मोहन कैबिनेट की बैठक में 7 प्रस्तावों पर लगी मुहर, नई इमारतों में पाइप लाइन से मिलेगी गैस

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई ।बैठक मेंकई नई नीतियों, पॉलिसी को मंजूरी दी गई।इसके अलावा प्रयागराज महाकुंभ 2025 में जा रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने कई बड़े फैसले लिए है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और समापन कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के आने की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। प्रधानमंत्री श्री मोदी 23 फरवरी को छतरपुर में कैंसर अस्पताल का भूमि-पूजन करेंगे। अगले दिन 24 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का शुभारंभ करेंगे। भोपाल में 24-25 फरवरी को होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारी जारी हैं। कैबिनेट बैठक में सात नीतियों को मंजूरी दी गई। संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि नीतियों के कारण लगभग 20 लाख मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलेगा। अधिकतम आर्थिक सहायता ढाई सौ करोड़ रुपए की होगी। उद्योग संवर्धन नीति सहित अन्य नीतियों में यह प्रावधान दिया गया है कि निवेशकों को विभिन्न अनुमतियां एक स्थान से बिना किसी कठिनाई के मिल जाए, इसके लिए व्यवस्था बनाई जाएगी। सिंगल विंडो सिस्टम प्रभावित तरीके से क्रियान्वित किया जाएगा। फिल्म और पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नीति में संशोधन किए गए हैं। पढ़िए मोहन कैबिनेट बैठक के अहम फैसले      प्रधानमंत्री मोदी 23 फरवरी को छतरपुर में कैंसर अस्पताल का भूमि-पूजन करेंगे। अगले दिन 24 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का शुभारंभ करेंगे। भोपाल में 24-25 फरवरी को होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारी जारी हैं। समिट में विदेशों से आने वाले उद्योग और व्यापार समूहों तथा विभिन्न देशों के वाणिज्यिक दूतावासों से बेहतर तालमेल और समन्वय के लिए 12 फरवरी को नई दिल्ली में विशेष बैठक होने जा रही है।     मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी अधिक है। रीवा की ओर से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रीवा सहित मैहर, सतना, मऊगंज और सीधी में ठहरने, भोजन और छोटे बच्चों के लिए दूध-बिस्किट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। शासकीय एजेंसियां, स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से व्यवस्था में लगी हैं। चिकित्सा आवश्यकताओं के लिए एंबुलेंस और डॉक्टर आदि की भी व्यवस्था है।     महाराष्ट्र सीमा पर श्रद्धालुओं और वाहनों के आवागमन का प्रबंधन किया जा रहा है। प्रयागराज कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भीड़ और आवागमन की स्थिति का गूगल सहित अन्य स्रोतों से जानकारी के आधार पर कार्यक्रम बनाने के आहवान किया जा रहा है।सभी अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनके रुकने ठहरने के लिए इंतजाम करने के निर्देश दिए है।     24-25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर एक समूह का गठन भी किया गया है। दो डिप्टी सीएम और भोपाल के प्रभारी मंत्री को भी शामिल किया गया है। स्थाई विधायक और मेयर भी शामिल हैं।     सभी विभागों को निर्देश दिए हैं इस ऑफ डूइंग के तहत सरकार काम कर रही है। लॉजिस्टिक क्षमता को बढ़ाना, इसके लिए हमने लॉजिस्टिक पॉलिसी बनाई है।ट्रांसपोर्टेशन में भी पॉलिसी को ध्यान में रखा है।। मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी     कैबिनेट बैठक में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन पॉलिसी को मंजूरी ।     मप्र फिल्म पर्यटन नीति, पर्यटन नीति और उद्योग समेत अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी।     MP में निवेशकों को 200 करोड़ तक की मदद     कैबिनेट की बैठक में उद्योग संवर्धन नीति को मिली मंजूरी     नई उद्योग नीति के तहत 10 नीतियों को मंजूरी     पांच साल में 13 हजार 179 करोड़ खर्च किए जाएंगे     प्रदेश में 20 लाख नए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे     कैबिनेट में न्यू एक्सपोर्ट पॉलिसी को भी मंजूरी     पंप स्टोरेज नीति को मिली मंजूरी     सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन पॉलिसी को मंजूरी। शिवपुरी में एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी शिवपुरी में एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने दी मंजूरी। इसका अनुबंध पहले ही हो चुका है। कलेक्टर को भूमि अधिग्रहण सहित अन्य कार्यों के लिए अधिकृत किया गया। नई इमारतों में पाइप लाइन से मिलेगी गैस शहरी गैस वितरण नीति को कैबिनेट मंजूरी दी इसमें पाइप के माध्यम से घरों में सीधे रसोई गैस की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए नगर तथा ग्राम निवेश के नियमों में प्रावधान किया गया है। जो भी नई मल्टी स्टोरी बनेगी उसमें पाइप के माध्यम से रसोई गैस की आपूर्ति की व्यवस्था करनी होगी। पंप स्टोरेज पॉलिसी को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी। इसमें जब जल विद्युत की आवश्यकता होगी तब पंप से स्टोर किए गए पानी का उपयोग किया जाएगा। इस क्षेत्र में डेढ़ लाख करोड़ रुपये के निवेश की संभावना जताई गई है। recent visitors 48

एआई पहले से ही हमारी अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और यहां तक ​​कि हमारे समाज को नया रूप दे रहा है: पीएम मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस के ग्रैंड पैलेस में एआई एक्शन समिट को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने और मुझे इसकी सह-अध्यक्षता करने के लिए आमंत्रित करने के लिए अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रोन का आभारी हूं। एआई पहले से ही हमारी अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और यहां तक ​​कि हमारे समाज को नया रूप दे रहा है। एआई इस सदी में मानवता के लिए कोड लिख रहा है।" प्रधानमंत्री ने कहा कि एआई से करोड़ों लोगों की बदल सकती है जिंदगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "एआई अभूतपूर्व पैमाने और गति से विकसित हो रहा है और इसे और भी तेजी से अपनाया और लागू किया जा रहा है। सीमाओं के पार भी गहरी निर्भरता है। इसलिए, शासन और मानकों को स्थापित करने के लिए सामूहिक वैश्विक प्रयासों की आवश्यकता है जो हमारे साझा मूल्यों को अपलोड करते हैं, जोखिमों को संबोधित करते हैं और विश्वास का निर्माण करते हैं। लेकिन शासन केवल दरार और प्रतिद्वंद्विता को प्रबंधित करने के बारे में नहीं है। यह नवाचार को बढ़ावा देने और वैश्विक भलाई के लिए इसे लागू करने के बारे में भी है। इसलिए हमें नवाचार और शासन के बारे में गहराई से सोचना चाहिए और खुलकर चर्चा करनी चाहिए।"   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं एक सरल प्रयोग से शुरुआत करता हूं। यदि आप अपनी मेडिकल रिपोर्ट एआई ऐप पर अपलोड करते हैं, तो यह सरल भाषा में, बिना किसी शब्दजाल के, आपके स्वास्थ्य के लिए इसका क्या मतलब है, समझा सकता है। लेकिन यदि आप उसी ऐप से किसी व्यक्ति का बाएं हाथ से लिखते हुए चित्र बनाने को कहते हैं, तो ऐप सबसे अधिक संभावना किसी व्यक्ति को उसके दाएं हाथ से लिखते हुए दिखाएगा।" पेरिस में AI एक्शन समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "शासन का मतलब सभी के लिए पहुंच सुनिश्चित करना भी है, खास तौर पर ग्लोबल साउथ में। यह वह जगह है जहां क्षमताओं की सबसे ज़्यादा कमी है, चाहे वह शक्ति हो, प्रतिभा हो या वित्तीय संसाधनों के लिए डेटा। एआई स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और बहुत कुछ बेहतर करके लाखों लोगों के जीवन को बदलने में मदद कर सकता है। यह एक ऐसी दुनिया बनाने में मदद कर सकता है जिसमें सतत विकास लक्ष्यों की यात्रा आसान और तेज़ हो जाए। ऐसा करने के लिए, हमें संसाधनों और प्रतिभाओं को एक साथ लाना होगा। हमें ओपन-सोर्स सिस्टम विकसित करना होगा जो विश्वास और पारदर्शिता को बढ़ाए। हमें पूर्वाग्रहों से मुक्त गुणवत्तापूर्ण डेटा सेट बनाना होगा।" recent visitors 42

असुविधा से बचने श्रद्धालु, भीड़ और आवागमन की स्थिति की जानकारी लेकर बनाएं प्रयागराज का कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव केन्द्रीय मंत्री अमित शाह समिट के समापन सत्र में होंगे शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव असुविधा से बचने श्रद्धालु, भीड़ और आवागमन की स्थिति की जानकारी लेकर बनाएं प्रयागराज का कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जीआईएस में आ रहे विदेशी उद्योग समूहों और वाणिज्यिक दूतावासों के साथ समन्वय के लिए 12 फरवरी को नई दिल्ली में होगी विशेष बैठक प्रयागराज आने-जाने वालों के लिए की जा रही हैं सभी व्यवस्थाएं असुविधा से बचने श्रद्धालु, भीड़ और आवागमन की स्थिति की जानकारी लेकर बनाएं प्रयागराज का कार्यक्रम जिला प्रशासन सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों का भी ले रहे हैं सहयोग विधानसभा वार विजन डाक्यूमेंट विकसित किए जाएं मंत्री और विधायकगण जनता से बेहतर संवाद के लिए विकसित करें वर्चुअल व्यवस्था मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक के पहले मंत्रीगण को किया संबोधित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और समापन कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आने की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी 23 फरवरी को छतरपुर में कैंसर अस्पताल का भूमि-पूजन करेंगे। अगले दिन 24 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का शुभारंभ करेंगे। भोपाल में 24-25 फरवरी को होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारी जारी हैं। समिट में विदेशों से आने वाले उद्योग और व्यापार समूहों तथा विभिन्न देशों के वाणिज्यिक दूतावासों से बेहतर तालमेल और समन्वय के लिए 12 फरवरी को नई दिल्ली में विशेष बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव परिणाम, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में क्षेत्र के व्यवस्थित विकास और जनकल्याण को गति प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रयागराज कुंभ पहुंच रहे जन सैलाब के संदर्भ में कहा कि मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी अधिक है। रीवा की ओर से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रीवा सहित मैहर, सतना, मऊगंज और सीधी में ठहरने, भोजन और छोटे बच्चों के लिए दूध-बिस्किट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। शासकीय एजेंसियां, स्वयंसेवी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से व्यवस्था में लगी हैं। चिकित्सा आवश्यकताओं के लिए एंबुलेंस और डॉक्टर आदि की भी व्यवस्था है। वाहनों की पार्किंग, पुलिस की हाई-वे पेट्रोलिंग और एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट आदि की व्यवस्था के परिणाम स्वरुप जाम की स्थिति में तुलनात्मक रूप से कमी आई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रयागराज से आने-जाने वालों की बड़ी संख्या को देखते हुए मार्गों के नियोजन, प्रयागराज प्रशासन से तालमेल और श्रद्धालुओं की संख्या का अनुमान लगाते हुए व्यवस्था की जा रही है। महाराष्ट्र सीमा पर भी श्रद्धालुओं और वाहनों के आवागमन का प्रबंधन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रयागराज कुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भीड़ और आवागमन की स्थिति का गूगल सहित अन्य स्रोतों से जानकारी के आधार पर कार्यक्रम बनाने के आहवान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद के सदस्यों से भी जन-सामान्य को इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा वार विजन डॉक्यूमेंट विकसित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने मंत्री और विधायकगण को क्षेत्र के लोगों से बेहतर संवाद के लिए अपने-अपने स्तर पर वर्चुअल व्यवस्था विकसित करने का सुझाव दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इससे विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ ही राजधानी से भी अधिक प्रभावी तरीके से सतत् संपर्क बनाने में मदद मिलेगी।   recent visitors 40

सीएम डॉ. यादव ने 3 करोड़ रुपए से खरीदी गई 4 सीवर कम जेटिंग मशीनों और पुरानी बसों को बस स्टॉप में तब्दील करने के कार्य का लोकार्पण किया

भोपाल CM डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार सुबह भोपाल के पहले हाईटेक पार्क 'नमोवन' के लिए भूमिपूजन किया।लालघाटी के पास वीआईपी रोड किनारे 3 एकड़ में 6.99 करोड़ रुपए से पार्क विकसित होगा। वहीं, अमृत-2.0 के तहत 400.27 करोड़ रुपए के सीवेज प्रोजेक्ट की शुरुआत भी की गई। सीएम डॉ. यादव ने सीवेज प्रोजेक्ट के कार्यों का भूमिपूजन किया। वहीं, 3 करोड़ रुपए से खरीदी गई 4 सीवर कम जेटिंग मशीनों और पुरानी बसों को बस स्टॉप में तब्दील करने के कार्य का लोकार्पण भी किया। मंत्री विश्वास सारंग, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, बीजेपी जिलाध्यक्ष रविंद्र यति, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, राहुल कोठारी भी मौजूद रहे।भूमिपूजन/लोकार्पण से पहले पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डॉ. एवं उपस्थित अतिथियों ने पुष्पांजलि भी अर्पित की। नमोवन में वह सबकुछ, जो आकर्षक का केंद्र बनाए लालघाटी चौराहे के पास VIP रोड पर 3 एकड़ जमीन है। यहीं पर 'नमोवन' बनेगा। यह पार्क सोलर लाइट से रोशन होगा, जबकि फूड, टेनिस और बैडमिंटन कोर्ट बनेंगे। फव्वारे और झूले भी रहेंगे। ताकि, यहां घूमने आने वालों को आकर्षक नजारा दिखाई दें। दावा है कि ये भोपाल का सबसे सुंदर पार्क होगा। एक साल से चल रही प्रक्रिया पिछले साल पार्क की डिजाइन बनी थी। फिर इसकी DPR (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) अप्रूवल के लिए भेजी गई थी, जो मंजूर हो गई। पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री पं. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा भी लगेगी। बीजेपी जिलाध्यक्ष और एमआईसी मेंबर रविंद्र यति ने बताया, भूमिपूजन के साथ ही पार्क को डेवलप करने की प्रोसेस शुरू कर देंगे। भोपाल का सबसे सुंदर पार्क होगा यति ने बताया, 'नमोवन' राजधानी का सबसे सुंदर पार्क होगा। लालघाटी चौराहे पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा जिस जगह पर लगी है, उसके पास ही पार्क को विकसित करेंगे। अटलजी की प्रतिमा भी पार्क में लगेगी। अवैध कब्जे का डर, इसलिए बनाया प्लान जिस जगह पर पार्क विकसित किया जाना है, वह अभी अनुपयोगी है। ऐसे में इस पर अवैध कब्जा होने की आशंका है। इसलिए निगम ने जमीन पर पार्क डेवलप करने का प्लान बनाया। सुंदरता के लिए पौधे लगाएंगे यति ने बताया, पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए तीन तरह के पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। जिसमें फलदार, छायादार पौधे भी शामिल हैं। करीब 100 किस्म के फूलों के पौधे भी लगेंगे। recent visitors 52

महाकुंभ में प्रदेश से जा रहे श्रद्धालुओं को सुगम यातायात, रहने और भोजन सहित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रयागराज महाकुंभ में मध्यप्रदेश से जा रहे श्रद्धालुओं को सुगम यातायात, रहने और भोजन सहित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने (मुख्यमंत्री निवास) समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा संभाग अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रबंधों की जिलावार जानकारी भी ली। उन्होंने निर्देश दिए की महाकुंभ की अवधि तक आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखी जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देह दान करने वाले व्यक्तियों का राजकीय सम्मान करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धालुओं का पूरा ध्यान रखने के संबंध में रीवा, सीधी, मैहर, सतना, मऊगंज जिलों के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों से चर्चा कर आवश्यक प्रबंध रखने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी रीवा से चर्चा में शामिल हुए। वीडियो कॉन्फ्रेंस में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा उपस्थित थे। आपदा प्रबंधन अच्छा हुआ है, माघ पूर्णिमा पर भी अच्छे रहें प्रबंध मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा है। इस दिन गंगा जी में स्नान और दान पुण्य के कार्य शुभ माने गए हैं, श्रद्धालु बड़ी संख्या में प्रयागराज जाना चाहेंगे। इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिले के प्रशासनिक अमले ने कुशलतापूर्वक आपदा प्रबंधन कार्य किया है। आने वाले दिनों में भी ऐसी व्यवस्थाएं बनाई रखी जाएं। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों का पूरा सहयोग प्राप्त किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दूरदर्शिता के लिए जनप्रतिनिधियों ने दिया धन्यवाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनवरी के अंतिम सप्ताह में रीवा संभाग के जिलों में महाकुंभ के लिए जा रहे यात्रियों को सुविधाएं देने के निर्देश दिए गए थे। वीडियो कॉन्फ्रेंस में रीवा संभाग के जन-प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की दूरदर्शिता और कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि 29 जनवरी को प्रयागराज में तीर्थयात्रियों की संख्या पहली बार बढ़ने पर उत्तरप्रदेश के सीमावर्ती जिलों में रैन बसेरे सहित भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य की देखभाल का कार्य अच्छी तरह संपन्न हुआ। इन व्यवस्थाओं से आपदा की स्थिति नहीं बनी। वाहनों को होल्ड पर रखने और क्रमश: रवाना करने की व्यवस्था रीवा संभाग सहित जबलपुर संभाग के जिलों में भी की गई।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश     प्रयागराज महाकुंभ में जा रहे यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।     चित्रकूट में भी यात्रियों के रहने और भोजन की व्यवस्था की जाए।     मैहर एवं स्थानीय धार्मिक महत्व के स्थानों पर भी आवश्यक प्रबंध के लिए सामाजिक संस्थाओं से सहयोग प्राप्त किया जाए।     अधिक संख्या में जा रहे श्रद्धालुओं की स्थिति को देखते हुए समाधान निकालें। आवश्यक हो तो     कंट्रोल रूम बनाएं। इस कार्य में ढिलाई ना बरती जाए।     यात्रियों के लिए जरूरत पड़ने पर डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ भी उपलब्ध रहे।     पूर्व में किए गए प्रबंध संतोषजनक हैं। आगे भी ऐसे ही प्रबंध प्रयागराज महाकुंभ के पूर्ण होने तक जारी रहें।   recent visitors 42

इस बार किसानों के लिए गेहूं का समर्थन मूल्य होगा 2600 रूपए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हमारी सरकार का संकल्प है हर हाथ को काम, हर खेत को पानी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव समाज में मां बहन और बेटियों का सर्वोच्च स्थान हमारा काम है हर व्यक्ति की जिंदगी बेहतर बनाना प्रयागराज जाने वाला मध्यप्रदेश का कोई भी तीर्थ यात्री भूखा प्यासा नहीं रहेगा अंग दान, देह दान करने वालों का दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर इस बार किसानों के लिए गेहूं का समर्थन मूल्य होगा 2600 रूपए मुख्यमंत्री ने पीपलरावां, देवास में किया विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित किए 1553 करोड़ रूपए जल कलश यात्रा का किया समापन भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को देवास के सोनकच्छ के ग्राम पीपलरांवा से एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1553 करोड़ रूपए, 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खाते में 337 करोड़ रूपए और 81 लाख किसानों के खाते में 1624 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक से अंतरित किये। उन्होंने कार्यक्रम में 144.84 करोड़ रूपये लागत के 53 कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रंजीत सागर परियोजना से आस-पास के गांवों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। क्षेत्र में हरियाली छायेगी और किसान समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि कि पारस पत्थर से लोहा भी सोना बन जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हर खेत को पानी और बिजली की सुविधा मिले तो किसान समृद्धशाली होंगे और फसलरूपी सोना जरूर मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी और बिजली उपलब्ध करा रही है। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई ने 20 वर्ष पहले जो नदी जोड़ो का सपना देखा था आज वह प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री ने हमें केन-बेतवा लिंक योजना के लिए 1 लाख करोड रुपए दिए हैं। इस योजना से पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी। एक अन्य 70 हजार करोड रुपए की पार्वती-कालीसिंध-चंबल योजना पर भी कार्य शुरू हुआ है। प्रदेश के प्रत्येक के गांव, एक-एक खेत तक पानी पहुंचाया जाएगा। इस बार किसानों के लिए गेहूं का समर्थन मूल्य होगा 2600 रूपए होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार का उद्देश्य हर हाथ को काम और हर खेत को पानी देना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं एवं महिलाओं की बेहतरी के लिए लगातार काम रही है। मध्यप्रदेश सरकार का संकल्प है कि प्रदेश में प्रत्येक युवा को रोजगार मिले, इसके लिए इन्वेस्टर्स समिट कर उद्योगपतियों को आमंत्रित किया जा रहा है। युवाओं को रोजगार देकर दुनिया में भारत का मान बढ़ाना और मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाना हमारा उद्देश्य है। प्रदेश में महिलाओं, किसानों और सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के कल्याण के लिए प्रदेश में आगे बढ़कर कार्य किया जा रहा है। आज के समारोह में 1 लाख 27 करोड़ लाड़ली बहनों, 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों, 81 लाख किसानों को 2054 करोड़ रूपये से अधिक की राशि सिंगल क्लिक से प्रदान की गई। प्रदेश सरकार योजनाओं के संचालन में कोई कमी नहीं रहने देगी। इस मौके पर उन्होंने बताया कि प्रदेश की 76 लाख बहनों को गैस रिफिलिंग के लिए प्रति हितग्राही को 450 रूपये भी प्रदान किये गये हैं। उन्होंने लाड़ली बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में प्रतिमाह 1250 रूपये की राशि दी जा रही है, इसे आगे चलकर 3000 रूपये तक करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रयागराज महाकुम्भ के मार्ग में अवरोध उत्पन्न होने की सूचना प्राप्त हुई है। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि मध्यप्रदेश के यात्रियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रयागराज जाने वाला मध्यप्रदेश का कोई भी तीर्थ यात्री भूखा-प्यासा नहीं रहेगा। इस संबंध में प्रशासन को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि एम्स हॉस्पिटल में भर्ती ईटारसी के मालवीय, जिनकी हृदय गति लगभग 20 प्रतिशत से भी कम हो गई थी को, जबलपुर में दुर्घटना से ब्रेन डेड हुए व्यक्ति के हृदय से प्रतिस्थापित किया गया है, उसे आज उन्होंने एम्स हॉस्पिटल जाकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब व्यक्ति के अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती होने पर उसे एयर एंबुलेंस से लिफ्ट कर बड़े अस्पताल में नि:शुल्क उपचार कराया जायेगा। गरीब से गरीब व्यक्ति का जीवन बचाना सरकार का उद्देश्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास का कारवां चल रहा है। दुनिया में भारत का मान-सम्मान बड़ा है। हमें मध्यप्रदेश को नंबर वन बनाना है। हमारी सरकार का संकल्प है हर व्यक्ति की बेहतरी, हर हाथ को काम और हर खेत को पानी मिले। हम इस दिशा में तेज गति कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रणजीत सागर कॉम्प्लेक्स सिंचाई परियोजना से गत 2 जनवरी को जलाभिषेक यात्रा प्रारंभ हुई थी, जो आज यहां संपन्न हो रही है। पहले इस योजना से 52 गांव डूब में आ रहे थे और अब 66 गांवों को पानी मिलेगा। यह हमारी नीति है, हर व्यक्ति की बेहतरी हो, किसी को नुकसान न हो। हमारी सरकार किसान, युवा, गरीब, महिला हर वर्ग की जिंदगी बेहतर बनाने का कार्य कर रही है। हमारे युवाओं को उनकी दक्षता के अनुसार रोजगार दिलाया जा रहा है। इसी माह प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी आ रहे हैं। इससे बड़ी संख्या में उद्योगों और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे समाज में माँ, बहन, बेटियों का सर्वोच्च स्थान है। मंदिरों में माता की स्थापना की जाती है। हमारी संस्कृति राधे-श्याम सीता-राम की है। हमारी सरकार निरंतर बहनों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। बहनों के लिए लाड़ली बहना, उज्ज्वला योजना, कल्याणी आदि अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। लाड़ली बहना की राशि को भी धीरे-धीरे बढ़ाकर 3000 रूपए प्रति माह तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में गरीबों को भी गंभीर बीमारी की हालत में निःशुल्क एयर एंबुलेंस की सेवा प्रदान की जा रही है। हमने निर्णय लिया है कि … Read more

जबलपुर :सिहोरा में महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस भीषण दुर्घटना का शिकार, सात की दर्दनाक मौत

जबलपुर  मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित सिहोरा में एक बड़ा हादसा हुआ है। प्रयागराज महाकुंभ से वापस लौट रही एक ट्रैवलर, कार और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई है। यह हादसा सिहोरा में हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार महाकुंभ से लौट रहे सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग अभी दबे हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। जबलपुर कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच रहे हैं। क्रेन से गाड़ियों को अलग किया जा रहा है। सात लोगों की मौत घटना सिहोरा थाना अंतर्गत मोहाला और बरगी ग्राम के बीच घटी है। नहर के पास एक ट्रैवलर गाड़ी, ट्रक और किया गाड़ी के बीच एक्सीडेंट हो जाने से अभी तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। अभी दो-तीन लोगों के और दबे होने की संभावना है। पुलिस और एनएचआई के लोगों द्वारा लोगों को निकाला जा रहा है। अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। घटना स्थल जबलपुर शहर से करीब 50 किमी दूर है। ट्रक का टायर फटने से हादसा पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह लगभग 8.45 बजे सिहोरा के ग्राम मोहला बरगी के पास हुआ। ट्रक का टायर एकाएक फटा जिस वजह से वह अनियंत्रित होकर कार को टक्कर मारते हुए गलत दिशा में पहुंच गया। वहां प्रयागराज से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी 20 जेड एल 9105 जबलपुर से पुट्टी लेकर कटनी की ओर जा रहा था। सुबह लगभग 8:45 बजे सिहोरा के ग्राम मोहला बरगी के पास ट्रक का टायर अचानक फटा। वह एक कार को टक्कर मारते हुए गलत साइड में पहुंच गया। यह हादसा एक ब्रिज पर हुआ है। ट्रक के टक्कर के गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि ओवर स्पीड की वजह से घटना घटी है। एक गाड़ी ब्रिज की रेलिंग पर फंसी है। बताया जा रहा है कि किया की कार में सवार लोग सुरक्षित हैं। मृतक ट्रैवलर में सवार थे। हालांकि उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही मृतकों की पहचान कर रही है। ट्रक में सीमेंट लोड था। इस हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। वहीं, दो घायलों को मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। एक व्यक्ति अभी भी गाड़ी में फंसा है, जिसको निकाला जा रहा है। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि मोबाइल के माध्यम से परिजनों से संपर्क किया गया है। सीएम ने दुख व्यक्त किया सीएम मोहन यादव ने हादसे के बाद एक्स पर लिखा कि जबलपुर जिले के सिहोरा में नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर प्रयागराज से वापस आ रही ट्रैवलर और ट्रक की भीषण सड़क दुर्घटना में आंध्रप्रदेश के तीर्थयात्रियों की असामयिक मौत दुखद है। मेरी संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि घायलों का समुचित उपचार और सभी मृतकों के परिजनों से संपर्क कर पार्थिव देह को पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। recent visitors 40