मप्र कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया गया, 3 अप्रैल को दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी बैठक लेंगे

भोपाल मध्य प्रदेश कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया गया है। गुजरात में होने वाले अधिवेशन से पहले राष्ट्रीय राजधानी में बैठक होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी बैठक लेंगे। इस मीटिंग से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस जिला अध्यक्षों को ट्रेनिंग देगी। जिसमें उनको ये बताया जाएगा कि प्रदेश में कितने बूथ हैं, कितने ब्लॉक अध्यक्ष हैं और इसके अलावा अगर राहुल गांधी के सामने बोलने का मौका मिला तो क्या कुछ कहना है। यानी ये कह सकते हैं एमपी कांग्रेस जिला अध्यक्षों को पहले से बताएगी की कि राहुल गांधी के सामने क्या कुछ बोलना है अपने मन का आलाकमान के सामने कुछ नहीं बोलना है। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों के कामकाज को लेकर एक फॉर्मेट भी तैयार किया है। हर 2 महीने में अपने काम की रिपोर्ट जिला अध्यक्षों को देनी होगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस से जिला अध्यक्षों को टास्क दिया है। टास्क रिपोर्ट एमपी कांग्रेस को भेजनी होगी। आपको बता दें कि दिल्ली ने 16 साल बाद जिला अध्यक्षों की बैठक बुलाई है।   recent visitors 46

CG को PM मोदी ने दी 33 हजार करोड़ रुपये की सौगात, CM साय ने जताया आभार

रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार, 30 मार्च) को छत्तीसगढ़ दौरे पर आए. इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ वासियों को कई करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात दी. इन परियोजनाओं में बिजली, रेल, सड़क, शिक्षा आदि से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं. प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "छत्तीसगढ़ को 33,700 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मां महामाया, बिलासा देवी केंवट की धरती पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन. विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, 140 करोड़ देशवासियों के सेवक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का माता कौशल्या की भूमि, भांचा राम के ननिहाल, छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन." 'छत्तीसगढ़ सौभाग्यशाली है'- सीएम विष्णु देव साय इतना ही नहीं, मोहभट्ठा बिलासपुर में जनता को संबोधित करते हुए सीएम विष्णु देव साय ने कहा, "प्रभु श्रीराम का ननिहाल, परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी एवं शहीद वीर नारायण सिंह जैसे महान विभूतियों की यह जन्मभूमि, छत्तीसगढ़ सौभाग्यशाली है कि प्रधानमंत्री ने मां महामाया और बिलासा देवी केंवट की धरती से छत्तीसगढ़ को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी है." उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपके द्वारा किसानों, जनजातीय समाज और जरूरतमंद परिवारों के लिए लागू की गई पीएम आवास योजना का लाभ छत्तीसगढ़वासियों को मिल रहा है. हमने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए आपसे जो भी मांग की आपने उसे दिया है, इसके लिए छत्तीसगढ़ सदैव आपका आभारी रहेगा. आपके आशीर्वाद से हमारी सरकार भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर विकास के काम कर रही है." सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री साल 2047 तक इस देश को विकसिक भारत के रूप में खड़ा करना चाहते हैं. सीएम साय ने दावा किया कि विकसित भारत के लिए अपना योगदात देते हुए विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे. उन्होंने कहा कि जब भी छत्तीसढ़ के विकास की जरूरतों को लेकर पीएम मोदी के पास गए, उन्होंने हमेशा जरूरत से ज्यादा ही दिया है. इसके लिए छत्तीसगढ़ हमेशा आभारी रहेगा. recent visitors 115

उप मुख्यमंत्रीशुक्ल ने कहा- हेल्थ केयर क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता से निरंतर प्रगति हो रही

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि हेल्थ केयर क्षेत्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता से निरंतर प्रगति हो रही है। मेडिसिन अपडेट जैसे सेमिनार नए निष्कर्ष निकालने में सहायक होते हैं, जिससे नई पीढ़ी को भी लाभ मिलता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल, एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया के जबलपुर चेप्टर द्वारा होटल विजन महल में “26वें मेडिसिन अपडेट 2025” कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाई जा रही है। मेडिकल कॉलेज में प्रदेश में एमबीबीएस की 10 हज़ार और पीजी में 5 हज़ार सीट की वृद्धि की जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। प्रदेश में 10 हजार करोड़ का निवेश हेल्थ केयर में किया गया है और डॉक्टरों के लिए बेहतर प्रोजेक्ट तैयार किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि डॉक्टरों की क्वालिटी और मानक, मानवता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। समय के साथ उन्हें अपडेट रहना चाहिए और ऐसे सेमिनार से नई जानकारी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को सेवा भाव से कार्य कर समाज में उत्कृष्ट योगदान देना चाहिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से पांचवें स्थान पर आ गई है और 2047 तक अमेरिका और चीन को भी पीछे छोड़कर भारत शीर्ष पर पहुँचेगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत की अग्रणी भूमिका होगी। उन्होंने सेमिनार में आए निष्कर्षों को सरकार तक पहुंचाने की बात कही। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री और विधायक श्री अजय बिश्नोई ने कहा कि मेडिसिन अपडेट समय की मांग है। एलोपैथी में नई खोजों से पीड़ित मानवता की सेवा होती है। उन्होंने आयुष के क्षेत्र में हो रहे शोध कार्यों की भी सराहना की। इस दौरान एआईपी के प्रेसिडेंट डॉ. नवीन शर्मा, सचिव डॉ. अभिषेक तिवारी, सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा और अन्य प्रतिष्ठित चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुआ।   recent visitors 32

गाड़ियों पर गिरा पेड़, छह की मौत, कई घायल

मणिकर्ण हिमाचल प्रदेश की धार्मिक नगरी मणिकर्ण में नव संवत के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। कायल का एक पेड़ तेज हवा के चलते नीचे खड़ी गाड़ियों पर गिर गया। पेड़ गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृतकों में कुछ पर्यटक भी शामिल हैं। घायलों को कुल्लू अस्पताल लाया जा रहा है। फिलहाल, मरने वालों की पहचान की जा रही रही है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुल्लू के मणिकर्ण में हुए हादसे पर गहरा शोक प्रकट कर पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मणिकर्ण गुरुद्वारा के ठीक सामने वाली सड़क के पास एक पेड़ टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से वहां पर खड़े रेहड़ी संचालक एक गाड़ी सवार और तीन पर्यटक जो मौके पर मौजूद थे उनकी मौत हो गई है। मरने वालों की पहचान की जा रही रही है। एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने बताया कि हादसे में 6 लोगों की जान गई है, जबकि कई घायल हुए हैं । राहत एवं बचाव कार्य जारी है । प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। भूस्खलन बताई जा रही वजह पहाड़ी से गिरे गिरने पर उसके साथ काफी मलबा भी नीचे आया है। अब इस मलबे को हटाकर इसके नीचे भी लोगों की तलाश की जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। आशंका जताई जा रही है कि भूस्खलन की वजह से पहाड़ी से पेड़ जड़ सहित गिरा और उसके साथ भारी मात्रा में मलबा भी नीचे आया है, जिसमें कई लोग दबे हो सकते हैं। प्रशासन जल्द से जल्द लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहा है। मणिकर्ण हादसे पर नेता प्रतिपक्ष ने प्रकट किया शोक पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुल्लू के मणिकर्ण में हुए हादसे पर गहरा शोक प्रकट कर पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना बहुत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इस दुर्घटना में कई लोगों की दुःखद मृत्यु हुई है। ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि सभी मृतकों को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह असह्य दुःख सहन करने का सम्बल प्रदान करें। साथ ही इस दुर्घटना में घायल हुए लोग अति शीघ्र स्वस्थ हों ऐसी कामना करता हूं। इसके साथ उन्होंने सरकार और स्थानीय प्रशासन से राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया है। recent visitors 46

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की गई डी-लिट की मानद उपाधि

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में रविवार को विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन का 29वां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव और हार्टफुलनेस संस्था के संस्थापक श्री कमलेश पटेल को विश्वविद्यालय द्वारा डी-लिट की मानद उपाधि प्रदान की गई। साथ ही 70 विद्यार्थियों को उपाधि, 99 को मेडल और 2 शोधार्थियों को डी-लिट उपाधि प्रदान की गई। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि विक्रम विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर अत्यंत आनन्द का अनुभव हो रहा है। दीक्षान्त समारोह में अपनी उपाधियाँ प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को मैं आत्मीय बधाई देता हूँ। राज्यपाल ने सभी विद्यार्थियों के यशस्वी एवं मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह वास्तव में सेवा के संकल्प का समारोह है। जीवन में सफलता के लिए कठोर अनुशासन की आवश्यकता होती है। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि शिक्षा, धर्म, साहित्य, संस्कृति, विज्ञान और व्यापार के क्षेत्रों में भारत के मानचित्र पर उज्जैन की अपनी विशिष्ट पहचान है। क्षिप्रा के पवित्र तट पर बसे उज्जैन नगर में विद्याध्ययन की अभिलाषा से आये श्रीकृष्ण की कथा पूरे संसार में प्रसिद्ध है। महर्षि सान्दीपनि के गुरुकुल का यह पुरातन क्षेत्र आज भी जन-जन की आस्था का केन्द्र है, जहाँ स्वयं जगद्गुरु ने शिक्षा पायी थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ज्ञान-विज्ञान के अनेक नवीन क्षेत्र प्रकाश में आ रहे हैं। पारम्परिक विषयों के साथ अनेक नवीन विषयों में उच्च शिक्षा के नये आयाम विकसित हुए हैं। भारत के प्रतिभा सम्पन्न छात्र-छात्राओं ने विश्व फलक पर अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि दीक्षित होने वाले विद्यार्थी अपने माता-पिता और गुरुजनों का आजीवन सम्मान करें। माता-पिता कई कष्टों को झेलकर अपने बच्चों का पालन-पोषण और शिक्षा-दीक्षा की व्यवस्था करते हैं। अत: जीवन में अपने माता-पिता का सदैव सम्मान करें और उनकी सेवा करें, तभी हम अपने समाज और राष्ट्र की सेवा कर सकेगें और हमारा जीवन बेहतर होगा। एक अच्छे और जिम्मेदार नागरिक बन कर हम अपने देश की प्रगति में योगदान दे सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज का दिन कई मायनों में हम सब के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उज्जैन नगरी सात पवित्रतम नगरियों में से एक है। हर कल्प में इसका विशेष महत्व रहा है। आज भारतीय नव वर्ष प्रतिपदा पर हम सब हर्षोल्लास के साथ गुड़ी पड़वा और चैटी चंड पर्व मना रहे हैं। आज उज्जैन का गौरव दिवस भी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विक्रम विश्व विद्यालय अब सम्राट विक्रमादित्य के नाम से जाना जाएगा। माधव विज्ञान महाविद्यालय के परिसर में शीघ्र ही विशाल सभागार बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि जिन विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई है, वे अपनी प्रतिभा का उपयोग अभीष्ट उद्देश्य की प्राप्ति के लिए करें। समाज-सेवा और राष्ट्र की सेवा करें। भविष्य कि अपार संभावनाएं आपका इंतजार कर रही हैं। हमारे शोधार्थी विश्व पटल पर अपने शहर, राज्य और देश का नाम लेकर जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जयिनी के गौरव दिवस और विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम के आधार पर प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्तकरने के साथ अन्य उपलब्धियां अर्जित की हैं। यह उपलब्धियां विद्यार्थियों के ज्ञान और विद्या के साथ उनका उत्तरदायित्व भी बढ़ाती हैं। विद्यार्थियों के लिए भविष्य की अनेक संभावनाएं विद्यमान हैं। यही कामना है कि विद्यार्थी न केवल देश एवं प्रदेश की सेवा करें अपितु अपने कर्म और योगदान के आधार पर विक्रम विश्वविद्यालय के साथ प्रदेश और देश का नाम भी दुनिया में रोशन करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीक्षांत समारोह में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विक्रम विश्वविद्यालय के इतिहास में आज का दिन विशेष महत्व का है। विश्वविद्यालय की 1956 में स्थापना से आज तक हुए दीक्षांत समारोहों में यह पहला मौका है जब राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, पद्मभूषण, सांसद, विधायक सभी एक साथ शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य की शासन व्यवस्था में विद्यमान सुशासन और जन-कल्याण के कई पहलुओं की झलक वर्तमान में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये जा रहे शासन संचालन और जन-कल्याण की गतिविधियों में मिलती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि जब वे विद्यार्थी थे तब विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की कोई परिपाटी नहीं थी। लंबे समय तक विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह का कोई स्थाई क्रम नहीं रहा, परिणाम स्वरूप, विश्वविद्यालय के बहुत से बैच विद्यार्थियों ने बिना दीक्षांत समारोह के सामान्य रूप से अपनी डिग्रियां प्राप्त कीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्यपाल श्री पटेल द्वारा सभी विश्वविद्यालयों में अनिवार्यत: दीक्षांत समारोह आयोजित करने की व्यवस्था स्थापित करने के लिए उनकी प्रशंसा की।   recent visitors 38

दिल्ली ने हैदराबाद को बुरी तरह रौंदा, डुप्लेसी और मिशेल स्टार्क रहे जीत के हीरो

विशाखापटनम. आज आईपीएल 2025 में डबल हेडर है। रविवार को दिन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीम विशाखापट्टनम के मैदान पर आमने-सामने हैं। एसआरएच ने डीसी के सामने 164 रनों का टारगेट रखा है। हैदराबाद टीम टॉस जीतने के बाद 18.3 ओवर में 163 पर सिमट गई। हैदराबाद के लिए सर्वाधिक रन अनिकेत वर्मा ने बनाए। उन्होंने 41 गेंदों में पांच चौकों और 6 छक्कों के दम पर 74 रनों की पारी खेली। यह अनिकेत पहली आईपीएल फिफ्टी है। दिल्ली के लिए तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पंचा खोला। उन्होंने 3.4 ओवर में 35 रन देकर पांच शिकार किए। यह स्टार्क का आईपीएल में पहला फाइफर है। स्पिनर कुलदीप यादव ने तीन जबकि मोहित शर्मा ने एक विकेट हासिल किया। हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर अभिषेक शर्मा (1) पहले ओवर में रनआउट हो गए। स्टार्क ने तीसरे ओवर में ईशान किशन (2) और नीतीश कुमार रेड्डी (0) को पवेलियन की राह दिखाई। स्टार्क ने पांचवें ओवर में ट्रैविस हेड के रूप में बड़ी मछली फंसाई। उनके बल्ले से 12 गेंदों में 22 रन निकले, जिसमें चौके शामिल हैं। एसआरएच के 37 रनों पर चार विकेट गिरने के बाद अनिकेत ने बखूबी मोर्चा संभाला। उन्होंने हेनरिक क्लासेन (19 गेंदों में 32, दो चौके, दो सिक्स) के साथ पांचवें विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की। मोहित ने 11वें ओवर में क्लासेन का शिकार किया। वियान मुल्डर (9), हर्षल पटेल (5), अनिभनव मनोहर (4) और पैट कमिंस (2) दहाई अंक में नहीं पहुंचे। मोहम्मद शमी एक रन बनाकर नाबाद रहे। recent visitors 39

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार पीएम मोदी छत्तीसगढ़ में, करोडो रूपये के कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

बिलासपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार घरों तक पाइपलाइन के जरिए कुकिंग गैस की सप्लाई शुरू होने वाली है. इस सुविधा के तहत हर घर में मीटर लगाया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को उतनी ही कीमत चुकानी होगी, जितनी गैस वे इस्तेमाल करेंगे. यह गैस एलपीजी से सस्ती होगी, जिससे लोगों को आर्थिक रूप से भी फायदा होगा. 1 लाख घरों में इसी तैयारी पूरी कर ली गई है और पीएम मोदी ने अपने भाषण में इसे 2 लाख घरों तक पहुंचाने के लक्ष्य के बारे में बताया है।  गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट को 2025 में शुरू किया जाएगा और पहले चरण में 1 लाख घरों को इसका लाभ मिलेगा। पाइपलाइन सीधे घरों में चूल्हों से जोड़ी जाएगी, जिससे कुकिंग गैस की सप्लाई सुनिश्चित होगी। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए गेल इंडिया लिमिटेड और हरियाणा गैस एजेंसी के अधिकारियों ने कुछ महीने पहले ही मीटिंग भी की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के रायपुर से बिलासपुर के मोहभट्‌टा ग्राउंड पहुंचे गए हैं। उन्होंने 33,700 करोड़ रुपये के कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इन परियोजनाओं में बिजली, तेल, गैस, रेल, सड़क, शिक्षा और आवास जैसी अहम योजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रगति को एक बड़ा बढ़ावा मिलेगा। सभा में केंद्रीय मंत्री मोहनलाल खट्टर, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी समेत कई प्रमुख नेता भी मौजूद हैं।   3 लाख परिवारों को मिला पक्का घर- पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में 3 लाख गरीब परिवारों को पक्के घरों के गृहप्रवेश पर कहा कि यह उनके जीवन का एक नया अध्याय है। मोदी ने तीन लाभार्थियों से मुलाकात के दौरान उनके चेहरों पर खुशी देखी और कहा कि उनकी मां का आनंद रोक नहीं पा रही थी। मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि 3 लाख परिवारों को पक्की छत देना मोदी की गारंटी का परिणाम है, जिसे आपने पूरा किया। मोदी ने बताया कि पहले की सरकार ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना फाइलों में दफन कर दिया था, लेकिन उनकी सरकार ने गारंटी दी थी कि यह सपना पूरा होगा। विष्णुदेव साय की सरकार ने पहली कैबिनेट में 18 लाख घर बनाने का निर्णय लिया। इनमें से 3 लाख घर अब तैयार हो चुके हैं, खासतौर पर बस्तर और सरगुजा जैसे आदिवासी इलाकों में ये घर बनाए गए हैं। सारे प्रोजेक्ट्स लोगों को सुविधा देने वाले- पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि थोड़ी देर पहले 33,700 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इसमें गरीबों के घर, स्कूल, रोड, रेल, बिजली, गैस की पाइपलाइन… ये सारे प्रोजेक्ट्स छत्तीसगढ़ के लोगों को सुविधाएं देने वाली है। आप सभी को इस विकास कार्य के लिए बहुत-बहुत बधाई।" नवरात्रि के पहले दिन छत्तीसगढ़ आना मेरा सौभाग्य- पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पहला नवरात्रि है और छत्तीसगढ़ तो माता महामाया की धरती है। यह माता कौशल्या का मायका भी है। ऐसे में मातृशक्ति को समर्पित ये नौ दिन छत्तीसगढ़ के लिए बहुत विशेष रहते हैं। मेरा सौभाग्य है कि नवरात्रि के पहले दिन ही मैं यहां पहुंचा हूं। पीएम मोदी के आह्वान पर बनी भाजपा की सरकार- सीएम साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ को 33,700 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं मिलेंगी, जिनमें ऊर्जा, रेलवे, सड़क, आवास और शिक्षा सेक्टर शामिल हैं। यह योजनाएं प्रदेश के विकास को नई गति देंगी। साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सौभाग्यशाली है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से उसे यह अवसर मिला है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम छत्तीसगढ़ की जनता ने किया। मोदी की गारंटी और विश्वास पर जनता ने भरोसा जताया, जिसके कारण विधानसभा और लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता मिली और डबल इंजन की सरकार बन पाई। साय ने यह भी कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए सरकार ने पूरी मेहनत की, जिस कारण त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में पार्टी को भारी विजय मिली। छत्तीसगढ़ के इतिहास की सबसे बड़ी सभा- खट्टर केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित जनसभा में कहा कि यह राज्य के इतिहास की सबसे बड़ी जनसभा है। खट्टर ने लोगों को जय जोहार कहा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने के आह्वान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में पहचान मिली होगी। recent visitors 31