देश में होली, दीपावली, जन्माष्टमी और नवरात्रि तब तक ही मनाई जा सकती हैं, जब तक सनातनियों की संख्या ज्यादा है: देवकीनंदन ठाकुर

मथुरा कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर गुरुवार को मथुरा में होली महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने होली गीत गाए और भक्तों के साथ होली खेली। देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि देश में होली, दीपावली, जन्माष्टमी और नवरात्रि तब तक ही मनाई जा सकती हैं, जब तक इस देश में सनातनियों की संख्या सबसे ज्यादा है। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने पाकिस्तान में बच्ची के साथ हुई घटना का जिक्र किया। कहा, "ऐसा संदेश सुनने को मिला है। 14 वर्ष की बच्ची के साथ दो महीने तक पाकिस्तान में अत्याचार किया गया। अगर ऐसे ही अत्याचार बढ़ते रहे और हम लोगों ने आवाज उठाई तो मुझे नहीं लगता कि आने वाले समय में हम लोग होली मना पाएंगे।" उन्होंने आगे कहा, "मैं सभी से अपील करूंगा कि होली को बचाने के लिए एकजुट हो जाएं और इसलिए मैं सनातन बोर्ड बनाने की भी मांग करता हूं। हमारी यही कोशिश होगी कि अगली होली श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में धूमधाम के साथ मनाई जाए।" उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह 'होली मुबारक’ नहीं बल्कि होली की शुभकामनाएं दें, क्योंकि मुबारक तो कुछ और होता होगा। हमारे यहां तो शुभकामनाएं दी जाती हैं। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने होली के पर्व पर लोगों से अपील भी की। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार नशे और गुंडागर्दी मनाने का नहीं है, इसलिए सभी लोगों को कसम खानी चाहिए कि किसी भी पर्व पर नशा नहीं करना चाहिए और जुआ भी नहीं खेलना चाहिए। बता दें कि वृंदावन स्थित श्री प्रियाकान्त जू मंदिर में गुरुवार को देवकीनंदन महाराज ने हाइड्रोलिक पिचकारी का उपयोग करके भक्तों पर रंगों की वर्षा की। हाइड्रोलिक होली इस मंदिर में होली उत्सव की एक विशेषता है। विगत आठ दिनों से श्री प्रियाकांत जू मंदिर में होली खेली जा रही है। मंदिर में होली उत्सव की शुरुआत विश्व शांति प्रार्थना और श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के साथ हुई। कार्यक्रम के पहले दिन प्रमुख आध्यात्मिक नेताओं ने भाग लिया, जिसमें हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास महाराज और सत्यमित्रानंद महाराज शामिल थे, जिन्होंने व्यासपीठ पूजन किया और भक्तों को संबोधित किया था। recent visitors 65

ईडी पर चढ़ गया ‘भगवा रंग’ सीएम साय का पलटवार, बोले – हार के बाद कांग्रेस रात-दिन भगवा रंग ही आता है नजर

रायपुर ईडी पर ‘भगवा रंग’ चढ़ने के कांग्रेस के आरोप पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार किया है. सीएम साय ने कहा कि कांग्रेसी इतने बुरे तरीके से सभी चुनाव में हारे हैं. इसलिए वे बौखलाए हुए हैं, उनको अभी कुछ सूझ नहीं रहा है. रात-दिन ईवीएम और भगवा रंग ही नजर आता है. दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर सिविल लाइन हेलीपैड से अपने गृह ग्राम बगिया (जशपुर) के लिए रवाना हुए हैं. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी और भाईचारे के इस पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम और आपसी सद्भाव का संदेश देने वाला पर्व है. यह पुराने गिले-शिकवे भुलाकर नए सिरे से जीवन जीने का अवसर देता है. छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के पुनर्वास को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य में पहले से पुनर्वास नीति लागू थी, लेकिन अब उसे हम और बेहतर बना रहे है. इसके लिए गृहमंत्री विजय शर्मा कई प्रदेशों का दौरा करके पुनर्वास नीति बनाए हैं. भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस मामले की जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) करेगी. उन्होंने साफ कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी. recent visitors 54

महू के संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात रहेगी, 2 हजार का फोर्स और 175 पुलिस पेट्रोलिंग मोबाइल्स तैनात होंगी

इंदौर  महू में हुए विवाद के बाद होली के त्यौहार पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इंदौर और महू में 2000 से ज़्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी और पुलिस लगातार मौजूद रहेगी। यह सब 9 मार्च को भारत-न्यूजीलैंड मैच के बाद हुए विवाद के बाद किया जा रहा है, जिसमें तोड़फोड़, आगजनी और पथराव हुआ था। 9 मार्च को हुई थी हिंसा महू में 9 मार्च को क्रिकेट मैच के बाद हुए विवाद के कारण होली पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इंदौर और महू में 2000 से ज़्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। ड्रोन कैमरों से हवाई निगरानी रखी जाएगी। साथ ही, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की 24 घंटे तैनाती रहेगी। 9 मार्च को भारत-न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच के बाद दो गुटों में झड़प हो गई थी। इस झड़प में गाड़ियों में तोड़फोड़, आगजनी और पथराव हुआ था। पुलिस को स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे। सेना को भी मदद के लिए बुलाया गया था। महू में 21 जगह हो रहा होलिका दहन एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि महू में 21 जगहों पर होलिका दहन होगा। इसके अलावा कई लोग अपने घरों के बाहर भी होलिका दहन करेंगे। इलाके में ड्रोन से निगरानी, पुलिस की तैनाती और फ्लैग मार्च जैसे कदम उठाए गए हैं। पिछले तीन दिनों से ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है और होली के दिन भी यह जारी रहेगी। हर ज़ोन में दो-दो ड्रोन तैनात रहेंगे। तीन से ज़्यादा ड्रोन संवेदनशील इलाकों पर नज़र रखेंगे। घरों की छतों पर होने वाली गतिविधियों पर भी नज़र रखी जाएगी। पुलिस ने किया फ्लैग मार्च इंदौर में भी पुलिस ने  रात संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। होलिका दहन की जगहों, संवेदनशील इलाकों और बाजारों में पुलिस तैनात रहेगी। 200 से ज़्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जहां विवाद हुआ था, वहां पुलिस की स्थायी चौकी रहेगी। आरएएफ (रैपिड एक्शन फ़ोर्स) की एक टुकड़ी भी तैनात की जाएगी। 90% पुलिस फ़ोर्स फ़ील्ड में रहेगा। इसमें वरिष्ठ अधिकारी से लेकर पुलिसकर्मी तक शामिल होंगे। 10% बल थाने पर रहेगा, जो थाने की व्यवस्था देखेगा। 175 पुलिस पेट्रोलिंग मोबाइल्स भी तैनात रहेंगी। इन्हें अलग-अलग सेक्टर में बांट दिया गया है। ये पेट्रोलिंग गाड़ियां लगातार इलाकों में गश्त करती रहेंगी। 40 स्थायी पॉइंट्स पर पुलिस तैनात रहेगी। ये पॉइंट संवेदनशील जगहों पर बनाए गए हैं। एसडीएम की भी लगी ड्यूटी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम की भी ड्यूटी लगाई गई है। वे संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहेंगे। कलेक्टर ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। डॉ. अंबेडकर नगर महू, सांवेर, देपालपुर, हातोद, खुडेल, राउ, कनाडिया, मल्हारगंज, जूनी इंदौर और बिचौली हप्सी में अलग-अलग एसडीएम की ड्यूटी लगाई गई है। अब तक 9 एफआईआर दर्ज महू की घटना के बाद अब तक 9 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। एक बस संचालक की शिकायत पर दर्ज FIR में 17 लोगों को नामज़द किया गया है और बाकी आरोपियों को अज्ञात बताया गया है। recent visitors 47

टीकाराम जूली बोले -माधुरी दीक्षित आजकल सेकेंड ग्रेड में हैं, BJP की तीखी प्रतिक्रिया

जयपुर राजस्थान में हाल ही में संपन्न हुए IIFA 2025 समारोह को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की ओर से फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को 'सेकेंड ग्रेड एक्ट्रेस" कहे जाने पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और जयपुर की मेयर सौम्या गुर्जर ने जूली के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है. यह विवाद तब शुरू हुआ, जब जूली ने IIFA में बड़े सितारों की भागीदारी पर सवाल उठाते हुए माधुरी दीक्षित पर टिप्पणी की. जूली का बयान और विवाद की शुरुआत टीकाराम जूली ने विधानसभा में IIFA 2025 के आयोजन पर तंज कसते हुए कहा, "जयपुर में IIFA में कौन-सा बड़ा नाम आया? शाहरुख खान के अलावा तो सब सेकेंड ग्रेड के एक्टर्स आए थे. फर्स्ट ग्रेड वाला तो कोई नहीं आया. माधुरी दीक्षित आजकल सेकेंड में ही हैं. गया समय माधुरी जी का. 'दिल' और 'बेटा' फिल्म के समय माधुरी दीक्षित थीं. बड़े स्टार तो आए ही नहीं, अमिताभ बच्चन नहीं आए तो क्या आया?" जूली के इस बयान ने सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में हंगामा मचा दिया. BJP की तीखी प्रतिक्रिया बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जूली पर पलटवार करते हुए कहा, "फिल्मी सितारों की ग्रेडिंग करना टीकाराम जूली का अधिकार नहीं है. उन्हें A-ग्रेड, B-ग्रेड कहने का हक नहीं. हम अपना काम संभाल लें तो काफी है. फिल्मी सितारों पर अप्रिय टिप्पणी से बचना चाहिए. जूली ही बता सकते हैं कि वह ग्रेडिंग कैसे करते हैं. कांग्रेस का यह रवैया उनकी संस्कृति विरोधी सोच को दर्शाता है.'' प्रदेश की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने इसे शर्मनाक करार देते हुए कहा, "सभी कलाकारों का सम्मान होना चाहिए. कला की इज्जत करनी चाहिए. एक महिला कलाकार के लिए ऐसी बात कहना निंदनीय है. कांग्रेस नेता को यह शोभा नहीं देता." वहीं, जयपुर की मेयर सौम्या गुर्जर ने कहा, "ऐसा कहना बेहद शर्मनाक है. कांग्रेस कला और संस्कृति का अपमान कर रही है. जयपुर में IIFA जैसा भव्य आयोजन हुआ, लेकिन कांग्रेस लगातार बयानबाजी कर रही है." IIFA 2025 का भव्य आयोजन जयपुर में 8-9 मार्च को आयोजित IIFA 2025 का पहला चरण इसकी रजत जयंती का हिस्सा था. यह आयोजन भारतीय सिनेमा के 25 साल के गौरव को सेलिब्रेट करने के लिए था. जयपुर में शुरू हुआ यह उत्सव पूरे साल भारत के विभिन्न शहरों में तीन भव्य समारोहों के साथ जारी रहेगा और अंत में लंदन में समाप्त होगा, जहां 25 साल पहले IIFA की शुरुआत हुई थी. इस समारोह में माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान, करीना कपूर, शाहिद कपूर जैसे सितारों ने शिरकत की और अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया. कांग्रेस का तंज और बीजेपी का जवाब जूली ने IIFA में बड़े सितारों की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया था, जिसके जवाब में राठौड़ ने कहा, "हमें नहीं पता कि जूली किसे बड़ा और किसे छोटा मानते हैं. यह उनकी अपनी सोच है." बीजेपी नेताओं का कहना है कि यह आयोजन राजस्थान की संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक मंच पर ले जाने का मौका था, जिसे कांग्रेस नकारात्मक बयानों से कमजोर करने की कोशिश कर रही है. सियासी घमासान जारी जूली के बयान के बाद यह मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है. जहां बीजेपी इसे कला और महिला सम्मान से जोड़कर कांग्रेस पर हमला बोल रही है, वहीं कांग्रेस का कहना है कि उनकी आलोचना IIFA के आयोजन में कथित अनियमितताओं पर थी.   recent visitors 46

गंगालूर एरिया कमेटी DVCM दिनेश मोडियाम सहित 17 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, इन पर 24 लाख का है ईनाम

बीजापुर छत्तीसगढ़ सरकार के नक्सल नीति को बड़ी सफलता मिली है. गंगालूर एरिया कमेटी के डिवीजनल कमेटी मेंबर (DVCM) दिनेश मोडियाम सहित 17 नक्सलियों ने समर्पण किया. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर कुल 24 लाख का ईनाम है. DVCM दिनेश मोडियम का गंगालूर क्षेत्र में आतंक था. कई हत्याओं सहित अन्य घटनाओं में शामिल रहे दिनेश के साथ उसकी पत्नी ज्योति ताती ने भी समर्पण किया है. दिनेश मोडियाम पर अलग-अलग थानों में 26 अपराध एवं 82 स्थायी वारंट लंबित है. समर्पित नक्सली कमांडर दिनेश ने इस अवसर पर अपने अन्य साथियों से भी समर्पण करने की अपील की. उन्होंने देश के गृहमंत्री अमित शाह एवं डिप्टी सिएम विजय शर्मा की नक्सल नीति को बताया बेहतरीन जल्द माओवाद बीजापुर से समाप्त नजर आएगा. DVCM दिनेश ने बड़े कैडर के नक्सलियों पर लगाया भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि तेलंगाना के नक्सली स्थानीय आदिवासियों को बहला कर गुलाम रखना चाहते हैं, और बड़ी लेवी वसूली कर स्वयं ले जाते हैं. यही स्थानीय आदिवासियों को मुखबिर बता कर आदिवासी के हाथों ही मरवा देते हैं. उन्होंने प्रदेश सरकार की समर्पण नीति को बेहतरीन बताते हुए नई जिंदगी जीने के लिए अच्छा बताया, साथ ही अन्य साथियों से समर्पण नीति का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि हिंसा का रास्ता छोड़ अब लोकतंत्र से जुड़ने का समय आ गया है. recent visitors 42

CM सिद्धारमैया के दरवाजे तक पहुंचा सोना तस्करी का मामला, YouTube से सीखा Gold छुपाना…’, रान्या राव ने खोले ये राज

बेंगलुरु गोल्ड स्मगलिंग केस में रंगेहाथों पकड़ी गई कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने DRI की पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं. अपने स्टेटमेंट में रान्या राव ने कहा है कि वह फोटोग्राफी और रियल एस्टेट बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करती थी. दुबई की यात्रा के बारे में पूछताछ पर रान्या राव ने कहा,'मैंने यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट का कई बार दौरा किया है. मुझे पिछले 2 सप्ताह से अज्ञात विदेशी नंबरों से कॉल आ रहे थे. 1 मार्च को एक विदेशी फोन नंबर से कॉल आया.' शख्स की पहचान बताने से रान्या का इनकार रान्या राव ने आगे बताया,'मुझे दुबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 के गेट-A पर जाने का निर्देश दिया गया था. वहां से सोना लेने और उसे बेंगलुरु में डिलीवर करने के लिए कहा गया था. यह पहली बार था, जब मैंने दुबई से बेंगलुरु में सोने की तस्करी की. मैंने पहले कभी दुबई से सोना नहीं खरीदा.' हालांकि, रान्या ने उस शख्स की पहचान बताने से इनकार कर दिया, जिसने उसे निर्देश दिया था. रान्या ने यह भी बताया कि उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म YouTube से सोना छिपाना सीखा. एयरपोर्ट पर सोने की छड़ें देकर चला गया DRI की पूछताछ में खुलासा करते हुए रान्या ने कहा,'कॉल करने वाले का लहजा अफ्रीकी-अमेरिकी था. उसने मुझे बताया कि वह दुबई सफेद गाउन में एयरपोर्ट पर मिलेगा. हम दुबई एयरपोर्ट पर टर्मिनल 3 के गेट-A पर मिले. सुरक्षा जांच के बाद उसने मुझे सोने की छड़ें दीं. डिलीवरी के तुरंत बाद वह चला गया. वह आदमी करीब 6 फीट लंबा और गोरा था. मैं उससे फिर कभी नहीं मिली और न ही उसे देखा.' टॉयलेट में जाकर छुपाईं सोने की छड़ें रान्या राव ने आगे बताया,'सोना प्लास्टिक से ढके दो पैकेट में था. मैंने एयरपोर्ट पर क्रेप बैंडेज और कैंची खरीदी और एयरपोर्ट के टॉयलेट में सोने की छड़ें अपने शरीर से चिपका लीं. मैंने सोने को अपनी जींस और जूतों में छिपा लिया था. मैंने यूट्यूब वीडियो देखकर यह सब सीखा.' पति के क्रेडिट कार्ड से बुक की थी फ्लाइट DRI ने रान्या से उसकी फ्लाइट बुकिंग के बारे में पूछा तो उसने बताया कि टिकट बुक करने के लिए उसने अपने पति जतिन विजय कुमार के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया. जब रान्या से पूछा गया कि बेंगलुरु में तस्करी का सोना किसे दिया जाना था तो उसने बताया,'मुझे सोने की छड़ें किसी अज्ञात व्यक्ति को देने के निर्देश दिए गए थे. मुझे एयरपोर्ट टोल गेट के बाद सर्विस रोड पर जाने के लिए कहा गया था. मुझे सिग्नल के पास एक ऑटो-रिक्शा में सोना रखना था. ऑटो-रिक्शा का नंबर नहीं दिया गया था.' रन्या राव का कैसे हुआ पर्दाफाश? एक्ट्रेस रन्या राव 3 मार्च को दुबई से बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची थी. रन्या ने 15 दिनों के भीतर दुबई की चार ट्रिप की, जिससे संदेह पैदा हुआ. बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उनकी मदद के लिए पहले से ही बसवराजू नाम का एक पुलिस कांस्टेबल तैयार था. उसी की मदद से एक्ट्रेस ने सिक्योरिटी चेक से बच निकलने की कोशिश की, लेकिन DRI की टीम उस पर पहले से ही नजर बनाए हुई थी. DRI ने रन्या को सोने की खेप के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. जांच के दौरान अधिकारियों ने उसके जैकेट में छिपा विदेशी मूल का 14.2 किलोग्राम सोना बरामद किया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 12.56 करोड़ रुपये है. BJP ने कर्नाटक सीएम के साथ रान्या राव की तस्वीरें की शेयर सोना तस्करी के मामले में कन्नड फिल्मों की अभिनेत्री रान्या राव की संलिप्तता को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने बुधवार (12 मार्च 2025) को रान्या राव की कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ एक तस्वीर शेयर की है. अमित मालवीय ने ट्वीट में लिखा कि कर्नाटक में रान्या राव सोना तस्करी का मामला अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के दरवाजे तक पहुंच गया है. सीएम सिद्धारमैया और जी परमेश्वर पर बीजेपी का निशाना बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने लिखा, "इस तस्वीर में रान्या राव के साथ मुख्यमंत्री और प्रदेश के गृह मंत्री जी परमेश्वर भी हैं. विडंबना यह है कि किसी भी राजनीतिक संबंध को खारिज करने वाला व्यक्ति कोई और नहीं, बल्कि कांग्रेस के सीएम-इन-वेटिंग डीके शिवकुमार हैं." हर्षवर्धिनी रान्या उर्फ ​​रान्या राव को करीब एक सप्ताह पहले दुबई से 12 करोड़ रुपये मूल्य के सोने की तस्करी कर भारत लाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. एक रिपोर्ट के अनुसार रान्या राव ने DRI को सोना मिलने और उसे छुपा कर लाने की कहानी बताई है। रान्या राव ने कहा, “मुझे 1 मार्च को एक विदेशी नंबर से कॉल आया। इसके पहले पिछले दो हफ़्तों से मुझे विदेशी नंबरों से कॉल आ रहे थे। मुझे दुबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 के गेट A पर जाने को कहा गया था। मुझे दुबई एयरपोर्ट पर सोना लेने और बेंगलुरु में उसे डिलीवर करने के लिए कहा गया।” रान्य राव ने आगे बताया, “यह पहली बार था जब मैंने दुबई से बेंगलुरु सोना लाकर तस्करी की। इससे पहले कभी दुबई से सोना मैंने नहीं खरीदा था… सोना दो प्लास्टिक के पैकेट में था। मैंने एयरपोर्ट के एक कमरे में सोना शरीर से चिपकाया। मैंने सोने को अपनी जींस और जूतों में छिपाया था। ऐसा करना मैंने यूट्यूब से सीखा था।” रान्या राव ने बताया है कि जिस आदमी ने उनको फ़ोन किया या दुबई एयरपोर्ट पर सोना दिया, उसे वह नहीं जानती। उन्होंने बताया है कि वह एक लम्बा सा आदमी था जो सोना देने के तुरंत बाद ही एयरपोर्ट से बाहर चला गया। यह सोना रान्या राव को सिक्युरिटी चेक पूरा होने के बाद दिया गया था। DRI पूछताछ में रान्या राव ने बताया है कि उन्हें एयरपोर्ट के बाहर एक जगह ऑटो में सोना रखना था। रान्या के अनुसार, यहाँ एक अनजान आदमी सोना लेने आता। रान्या ने बताया है कि उन्हें आदमी के विषय में कोई जानकारी नहीं थी। रान्या ने यह भी दावा किया है कि सोना तस्करी का यह पहला मौक़ा था और इससे पहले उन्होंने कभी तस्करी नहीं की। रान्या ने बताया है कि इससे पहले वह अमेरिका, यूरोप और बाकी के खाड़ी देशों में … Read more

भूपेश बघेल की बढ़ सकती हैं परेशानी, सीडी कांड में बरी करने के फैसले को चुनौती

रायपुर पूर्व CM भूपेश बघेल की बढ़ी मुश्किलें. CD कांड में CBI ने पूर्व CM बघेल पर लगाया रिवीजन पिटिशन. मामले में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा, ‘पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ नहीं रही पैदा की जा रही है. 7 साल तक CD कांड का मामला चला फिर प्रकरण खारिज हो गया. सरकार CD कांड मामले को छोड़ नहीं रही है. विपक्ष के नेताओं को बदनाम किया जा रहा है.’ विशेष कोर्ट में मामले की सुनवाई चार अप्रैल को होगी अब इस फैसले को चुनौती देते हुए सीबीआई ने बुधवार को जिला न्यायाधीश के कोर्ट में रिवीजन फाइल की है। जिला जज ने इसे सुनवाई के लिए सीबीआइ के विशेष कोर्ट को भेज दिया है। विशेष कोर्ट में मामले की सुनवाई चार अप्रैल को होगी। यदि विशेष कोर्ट सीबीआइ की रिवीजन फाइल को स्वीकार कर लेता है तो बघेल को कोर्ट में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद इस मामले की नए सिरे से सुनवाई होगी। बघेल को झूठे मामले में फंसाया गया है- वकील गौरतलब है कि अश्लील सीडी कांड में चार मार्च को भूपेश बघेल, विनोद वर्मा और कैलाश मुरारका सीबीआइ की विशेष अदालत में दूसरी बार पेश हुए थे। भूपेश की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष दत्त ने दलील रखते हुए कहा था कि बघेल को झूठे मामले में फंसाया गया है। भूपेश ने कोई सीडी नहीं बनवाई भूपेश ने कोई सीडी नहीं बनवाई और न ही सीडी बांटी है। उन्होंने किसी तरह का अपराध नहीं किया है। सुनवाई के बाद अदालत ने सभी धाराओं को हटाते हुए कहा था कि बघेल के खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई ठोस आधार नहीं है। वहीं भारतमाला प्रोजेक्ट को लेकर डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि, कांग्रेस को बताना चाहिए कि, गड़बड़ी किसके कार्यकाल में हुई और कौन- कौन लोग इस गड़बड़ी के जिम्मेदार हैं। भारतमाला प्रोजेक्ट में सरकार ने अफसरों पर कार्रवाई की है। EOW भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी की जांच करेगी। घोटाले में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। भूपेश बघेल के लिए सरकार मुश्किलें पैदा कर रही  इस मामले को लेकर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा कि, भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ नहीं रही पैदा की जा रही है। 7 साल पुराना CD कांड का मामला चला और फिर खारिज हो गया। सरकार CD कांड मामले को छोड़ नहीं रही है और विपक्ष के नेताओं को बदनाम किया जा रहा है। recent visitors 42