प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 11 वर्ष, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को दी जानकारी

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश में होंगे विभिन्न कार्यक्रम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश में जून माह में तीन तिथियों पर होंगी महत्वपूर्ण गतिविधियां प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 11 वर्ष, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को दी जानकारी भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी माह तीन ऐसी महत्वपूर्ण तिथियां होंगी जिनका मध्यप्रदेश और देश के लिए विशेष महत्व है। आगामी पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस है इस नाते यह दिन जल गंगा संवर्धन अभियान के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। यह पर्यावरण दिवस भी है, और राज्य सरकार पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए अधिकाधिक प्रयास कर रही है। जल गंगा संर्वधन अभियान का औपचारिक शुभारम्भ गुड़ी पड़वा से हो चुका है। प्रदेश में 30 मार्च से प्रारंभ यह अभियान निरंतर 30 जून तक चलेगा। जनप्रतिनिधि और आम नागरिक अभियान में व्यापक भागीदारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज नई दिल्ली में मीडिया से चर्चा में जून माह के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 11 वर्ष मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पर्यावरण दिवस के पश्चात 9 जून को महत्वपूर्ण तिथि है जब यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के सफल 11 साल पूरे होने का भी दिन है। यह विशेष उपलब्धि है। मध्यप्रदेश में इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी न केवल लगातार तीन कार्यकाल के लिए सरकार बनाने के लिए बधाई के पात्र हैं, बल्कि उन्होंने जो ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, वे इस बात का प्रमाण हैं कि प्रधानमंत्री जी के लिए राष्ट्र हित सर्वोपरि है। इन ऐतिहासिक निर्णयों में चाहे वो ट्रिपल तलाक का विषय हो या सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को सभी समुदायों की ओर से मिलकर पूरा करवाना हो या फिर पाकिस्तान को तीन बार तगड़ा जवाब देने की कार्यवाही जिसमें सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और हाल ही में पाकिस्तान के अंदर ऑपरेशन सिंदूर करने की त्वरित कार्यवाही हो और साथ ही सीमाओं पर चीन का सामना करना हो, यह सभी ऐसे निर्णयों में शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जीएसटी लागू करने से लेकर कई बदलाव, बदलते दौर के भारत में देखने को मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के सक्षम नेतृत्व का ही यह प्रमाण है कि भारत का महत्व बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के ठोस प्रयासों ने भारत को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया है। काला दिवस से स्मरण किया जाता है लोकतंत्र का महत्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आपातकाल स्वतंत्र भारत के इतिहास में काला दिवस माना जाता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट कर दिया गया था। ऐसी स्थिति में जनता ने आपातकाल का प्रतिकार भी लिया। वर्तमान में यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 25 जून को इस काले दिवस का स्मरण कर पूरे राष्ट्र में लोकतंत्र के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने का कार्य हो रहा है। आगामी माह व्यापक स्तर पर इस तिथि पर भी विभिन्न कार्यक्रम होंगे। उद्योग वर्ष में किसानों को देंगे सौगात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सोमवार 26मई को नरसिंहपुर में कृषि उद्योग समागम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी पधार रहे हैं। हमारी कृषि आधारित व्यवस्थाओं, कृषि यंत्रों के उपयोग, प्राकृतिक खेती, उत्पादन क्षमता बढ़ाने, कारखानों की स्थापना और इनसे मिलने वाले रोजगार,फसलों के संवर्धन और उपार्जन की दृष्टि से किसानों को उचित मूल्य दिलवाने का प्रयास है। प्रदेश में प्रसंस्करण इकाइयों की क्षमता बढ़ाने का अभियान संचालित होगा। उद्योग वर्ष में किसानों को महत्वपूर्ण सौगात मिलेगी। नरसिंहपुर के कृषि उद्योग समागम में आधुनिक कृषि यंत्रों, ड्रोन, एआई आधारित उपकरणों और जैविक खेती के जीवंत प्रादर्श किसानों का मार्गदर्शन करेंगे। अनेक विभाग स्टॉल लगाकर शासकीय कृषक कल्याण योजनाओं की जानकारी भी प्रदान करेंगे।   recent visitors 61

दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बाद शेयर बाजार बना रॉकेट, सेंसेक्स 700 और निफ्टी 25074 के ऊपर पहुंचा

मुंबई सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने दमदार शुरुआत की। BSE सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 734 अंकों की बढ़त के साथ 82,488 पर पहुंच गया, जबकि NSE निफ्टी 208 अंकों की छलांग के साथ 25,060 पर कारोबार करता दिखा। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी रही, जिससे डलाल स्ट्रीट पर बुलिश सेंटिमेंट का साफ संकेत मिला। Geojit Financial Services के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का रिकॉर्ड डिविडेंड और भारत का दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना, बाजार की भावनाओं के लिए बड़ा समर्थन है। उन्होंने कहा, "RBI की ओर से बजट अनुमान से अधिक सरप्लस ट्रांसफर से FY26 का राजकोषीय घाटा 4.4% तक सीमित रह सकता है। इससे महंगाई पर नियंत्रण और ब्याज दरों में गिरावट की उम्मीद को बल मिला है।" डॉ. विजयकुमार ने यह भी चेताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा यूरोपीय संघ पर टैरिफ टालना फिलहाल राहत जरूर है, लेकिन यह अस्थायी कदम हो सकता है। "अगर ट्रम्प ने Apple पर 25% टैरिफ लगाने जैसा कोई कदम उठाया, तो वैश्विक बाजार में अस्थिरता बढ़ सकती है। तूफानी तेजी के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी सोमवार को शेयर मार्केट खुलने के साथ ही बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स (Sensex) अपने पिछले बंद 81,721 की तुलना में जोरदार तेजी लेते हुए 81,928.95 पर ओपन हुआ और महज कुछ मिनटों में ही 780 अंकों की छलांग लगाते हुए 82,492 पर कारोबार करता नजर आया. सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने भी शुरुआती कारोबार में अपना दम दिखाते हुए पिछले बंद 24,853.15 की तुलना में उछलकर 24,919.35 पर कारोबार की ओपनिंग की और फिर अचानक 25000 के आंकड़े को पार कर गया. पहले ही मिल रहे थे तेजी के संकेत   भारतीय शेयर बाजार (Stock Market India) के लिए पहले से ही ग्लोबल पॉजिटिव संकेत मिल रहे थे. एशियाई शेयर बाजारों की बात करें, तो जापान का निक्केई इंडेक्स (Japan Nikkei) से लेकर साउथ कोरिया को कोस्पी (Kospi) तक करीब एक फीसदी की शुरुआती तेजी लेकर कारोबार करता नजर आया था, तो वहीं दूसरी ओर गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) शुरुआती कारोबार में 105 अंक की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था. ये 10 शेयर सबसे तेज भागे शेयर बाजार में तेजी के बीच खबरे लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स की 30 लार्जकैप स्टॉक्स में से 29 में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था. इस बीच 10 सबसे ज्यादा भागने वाले शेयरों पर नजर डालें, तो M&M Share (2.74%), Tata Motors Share (2.10%), Titan Share (1.50%), NTPC Share (1.30%), ICICI Bank Share (1.29%) की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था. इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में Suzlon Share (5.11%) और RVNL Share (3.50%) चढ़कर ट्रेड कर रहा था. स्मॉलकैप कैटेगरी में Godavari Biorefineries Share (12.20%), Control Print Share (12%) और Tarsons Share (9%) की छलांग लगाकर कारोबार कर रहा था. शुक्रवार को आया था जोरदार उछाल बीते सप्ताह शेयर बाजार में जोरदार उथल-पुथल मची थी, लेकिन आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को Share Market के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी तूफानी तेजी के साथ ग्रीन जोन में बंद हुए थे. एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) 769.09 अंक की तेजी के साथ 81,721.08 के लेवल पर क्लोज हुआ था, तो दिनभर तेजी में कारोबार करने के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स (NSE Nifty) 243.45 अंक उछलकर 24,853.15 के लेवल पर बंद हुआ था. भारत का बजा दुनिया में डंका गौरतलब है कि भारत अब जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (World 4th Largest Economy India) बन गया है. शनिवार को नीति आयोग के सीईओ (CEO) बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने यह जानकारी शेयर की थी. उन्होंने नीति आयोग के गवर्निंग काउंसिल की 10वीं बैठक के बाद कहा कि, 'ग्लोबल और इकोनॉमिक माहौल भारत के अनुकूल बना हुआ है और मैं मैं जब बोल रहा हूं, तब हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी हैं. आज हम 4,000 अरब डॉलर (4 Trillion Dollar Economy) की अर्थव्यवस्था बन चुके हैं. मिडकैप शेयरों की चमक बरकरार, निवेशकों को राहत बीते कुछ हफ्तों में मिडकैप शेयरों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। इससे वैल्यूएशन को लेकर बनी चिंता कुछ हद तक कम हुई है और बाजार में सकारात्मकता बनी हुई है। Geojit के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स ने बताया कि टेक्निकल चार्ट पर "मॉर्निंग स्टार" पैटर्न बन रहा है, जो तेजी का संकेत है। "यदि निफ्टी हालिया पीक 25,235 को पार करता है, तो अगला लक्ष्य 25,460 और तेजी की स्थिति में 26,250 तक हो सकता है," उन्होंने कहा। हालांकि, उन्होंने चेताया कि यदि निफ्टी 24,950 पार नहीं कर पाता, तो बाजार में मंदी का रुख आ सकता है। डाउनसाइड के लिए 24,755 और मजबूत सपोर्ट 24,500 पर है, जिसके नीचे गिरावट 24,060 तक जा सकती है। recent visitors 66

टॉप-2 पर पहुंचने के लिए आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस में होगी भिड़ंत

नई दिल्ली पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) मुंबई इंडियंस (एमआई) सोमवार को आईपीएल 2025 के अपने अंतिम लीग चरण के मुकाबले में जब एक-दूसरे का सामना करेंगे तो शीर्ष दो में जगह बनाने की कोशिश में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने लीग के चरण के कई मैच बाकी रहते ही आईपीएल प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। इन टीम के बीच शीर्ष दो में जगह बनाने की होड़ है ताकि फाइनल में पहुंचने के लिए टीम को एक अतिरिक्त मौका मिल सके। पंजाब किंग्स 17 अंकों के साथ तालिका में अभी दूसरे स्थान पर है लेकिन मुंबई से हारने पर वह तीसरे या चौथे स्थान पर पहुंच जाएगी जिससे टीम को 30 मई को एलिमिनेटर के लिए तैयार होना पड़ेगा। पंजाब के लिए शीर्ष दो में रहना मुश्किल है क्योंकि उन्हें मुंबई की मजबूत टीम के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद यह भी उम्मीद करनी होगी कि गुजरात (18 अंक) और आरसीबी (17 अंक) अपने-अपने अंतिम मैच हार जाएं। पंजाब किंग्स को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद अब शीर्ष दो में आने के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली टीमों में सबसे बेहतर है। टीम अगर पंजाब किंग्स को हराने में सफल रही तो यह उसके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ऐसी स्थिति में गुजरात टाइटंस और आरसीबी अपने अपने-अपने आखिरी मैचों को हारते है तो मुंबई की टीम शीर्ष दो में होगी। पंजाब किंग्स शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 200 से अधिक रन का बचाव करने में असफल रहने के बाद अपनी गेंदबाजी में खामियों को सुधारने की कोशिश करेंगे। सवाई मान सिंह स्टेडियम की छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजी के लिए आसान परिस्थितियां इस मैच को बड़े स्कोर वाला मुकाबला बनाने का संकेत देते हैं। इसमें दोनों टीमों की गेंदबाजी योजनाओं की परीक्षा होगी। इस मामले में हालांकि जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी दिख रहा है। बुमराह ने इस आईपीएल के इस सत्र में सिर्फ नौ मैचों में 16 विकेट लिए हैं। उन्होंने चोट के कारण तीन महीने तक खेल से दूर रहने के बाद फॉर्म और फिटनेस में वापसी का संकेत दे दिया है। मुंबई इंडियंस के अन्य गेंदबाजों ने भी इस विभाग में बराबरी से जिम्मेदारी साझा की है। ट्रेंट बोल्ट (जो 19 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं) और दीपक चाहर (11 विकेट) की नए गेंदबाजों की जोड़ी ने शुरुआती ओवरों में विकेट चटकाकर बुमराह काम थोड़ा आसान कर दिया है। हार्दिक पांड्या ने मिचेल सेंटनर और विल जैक्स जैसे स्पिनरों के साथ अच्छा तालमेल दिखाया है जिससे मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी लाइन-अप पंजाब किंग्स के मुकाबले और भी घातक बन जाती है। अर्शदीप सिंह (16 विकेट) और युजवेंद्र चहल (14 विकेट) मामूली चोट के कारण पिछला नहीं खेल पाए थे। इन दोनों को मार्को यानसेन (14 विकेट) के साथ मिलकर मुंबई इंडियंस की मजबूत बल्लेबाजी को रोकने के लिए कारगर योजना पर काम करना होगा। सूर्यकुमार यादव (583 रन) और श्रेयस अय्यर (488 रन) अपनी-अपनी टीमों के बल्लेबाजी क्रम के अहम स्तंभ रहे हैं। आईपीएल अब निर्णायक चरण में पहुंच गया है। ऐसे में इन दोनों को अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाये रखनी होगी। पंजाब को अपने सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी प्रभसिमरन सिंह (486) और प्रियांश आर्य (362) से मजबूत शुरुआत की उम्मीद होगी। जिससे मध्यक्रम बेखौफ होकर बल्लेबाजी कर सके। दिग्गज रोहित शर्मा के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रही है लेकिन टीम को इस अनुभवी बल्लेबाज से अहम मैच में बड़ी पारी की उम्मीद है। मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा के फॉर्म में गिरावट थोड़ी चिंता की बात है। पिछले सात मैचों में उन्होंने तीन बार वह दोहरे आंकड़े में पहुंचने में विफल रहे जबकि दो बार 20 के आस-पास रन बनाये। दो मैचों में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिचेल सेंटनर, राज अंगद बावा, रघु शर्मा, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह। पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), हरनूर पन्नू, पी. अविनाश, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बराड़, मार्को यानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, प्रियांश आर्य, आरोन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिच ओवेन, अर्शदीप सिंह, वी. विजयकुमार, यश ठाकुर, कुलदीप सेन जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, काइल जैमीसन।   recent visitors 62

क्लासेन ने रचा इतिहास, हैदराबाद ने कोलकाता को 110 रन से हराया

 हैदराबाद ने कोलकाता को 110 रनों से धोया , क्लासेन ने 37 गेंद में जड़ी सेंचुरी CSK के आगे टेबल टॉपर गुजरात ने टेके घुटने… घर पर मिली करारी हार क्लासेन ने रचा इतिहास, हैदराबाद ने कोलकाता को 110 रन से हराया कोलकाता इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के 68वें लीग मैच में सनराजइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 110 रनों के बड़े अंतर से हराया. दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर यह मैच खेला गया. दोनों ही टीमों का ये इस सीजन का आखिरी मैच था. दोनों ही आईपीएल 2025 की प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी थीं. इस मुकाबले में टॉस जीतकर हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन की 37 गेंदों में तूफानी सेंचुरी के दम पर कोलकाता के सामने 279 रनों का लक्ष्य रखा था. लेकिन इसके जवाब में उतरी कोलकाता की बल्लेबाजी 19वें ओवर में सिमट गई. हैदराबाद की टीम इस सीजन छठे स्थान पर रही है. हैदराबाद ने इस सीजन 14 मैच में 6 मैच जीते और 13 अंक हासिल किए. जबकि कोलकाता 5 मैच जीत सकी और 12 अंकों के साथ आठवें पायदान पर खिसक गई. ऐसी रही कोलकाता की पारी 279 के जवाब में उतरी कोलकाता की शुरुआत शानदार नहीं रही. सुनील नरेन ने कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए लेकिन चौथे ओवर में उनका विकेट गिर गया. इसके बाद छठे ओवर में रहाणे भी आउट हो गए. रहाणे के बल्ले से केवल 15 रन आए. इसके बाद मानो विकेटों की झड़ी सी लग गई. सातवें ओवर में डिकॉक और आठवें ओवर में रिंकू सिंह आउट हो गए. रिंकू के बल्ले से 9 रन आए. वहीं, आठवें ओवर में रसेल भी बिना खाता खोले चलते बने.इसके बाद मनीष पांडे ने कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए लेकिन 37 रन बनाकर वो भी आउट हो गए. कोलकाता की पारी 19वें ओवर में सिमट गई और हैदराबाद ने ये मैच 110 रनों से जीत लिया. ऐसी रही हैदराबाद की पारी पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद शानदार रही. अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने तूफानी शुरुआत की. 7वें ओवर में हैदराबाद का पहला विकेट 92 के स्कोर पर गिरा, जब अभिषेक शर्मा 32 रन बनाकर नरेन का शिकार बने. लेकिन दूसरे छोर पर हेड का शो जारी रहा. हेड ने 40 गेंद में 76 रन बनाए. उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के जड़े. 13वें ओवर में उनका विकेट गिरा. लेकिन इसके बाद क्लासेन ने तूफानी फिफ्टी लगाई. 14 ओवर में ही हैदराबाद का स्कोर 200 के पार पहुंच गया. लेकिन इसके बाद क्लासेन और ईशान किशन ने दोनों छोर से तूफानी बल्लेबाजी की. हालांकि, 19वें ओवर में किशन का विकेट गिर गया. किशन के बल्ले से 20 गेंद में 29 रन निकले. लेकिन क्लासेन ने महज 37 गेंदों में ही शतक जड़ दिया.  क्लासेन ने इस दौरान 9 छक्के और चौके जड़े. उनकी इस तूफानी पारी के दम पर हैदराबाद ने केकेआर के सामने 279 रनों का टारगेट रखा है. क्लासेन का यह शतक IPL इतिहास का अब तक का संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज़ शतक है, और दूसरा सबसे तेज़ शतक किसी विदेशी खिलाड़ी द्वारा. इस सूची में उनसे आगे क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में शतक जड़ा था.   CSK के आगे टेबल टॉपर गुजरात ने टेके घुटने…  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-67 में गुजरात टाइटन्स (GT) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से हुआ. 25 मई (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 83 रनों से जीत हासिल की. इस मुकाबले में गुजरात टाइटन्स को जीत के लिए 231 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम 18.3 ओवरों में 147 रनों पर ढेर हो गई. 10वें स्थान पर रही चेन्नई सुपर किंग्स मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का ये आखिरी मुकाबला रहा, यानी उसने जीत के साथ विदाई ली. चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 मैच खेलकर 4 में जीत हासिल की. चेन्नई सुपर किंग्स अंकतालिका में 10वें एवं आखिरी नंबर पर रही. दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स की 14 मैचों में ये 5वीं हार रही. गुजरात टाइटन्स 18 अंकों के साथ अब भी टेबल में टॉप पर है. गुजरात अब टॉप-2 में रहती है या नहीं, ये आने वाले लीग मुकाबले तय करेंगे. टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटन्स की शुरुआत खराब रही और उसने पावरप्ले में ही कप्तान शुभमन गिल (13), जोस बटलर (5) और शेरफेन रदरफोर्ड (0) के विकेट गंवा दिए. शुभमन और रदरफोर्ड को अंशुल कम्बोज ने चलता किया. वहीं बटलर का विकेट खलील अहमद ने झटका. 30 रनों पर तीन विकेट गिरने के बाद साई सुदर्शन और शाहरुख खान ने चौथे विकेट के लिए 55 रनों की पार्टनरशिप करके गुजरात टाइटन्स को संभालने का प्रयास किया. हालांकि रवींद्र जडेजा ने एक ही ओवर में दोनों को चलता कर गुजरात की हालत पस्त कर दी. साई सुदर्शन ने 6 चौके की मदद से 28 बॉल पर सर्वाधिक 41 रन बनाए. सुदर्शन के आउट होने के बाद गुजरात टाइटन्स की पारी संभल नहीं पाई और वो पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए स्पिनर नूर अहमद और तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए.  हेनरिक क्लासेन ने रचा इतिहास, IPL में विदेशी बल्लेबाज के तौर पर बना दिया  हेनरिक क्लासेन ने 37 गेंद पर शतक लगाया जो आईपीएल में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक है. वहीं, हेनरिक क्लासेन आईपीएल के इतिहास में हैदराबाद की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर क्लासेन ने अभिषेक शर्मा को पछाड़ दिया है. अभिषेक ने 39 गेंद पर शतक लगाने का कमाल किया था. इसके साथ-साथ हेनरिक क्लासेन ने एक ऐसा कमाल किया है जिसने विश्व क्रिकेट को चौंका कर रख दिया है. दरअसल, क्लासेन का SR (स्ट्राइक रेट) आईपीएल इतिहास में शतक बनाने वाले किसी भी बल्लेबाज का दूसरा सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट है और  IPL इतिहास में किसी विदेशी बल्लेबाज की ओर से  शतक लगाने में यह सबसे बड़ा स्ट्राइक रेट बनाए रखने का रिकॉर्ड है. क्लासेन इस मामले में यूसुफ पठान … Read more

गुजरात में आज PM मोदी का मेगा रोड शो, तीन जनसभा भी संबोधित करेंगे, विकासकार्यों का लोकार्पण भी करेंगे

नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार गुजरात दौरे पर आ रहे हैं. आज और कल मई को पीएम मोदी गुजरात में रहेंगे. दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान पीएम मोदी वडोदरा, दाहोद, भुज, अहमदाबाद और गांधीनगर में मौजूद रहेंगे. इन सभी जगहों पर पीएम के स्वागत की विशेष तैयारी की जा रही है. साथ ही पीएम तीन जनसभा भी संबोधित करेंगे. इसी के साथ पीएम कई विकासकार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे. 26 मई के दिन पीएम मोदी का सुबह 10 बजे वडोदरा में आगमन होगा. वडोदरा में पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद पीएम मोदी 11 बजे दाहोद पहुंचेंगे. दोपहर बाद भुज के लिए पीएम मोदी रवाना होंगे. दाहोद और भुज में पीएम मोदी का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया है, दोनों ही जगह पीएम जनसभा को संबोधित करके कई विकासकार्यों का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे. अहमदाबाद में पीएम का रोड शो 26 मई की शाम पीएम मोदी अहमदाबाद पहुंचेंगे. अहमदाबाद में पीएम मोदी के स्वागत के लिए भव्य रोड शो का आयोजन किया गया है, जिसके बाद पीएम गांधीनगर स्थित राजभवन पहुंचेंगे और 27 मई के दिन पीएम मोदी गांधीनगर में आयोजित कार्यक्रम के मौजूद रहकर विविध विकासकार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. वडोदरा में पीएम का रोड शो ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम पहलीबार गुजरात में और वडोदरा पहुंच रहे है. जिसके मद्देनजर सुबह 10 बजे पीएम के रोड शो का आयोजन किया जा रहा है. पीएम के स्वागत में महिला कार्यकर, पदाधिकारियों की मौजूदगी रहेगी. महिलाओं को पीएम के स्वागत के लिए लाल साड़ी और विवाहित महिलाओं को मांग में सिंदूर के साथ उपस्थित रहने के लिए अनुरोध किया गया है. वडोदरा में स्वागत कार्यक्रम बाद पीएम दाहोद रवाना होंगे. 11 बजे दाहोद पहुंचकर पीएम मोदी का भव्य स्वागत जनसभा स्थल तक किया जाएगा. पीएम दाहोद में जनसभा संबोधित करेंगे. 24,000 करोड़ से अधिक के विकासकार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास दाहोद से पीएम मोदी राज्य सरकार के विविध विभागों के 24,000 करोड़ से अधिक के विकासकार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगें, जिसमें 21,405 करोड़ के खर्च से बने लोको मैनुफैक्चरिंग शॉप – रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप का लोकार्पण समेत रेलवे से जुड़े विकासकार्यों का लोकार्पण शामिल है. दाहोद में पीएम मोदी 9000 HP के पहले लोकोमोटिव इंजन देश को समर्पित करेंगे. दाहोद में निर्मित रेलवे प्रोडक्शन यूनिट से दस हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है. दाहोद में निर्मित लोकोमोटिव इंजन 4600 टन माल ले जाने में सक्षम होगा. अगले 10 वर्षों में लगभग 1200 इंजन बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके अलावा पीएम 181 करोड़ की जल विभाग की चार योजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जिससे 193 गांवो में फ़ायदा मिलेगा. इसके साथ ही पीएम नरेन्द्र मोदी दाहोद स्मार्ट सिटी के तहत दाहोद में नगरपालिका भवन, आदिवासी म्यूजियम सहित सार्वजनिक सुविधाओं और जन कल्याण के लिए 233 करोड़ रुपये के विकासकार्यों को जनता को समर्पित करेंगे. 53 करोड़ रुपये की लागत वाले पुलिस आवास कार्यों का उद्घाटन करेंगे. भुज में पीएम का रोड शो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मई को दोपहर दो बजे गुजरात के कच्छ जिले में स्थित भुज में पहुंचेंगे. भुज में भी पीएम के रोड शो की तैयारी की जा रही है. रॉड शो के बाद पीएम जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान पीएम ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स विभाग, मार्ग और मकान विभाग, जल विभाग, पवित्र यात्रा धाम विकास बोर्ड, पावर ग्रिड और दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी समेत 53,414 करोड़ के कुल 33 विकास कार्यों का लोकार्पण और शीलान्यास करेंगे. भुज में रॉड शो और जनसभा के बाद पीएम मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे. अहमदाबाद एयरपोर्ट से इंदिरा ब्रिज सर्किल तक पीएम के स्वागत के लिए भव्य तैयारी की जा रही है. इस दो किलोमीटर के दरमियान पीएम मोदी रॉड शो करेंगे. पीएम के स्वागत में अलग अलग कटआउट्स और 15 से अधिक स्टेज बनाये गए हैं. पीएम के कटआउट्स के साथ सेना के जवानों की भी तस्वीरें है. रोड शो के रूट पर एलईडी, ब्रह्मोस मिसाइल, S400 डिफेंस सिस्टम, फाइटर प्लेन के कटआउट्स लगाये गए है. ऑपरेशन सिंदूर के कटआउट्स के साथ बाउल जिसमें सिंदूर रखा गया है. पूरे रोड पर तिरंगे लगाए गए है साथ ही में रोड के दोनों तरफ ट्राई कलर के पट्टे लगाए गए हैं. अहमदाबाद के रोड शो के बाद पीएम गांधीनगर स्थित राजभवन पहुंचेंगे और दिन के सभी आधिकारिक कार्यक्रम समाप्त होंगे. पीएम मोदी 27 मई के दिन गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर से 5,536 करोड़ के विकासकार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. जिनमें 1,006 करोड़ की लागत से PMAY के तहत निर्मित 22,055 घरों का उद्घाटन करेंगे और 1,000 करोड़ की लागत से निर्मित साबरमती रिवरफ्रंट चरण-3 की आधारशिला रखेंगे. पीएम स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत नगर निकायों को 3,300 करोड़ के चेक वितरित करेंगे. पीएम जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 888 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली थराद धनेरा पाइपलाइन और 678 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली दियोदर लाखणी पाइपलाइन का शिलान्यास भी करेंगे.   recent visitors 68

देवी अहिल्या की जयंती पर भोपाल में बड़ा सम्मेलन, पीएम मोदी होंगे शामिल

इंदौर देवी अहिल्या की जयंती पर भोपाल में बड़ा सम्मेलन हो रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो रहे है। प्रधानमंत्री उनकी जयंती पर 300 रुपये का एक विशेष सिक्का भी जारी कर रहा है। इसका नोटिफिकेशन हो चुका है देवी अहिल्या की 300 वीं जयंती 31 मई को आ रही है। इसे लेकर 28 मई से 31 मई तक शहर में अलग-अलग आयोजन होने जा रहे है। नगर निगम इस जयंती को इंदौर गौरव दिवस के रूप में बना रहा है। गौरव दिवस पर गायक जुबिन नौटियाल का एक शो भी इंदौर में होने जा रहा है। इसके अलावा अहिल्या बाई के जीवन पर आधारित एक नाटिका का मंचन भी इंदौर में होगा। देवी अहिल्या की जयंती पर भोपाल में बड़ा सम्मेलन हो रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो रहे है। प्रधानमंत्री उनकी जयंती पर 300 रुपये का एक विशेष सिक्का भी जारी कर रहा है। इसका नोटिफिकेशन हो चुका है। इंदौर में उल्लेखनीय काम करने वालों को नगर निगम की तरफ से इंदौर गौरव सम्मान भी दिया जाएगा। इसके अलावा गौरव दिवस पर प्रमुख स्थानों पर आतिशबाजी भी होगी। मेट्रो का संचालन होगा शुरू देवी अहिल्या की जयंती पर इंदौर मेट्रो ट्रेन का संचालन भी होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत करेंगे। मेट्रो ट्रेन शहर के सात किलोमीटर हिस्से में चलेगी। शहर के अन्य सामाजिक संगठन व संस्थाएं भी अलग-अलग आयोजन 28 मई से करने जा रहे है। इंदौर के राजवाड़ा पर प्रदेश सरकार 20 मई को कैबिनेट बैठक भी कर चुकी है।   recent visitors 65

1 जुलाई से दिल्ली में पुरानी गाड़ियों को तेल मिलना होगा बंद

 नई दिल्ली  दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए बड़े कदम उठा रही है। सरकार 1 जुलाई 2025 से दिल्ली में 10 साल से ज्यादा पुरानी डीजल गाड़ियों और 15 साल से पुरानी पेट्रोल वाहनों को पेट्रोल पंपो पर फ्यूल नहीं मिलेगा। यह फैसला कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) के निर्देशों के तहत लिया गया है। आइए इसके मुख्य नियमों के बारे में जानते हैं। नियम की प्रमुख बातें CAQM के निर्देशों के तहत 10 साल से ज्यादा पुरानी डीजल वाहन और 15 साल से ज्यादा पुरानी पेट्रोल वाहनों को पेट्रोल पंप पर फ्यूल नहीं दिया जाएगा। इसकी निगरानी के लिए पेट्रोल पंपों पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरों को लगाया जा रहा है, जो गाड़ियों की उम्र की पहचान करने के साथ ही उन्हें फ्यूल नहीं देने में मदद करेगा। इस नियम का उल्लंघन करने पर वाहन को जब्त किया जा सकता है और मोटर वाहन अधिनियम, 1989 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। क्या है मामला? सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में दिल्ली में 10 साल से अधिक पुराने डीजल वाहनों और 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों पर प्रतिबंध लगाया था। NGT ने 2014 में ऐसे वाहनों को सार्वजनिक स्थानों पर पार्क करने पर भी रोक लगाई थी। अब, ऐसी गाड़ियों को फ्यूल देने से रोकने के लिए यह नया कदम उठाया गया है। वहीं, इस कदम को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए उठाया गया है। यह उन वाहन मालिकों के लिए एक चुनौती भी है, जिन्हें अब अपने पुराने वाहनों के ऑप्शन देखने होंगे। इस नियम के लागू होने से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है। ऐसे में वाहन मालिकों क्या करना होगा? 10 साल से अधिक पुराने डीजल वाहनों और 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों के मालिकों को अपनी पुरानी गाड़ी को स्क्रैप करने के लिए आधिकारिक स्क्रैपिंग सेंटर्स से संपर्क करना होगा। वहीं, अगर आप अपनी गाड़ी को दिल्ली-एनसीआर से बाहर लेकर जाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको NOC लेना होगा। क्या है नियम? दरअसल, अप्रैल 2025 में 'कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट' (CAQM) ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया था कि 1 जुलाई से सभी 'एंड ऑफ लाइफ' (EoL) यानी तय उम्र पार कर चुकी गाड़ियों को फ्यूल देना बंद किया जाए. इसमें डीजल गाड़ियों के लिए 10 साल और पेट्रोल गाड़ियों के लिए 15 साल की समयसीमा तय की गई है. कैमरे की भूमिका ANPR कैमरे गाड़ी की नंबर प्लेट पढ़कर उसकी उम्र की पहचान करेंगे. अगर कोई गाड़ी तय समय सीमा से ज्यादा पुरानी पाई गई, तो उसे ईंधन नहीं दिया जाएगा. आगे क्या होगा? – पुरानी गाड़ियों के मालिकों को एनओसी लेना होगा या गाड़ी को स्क्रैप करना होगा. – मोटर व्हीकल एक्ट, 1989 के तहत कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है. परिवहन विभाग ने एक सार्वजनिक सूचना में कहा है कि अगर कोई वाहन कैमरे से या किसी अन्य निगरानी प्रणाली से पुराने वाहन के रूप में चिह्नित होता है, तो उसे फ्यूल नहीं मिलेगा. इसके अलावा वाहन मालिक को या तो उस गाड़ी एनओसी लेना होगा. कैमरा इंस्टॉलेशन की स्थिति अब तक लगभग सभी पेट्रोल और सीएनजी पंपों पर कैमरे लगाए जा चुके हैं. सिर्फ 10-15 पंप ही बचे हैं, जहां ये काम बाकी है. दिल्ली में लगभग 400 पेट्रोल पंप और 160 सीएनजी स्टेशन हैं. recent visitors 68