ग्वालियर की लाल टिपारा गौशाला में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड मौके पर, मची अफरा तरफी

ग्वालियर  मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला के नाम से विख्यात ग्वालियर की लाल टिपारा गौशाला में एक बड़ा हादसा हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि यहां रहने वाली 10000 गोवंशों की जान पर बन आई। लाल टिपारा गौशाला में आग की तेज लपटें उठते देखा सभी का जी घबरा गया। वहीं, इस घटना ने यहां मौजूद प्रबंधन के भी कान खड़े कर दिए। प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला में आग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होना नगर निगम की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। गौशाला संरक्षक संत ऋषभदेव आनंद महाराज ने बताया कि घटना के पहले यहां होली को लेकर एक बैठक चल रही ही थी कि यह हादसा हुआ। शॉर्ट सर्किट की वजह से पराली के तैयार किए गए सोफों में आग लग गई। गौशाला में सुरक्षा के इंतजाम इतने बेहतर नहीं थे। जिसकी वजह से आग बढ़ती गई और तकरीबन आधे घंटे तक यह क्षेत्र आग की चपेट में रहा। लगभग 25 मिनट के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ गौशाला संरक्षक ने बताया कि अच्छी बात है की घटना दिन के समय हुआ। सभी लोग उस जगह पर मीटिंग कर रहे थे। इसलिए वहां कोई गौवंश नहीं थे। अच्छी बात की कोई हताहत नहीं हुआ। ना ही कोई गाय हताहत हुई है। ना किसी व्यक्ति विशेष घायल हुआ है। यह घटना अपने आप में सीख भी है कि शॉर्ट सर्किट के चलते ऐसी घटनाएं हो सकती है। इनका हम अवलोकन करें। हो सकता था बड़ा हादसा आपको बता दें कि गौशाला परिसर में ही बायो सीएनजी प्लांट भी लगा हुआ है। इसमें गोबर के माध्यम से सीएनजी बनाने का काम भी चालू हो चुका है। यदि यह आग फैलने हुए प्लांट तक पहुंच जाती तो यह हादसा बहुत बड़ा हो सकता था। इस मामले को लेकर समिति के प्रबंधक ऋषभदेव आनंद महाराज का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में गोवंश और बड़े परिसर को देखते हुए यहां पर सुसज्जित रूप से तैयार फायर ब्रिगेड उपलब्ध रहनी चाहिए। जिससे यदि इस प्रकार का कोई हादसा होता है तो उसे पर नियंत्रण पाया जा सके। नगर निगम की सुरक्षा पर उठे सवाल आपको बता दें कि प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला में इस समय लगभग 10000 से अधिक गोवंश मौजूद है। साथ ही उनकी सेवा के लिए यहां सैकड़ों लोग काम करते हैं। ऐसे में गौशाला के अंदर अग्निशमन यंत्रों और तकनीकी रूप से आग को काबू नहीं कर पाने के इंतजाम ना होना एक बड़ा विषय है। इस गौशाला का संचालन नगर निगम की किया जाता है। ऐसे में यह हादसा नगर निगम की लापरवाही को भी दर्शाता है। recent visitors 57

हर घंटे भस्मक में डाला जा रहा Union Carbide का 180 किलोग्राम कचरा

पीथमपुर इंदौर के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के एक निपटान संयंत्र में भोपाल (Bhopal) के यूनियन कार्बाइड (Union Carbide) कारखाने के जहरीले कचरे को जलाने के दूसरे दौर के परीक्षण की प्रक्रिया बुधवार देर रात शुरू हो गई. इस चरण में 10 टन कचरे की एक और खेप को नष्ट किया जाएगा. इस प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यूनियन कार्बाइड के 10 टन जहरीले कचरे को जला कर नष्ट करने की दूसरा ट्रायल रन गुरुवार सुबह 10.30 से 11 बजे शुरू होगा. दूसरे ट्रायल रन में  180 किलो कचरा प्रति घंटे की दर से जलाया जाएगा. इस दौरान इंसीनेटर का तापमान 900 डिग्री सेल्सियल से ज्यादा रहेगा. इस मौके पर केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी मौजूद रहेंगे. ट्रायल रन का दूसरा दौर 8 मार्च को ख़त्म होगा. ट्रायल के बाद 55 से 56 घंटे तक कचरा जलाया जाएगा. गौरतलब है कि हाईकोर्ट के निर्देश पर ये जहरीला कचरा इंदौर के पीथमपुरा स्थित प्लांट में नष्ट किया जा रहा है. 337 टन कचरे के निपटान की है योजना मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश के मुताबिक इस कचरे के निपटान का परीक्षण सुरक्षा मानदंडों का पालन करते हुए तीन दौर में किया जाना है और अदालत के सामने तीनों परीक्षणों की रिपोर्ट 27 मार्च को पेश की जानी है. कचरे को ऐसे किया जाएगा नष्ट राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी श्रीनिवास द्विवेदी ने बताया कि पीथमपुर के अपशिष्ट निपटान संयंत्र में यूनियन कार्बाइड कारखाने के जहरीले कचरे को परीक्षण के तौर पर भस्म करने के दूसरे दौर की प्रक्रिया शुरू हो गई है. भस्मक में कचरा डाले जाने से पहले इसे करीब 12 घंटे तक खाली चलाकर तय तापमान तक पहुंचाया जाएगा. उन्होंने बताया कि दूसरे दौर के परीक्षण के दौरान भस्मक में हर घंटे 180 किलोग्राम कचरा डाला जाएगा और इस तरह कुल 10 टन कचरे को जलाया जाएगा. पहले दौर में सफलता पूर्वक नष्ट किए गए कचरे द्विवेदी ने बताया कि इस संयंत्र में यूनियन कार्बाइड कारखाने के 10 टन कचरे को परीक्षण के तौर पर भस्म करने का पहला दौर 28 फरवरी से शुरू होकर तीन मार्च को खत्म हुआ था. उन्होंने बताया कि पहले दौर का परीक्षण करीब 75 घंटे चला और इस दौरान संयंत्र के भस्मक में हर घंटे 135 किलोग्राम कचरा डाला गया था. खतरनाक स्तर से नीचे था उत्सर्जन कचरे में ये पदार्थ हैं शामिल प्रदेश सरकार के मुताबिक यूनियन कार्बाइड कारखाने के कचरे में इस बंद पड़ी इकाई के परिसर की मिट्टी, रिएक्टर अवशेष, सेविन (कीटनाशक) अवशेष, नेफ्थाल अवशेष और ‘अर्द्ध प्रसंस्कृत' अवशेष शामिल हैं. राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कहना है कि वैज्ञानिक प्रमाणों के मुताबिक इस कचरे में सेविन और नेफ्थाल रसायनों का प्रभाव अब  खत्म हो चुका है. बोर्ड के मुताबिक फिलहाल इस कचरे में मिथाइल आइसोसाइनेट (एमआईसी) गैस का कोई अस्तित्व नहीं है और इसमें किसी तरह के रेडियोधर्मी कण भी नहीं हैं. भोपाल में 2-3 दिसंबर 1984 की रात बरपा था कहर भोपाल में दो और तीन दिसंबर 1984 की दरमियानी रात यूनियन कार्बाइड कारखाने से अत्यधिक जहरीली मिथाइल आइसोसाइनेट (एमआईसी) गैस का रिसाव हुआ था.इससे कम से कम 5,479 लोग मारे गए थे और हजारों लोग अपंग हो गए थे. इसे दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक आपदाओं में से एक माना जाता है. पीथमपुर में कचरे को जलाने का हो रहा था विरोध भोपाल गैस त्रासदी के लिए जिम्मेदार कारखाने का कचरा पीथमपुर लाए जाने के बाद इस औद्योगिक क्षेत्र में कई विरोध प्रदर्शन हुए. प्रदर्शनकारियों ने इस कचरे के निपटान से इंसानी आबादी और आबो-हवा को नुकसान की आशंका जताई जिसे प्रदेश सरकार ने सिरे से खारिज किया है. recent visitors 59

उत्तराखंड के हर्षिल में बोले पीएम मोदी- मुझे मां गंगा ने गोद ले लिया है…

हर्षिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिन के दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे, जहां उन्होंने मुखबा गांव में मां गंगा की पूजा-अर्चना की और हर्षिल में लोगों को संबोधित किया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने मां गंगा के प्रति गहरी आस्था जताते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से ही उन्हें दशकों तक उत्तराखंड की सेवा का मौका मिला और काशी तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त हुआ.  उन्होंने कहा, "मां गंगा की कृपा से मैं आज उनके मायके मुखबा गांव आया हूं. यह उनका दुलार और स्नेह है कि मैं उनके इस बच्चे के रूप में यहां खड़ा हूं.  पीएम ने यह भी दोहराया कि काशी में उन्होंने कहा था, "मुझे मां गंगा ने बुलाया है. फिर साबित हुए सबसे बडे़ ब्रांड एंबेसडर प्रधानमंत्री एक बार फिर उत्तराखंड केे लिए सबसे बडे़ ब्रांड एंबेसडर साबित हुए हैं। केदारनाथ धाम का उदाहरण सामने हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सक्रियता से श्रद्धालुओं के पहुंचने के नए रिकार्ड बने हैं। शीतकालीन यात्रा का हिस्सा बनने की इच्छा प्रधानमंत्री ने 28 जनवरी को राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के मौके पर ही जाहिर कर दी थी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से भावनात्मक लगाव ही है, वह कार्यक्रम में बदलाव के बावजूद मुखवा-हर्षिल पहुंच गए। शीतकालीन यात्रा का सबसे बड़ा प्रमोशन उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीतकालीन यात्रा का सबसे बड़ा प्रमोशन कर दिया है। इस यात्रा के प्रमोशन के लिए इससे पहले कभी इतने गंभीर प्रयास नहीं हुए। उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा के साथ प्रधानमंत्री के जुड़ाव के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो प्रयास किए थे, उसका सार्थक परिणाम सामने आया है। बहुत कम समय में उत्तराखंड की शीतकालीन यात्रा और पर्यटन देश-दुनिया की नजरों में आ गए हैं।     मां गंगा की कृपा से ही मुझे दशकों तक उत्तराखंड की सेवा का सौभाग्य मिला है.     मां गंगा के आशीर्वाद से मैं काशी तक पहुंचा, अब सांसद के रूप में काशी की सेवा कर रहा हूं     मैंने काशी में कहा भी था कि मुझे मां गंगा ने बुलाया है.     कुछ महीने पहले मुझे यह अनुभूति हुई कि जैसे में मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है.        यह मां गंगा का ही दुलार है, अपने इस बच्चे के प्रति उनका स्नेह है कि आज मैं उनके मायके मुखबा गांव आया हूं.     मां गंगा की कृपा से ही मुझे दशकों तक उत्तराखंड की सेवा का सौभाग्य मिला है.     मां गंगा के आशीर्वाद से मैं काशी तक पहुंचा, अब सांसद के रूप में काशी की सेवा कर रहा हूं     मैंने काशी में कहा भी था कि मुझे मां गंगा ने बुलाया है.      कुछ महीने पहले मुझे यह अनुभूति हुई कि जैसे में मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है.        यह मां गंगा का ही दुलार है, अपने इस बच्चे के प्रति उनका स्नेह है कि आज मैं उनके मायके मुखबा गांव आया हूं.     जब मैं बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए बाबा के चरणों में गया था, तो बाबा के दर्शन के बाद मेरे मुंह से कुछ भाव प्रकट हुए थे, और मैं बोल पड़ा था कि यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा. वे शब्द मेरे थे, भाव मेरे थे, लेकिन उनके पीछे सामर्थ्य देने की शक्ति स्वयं बाबा केदारनाथ ने दी थी. आखिरी गांव नहीं प्रथम गांव: पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा कि 1962 में जब चीन ने भारत पर हमला किया तो जादूंग गांव को खाली करवा दिया गया था.  तब से यह गांव खाली थी. हमने इन गांवों को फिर से बसाने और टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने का अभियान चलाया है. पहले सीमावर्ती गांवों को आखिरी गांव कहा जाता था. हमने यह सोच बदल दी. हमने कहा यह हमारे आखिरी गांव नहीं है, अब यह हमारे प्रथम गांव हैं. हमने वाइब्रेंट विलेज योजना शुरू की है. हर साल 50 लाख यात्री पहुंच रहे हैं उत्तराखंड पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले हर साल औसतन 18 लाख यात्री आते थे अब हर साल 50 लाख यात्री आते थे. 50 नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन को विकसित किया जाएगा. उत्तराखंड के बॉर्डर वाले इलाकों को भी पर्यटन का विशेष लाभ देना है. उत्तराखंड में कोई भी सीजन… ऑफ सीजन ना हो: पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा कि अभी कल ही केंद्रीय कैबिनेट ने केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट और हेमकुंड रोपवे प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है.  केदारनाथ रोपवे बनने के बाद जो यात्रा 8 से 9 घंटे में पूरी होती है, अब उसे लगभग 30 मिनट में पूरा कर लिया जाएगा. इससे बुजुर्गों, बच्चों के लिए केदारनाथ यात्रा और सुगम हो जाएगी. उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने के लिए हमारी डबल इंजन सरकार मिलकर काम कर रही है. चारधाम All Weather Road, आधुनिक एक्सप्रेस वे, राज्य में रेलवे, विमान और हेलीकॉप्टर सेवाओं का विस्तार पिछले 10 वर्षों में तेजी से हुआ है. recent visitors 51

मध्य प्रदेश में फिर चली तबादला एक्सप्रेस ,उज्जैन समेत कई जिलों में ASP, DSP बदले

भोपाल राज्य पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले हुए हैं, जिनमें 8 आईपीएस अधिकारियों समेत 60 राज्य सेवा के पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा, 68 अन्य अधिकारियों, जिनमें ASP (अपर पुलिस अधीक्षक) और DSP (उप पुलिस अधीक्षक) शामिल हैं, के भी तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल के तहत कई जिलों में अहम जिम्मेदारियों का आवंटन किया गया है, जो राज्य पुलिस प्रशासन के लिए एक नया दिशा निर्देश साबित होगा। ट्रांसफर आदेश जारी कर दिए गए हैं CM  मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन के साथ-साथ छिंदवाड़ा जिले में भी बड़ा बदलाव हुआ है।  आईपीएस अधिकारी मयूर खंडेलवाल को उज्जैन का ASP  बनाया गया है, जबकि आईपीएस अधिकारी आयुष गुप्ता को छिंदवाड़ा जिले का एएसपी बनाया गया है।  इसके अलावा रीवा और भोपाल में भी पुलिस विभाग में ट्रांसफर हुए हैं। गृह विभाग की तरफ से यह सभी ट्रांसफर आदेश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस विभाग में ट्रांसफर हो सकते हैं इन्हें मिली नई जिम्मेदारी उन्होंने बताया कि रीवा में पोस्टेड एडिशनल एसपी दिनेश कुमार कौशल को विशेष शाखा भोपाल में नई जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह भोपाल में विशेष शाखा में सदस्य अमित सक्सेना को एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल के रूप में पोस्टिंग दी गई है. इसी तरह विशेष शाखा रीवा में पदस्थ एडिशन एसपी संतोष सिंह भदोरिया को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल में पोस्टिंग दी गई है.   किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी? अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त भोपाल मयूर खंडेलवाल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन, इंदौर में पोस्टेड नरेंद्र रावत को एडिशनल एसपी खरगोन, ग्वालियर सीएसपी आयुष गुप्ता को एडिशनल छिंदवाड़ा, अभिषेक रंजन को एडिशनल एसपी सिंगरौली, सतना में पोस्टेड विदिता डागर को एडिशनल एसपी छतरपुर, आदर्श कांत शुक्ला को एडिशनल एसपी बेहर, सीहोर एडिशनल एसपी गितेश गर्ग को एडिशनल एसपी धार, रीवा से ओमप्रकाश को बालाघाट, चंबल जोन में पोस्टेड राजेश कुमार शर्मा को इंदौर, पीटीएस पंचमढी से निमिषा पांडे को भोपाल, मुकेश कुमार को एडिशनल एसपी मेहर से पुलिस अधीक्षक पीटीएस पोस्टिंग दी गई है. इन शहरों में भी हुआ फेरबदल जबलपुर सीसी विवेक कुमार गौतम को उप पुलिस अधीक्षक डिंडोरी, छिंदवाड़ा एसडीओपी सौरभ तिवारी को एसडीओपी मंडला, एसडीओपी कुरवई विदिशा से मनीष राज को मंडला, ग्वालियर से विवेक कुमार शर्मा को एसडीओपी कटंगी बालाघाट, सिंगरौली एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा को एडिशनल एसपी मंडला के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है. इसी तरह एडिशनल एसपी खरगोन मनोहर सिंह बारिया को जावरा बटालियन में पदस्थ किया गया है. उज्जैन में एडिशनल एसपी डॉक्टर चंचल नागर को एडिशनल एसपी मेहर बनाया गया है. रतलाम से विशाल सिंह को इंदौर बटालियन भेजा गया है. एडिशनल एसपी रीवा अनिल कुमार सोनकर को पुलिस अधीक्षक अजाक रेंज भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है. इंदौर अजाक रेंज पुलिस अधीक्षक शकुंतला रुहल को एडिशनल एसपी खरगोन बनाकर भेजा गया है. इंदौर से प्रवीण भूरिया को एडिशनल एसपी शिवपुरी, उमरिया पीटीएस से प्रतिमा पटेल को पुलिस अधीक्षक अजाक रेंज सागर बनाकर भेजा गया है. भोपाल के साथ-साथ उज्जैन, छिंदवाड़ा, खरगोन, धार, उमरिया, सागर, बालाघाट, ग्वालियर, रतलाम, जबलपुर, कटनी समेत कई अहम जिलों में थाना प्रभारियों के भी थोकबंद ट्रांसफर किए हैं। गृह विभाग की तरफ से आज सुबह ही सभी के ट्रांसफर के आदेश दिए हैं।  माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पुलिस विभाग में और भी कई बड़ी सर्जरी देखने को मिल सकती है, क्योंकि नए डीजीपी के जिम्मेदारी संभालने के बाद पुलिस विभाग में ट्रांसफर हो सकते हैं। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आईपीएस अधिकारियों के अलावा, राज्य सेवा के अधिकारियों को भी नई कार्यक्षेत्र में पदस्थापित किया गया है। इनमें से कुछ अधिकारियों का नाम और उनके नए कार्यक्षेत्र इस प्रकार हैं: आईपीएस मयूर खंडेलवाल को ASP उज्जैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मयूर खंडेलवाल का नाम हमेशा से अपनी कड़ी मेहनत और पेशेवर क्षमता के लिए जाना जाता है। उन्हें अब उज्जैन जिले की कानून व्यवस्था संभालने का अवसर मिला है, जहां उन्हें विभिन्न चुनौतियों का सामना करना होगा। आईपीएस आयुष गुप्ता को ASP छिंदवाड़ा नियुक्त किया गया है। आयुष गुप्ता की कार्यशैली को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती रही है, और अब उन्हें छिंदवाड़ा में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। recent visitors 33

अवैध हथियारों की तस्करी का सनसनीखेज खुलासा, व्हाट्सएप बिक रहे कट्टा और पिस्टल

रायपुर राजधानी रायपुर में अवैध हथियारों की तस्करी का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए कट्टा और पिस्टल की खुलेआम डीलिंग हो रही है। इस ग्रुप में न केवल मनपसंद हथियार उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है, बल्कि ऑल इंडिया डिलीवरी की गारंटी भी दी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस अवैध धंधे में अरुण कुमार और राहुल कुमार नाम के दो व्यक्ति मुख्य आरोपी हैं। ये लोग व्हाट्सएप ग्रुप में हथियारों की तस्वीरें शेयर कर खरीदारों को लुभा रहे हैं। ग्रुप में जारी एक मैसेज में लिखा गया—”जिस किसी भाई को सामान चाहिए, वह 8950****** नंबर पर संपर्क करे। ऑल इंडिया डिलीवरी उपलब्ध है।” रायपुर एसएसपी ने दिए जांच के निर्देश जानकारी के अनुसार एसएसपी डॉ. लाल उमेंद्र सिंह ने क्राइम ब्रांच को पूरे मामले की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ग्रुप के सदस्यों की जानकारी जुटा रही है। राजधानी में बढ़ी गोलीकांड की वारदातें गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में हाल के वर्षों में गोलीकांड की घटनाएं बढ़ी हैं। बीते साल 3 जुलाई 2024 को तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक कारोबारी पर दिनदहाड़े फायरिंग हुई। 20 दिसंबर 2023 को लाभांडी क्षेत्र में पुरानी शराब भट्टी के पास अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी की थी। 13 मई 2022 को महावीर इलाके में एक लड़की पर दो युवकों ने गोली चलाई थी। 16 अप्रैल 2024 को संजय नगर के एक युवक पर फायरिंग की शिकायत दर्ज हुई थी। इस बीच, इस तरह से अवैध हथियारों का सोशल मीडिया में प्रचार कर बेचा जाना बेहद खतरनाक है। recent visitors 36

महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत किए जाने का आदेश जारी

रायपुर,  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते को 53 प्रतिशत किए जाने की अपनी घोषणा को पूरा करके राज्य के लाखों शासकीय सेवकों को होली पर्व से पूर्व सौगात दी है। यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने 3 मार्च को विधानसभा में वर्ष 2025-26 के वार्षिक बजट में शासकीय सेवकों को 53 प्रतिशत डीए किए जाने की घोषणा की थी। उक्त घोषणा के परिपालन में शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में वृद्धि किए जाने का आदेश वित्त विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करके 53 प्रतिशत किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। सातवें वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, अब उन्हें 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा, जबकि छठवें वेतनमान के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 7 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, अब उन्हें 246 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त होगा। यह वृद्धि 1 मार्च 2025 से प्रभावी होगी और इसका भुगतान मार्च 2025 के वेतन के साथ अप्रैल माह में किया जाएगा। recent visitors 38

कार्तिकेय का विवाह समारोह आज जोधपुर में होगा,उम्मेद पैलेस में भव्य शादी की तैयारी, बॉलीवुड गीतों पर परिवार ने मनाया जश्न

भोपाल /जोधपुर राजस्थान के जोधपुर में गुरुवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के पुत्र कार्तिकेय विवाह बंधन में बंधेंगे। यह भव्य समारोह जोधपुर के उम्मेद पैलेस में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कार्तिकेय लिबर्टी शू कंपनी के निदेशक अनुपम बंसल की बेटी अमानत के साथ सात फेरे लेंगे। इस शुभ अवसर पर देश-प्रदेश की कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां भी शामिल होंगी। परिवार के करीबी लोग और उद्योग जगत के कई दिग्गज भी इस समारोह का हिस्सा बनेंगे। संगीत और मेहंदी समारोह में झूमे परिवार के सदस्य बुधवार को शादी से पहले मेहंदी और संगीत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्तिकेय और अमानत ने पारिवारिक सदस्यों के साथ जमकर डांस किया। महिलाओं और रिश्तेदारों ने अपने हाथों में मेहंदी रचाई और पूरे माहौल को हर्षोल्लास से भर दिया। शाम को उम्मेद भवन में आयोजित संगीत कार्यक्रम में भी दूल्हा-दुल्हन समेत परिजनों ने बॉलीवुड गीतों पर थिरकते हुए जश्न मनाया। मशहूर संगीतकारों और डांस ट्रूप्स ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से इस आयोजन को और खास बना दिया। विवाह समारोह में शामिल होंगी कई राजनैतिक हस्तियां गुरुवार को होने वाले विवाह समारोह में देश और प्रदेश की कई दिग्गज राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। इनमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, गजेंद्र सिंह शेखावत, जनरल वीके सिंह, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर सहित अन्य कई मंत्री और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। उद्योगपतियों और फिल्मी दुनिया से जुड़ी कई हस्तियों के भी इस समारोह में शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और होटल के आसपास वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं। इससे पहले बुधवार रात को मेहंदी की रस्म हुई। इस दौरान शिवराज ने वर-वधु से कहा कि आप अर्थपूर्ण और उद्देश्यपूर्ण जीवन जिएं। जीना उसका जीना है, जो औरों के लिए जिएं। वहीं, संगीत समारोह में दूल्हा-दुल्हन ने शिवराज को रामचरित मानस गिफ्ट में दी तो शिवराज भावुक हो गए। वहीं, बुधवार रात को संगीत प्रोग्राम हुआ। इसमें कार्तिकेय और उनकी होने वाली पत्नी ने…मेरे माहिये जिन्ना सोहणा गाने पर थिरके। शिवराज सिंह भी पत्नी साधना सिंह के साथ पुरानी बॉलीवुड गानों …चांद सा रोशन चेहरा और तुमको मेरी उम्र लग जाए पर डांस किया। इसके बाद साधना सिंह ने अपनी दोनों बहुओं के साथ मेरे घर आई एक नन्ही परी..गाने पर डांस किया। संगीत में शिवराज सिंह चौहान ने भी पत्नी साधना सिंह के साथ डांस किया था। एक कार्यक्रम में शिवराज का उनके समधी अनुपम बंसल ने मुंह मीठा कराया, तो मेहंदी के लिए दूल्हा-दुल्हन राजसी ठाट वाली बग्घी से लॉन में पहुंचे। recent visitors 54