मध्य प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त स्वीकृत की जाती है। केंद्रीय के समान महंगाई भत्ता मिलेगा। दीपावली अब एरियर के साथ अच्छी मानेगी। यह घोषणा तत्काल अभी से लागू होती है। 2016 से जो पदोन्नति लटकी हुई है, उसका लाभ भी जल्द मिलेगी। पीएससी से पद खाली होने के साथ ही अभियान चलाएगा। जब शासन के पद मंजूर हैं तो फिर किसी भी प्रकार की बार-बार स्वीकृत की आवश्यकता नहीं। एक बार पद स्वीकृत है उसे तत्काल भरा जाएगा। पदोन्नति को लेकर सीएम का बड़ा बयान सरकारी कर्मचारी अधिकारियों का साल 2016 से पदोन्नति के मसलों से मामला उलझा हुआ है। मंत्रिमंडल की समिति बनाई थी। दोनों वर्गों से बात कर रहे हैं। हम बीच का रास्ता निकल रहे हैं। पदोन्नति के द्वार भी खोले जाएंगे। भगवान महाकाल चाहेंगे तो जल्द घोषणा का अवसर आएगा। पाकिस्तानियों को लेकर बड़ा बयान पाकिस्तानियों को लेकर सीएम ने बड़ा बयान दिया है। कहा- बीते दिन हेड क्वार्टर पुलिस को समीक्षा के निर्देश दिया है। एक-एक पाकिस्तानी व्यक्ति को चुन-चुन कर भेजने के लिए निर्देश दिया है। पहलगाम की घटना के बाद गृहमंत्री ने राज्यों से जो अपेक्षा कर रहे हैं उसके लिए कटिबद्ध है। पाकिस्तानियों को आदेश के मुताबिक वापसी का काम करेंगे। शासन की व्यवस्थाओं के आधार पर हर हाल में पहलगाम के दोषियों को दंडित किया जाएगा। recent visitors 46

एमपी ट्रांसको ने कार्मिकों के गृह भाड़ा भत्ते को किया पुनरीक्षित, जाने किन्हें नहीं मिलेगा गृह भाड़ा भत्ता

भोपाल एम. पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी) ने अपने कार्मिकों के लिए गृह भाड़ा भत्ता (HRA) के पुनरीक्षित आदेश जारी कर दिए हैं। एम. पी. ट्रांसको के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री धीरेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी ने मध्यप्रदेश शासन, वित्त विभाग के आदेश क्रमांक एफ 4-1/2025/नियम/चार, दिनांक 3 अप्रैल 2025 के अनुसार, शासकीय सेवकों के लिए निर्धारित गृह भाड़ा भत्ते के प्रावधानों को आवश्यक संशोधनों सहित अपनाया है। सात लाख या उससे अधिक जनसंख्या वाले नगरों में निवासरत कंपनी कार्मिकों को उनके मूल वेतन का 10 प्रतिशत गृह भाड़ा भत्ते के रूप में देय होगा। तीन लाख से अधिक लेकिन 7 लाख से कम जनसंख्या वाले नगरों में यह दर 7 प्रतिशत होगी। तीन लाख से कम जनसंख्या वाले नगरों में यह दर 5 प्रतिशत निर्धारित की गई है। किन्हें नहीं मिलेगा गृह भाड़ा भत्ता जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि वे कार्मिक जो कंपनी आवास में रह रहे हैं या किराया रहित कंपनी आवास में निवासरत हैं, या किराया रहित आवास के बदले कोई अन्य भत्ता प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें गृह भाड़ा भत्ता देय नहीं होगा। साथ ही संविदा, तदर्थ, स्थायी-कर्मी व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी इस भत्ते की पात्रता नहीं होगी। अन्य शर्तें पूर्ववत रहेंगी और यह आदेश 1 अप्रैल 2025 से प्रभावशील होगा।   recent visitors 30

केंद्र सरकार के समान 55% महंगाई भत्ता देगी एमपी सरकार : सीएम डॉ मोहन

भोपाल मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता मिलेगा। यह घोषणा तत्काल प्रभाव से लागू हो रही है। यह घोषणा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन में की है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि- आठ से 10 साल पुरानी मांगों को हमने पूरा किया है। अपने काम की दक्षता के बलबूते पर प्रदेश को सरकारी कर्मचारी आगे बढ़ रहे हैं। मैने घोषणा की है कि केंद्र सरकार के समान सभी 55% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। यह दो किस्तों में मिलेगा। पहली 01 जुलाई 2024 से 03 प्रतिशत फिर 01 जनवरी 2025 से 02 प्रतिशत का लाभ मिलेगा। इसी तरह एरियर्स का भुगतान भी पांच किस्तों में किया जाएगा। पदोन्नति के द्वारा खोले जाएंगे सरकारी कर्मचारी अधिकारियों का साल 2016 से पदोन्नति के मसलों से मामला उलझा हुआ है। इसके लिए मंत्रिमंडल की समिति बनाई थी। दोनों वर्गों से बात कर रहे हैं। हम बीच का रास्ता निकल रहे हैं। पदोन्नति के द्वारा भी खोले जाएंगे।भगवान महाकाल चाहेंगे तो जल्द घोषणा का अवसर आएगा। लव जिहाद की अनुमित किसी को नहीं सीएम डॉ मोहन यादव का ने कहा कि मध्य प्रदेश की धरती पर लव जिहाद की अनुमति नहीं है। जो भी करता पाएगा उसको छोड़ने वाले नहीं है। वह किसी स्थान पर भी हों। जो राज्य से अंदर है या राज्य के बाहर हैं। हर जगह से पकड़ने का यह हमारा संकल्प है। मध्य प्रदेश सुशासन के लिए जाना जाता है, जहां अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। किसानों को सोलर पंप की सौगात किसान बिजली को लेकर सरकार पर निर्भर रहता है। 32 लाख किसानों को हमारी सरकार रात में आत्मनिर्भर बनाएगी। डेढ़ से 2 लाख किसान ऐसे हैं जो दो हॉर्स पावर 5 हॉर्स पावर के हैं। इन्हें सोलर पंप देकर बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाएंगे। 32 हजार किसानों ने पहले पंजीयन कराया था। जिन्होंने पहले पंजीयन कराया है उन्हें पहले सोलर पंप दिया जाएगा। किसानों को एक लाख कनेक्शन हम तुरंत जारी करने वाले हैं। सिर्फ 10 परसेंट राशि पर सोलर पंप की सौगात किसानों को मिलेगी। प्रदेश का किसान बिजली समेत अन्य मामलों पर भी आत्मनिर्भर बनेगा। recent visitors 26

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ को जनजागरण और राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक दिशा प्रदान करने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का अद्वितीय मंच है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विचार और संदेश आज पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों, सामाजिक पहलों और सकारात्मक परिवर्तनों की जानकारी आमजन तक पहुँचती है, जिससे पूरे समाज में जागरूकता और ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल प्रेरणा देता है, बल्कि समाज में सक्रिय भागीदारी और रचनात्मक परिवर्तन को भी प्रोत्साहित करता है। मुख्यमंत्री साय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी ने इस बार ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थापित विज्ञान केन्द्र की विशेष रूप से सराहना की है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताते हुए प्रधानमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा कि आज भारत के युवा तेजी से साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इलाके, जो कभी पिछड़ेपन और हिंसा के लिए पहचाने जाते थे, अब नवाचार के केन्द्र बन रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थापित विज्ञान केन्द्र की सराहना करते हुए कहा कि जहाँ कभी हिंसा और अशांति का साया था, वहाँ आज बच्चे विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने कहा कि दंतेवाड़ा का विज्ञान केन्द्र आज पूरे देश का ध्यान आकर्षित कर रहा है, जहाँ बच्चों को थ्री-डी प्रिंटर, रोबोटिक कार जैसी अत्याधुनिक तकनीकों से परिचित कराया जा रहा है। बच्चों का तकनीक के प्रति यह जुड़ाव भारत के उज्ज्वल भविष्य की दिशा को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विज्ञान और नवाचार के प्रति देश के युवाओं में बढ़ता आकर्षण भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दंतेवाड़ा का विज्ञान केन्द्र अब वैज्ञानिक चेतना और नवाचार का केन्द्र बन रहा है, जो विशेषकर आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को विज्ञान, तकनीक और नवाचार की दुनिया से जोड़ने का प्रेरक माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री द्वारा की गई यह सराहना न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए एक उत्साहवर्धक संकेत है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों से संवाद करते हैं और देश भर में हो रहे सकारात्मक प्रयासों को साझा कर एक प्रेरक वातावरण तैयार करते हैं। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष  सौरभ सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 'मन की बात' कार्यकम में दंतेवाड़ा विज्ञान केन्द्र की प्रशंसा छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। दंतेवाड़ा जैसे क्षेत्र, जो कभी हिंसा के लिए जाने जाते थे, आज विज्ञान और नवाचार के प्रतीक बन रहे हैं। प्रधानमंत्री जी की सराहना से प्रदेश के बच्चों और युवाओं को विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी। यह छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय recent visitors 26

मंदसौर में भीषण सड़क हादसा : कुएं में गिरी कार, 6 लोगों की मौत

मंदसौर मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम काचरिया चौपाटी पर मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद कार कुएं में जा गिरी। इसमें सात से अधिक लोग सवार थे सभी उन्हेल के बताए जा रहे हैं। अभी तक मोटरसाइकिल सवार गोबर सिंह निवासी आबाखेड़ी सहित 6 की मौत की सूचना है। कार सवारों को बचाने के लिए कुएं में कूदे 40 वर्षीय मनोहरसिंह निवासी दोरवाड़ी की भी मौत हो गई। कार ने जिस बाइक को टक्कर मारी वो नाहरगढ आबाखेड़ी निवासी गोबर सिंह की है। टक्कर के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर बचाव कार्य चल रहा है। बड़ी क्रेन मंगवाई गई है जिससे जीप को कुएं से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ। recent visitors 21