महाकालेश्वर मंदिर में नव वर्ष पर श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा, दर्शन घोटाले के बीच बड़ा फैसला, अब होगी मुफ्त की VIP सेवा बंद

उज्जैन उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में मुफ्त की वीआईपी सेवा अब बंद हो गई है. महाकालेश्वर मंदिर की आमदनी में भी अब बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. श्रद्धालुओं से अवैध वसूली कर उन्हें कई प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने वाले 10 लोग अभी तक जेल की हवा खा चुके हैं. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में नए साल के आगाज पर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यापक पैमाने पर तैयारी की गई है. महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष और उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के मुताबिक मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है. नव वर्ष पर श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो जाता है. इस बार साल के अंतिम दिनों में भी श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. महाकालेश्वर मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल के मुताबिक शीघ्र दर्शन व्यवस्था के लिए मंदिर समिति की ओर से 250 रुपये की रसीद काटी जा रही है. इसके अलावा, प्रोटोकॉल दर्शन में भी शीघ्र दर्शन सुविधा का लाभ लेने पर प्रति श्रद्धालु 250 रुपये की रसीद बनाई जा रही है. इसी तरह मंदिर के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है. इससे मंदिर समिति की आमदनी में भी बढ़ोतरी हो गई है. श्रद्धालुओं से वसूली कर मंदिर समिति को लगाया चूना उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के मुताबिक महाकालेश्वर मंदिर में किलो सक्रिय था जो श्रद्धालुओं से अवैध वसूली कर उन्हें ऐसी सुविधा उपलब्ध कराता था जिसके लिए मंदिर समिति द्वारा अलग-अलग प्रकार के शुल्क तय किए गए हैं. अभी तक इस मामले में 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें आठ महाकालेश्वर मंदिर समिति के कर्मचारी हैं. इनमें से दो कर्मचारी राकेश और विनोद को पहले ही जेल भेज दिया गया है, जबकि राजेंद्र सिंह, अभिषेक भार्गव, राजकुमार सहित अन्य कर्मचारी भी इस मामले में पकड़े जा चुके हैं. महाकालेश्वर मंदिर में बैठक नए साल पर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति के प्रशासक अनुकूल जैन अधिकारियों की बैठक ली. उन्होंने बताया कि मंदिर में नए वर्ष के अवसर पर 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. recent visitors 52

20 सीनियर IAS अफसरों की 2025 में विदाई, इनके रिटायरमेंट से कई अधिकारियों को प्रमोशन का अवसर मिलेगा

भोपाल मध्यप्रदेश कैडर के 20 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी 2025 में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इनमें वर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन समेत छह अपर मुख्य सचिव (एसीएस) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इनके रिटायरमेंट से प्रदेश प्रशासनिक सेवा में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे और कई अधिकारियों को प्रमोशन का अवसर मिलेगा। 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में मुख्य सचिव अनुराग जैन के साथ अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी मो. सुलेमान, जेएन कंसोटिया, एसएन मिश्रा, अजीत केसरी और विनोद कुमार शामिल है। इसके अलावा फील्ड पोस्टिंग वाले अधिकारियों में सागर आयुक्त वीरेंद्र कुमार रावत, जबलपुर आयुक्त अभय कुमार वर्मा, दतिया कलेक्टर संदीप कुमार माकिन के नाम शामिल है। इसके अलावा कमिश्नर निशक्तजन डॉ. रामराव भोंसले, जनगणना निदेशालय एमपी भावना वालिम्बे और माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव केडी त्रिपाठी भी 2025 में सेवानिवृत्त होंगे।   इन अधिकारियों का होगा प्रमोशन इन अधिकारियों के रिटायरमेंट के बाद नए अधिकारियों को ACS और मुख्य सचिव स्तर पर प्रमोशन का मौका मिलेगा। मौजूदा ACS डॉ. राजेश राजौरा, 2026 तक सबसे वरिष्ठ अधिकारी होंगे और मई 2027 में रिटायर होंगे। प्रदेश के कई एसीएस और पीएस स्तर के अधिकारी दिल्ली में पदस्थ है। इनमें नीलम शमी राव, वीएल कांताराव, आशीष श्रीवास्तव, पंकज अग्रवाल, अलका उपाध्याय, मनोज गोविल, पल्लवी जैन गोविल, अनिरुद्ध मुखर्जी, दीप्ति  गौड़ मुखर्जी, विवेक अग्रवाल, हरिरंजन राव के नाम शामिल है। वहीं, प्रदेश के कई वरिष्ठ अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद कई अधिकारियों को मुख्य सचिव स्तर के वेतानमान में प्रमोशन मिलेगा। इसमें संजय कुमार शुक्ला, रश्मि अरुण शमी, मनीष रस्तोगी, दीपाली रस्तोगी, शिवशेखर शुक्ला और सचिन सिन्हा शामिल हैं।     जाने कौन किस माह होगा सेवानिवृत्त जनवरी – एसएन मिश्रा, डॉ. आरआर भेंसले, अक्षय सिंह। फरवरी- अजीत केसरी, ओपी श्रीवास्तव।  अप्रैल- अभय कुमार वर्मा, शैलबाला मार्टिन। मई- विनोद कुमार, संदीप माकिन। जून- वीरेंद्र सिंह रावत, अशोक कुमार चौहान। जुलाई- मो. सुलमेान, राजेश कुमार कौल, संजय गुप्ता, केडी त्रिपाठी। अगस्त- अनुराग जैन, जेएन कंसोटिया। सितंबर- भावना वालिम्बे। अक्टूबर- नियाज खान।   recent visitors 39

आज से उत्तर पश्चिम भारत में शीतलहर चलने वाली है, इस दौरान नए साल में उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने नए साल को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया है कि 30 दिसंबर से उत्तर पश्चिम भारत में शीतलहर चलने वाली है। यानी कि नए साल के मौके पर ठंड बढ़ने जा रही है। साथ ही, अगले दो से तीन दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिलने जा रहा है। यूपी में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान आदि राज्यों में शीतलहर की चेतावनी दी गई है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत घना कोहरा देखने को मिला है। इसके अलावा, उत्तराखंड में तेज बरसात हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले साल छह जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत का मौसम बदल जाएगा, क्योंकि एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है, जबकि उत्तर पश्चिम भारत के बाकी राज्यों में यह 6-12 डिग्री सेल्सियस के बीच में बना हुआ है। आज मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान राजस्थान के सीकर जिले में 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में यह तीन से छह डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश में मिनिमम टेम्प्रेचर औसत से ज्यादा चल रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट आने वाली है। अगले पांच दिनों में यह चार से छह डिग्री सेल्सियस कम हो जाएगा, जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान में अगले तीन दिनों तक तीन से चार डिग्री सेल्सियस तापमान में कमी आएगी, उसके बाद कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मध्य भारत की बात करें तो अगले पांच दिनों में इसमें भी तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने वाली है। वहीं, पूर्वी भारत में भी न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस गिर जाएगा। महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस गिरने जा रहा है। शीतलहर की बात करें तो हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब में 31 दिसंबर से दो जनवरी तक शीतलहर चलने वाली है। वहीं, राजस्थान में भी 30 दिसंबर से दो जनवरी तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। recent visitors 144

रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की ओर से जल्द ही ग्रुप डी के 32 हजार पदों पर नीकाली भर्ती

नई दिल्ली रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की ओर से जल्द ही ग्रुप डी के 32 हजार पदों पर भर्ती नीकाली जानी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जनवरी/ फरवरी माह में शुरू की जा सकती है। ऐसे में जो भी रेलवे में सरकारी नौकरी पाने की चाह रखते हैं वे तय तिथियों में इंडियन रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकेगा। पात्रता एवं मापदंड इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित योग्यता हासिल करना अनिवार्य होगा। ग्रुप डी पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से ग्रेजुएट होना आवश्यक होगा। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने आईटीआई (NCVT/ SCVT) सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया हो। अभ्यर्थी की आयु निर्धारित कटऑफ डेट से न्यूनतम 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए वहीं अधिकतम आयु 33 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। कैसे होगा ग्रुप डी पदों पर चयन आरआरसी ग्रुप डी भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT-1) से होकर गुजरना होगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे वे भर्ती के अगले चरण की परीक्षा CBT 2 में भाग ले पाएंगे। सीबीटी 2 के बाद क्वालीफाई अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए आमंत्रित किया जायेगा। अंत में सभी चरणों के अनुसार उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी और सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जाएगी। एप्लीकेशन प्रॉसेस आपको बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया का जिम्मा प्रयागराज डिवीजन को दिया जा सकता है। आवेदन शुरू होते ही अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकेंगे। आवेदन के लिए आपको पहले मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर पाएंगे। एप्लीकेशन फीस आवेदन पत्र भरने के साथ अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क का भुगतान अनिवार्य रूप से करना होगा। बिना शुल्क जमा किये आपके फॉर्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे। जनरल, ओबीसी वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपये तय की गई है वहीं एससी, एसटी एवं महिला उम्मीदवारों को आवेदन के साथ 250 रुपये का भुगतान करना होगा। शुल्क के भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि माध्यमों के किया जा सकता है। ध्यान रखें कि यह शुल्क पिछली भर्ती के मुताबिक है, नई नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इसमें किसी प्रकार का बदलाव होने पर फीस को अपडेट कर दिया जायेगा। recent visitors 56

जनवरी के आखिरी तक शुरू हो जाएगी मेट्रो, शहरवासी मेट्रो के सफर के नए अनुभव के लिए इसमें बैठेंगे

इंदौर जनवरी के अंत तक शहरवासी मेट्रो में बैठकर सफर कर सकेंगे। हालांकि सुपर कॉरिडोर पर 5.9 किलोमीटर के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर ही मेट्रो चलेगी। ऐसे में शहरवासी मेट्रो के सफर के नए अनुभव के लिए इसमें बैठेंगे। यह संभावना जताई जा रही है कि मेट्रो रेल प्रबंधन इस हिस्से में पांच से छह मेट्रो कोच के साथ संचालन शुरू करेगा। यात्रियों की संख्या के आधार पर मेट्रो कोच चलाने का समय तय किया जाएगा। यह संभावना जताई जा रही है कि मेट्रो रेल प्रबंधन गांधी नगर स्टेशन से सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर 3 तक के लिए न्यूनतम 10 रुपये किराया तय करेगा।   कुछ समय के लिए फ्री में सफर कर सकेंगे शहरवासी ऐसे में 10 रुपये में लोग मेट्रो के सफर का अनुभव ले पाएंगे। हालांकि यह भी संभावना जताई जा रही है कि सीमित समय के लिए मेट्रो में निश्शुल्क सफर का मौका शहरवासियों को दिया जा सकता है। मेट्रो रेल प्रबंधन द्वारा यात्रियों को मेट्रो की सुविधा देने के लिए कमर्शियल रन शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके पहले जनवरी के दूसरे सप्ताह में दिल्ली की कमिश्नर आफ मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) की टीम मेट्रो कोच के निरीक्षण के लिए आएगी और उसके बाद तीसरे सप्ताह में 5.9 किलोमीटर के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर बने मेट्रो के पांच स्टेशन का निरीक्षण करेगी। गौरतलब है कि 30 दिसंबर तक मेट्रो रेल प्रबंधन सीएमआरएस को दस्तावेज भेजने की प्रक्रिया को पूर्ण करेगा। इसके बाद भी जनवरी में मेट्रो कोच के निरीक्षण के लिए टीम का आना तय होगा। 11वां मेट्रो कोच सेट इंदौर पहुंचा, एमडी ने किया निरीक्षण मेट्रो के गांधीनगर डिपो पर वड़ोदरा से मेट्रो का 11वां कोच सेट भी इंदौर पहुंच चुका है। शनिवार को मेट्रो के एमडी एस. कृष्ण चैतन्य ने इस कोच सेट का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट भी जानी। एमडी ने डिपो परिसर में हरियाली बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि परिसर में सजावटी के बजाए ऐसे पौधे लगाएं, जो जनोपयोगी हो। उन्होंने मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े सभी कांट्रेक्टर को मेट्रो स्टेशन, डिपो के बचे कार्य व बाहरी सुंदरीकरण के कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। जुलाई तक रेडिसन चौराहे तक सफर कर सकेंगे शहरवासी जनवरी में भले ही कमर्शियल रन के तहत सुपर कॉरिडोर के 5.9 किमी हिस्से में मेट्रो का कर्मशियल रन शुरू किया जा रहा है। जुलाई 2025 तक गांधीनगर डिपो से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो का संचालन करने की योजना है। ऐसे में अगले सात महीने में शहरवासी मेट्रो में बैठ सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक आ सकेंगे।   मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं प्लेटफार्म पर बैठने के लिए कुर्सियां सीसीटीवी कैमरों से होगी सुरक्षा लिफ्ट व एस्कलेटर से प्लेटफार्म पर पहुंच सकेंगे पेयजल व सुविधाघर टिकट काउंटर समय की जानकारी देती घड़ी ट्रेन के आने की जानकारी देते डिस्प्ले बोर्ड दृष्टिबाधितों के प्लेटफार्म पर विशेष प्रकार की लगाई गई टाइल्स।   recent visitors 126

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने नैकहाई में सौन्दर्यीकरण के लिए स्वीकृत विभिन्न कार्यों को समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिये

भोपाल रीवा के बघेल राजवंश के कार्यकाल में रीवा राज्य में दुश्मनों के आक्रमण का बघेलखण्ड के सपूतों ने मुहतोड़ जवाब दिया। यहाँ के सेनानायकों और वीर सैनिकों की शौर्यगाथा चोरहटा में नैकहाई में लिखी गई। नैकहाई में वीरों की स्मृति में शौर्य स्मारक स्थापित किए गए हैं। इन शौर्य स्मारकों को सुरक्षित और संरक्षित रखने के कार्य का उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने जायजा लिया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सौन्दर्यीकरण के लिए स्वीकृत विभिन्न कार्यों को समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नैकहाई स्मारक को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करें। इसकी बाउन्ड्रीवॉल और मेनगेट का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराएं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि परिसर में वीर शहीदों की छतरियों के जीर्णोद्धार के लिए एक करोड़ 25 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है। इसके निविदा की कार्यवाही पूरी कर कार्य शीघ्र शुरू कराएं, जिससे 8 फरवरी 2025 को वीरों के बलिदान दिवस पर नैकहाई शौर्य स्मारक का विधिवत उद्घाटन किया जा सके। क्षेत्रीय संचालक औद्योगिक विकास केन्द्र श्री यू.के. तिवारी, कार्यपालन यंत्री औद्योगिक विकास निगम श्री के.के. गर्ग और हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री की मन की बात का किया श्रवण उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निज निवास पर स्थानीय जनों के साथ प्रधानमंत्री के “मन की बात’’ कार्यक्रम को सुना। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश को विश्वगुरू बनाने और विकसित करने का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए हर दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। “मन की बात’’ कार्यक्रम के माध्यम से हम सबको प्रधानमंत्री श्री मोदी का मार्गदर्शन और प्रेरणादायक उद्बोधन मिलता है। इससे जनहित के कार्यों को करने के लिए नई ऊर्जा प्राप्त होती है। रीवा के प्रतिभाशाली निशानेबाज यश पाण्डेय को किया सम्मानित उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा के प्रतिभाशाली निशानेबाज यश पाण्डेय को निज निवास में सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा ही नहीं पूरे विन्ध्य क्षेत्र में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यश भी राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय ही नहीं ओलम्पिक में पदक प्राप्त करें। उप मुख्यमंत्री ने पुष्प-गुच्छ देकर और मिठाई खिलाकर यश को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि यश पाण्डेय ने भोपाल में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। यश पाण्डेय ने 10 मीटर राइफल में रजत पदक जीतकर मध्यप्रदेश और रीवा का मान बढ़ाया। भैरव बाबा मंदिर परिसर का धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकास उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा जिले की गुढ़ तहसील के समीप प्रसिद्ध भैरव बाबा मंदिर परिसर में चल रहे सौन्दर्यीकरण के कार्य का जायजा लिया। भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद शेड निर्माण सहित विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को 31 जनवरी तक पूरा कराएं। भैरव बाबा मंदिर परिसर का धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोलर पार्क और गुढ़ औद्योगिक विकास केन्द्र के बीच यह महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बन सकता है।   recent visitors 75

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिये सरकार प्रतिबद्ध है

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिये सरकार प्रतिबद्ध है। जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए जरूरतमंदों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रदेश में गांव और वार्ड स्तर पर मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 26 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा। अभियान अंतर्गत जहाँ एक ओर योजनाओं से वंचित नागरिकों को चिन्हित कर उन्हें योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, वहीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं का शिविर लगाकर निराकरण किया जा रहा है। अभियान में अब तक 7 हजार से अधिक शिविर लगाए जा चुके हैं, जिनमें 3 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। आम नागरिकों तक सीधे पहुंचकर योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सरकारी अमला जरूरतमंदों का सर्वेक्षण कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित कर रहे हैं। योजनाओं का लाभ और सेवाओं की सहज रूप से उपलब्धता मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पिछले एक वर्ष में सुशासन के प्रयासों से आमजन को शासन की योजनाओं और सेवाओं को सहज रूप से उपलब्ध कराने के लिये निरंतर कार्य किया जा रहा है। राजस्व संबंधी प्रकरणों के निराकरण के लिए राजस्व महाअभियान के तीन चरण चलाये गये, जिसमें अभियान का तीसरा चरण प्रदेश में अभी चल रहा है। इसमें लाखों की संख्या में राजस्व संबंधी लंबित आवेदनों का निराकरण कर आमजन को राहत दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गरीब परिवारों को गरीबी के कुचक्र से बाहर लाने के लिये अनेक योजनाएँ संचालित कर हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाया जा रहा है। इसके लिए जरूरी है कि गरीब परिवारों को नागरिक सेवाओं की पहुंच के दायरे में लाया जाकर उनकी आर्थिक क्षमता बढ़ाई जाये। "सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास" वंचितों के जीवन में सुधार लाने की ठोस पहल की गई है, जिससे ज़रूरतमंदों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाया जा सके। राज्य सरकार की गरीब हितैषी पहल मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में गरीब हितैषी पहल की गई, जिसके अंतर्गत इंदौर के हुकुमचंद मिल के 4 हजार 800 श्रमिक परिवारों की लंबित राशि 224 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। इसी तर्ज पर ग्वालियर सहित अन्य शहरों की बंद पड़ी मिल्स के प्रकरणों का भी श्रमिकों के हित में निर्णय लिये जा रहे हैं। गरीबों को विपरीत परिस्थितियों में सहारा देने के लिए संबल-2.0 योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना अंतर्गत 1 करोड़ 73 लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन है और 40 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को 895 करोड़ रुपये से अधिक की अनुग्रह राशि उनके खातों में अंतरित की जा चुकी है। इसी क्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में प्रतिमाह 55 लाख हितग्राहियों को 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि का अंतरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में 36 लाख से अधिक परिवारों और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में 8 लाख से अधिक परिवारों घर का सपना साकार किया गया है। पी.एम. स्वामित्व योजना में 24 लाख से अधिक लोगों को भू-अधिकार-पत्र उपलब्ध करवाये जा चुके है। इस योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। पीएम स्वनिधि योजना में 11 लाख से अधिक हितग्राहियों को 10 से 50 हजार रूपये तक की ऋण सहायता उपलब्ध करवाकर उनके व्यवसाय को मजबूती प्रदान की गई है। राज्य सरकार ने दीपावली पर्व पर धनतेरस से देवउठनी ग्यारस तक शिल्पकार और छोटे व्यवसायियों को सामग्री बेचने पर कर से मुक्त रखा गया, जिससे वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा भी मिला। योजनाओं की राशि सीधे हितग्राही के बैंक खाते में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबसे पहले देश में जनधन खाते खोले गए। इसका परिणाम यह हुआ कि गरीब कल्याण की योजनाओं की राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में पहुंच रही है। गरीबों को न केवल न्याय मिले बल्कि उन तक न्याय पहुंच सके इसका प्रबंध भी सरकार ने किया है।   recent visitors 30