रामनवमी पर मंत्री शिवराज सिंह ने बच्चियों को अपने हाथों से खिलाया भोजन, बोले – बेटी के बिना सृष्टि नहीं चल सकती

भोपाल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने रामनमवी के अवसर पर घर पर कन्या पूजन किया. इसके बाद उन्होंने सभी बच्चियों को अपने हाथों से भोजन खिलाया. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बेटी के बिना सृष्टि चल नहीं सकती. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज रामनवमी भी है और नवरात्रि का नवां दिन भी है. नवरात्रि का नवां दिन होता है मैया सिद्धिदात्री का. मां सभी पर कृपा और आशीर्वाद की वर्षा करें. सब सुखी हो, सब निरोग हो, सबका मंगल हो, सबका कल्याण हो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण में हम सब अपना सहयोग दें. नवमी के दिन हमारी बरसो पुरानी परंपरा है, कन्याओं का पूजन करना. बेटियां देवियां है और बेटी है तो कल है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में बेटियों को देवी का स्वरूप ही माना गया है. जहां मां-बहन और बेटी का मान-सम्मान होता है, वहीं देवता निवास करते हैं और जहां देवता निवास करते हैं वहीं सुख-समृद्धि, रिद्धि-सिद्धि आती है. बरसों से नवरात्र के नौवें दिन कन्या भोज मैं और मेरी पत्नी साधना सिंह कराती रहीं हैं, लेकिन आज मेरे मन में बहुत संतोष है कि कार्तीकेय, कुणाल, अमानत और रिद्धि ने दोनों बेटों और बहुओं ने परिवार की इस पंरपरा को आगे बढ़ाया और कन्या भोज कराया है. हमारी संस्कृति अद्भुत है, इसको बढ़ाना, इसका पालन करना यह हम सभी का परम कर्तव्य है. आज मैं आनंद से भरा हूं कि बच्चे भी इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं. शिवराज सिंह ने कहा कि राम हमारे अस्तित्व हैं, राम हमारे आराध्य हैं, राम हमारे प्राण हैं, राम हमारे भगवान हैं, राम हमारे रोम-रोम में रमे हैं, राम हमारे हर सांस में बसे हैं. भगवान राम के चरणों में प्रणाम. पीएम मोदी के नेतृत्व में रामराज लाने के लिए हम सब प्रयत्न कर रहे हैं और रामराज का मतलब ये है “दैहिक दैविक भौतिक तापा, राम राज नहिं काहुहि ब्यापा” जनता सुखी रहे. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दैहिक मतलब शारीरक कष्ट न हो, दैविक मतलब प्राकृतिक कष्ट न हो, और कोई भौतिक कष्ट मतलब कोई अभाव से न जूझे सब समृद्ध रहें ये रामराज की कल्पना साकार करने का हम प्रयत्न कर रहे हैं. श्रीराम हम सबको शक्ति दें. ताकि हम इस काम को पूरा कर सकें. एक बात और भगवान राम ने कही है, “परहित सरिस धर्म नहीं भाई, परपीड़ा सम नहीं अधमाई” हम केवल अपने लिए नहीं दूसरों के लिए भी कुछ न कुछ करें. वही सबसे बड़ा धर्म है. लोगों की सेवा है ये सबसे बड़ा धर्म है. recent visitors 52

मुख्यमंत्री ने मैहर जिले को 71 करोड़ लागत के विकास कार्यों की दी सौगात, शीघ्र शुरू होगा कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मैहर में माँ शारदा देवी का भव्य शारदा लोक का निर्माण किया जायेगा। इसी तरह चित्रकूट में वनवासी भगवान श्रीराम लोक का भी निर्माण होगा। आज रावनवमीं पर पूरी अयोध्या जगमग है तो भगवान श्रीराम की कर्मभूमि चित्रकूट भी आज लाखों दीपों से जगमग होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बहनों की माँग पर मैहर सहित प्रदेश के 19 धार्मिक क्षेत्रों में शराबबंदी कर दी है। मैहर में शीघ्र ही कलेक्ट्रेट भवन का निमार्ण कार्य शुरू किया जायेगा। इसी साल बरगी बांध से माँ नर्मदा का जल मैहर क्षेत्र में सिंचाई के लिए पहुंचाया जायेगा। प्रदेश में सिंचाई के क्षेत्र में तेजी से प्रगति हुई है। वर्ष 2003 में केवल 7 लाख हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा थी, जिसे 55 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाया गया है। विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से अगले 5 साल में प्रदेश में 1 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। मैहर में 250 एकड़ क्षेत्र में विशाल गौशाला का निर्माण भी किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को मैहर में रामनवमीं के दिन माँ शारदा मंदिर में दर्शन कर आमसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माँ शारदा की कृपा से मैहर जिले को मॉडल के रूप में विकसित किया जायेगा। रामनवमीं पर माँ शारदा से मुझे आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है। आज हम रामनवमीं के साथ माँ शारदा के परम भक्त और परमवीर आल्हा का 1300वां जन्म वर्ष भी मना रहे हैं। आल्हा ने अपनी वीरता से बुंदेलखण्ड की धरती को वीरों की धरती बनाया। प्रदेश में आल्हा के जीवन से जुडे कार्यक्रम वर्ष भर आयोजित किये जायेंगे, जिसका पूरा खर्च सरकार उठायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोक कलाकारों ने भी वीर रस से भरे हुए मोहक आल्हा गायन से युद्धों का सजीव वर्णन किया। ऐसा लग रहा था जैसे सचमुच में तलवारें चल रही हैं। मुख्यमंत्री ने मंच में आल्हा कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाली कला-मण्डलियों को 50-50 हजार रूपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से देश और प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों से देश की हर कठिनाई दूर हो रही है। कश्मीर में धारा-370 को समाप्त कर आतंकवादियों की कमर तोड़ने के साथ विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। अब तो पाक अधिकृत कश्मीर भी भारत में मिलने की माँग कर रहा है। यह प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन-कल्याणकारी नीति, सुव्यवस्था और विकास के कार्यों के प्रति जनता का विश्वास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। मध्यप्रदेश में वर्ष 2003 के पहले औद्योगिक विकास दर 1 प्रतिशत से भी कम थी। आज औद्योगिक विकास दर 12 प्रतिशत है। मध्यप्रदेश देश में सबसे तेजी से औद्योगिक विकास करने वाला राज्य है। हर संभाग मुख्यालय में इन्वेस्टर्स मीट में औद्योगिक क्षेत्र में निवेश के बडे प्रस्ताव मिले है। औद्योगिक विकास के लिए मैहर में नवीन संस्थानों की स्थापना की जायेगी। ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश में 32 लाख सोलर पंप लगाकर किसानों को मुफ्त में बिजली देंगे। किसानों के पास यदि उनके उपयोग से अधिक बिजली पैदा हुई तो उसे खरीदकर रूपये भी सरकार देगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मैहर सहित प्रदेश के 19 स्थानों में शराबबंदी लागू की गई है। बहनों की माँग पर यह कदम उठाया गया है। शराब से तन-मन और धन का नाश होता है। आज मैहर में जगह-जगह दूध का वितरण करते हुए लोगों ने शराबबंदी पर खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैहर में मंदिर पहुंचकर माँ शारदा देवी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मैहर नगर में स्टेट बैंक चौराहा, काली माता मंदिर से कटरा बाजार होते हुए घंटाघर चौक तक आयोजित रोड-शो में शामिल हुए। आम जनता ने पुष्पवर्षा कर शराब बंदी करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बंधा बैरियर में आयोजित विशाल आमसभा में 71 करोड़ से अधिक लागत के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कन्या-पूजन कर बेटियों का सम्मान किया। विभिन्न योजनाओं में हितलाभ का वितरण किया। समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री तथा ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि मैहर जिले को विकास की हर योजना का लाभ मिलेगा। समारोह में सांसद श्री गणेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने छोटे से कार्यकाल में विशिष्ट कार्यों से अलग पहचान बनाई है। मैहर सहित 19 स्थानों में शराबबंदी लागू करके सराहनीय और साहसिक कार्य किया है। उज्जैन के महाकाल लोक की तरह मैहर में भी माँ शारदा लोक का निर्माण जिले के लिए बहुत बडी सौगात है। सांसद ने मैहर में औद्योगिक विकास केन्द्र बनाने रिंग रोड निर्माण तथा कलेक्ट्रेट भवन निर्माण की माँग रखी। विधायक मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत करते हुए कहा कि आज मैहर जिले के लिए बहुत बड़ा दिन है।  recent visitors 40

मुख्यमंत्री डॉ मोहन रामनवमी पर पहुंचे नर्मदापुरम, गुरु भैया के साथ की प्रकृति पूजा

नर्मदापुरम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नर्मदापुरम पहुंचे। यहां उन्होंने दरबार कुटी में दादा गुरु भैया सरकार के साथ प्रकति की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे मैहर जिले के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर सीएम मोहन यादव ने मीडया से चर्चा के दौरान कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जल गंगा संरक्षण अभियान 23 मार्च से 30 जून तक चलाई जा रही है। इस अभियान में मां नर्मदा के संपूर्ण परिक्रमा पथ को भी विकसित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि में मैहर जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि चित्रकूट मैं भगवान राम ने 11 वर्ष का बनवास कॉल मध्य प्रदेश में गुजारा है। चित्रकूट धाम मंदाकिनी माता की आरती में शामिल होंगे और यहां चित्रकूट में गौरव दिवस मनाएंगे। recent visitors 38

हैदराबाद के गिरे तीन विकेट, प्रसिद्ध ने ईशान किशन को दिखाई पवेलियन की राह

नई दिल्ली. अपनी तूफानी बैटिंग के लिए मशहूर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आज अपने घर में गुजरात टाइटंस का सामना करेगी। इस मैच में हैदराबाद की कोशिश जीत के रास्ते पर वापसी करने की होगी। अपने पिछले तीन मैचों में हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं गुजरात के लिए भी ये मैच चुनौतीपूर्ण है क्योंकि घर में हैदराबाद का रंग अलग होता है। देखना होगा आज के मैच में किसके हिस्से जीत आती है। 10 ओवरों का खेल खत्म 10 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। हैदराबाद ने तीन विकेट खोकर 64 रन बनाए हैं। हेनरिक क्लासेन के साथ नीतीश रेड्डी मैदान पर हैं। ईशान किशन आउट हैदराबाद को तीसरा झटका लग गया है। ईशान किशन आउट हो गए हैं। आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें डीप स्क्वायर लेग पर ईशांत शर्मा के हाथों कैच कराया। recent visitors 44

मुख्यमंत्री साय बोले -अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में क्रेडा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सवन्नी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के समग्र विकास में क्रेडा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि सवन्नी के नेतृत्व में राज्य में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और यह क्षेत्र नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में यह सेक्टर रोजगार, पर्यावरण और आर्थिक सशक्तिकरण का बड़ा आधार बनेगा। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सौर ऊर्जा और अन्य वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पदभार ग्रहण के उपरांत भूपेंद्र सवन्नी ने मुख्यमंत्री सहित सभी विशिष्ट अतिथियों और आमंत्रितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस दायित्व को पूर्ण निष्ठा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य छत्तीसगढ़ को अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाना है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायकगण मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, संपत अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, पवन साय, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश राणा, तथा अन्य निगम-मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्षगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।   recent visitors 38

हवन कर 108 पौधों की पूजा-अर्चना की, अवधूत श्री दादा गुरु के सानिध्य में कन्या-पूजन कर आध्यात्मिक चर्चा की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को नर्मदापुरम जिले के अवधूत श्री दादा गुरु के दादा कुटी में पहुंचकर हवन कर पूजा-अर्चना की एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दादा कुटी में 108 विभिन्न प्रजातियों के पौधों का पूजन-अर्चन किया एवं नर्मदा परिक्रमा पथ को विकसित करने एवं मां नर्मदा नदी के अविरल प्रवाह के लिए संकल्प लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अवधूत श्री दादा गुरु के मार्गदर्शन में संतों के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन की। मुख्यमंत्री ने अवधूत श्री दादा गुरू के साथ आध्यात्मिक चर्चा की एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 30 मार्च से जल गंगा संवर्धन अभियान समूचे प्रदेश में प्रारंभ किया है। इस अभियान के तहत बंद एवं लुप्त हो चुकी जल संरचनाओं को पुनर्जीवित कर उन सभी जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत मां नर्मदा के संपूर्ण परिक्रमा पथ को विकसित करने का संकल्प लिया गया है। साथ ही मां नर्मदा के अविरल प्रवाह के लिए भी संकल्प लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस संकल्प में दादा गुरू का आर्शीवाद हमें प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नर्मदा पथ से होकर जाने वाले नर्मदा परिक्रमावासियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। उनके लिए धर्मशाला एवं अन्य व्यवस्थाएँ भी प्राथमिकता से की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे नर्मदा परिक्रमावासियों के लिए सभी आध्यात्मिक गतिविधियां सरल एवं सुगम हो सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन प्रदेश के सभी तीर्थ स्थलों को सुव्यवस्थित एवं विकसित करनें के लिए कृत-संकल्पित है। उन्होंने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आज मैहर एवं चित्रकूट भी जा रहे हैं। आज चित्रकूट का गौरव दिवस है। भगवान श्रीराम ने अपने वनवास के कुछ वर्ष चित्रकूट में बिताये थे। चित्रकूट में रामनवमी के अवसर पर घर-घर में दीप प्रज्ज्वलित किये जाऐंगे। इस अवसर पर दादा कुटी में सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी, नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह, पिपरिया विधायक श्री ठाकुरदास नागवंशी,  सिवनी मालवा विधायक श्री प्रेमशंकर वर्मा, नगरपालिका नर्मदापुरम की अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेन्द्र यादव सहित प्रीति पवन शुक्ला, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री अखिलेश खंडेलवाल, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती संगीता सोलंकी, सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक मौजूद रहे। recent visitors 51

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में 8300 करोड़ रुपये के रेल और सड़क प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण

तमिलनाडु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रामनवमी के अवसर पर तमिलनाडु में 8300 करोड़ रुपये के रेल और सड़क प्रोजेक्ट्स का रविवार को लोकार्पण किया गया. इनमें पंबन ब्रिज, नई ट्रेन सेवा और रामेश्वरम से चेन्नई तक बेहतर कनेक्टिविटी शामिल है. पंबन ब्रिज एशिया का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे समुद्र पुल है. प्रधानमंत्री मोदी ने देश में चल रहे भाषा विवाद के बीच तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन पर तंज कसा है. पंबन ब्रिज का लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी ने रामेश्वरम में पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया. उन्होंने तमिलनाडु को सड़क और रेल से जुड़ी कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया. प्रधानमंत्री ने रामनाथ स्वामी मंदिर में दर्शन किए और रामनवमी की शुभकामनाएं दीं. भाषा विवाद के बीच प्रधानमंत्री मोदी का तंज भाषा विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर तंज कसा है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तमिलनाडु के कई नेताओं से उन्हें पत्र मिलते हैं, लेकिन कभी भी उनपर तमिल में हस्ताक्षर नहीं किए हुए होते हैं. अगर तमिल भाषा पर इतना गर्व है तो तमिल में हस्ताक्षर करना चाहिए. तमिल भाषा और तमिल विरासत को दुनिया को हर कोने में पहुंचाने के लिए सरकार इस दिशा में काम कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज राम नवमी का पावन पर्व है. इस खास मौके पर रामनाथस्वामी मंदिर में प्रार्थना करने का सौभाग्य मिला. अब से कुछ समय पूर्व अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला का सूर्य की किरणों ने भव्य तिलक किया है. भगवान श्रीराम का जीवन, उनके राज्य से मिलने वाली सुशासन की प्रेरणा राष्ट्र निर्माण का बड़ा आधार है. रामनवमी के अवसर पर तमिलनाडु में ₹8300 करोड़ की विकास परियोजनाओं को समर्पित करने का अवसर मिला. बीते 10 वर्षों में, भारत ने अपनी इकोनॉमी का साइज दोगुना किया है. इतनी तेज ग्रोथ का एक बड़ा कारण हमारा शानदार मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर भी है. बीते 10 वर्षों में हमने रेल, रोड, एयरपोर्ट, पानी, पोर्ट, बिजली, गैस पाइप लाइन जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट करीब 6 गुना बढ़ाया है. ऐसा नगर (रामेश्वरम) जो हजारों साल पुराना है, अब वह 21वीं सदी की इंजीनियरिंग के चमत्कार से जुड़ रहा है. पंबन ब्रिज भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज है. अब इसके नीचे से बड़ी-बड़ी जहाज गुजरेंगी और ट्रेन अब और अधिक तेजी से गुजरेंगी. आज देशभर में कई मेगा प्रोजेक्ट्स का निर्माण चल रहा है. जम्मू-कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुलों में से एक चिनाब ब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है. मुंबई में अटल सेतु बनकर तैयार हो गया है. यह भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल है . असम का बोगीबील ब्रिज ब्रह्मपुत्र नदी पर बना है. यह देश का सबसे बड़ा रेल रोड ब्रिज है. ये सब भारत के विकास की रफ्तार और हमारे इंजीनियरों की क्षमता का प्रमाण हैं. तमिलनाडु में जब इंडिया गठबंधन की सरकार थी तो केंद्र सरकार प्रदेश को पहले की तुलना में तीन गुना अधिक फंड मुहैया कराया. जिससे प्रदेश की आर्थिक प्रगति रुकी नहीं. आज  औद्योगिक केंद्रों में तमिलनाडु देश का सबसे अग्रणी राज्य बन गया है.   recent visitors 40