वित्तीय वर्ष में भोपाल नगर निगम ने अपने स्वच्छ भारत मिशन के प्रस्तावित बजट का मात्र 3% ही खर्च किया

भोपाल भोपाल नगर निगम (बीएमसी) में चल रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में अपनी रैंकिंग में सुधार करने का दावा कर है, जबिक जमीनी हकीकत कुछ और ही है पिछले वित्तीय वर्ष में भोपाल नगर निगम ने अपने स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) के प्रस्तावित बजट का मात्र 3% ही खर्च किया है। वित्त विभाग के अनुसार, बीएमसी ने एसबीएम को दिए गए 107 करोड़ रुपये में से मात्र 3.21 करोड़ रुपये ही खर्च किए, जो कुल राशि का लगभग 3% है। इसने एसबीएम को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए निगम के 3,351 करोड़ रुपये के बजट के तहत अन्य सभी प्रमुख 15 विभागों में सबसे कम निधि उपयोग करने वाला विभाग है। इन विभागों में सबसे ज्यादा खर्च इसके अलावा, स्वास्थ्य, केंद्रीय कार्यशाला और जल कार्य जैसे विभागों ने काफी अधिक खर्च दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अपने 174 करोड़ रुपये के बजट का लगभग 60% उपयोग किया, यानी 104.40 करोड़ रुपये खर्च किए। केंद्रीय कार्यशाला विभाग ने 271 करोड़ रुपये के आवंटन में से 127 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि जल कार्य विभाग ने अपने 304 करोड़ रुपये के आवंटन में से 127 करोड़ रुपये से अधिक का उपयोग किया। दिलचस्प बात यह है कि कोई भी विभाग अपने पूरे प्रस्तावित बजट का उपयोग करने में कामयाब नहीं हुआ और केवल स्वास्थ्य विभाग ही 50% उपयोग के निशान को पार कर सका है। अमृत योजना में 95% फंड का उपयोग नहीं नगर निगम के अन्य खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों में अमृत योजना शामिल है, जिसके 95% फंड का उपयोग नहीं किया गया और पार्किंग विभाग, जिसने 78 लाख रुपये में से सिर्फ 5.46 लाख रुपये का उपयोग किया  केवल 7 फीसदी राशि का उपयोग किया गया है। पिछला बजट नही हुआ खर्च भोपाल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने कहा है कि भोपाल नगर निगम में किसी प्रकार का काम नहीं हो रहा है। कई विभागों का पिछला बजट अभी तक खर्च नहीं किया गया है। जकी ने कहा है कि खराब निष्पादन के कारण महत्वपूर्ण आधारभूत कार्यों के लिए केंद्रीय वित्त पोषण में देरी हुई है। जबकि निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने दावा किया कि है प्राप्त राशि का पूरा उपयोग किया गया है। उन्होंने कहा है कि जो विभाग राशि का सही उपयोग नहीं कर पाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।   recent visitors 35

अमरवाड़ा में हो रही है ब्लू बेरी की फसल, जिले में ब्लू बेरी का रकबा बढ़ने की और भी उम्मीद

भोपाल छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड अमरवाड़ा ब्लॉक में लगभग 135 एकड में ब्लू बेरी की सफल खेती की जा रही है। जिले में ब्लू बेरी का रकबा बढ़ने की और भी उम्मीद है। कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने पिछले दिनों विकासखंड अमरवाड़ा में डी.जे. एग्रोविजन प्राइवेट लिमिटेड चिमऊआ फार्म का दौरा किया। उन्होंने चौरई के ग्राम देवरी में बन रहे ब्लू बेरी के दूसरे प्लांट का अवलोकन भी किया।   recent visitors 27

मां सरस्वती के पूजन के साथ धार में ग्रीष्मकालीन शिविर का हुआ शुभारंभ

भोपाल धार जिला मुख्यालय पर स्थित महर्षि सांदीपनि (सीएम राइज) विद्यालय में रविवार को "सहृदय, सीखें, सृजन करें, समाज से जुड़ें" थीम पर आधारित ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पालकगण भी उपस्थित थे। कक्षा केजी से लेकर 10 वीं तक के लगभग 200 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रथम दिन शिविर में सहभागिता की। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. स्मृति रत्न मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। कक्षा 8 वीं की छात्राओं ने सरस्वती वंदना का गायन किया। इसके बाद शिक्षक राकेश मुकाती द्वारा विद्यार्थियों और शिक्षकों को मेडिटेशन करवाया गया। शिविर में प्राचार्य डॉ. मिश्र ने मोबाइल के दुष्प्रभावों के बारे में विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने कहा कि मोबाइल से ज्ञानवर्धक बातें सीखें और रील बनाने के चक्कर में न पड़ें। यदि रील बनाना ही है तो पढ़ाई लिखाई और अच्छी गतिविधियों की बनाएं। ये गतिविधियां सीखी विद्यार्थियों ने शिविर के प्रथम दिन रविवार को विद्यालय का माहौल रोज से अलग होकर उत्साहपूर्ण था। परंपरागत कक्षा शिक्षण से अलग हटकर रोचक गतिविधियां करते हुए लगभग 200 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न  रोजगारपरक गतिविधियां करते हुए इन विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह प्रशिक्षण उन्हें खेल-खेल में  और रोचक तरीके से दिया गया दिया गया। विद्यार्थियों को समूह में बांटकर उन्हें अखबार के रद्दी कागज से थैलियां बनाना सिखाया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वयं अनेको थैलियां बनाई। कुछ विद्यार्थियों के समूह ने आर्ट एवं क्राफ्ट की बारीकियां सीखी तो कुछ ने पेंटिंग की। छात्राओं के एक समूह ने मेहंदी की डिजाइन बनाना और मेंहदी के कोन बनाना सीखा। इसके अलावा स्थानीय खेलकूद में  भी अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में बेचेंगे विद्यार्थी अपनी बनाई सामग्री दस दिवसीय शिविर के दौरान विद्यार्थियों के द्वारा प्रतिदिन जो विभिन्न प्रकार की सामग्री बनाई जायेगी उन सभी को अंतिम दिन प्रदर्शनी लगाकर विक्रय किया जायेगा। इससे विद्यार्थी के अंदर एक स्वावलंबन की भावना पैदा होगी और भविष्य में वे शिविर में सीखी गई विधाओं को विस्तृत रूप देकर उसे अपना रोजगार भी बना सकेंगे।   recent visitors 53

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामपुरा नीमच में किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में जारी विकास प्रक्रिया से मध्यप्रदेश का परिदृश्य निरंतर बदल रहा है। स्कूल शिक्षा हो, पर्यटन हो या औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार सभी क्षेत्रों में प्रदेश प्रगति पथ पर अग्रसर है। सभी जिलों में विकास और जनकल्याण गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण विद्यमान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नीमच जिले के रामपुरा में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नीमच-मंदसौर क्षेत्र राजस्थान का द्वार है और रामपुरा का प्राकृतिक सौंदर्य अभिभूत करने वाला है। औषधीय वनस्पति की राजधानी नीमच- मंदसौर को चीता प्रोजेक्ट और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से नई पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर मध्यप्रदेश में चीतों का पुनर्वास आरंभ हुआ। गांधी सागर क्षेत्र में चीतों के आने से मंदसौर-नीमच क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होगा और रोजगार के नए अवसर निर्मित होंगे, गांवों में होमस्टे जैसी सुविधाएं विकसित होंगी। स्थानीय व्यंजनों की पहचान वैश्विक स्तर पर बनेगी। इन सब गतिविधियों की ओर विश्व, आशा और जिज्ञासा से देख रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच और मानसा में छोटे ट्रैक्टरों को स्वच्छता रथ के रूप में विकसित करने की पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि औषधीय वनस्पतियों की खेती के लिए मंदसौर, नीमच राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध है, इसके लिए यहां के किसान अभिनंदनीय हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों से 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है। यह किसानों की बेहतरी के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति है। प्रदेश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है, इसी का परिणाम है कि वर्तमान में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 1,53,280 रुपए है। यह प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में "सबका साथ-सबका विकास" की भावना से चलने का परिणाम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गांधी सागर डैम का निर्माण 1960 में हुआ। जिसके कारण कई गांव डूबे, लेकिन डैम के आसपास के गांव को न तो पानी लेने की सुविधा दी गई और न ही सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई गई। राज्य सरकार ने गांधी सागर डैम के जल से सब ओर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। जनता की बेहतरी के हर संभव प्रयास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार और रोजगार के अवसर निर्मित करने के लिए संभाग स्तर पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। सरकार के प्रयासों से 12 प्रतिशत की तेज गति से औद्योगिक विकास दर चल रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामपुरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र के नवीन भवन निर्माण एवं रामपुरा नगर की सभी आंतरिक सड़कों के निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि रामपुरा में रेस्ट हाउस भी बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा विकास के बदलते दौर में अब प्रदेश में जंगल भी आबाद हो रहे हैं। जियो और जीने दो की भावना विकसित हो रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश मे चीता प्रोजेक्ट सफल हो रहे हैं। दुनिया में सबसे अधिक टाइगर देश में है और देश में भी सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश में है। गांधी सागर अभयारण्य में आज दो चीते आजाद किये जा रहे हैं। अगले महीने चार चीते और लाकर छोड़ें जाएंगे। चीतों की बढ़ती संख्या के साथ ही क्षेत्र के पर्यटन में भी अभूतपूर्व वृद्धि होगी। क्षेत्र के युवाओं और लोगों को रोजगार भी मिलेगा। स्वराज शूटिंग की वस्त्र निर्माण इकाई का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेसर्स स्वराज शूटिंग द्वारा नीमच में 150 करोड़ की लागत से स्थापित वस्त्र निर्माण इकाई का लोकार्पण किया। प्रथम चरण में इस वस्त्र निर्माण इकाई में 750 महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। 3 साल में 32 लाख किसानों को सोलर पंप देंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार द्वारा आगामी 3 साल में प्रदेश के 32 लाख किसानों को सिंचाई सुविधा के लिए सोलर पंप दिए जाएंगे। किसानों को 5 रूपये में बिजली कनेक्शन भी देंगें। आयुष्मान योजना के तहत कार्डधारी परिवारों को पीएमश्री एअर एंबुलेंस की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। प्रदेश में हो रहे हैं रोजगार परक उद्योग स्थापित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में रोजगार परक उद्योग स्थापित हो रहे हैं। इसमें वस्त्र निर्माण, धागा निर्माण उद्योगों में प्रति श्रमिक 5 हजार रूपये प्रतिमाह सरकार संबंधित उद्योगों को देगी। इससे महिलाओं के लिए रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रामपुरा का प्राकृतिक सौंदर्य देखकर हर किसी की की आखें चौंधिया जाती है। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता के लिए ग्राम पंचायतों को स्वच्छता रथ प्रदान करने की सराहना भी की। साथ ही ग्राम पंचायतों के सरपंचों को स्वच्छता रथ की चाबियां प्रदान की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न हितग्राही मूलक स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। मुख्यमंत्री के रामपुरा आगमन पर लोकनृत्य कलाकारों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर लगी विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया।   recent visitors 33

विपक्ष के हमलों का जवाब देने बीजेपी मैदान में, वक्फ कानून में हुए बदलावों को बताएंगे कार्यकर्ता, ‘वक्फ सुधार जागरूकता’ अभियान शुरू

भोपाल भाजपा अब वक्फ संशोधन कानून को लेकर विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए मैदान में उतर चुकी है. यानी आज से भाजपा देशभर में ‘वक्फ सुधार जागरूकता’ अभियान चलाएगी. जिसके तहत कार्यकर्ता वक्फ कानून में हुए बदलावों को को बताएंगे. 20 अप्रैल से 25 मई तक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान के तहत बीजेपी नेता और कार्यकर्ता विशेष रूप से मुस्लिम समाज के बीच जाकर यह समझाएंगे कि नए वक्फ संशोधन में ऐसा कुछ नहीं है. जो किसी धार्मिक स्थल को प्रभावित करता हो या समुदाय की आस्था को चोट पहुंचाता हो. इसके अलावा कानून में के जरिए से मुसलमानों कैसे विकास होगा. पसमांदा और महिलाओं को कानून से क्या लाभ होगा. इस बारे में बीजेपी जमीनी स्तर पर उतकर लोगों को बताएगी. गौरतलब है कि 2 अप्रैल को लोकसभा और 3 अप्रैल को राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित किया गया था. इसके बाद 5 अप्रैल को वक्फ अधिनियम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी दी थी. 8 अप्रैल को वक्फ संशोधन अधिनियम देश में लागू हो गया. recent visitors 24

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- मंदसौर और नीमच जिले के हर खेत को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंदसौर और नीमच जिले के हर खेत को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश को दी गई दो बड़ी राष्ट्रीय नदी जोड़ों परियोजना से पूरा मालवा क्षेत्र भी लाभान्वित होगा। किसानों को सोलर पम्प देकर उन्हें बिजली बिल से मुक्ति दिलाई जायेगी। किसान अब खुद सोलर प्लांट से बिजली उत्पादन करेंगे। अधिक बिजली उत्पादन होने की स्थिति में किसानों से सरकार बिजली भी खरीदेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को नीमच जिले के जावद में महर्षि सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 785 करोड़ रूपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जावद में बने महर्षि सांदीपनि विद्यालय का भवन बहुत ही अद्भुत और सर्व सुविधा युक्त हैं। सांदीपनि विद्यालय परियोजना मध्यप्रदेश शासन की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जो गरीब वर्ग के विद्यार्थियों को भी विश्व-स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के प्रधानमंत्री श्री मोदी के विज़न के साथ प्रारंभ की गई है। सांदीपनि विद्यालयों में सर्व संसाधन युक्त अधोसंरचना विकसित की गई है। इस विद्यालय में 1 कि.मी. से 15 कि.मी. दूरी से आने वाले बच्चों के लिए परिवहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विषयवार शिक्षकों के साथ-साथ संगीत शिक्षक, नृत्य शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, खेल शिक्षक, मनोवैज्ञानिक, कॅरियर काउंसलर आदि भी नियुक्त किये गये है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया सुविधि रेयॉन्स प्राइवेट लिमिटेड यूनिट मोरवन, का भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुविधि रेयॉन्स प्राइवेट लिमिटेड का भूमि-पूजन किया। इस परियोजना से नीमच को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर टेक्सटाइल हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। यह परियोजना 31 हेक्टेयर क्षेत्र में 350 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित की जाएगी, जिससे लगभग 2000 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे। यह इकाई “फार्म टू फैशन” की अवधारणा को रूप देगी, जिसमें कच्चे माल की खरीद किसानों से लेकर फिनिश्ड फैब्रिक तक की संपूर्ण प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर संपन्न होगी। यह एक पूर्णतः एकीकृत टेक्सटाइल पार्क होगा, जिसमें 168 आधुनिक लूम्स, 30,000 स्पिंडल्स और तीन प्रोसेसिंग हाउस स्थापित किए जाएंगे। नीमच अब टेक्सटाइल क्षेत्र में नया इतिहास लिखने को तैयार है, जो मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर भारत के सपने की ओर अग्रसर करेगा।” मुख्यमंत्री ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि सुखानंद तीर्थ स्थल को धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनाया जाएगा। थड़ोद स्थित हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन किया जाएगा। सिंगोली स्थित स्वास्थ्य केंद्र का परीक्षण कर उन्नयन की कार्यवाही होगी। जावद में स्थित स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तरीय कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एशिया में चीते प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई है। मध्यप्रदेश ने इस प्रोजेक्ट में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। प्राणियों के लिए भी सरकार ने चिंता की है। चीते की मध्यप्रदेश में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। गांधीसागर में वन्य प्राणियों से लोगों को रोजगार मिलेगा। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इको सिस्टम अच्छा बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान किए। सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि मध्यप्रदेश नई दिशा की तरफ आगे बढ़ रहा है। प्रत्येक सप्ताह कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। आज नागरिकों के लिए बहुत ही खुशियों का अवसर है। शिक्षा के क्षेत्र में भारी बदलाव हुए हैं। सनातन संस्कृति, कृषि, उद्योग, शिक्षा के लिए सरकार ने काम किया है। साइबर तहसील के माध्यम से सारे काम ऑनलाइन हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में रीजनल कॉन्क्लेव आयोजित किये गये। इसके साथ ही चीता आने से गांधी सागर अभयारण्य में पर्यटन की संभावना को नए पंख लगे हैं। पर्यटन का खजुराहो एक मार्ग था, अब दूसरा मार्ग नीमच से शुरू हुआ है। जवाद विधायक श्री ओमप्रकाश ने कहा कि जावद की विकास परंपरा हमेशा आगे बढ़ने की रही है। आज जीवन में सबसे बड़ी खुशी का अवसर है। नीमच में उद्योग के निवेश से रोजगार की अपार संभावनाएं बढ़ेगी। और यह सब सरकार की प्रयासों संभव हुआ है। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सत्यनारायण जटिया, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। recent visitors 27

विराट कोहली की 73 रनों की पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हाराया

नई दिल्ली विराट कोहली की 73 रनों की पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के 37वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हाराया। इसी के साथ आरसीबी ने दो दिन पहले अपने घर मिली शिकस्त का भी मेजबानों से बदला लिया। पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए बेंगलुरु के सामने जीत के लिए 158 रनों का टारगेट रखा था। इस स्कोर को आरसीबी ने विराट कोहली की दमदार पारी के दम पर 7 गेंदें और इतने ही विकेट रहते चेज किया। विराट कोहली ने अपनी इस पारी के साथ इतिहास रचा। वह आईपीएल में अब सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली का यह IPL में 67वां 50+ स्कोर है। इससे पहले डेविड वॉर्नर ने 66 बार यह कारनामा किया था। इस रनचेज में विराट कोहली का साथ देवदत्त पडिक्कल ने दिया जिन्होंने 61 रनों की तूफानी पारी खेली। पहले ही ओवर में फिल सॉल्ट का विकेट गिरने के बाद कोहली और पडिक्कल के बीच शतकीय साझेदारी हुई जो निर्णायक साबित हुई। जितेश शर्मा ने छक्के के साथ जिताया मैच नेहाल वडेरा के 19वें ओवर की पांचवी गेंद पर जितेश शर्मा ने शानदार छक्का लगाकर आरसीबी को सीजन की पांचवी जीत दिलाई। इस जीत के साथ आरसीबी की वापस टॉप-4 में एंट्री हो गई है। वह अब तीसरे पायदान पर है। कोहली ने 73 रनों की नाबाद पारी खेली। recent visitors 36