दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 की डेट का एलान आज 2 बजे चुनाव आयोग करेगा

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान आज दोपहर 2 बजे किया जाएगा। चुनाव आयोग ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मतदान और मतगणना की तारीख घोषित की जाएगी। मान जा रहा है कि राजधानी की सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में 6 फरवरी को मतदान हो सकता है और 8 फरवरी को मतगणना हो सकती है। दिल्ली में विधानसभा की कुल सीट 70 राजधानी दिल्ली में 10 साल से आम आदमी पार्टी की सरकार है। आप ने 2015 में कुल 70 सीट में से 67 पर जीत दर्ज की थी। तब भाजपा को सिर्फ 3 सीट मिली थी और कांग्रेस का खाता नहीं खुला था। इसके बाद 2020 के विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी का डंका बजा था। तब केजरीवाल की पार्टी ने 62 सीट जीती थी। भाजपा की झोली में 8 सीट गई थी, जबकि कांग्रेस एक बार फिर खाली हाथ रही थी। वहीं, दिल्ली में बीते पांच साल में कई बड़ी घटनाएं हुई हैं। शराब नीति कांड में केजरीवाल समेत बड़े नेताओं की गिरफ्तारी बड़ा मुद्दा है। केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को सीएम बनाया गया है। वोटर्स लिस्ट को लेकर भी आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर लगातार हमला बोला है। आप नेताओं का कहना है कि भाजपा केंद्र में सत्ता में होने का गलत फायदा उठा रही है।   recent visitors 70

Earthquake: तिब्बत में 7.1 तीव्रता के भूकंप, 53 लोगों की मौत

तिब्बत नेपाल की सीमा से सटे तिब्बत के पहाड़ी क्षेत्र शिजांग में मंगलवार को भूकंप ने तबाही मचा दी। 7.1 तीव्रता वाले भूकंप से भारी जानमाल का नुकसान हुआ है। अब तक 53 लोगों के मरने और 38 लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार भूकंप का असर तिब्बत के शिगात्से शहर पर सबसे ज्यादा हुआ है। यहां बड़ी-बड़ी इमारतें भूकंप के कारण गिर गई हैं, जिससे काफी जानमाल का नुकसान हुआ है। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी कि शिजांग स्वायत्त क्षेत्र के डिंगरी काउंटी में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका असर भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान के कई इलाकों में देखने को मिला। यहां भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारत में बिहार, पश्चिम बंगाल व उत्तर भारत के कई हिस्सों और सिक्किम सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में मंगलवार की सुबह भूकंप के झटकों लोग सहम गए। नेपाल में दिखा असर नेपाल की राजधानी में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके लगे, तो लोग घरों से बाहर जान बचाने के लिए भागे। वह सड़कों व खुले स्थानों पर जाकर खड़े हो गए। काठमांडू की रहने वाली मीरा अधिकारी ने एएनआई को बताया कि मैं उस समय सो रही थी (जब भूकंप आया)। बिस्तर हिल रहा था और मुझे लगा कि मेरा बच्चा बिस्तर हिला रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने उतना ध्यान नहीं दिया, लेकिन खिड़की हिल रही थी। मुझे एहसास हुआ कि यह भूकंप है। मैंने फिर जल्दी से अपने बच्चे को बुलाया और घर खाली कर दिया। हम भागकर खुले मैदान में आ गए।   recent visitors 83

घने कोहरे के साथ बारिश ने दिल्ली एनसीआर में कंपकंपी बढ़ा दी, आने दिनों में कोहरे और बारिश से राहत नहीं, येलो अलर्ट

नई दिल्ली दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी है। घने कोहरे के साथ बारिश ने दिल्ली एनसीआर में कंपकंपी बढ़ा दी है। मौसम विभाग की मानें ने वाले दिनों में भी मभी कोहरे और बारिश से राहत नहीं मिलने वाली। इसके अलावा पारा तेजी से लुढ़केगा जिसके चलते ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने तीन दिन दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी भी दी गई है। मौसम विभाग ने एक हफ्ते का पूर्वानुमान व्यक्त किया है जिसमें घने कोहरे और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा तापमान भी सीधा 5 डिग्री तक लुढ़क सकता है जिससे ठंड और भी ज्यादा बढ़ सकती है। दिल्ली में आज यानी सोमवार को भी कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि इसके चलते कोहरे से लोगो को थोड़ी राहत मिली। लेकिन मंगलवार को फिर घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। 7 जनवरी आईएमडी ने 7 जनवरी को दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज तिया जा सकता है। इसी के साथ दिल्ली एनसीआर के सभी इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 8 जनवरी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 8 जनवरी को तापमान एक डिग्री और कम हो सकता है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इस दिन भी मौसम विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी देते हुए पूरे दिल्ली एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 9-10 जनवरी 9-10 जनवरी को भी घना कोहरा छाया रहने का अनुमान जताया गया है। 9 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और 10 जनवरी को 5 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि अधिकतम तापमान दोनों दिन 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। गुरुवार को दिल्ली में घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 11-12 जनवरी आईएमडी के मुताबिक 11 और 12 जनवरी को दिल्ली में आंधी तूफान या बारिश आने के आसार है। वहीं न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री बढ़ सकता जबकि अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री नीचे जा सकता है। 11 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच सकता है। recent visitors 70

भारत में अब तक HMPV के कुल 6 मामले सामने आ चुके, चेन्नई में भी दो बच्चे संक्रमण के शिकार

नई दिल्ली चीन में फैले वायरस ने भारत में भी रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। हाल ही में चेन्नई में इस वायरस के दो नए केस सामने आए हैं। इन दो को मिलाकर भारत में अब तक HMPV के कुल 6 मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले दो मामले बेंगलुरु, एक मामला गुजरात और एक पश्चिम बंगाल से सामने आ चुका है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दो बच्चे ह्यूमन मेटान्यमोवायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इन दोनों का इलाज फिलहाल चेन्नई में ही चल रहा है। यह दोनों ही मामले अलग-अलग अस्पतालों से सामने आए हैं। हम फिलहाल इस पर और अधिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि मेडीकल ऑफिसर पूरे घटनाक्रम पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। मंत्रालय पड़ोसी देश में जारी केसों की वृद्धि पर भी अपनी नजर बनाए हुए हैं। recent visitors 89

महाकुंभ के लिए बड़ी सौगात: एयरपोर्ट प्रबंधन ने फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है, भोपाल से प्रयागराज के लिए सीधी उड़ान

भोपाल मध्यप्रदेशवासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जल्द ही राजधानी भोपाल से प्रयागराज के लिए एयर कनेक्टिविटी शुरू होगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने तीन कंपनियों को फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है। सीधी उड़ान की सुविधा मिलने से महाकुंभ में जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में फ्लाइट छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर होकर यूपी के प्रयागराज जा रही है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने सीधे भोपाल से प्रयागराज के लिए प्रस्ताव भेजा है। तीन कंपनियों को फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। बताया जा रहा है कि 13 जनवरी से भोपाल से प्रयागराज के लिए सीधी उड़ान शुरू हो सकती है। भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए रोजाना 100 से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही की उम्मीद है।   इंदौर से प्रयागराज के लिए उड़ान सेवा महाकुंभ शुरू होने से पहले 11 जनवरी से इंदौर के लिए प्रयागराज से उड़ान सेवा शुरू होगी। हर शनिवार रात 8:05 बजे इंदौर से उड़ान भरकर 10:05 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। सोमवार को शाम 7:40 बजे प्रयागराज से उड़ान भरकर रात 9:40 बजे इंदौर पहुंचेगी।   13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत उत्तर प्रदेश के प्रयागराग में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ की शुरुआत होगी। सनातन सभ्यता के सबसे बड़े पर्व में से एक महाकुंभ के शुभारंभ का इंतजार सभी को है। मेले को लेकर तैयारियां पूरी कल ली गई है। वहीं इस बार श्रद्धालु इस महाकुंभ में आने के लिए उत्साहित और लालायित भी हैं। क्योंकि इस बार का महाकुंभ विशेष है। पूरे 144 साल बाद विशेष संयोग के चलते इस बार के महाकुंभ कि विशिष्टता बढ़ गई है।   साधु-संतों का आगमन शुरू इधर, महाकुंभ में देश और दुनिया के कोने-कोने से साधु और संतों का आगमन शुरू हो चुका है। महाकुंभ में आस्था और भक्ति के अनेक प्रकार के रंग देखने को मिल रहे है। कुंभ मेले में भांति-भांति के साधु-संत और बाबा पहुंचे रहे है, जो मेले की शोभा बढ़ा रहे है। संगम नगरी में पहुंचे बवंडर बाबा, चाबी वाले बाबा, अनाज वाले बाबा और साइकिल वाले बाबा आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। हर तरफ देश के दूरदराज इलाके से पहुंचे साधु-सतों और बाबाओं की चर्चा हो रही है। recent visitors 63

चित्रकूट में श्रीराम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा होगी स्थापित, 750 करोड़ की लागत से विकसित किया जाएगा पर्यटन स्थल

भोपाल मध्य प्रदेश के चित्रकूट को 750 करोड़ की लागत से विश्व स्तरीय धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। वहीं 100 करोड़ की लागत से 80 एकड़ में रामायण एक्सपीरियंस पार्क भी बनाया जाएगा। वहीं 151 फीट की ऊंची श्री राम की प्रतिभा भी स्थापित की जाएगी। पूरे नगर में श्रीराम की छवि होगी। सतना के चित्रकूट को विश्व स्तरीय धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। भगवान श्री राम की तपोभूमि में स्थलों के विकास, आधुनिक परिवहन सेवाओं पर 750 करोड़ रुपये खर्ज किए जाएंगे। इस परियोजना का मुख्य आकर्षण 80 एकड़ में बनने वाला रामायण एक्सपीरियंस पार्क है। जो करीब 100 करोड़ की लागत से बनेगा। जहां आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस पार्क में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की विशाल मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इसके साथ ही 5डी-3डी प्रजेंटेंशन, होलोग्राम और लाइट-साउंड शो के जरिए रामायण काल की घटनाओं को जीवंत किया जाएगा। इस पार्क में भगवान श्री राम की 151 फीट की प्रतिमा भी लगाई जाएगी, जो कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी।   संतों के लिए ध्यान केंद्र और 1000 संतों के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। जहां एक हजार से ज्यादा साधु संत ठहर सकेंगे। वहीं आधुनिक पर्णकुटी, सांस्कृतिक केंद्र, आध्यात्मिक लाइब्रेरी और हर्बल गार्ड भी बनाए जाएंगे। हनुमान धारा में 24 करोड़ की लागत से मल्टी फैसिलिटी सेंटर और मंदाकिनी नदी पर 130 मीटर लंबा पुल भी बनाया जाएगा। recent visitors 63

बाघ को शिकार करता देख पर्यटकों के छूटे पसीने, कोहरे में भी सटीक निशाना मारा, कांपते हाथों से बनाया वीडिओ

पन्ना देश दुनिया में पन्ना टाइगर रिजर्व को बाघों की बढ़ती हुई संख्या के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि आसानी से बाघ दिखने की वजह से पन्ना टाइगर रिजर्व में देश के कोने-कोने से पर्यटक बाघों का दीदार करने के लिए पहुंचते हैं। इन दिनों पन्ना टाइगर रिजर्व आने वाले पर्यटकों को आसानी से बाघों के दीदार हो रहे हैं। कुछ ऐसा ही नजारा पीटीआर आए पर्यटकों को देखने को मिला। पर्यटकों ने बाघ पी-141 को एक हिरण का शिकार करते हुए देखा। पर्यटकों ने इस रोमांचित और रोंगटे खड़े कर देने वाले पाल को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि बाघ पी-141 बड़े ही शातिर तरीके से घात लगाकर एक हिरण का शिकार करता है और पल भर में ही उसे मौत के घाट उतार देता है। फिर पर्यटकों के बीच से ही बाघ अपने शिकार को खाने के लिए ले जाता है। recent visitors 86