छत्तीसगढ़ में शहरी गरीबों को मिलेगा रियायती दरों पर घर,बनाए जाएंगे 1650 आवास, जानिए कैसे मिलेगा मकान

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 'सभी के लिए आवास' की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में "अटल विहार योजना" के अंतर्गत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 7 आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार के एक वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा अटल विहार योजना प्रारंभ की जा रही है ताकि जरूरतमंदों को विशेष रूप से शहरी क्षेत्र के लोगों को किफायती दर पर मकान उपलब्ध कराए जा सकें। मुख्यमंत्री श्री साय ने जिन आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया उनके तहत 07 विभिन्न स्थानों पर भूरकोनी -रायपुर, पथर्रा – राजिम, खरतुली – धमतरी, सिहाद – धमतरी, पुलगांव – दुर्ग, गुरूर – बालोद, एवं कोकड़ापारा – बीजापुर में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और एमआईजी श्रेणी के आवास बनाए जाएंगे। लगभग 300 करोड रुपए की लागत की इन परियोजनाओं के तहत 1650 मकान बनाए जाएंगे, इनमें ई.डब्ल्यू.एस. और एल.आई.जी. श्रेणी के 1452 आवास तथा एम.आई.जी. श्रेणी के 200 आवास बनाए जाएंगे। हितग्राही भवनों का ऑनलाईन पंजीयन वेबसाईट (www.cghb.gov.in) के माध्यम से घर बैठे कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा हर शहरी गरीब परिवारों को आवास मिले, इस उद्‌द्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की गई है। इससे प्रेरणा लेते हुए हमारी राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों एवं विकासखंड में रह रहे आवासहीन अथवा कच्चे भवन के स्थान पर किफायती एवं पक्के छत युक्त आवास उपलब्ध कराने के लिए 'अटल विहार योजना" प्रारंभ की है, जिसके तहत हाउसिंग बोर्ड द्वारा 50,000 भवनों का निर्माण कर आबंटन का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल विहार योजना के लिए हाउसिंग बोर्ड को एक रूपये प्रति वर्ग फुट पर शासकीय भूमि उपलब्ध कराई जा रही है इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिये गये है। इस योजना में पूर्व में घोषित अनुदान को जारी रखते हुए ई.डब्ल्यू.एस. भवनों में 80,000 रुपए एवं एल.आई.जी. भवनों में 40,000 रुपए अनुदान राज्य शासन द्वारा दिया जा रहा है। वित्त तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि अटल विहार योजना के तहत आवासों का निर्माण गुणवत्ता के साथ किया जाएगा। इस योजना के तहत राजधानी रायपुर के साथ – साथ दूरस्थ बीजापुर जिले में भी मकान बनाए जाएंगे। जल्द ही यह योजना सभी जिलों में शुरू होगी। हाउसिंग बोर्ड द्वारा नियमित भवनों को फ्री-होल्ड करने की योजना वर्ष 2012 में प्रारंभ की गई। इस योजना में राज्य के लोगों की मांग को प्राथमिकता देते हुए हमारी सरकार द्वारा अभी हाल ही में 26 नवम्बर 2024 को आयोजित कैबिनेट की बैठक में फ्री-होल्ड किये जा रहे भवनों में डायवर्सन शुल्क एवं पेनाल्टी में शत प्रतिशत छूट प्रदान की गई है, इससे हाउसिंग बोर्ड के लगभग 80 हजार हितग्राहियों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव श्री बसव राजू एस., आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल श्री कुंदन कुमार सहित छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। recent visitors 73

एमपी मौसम विभाग का अलर्ट 20 दिसंबर के बाद कोल्ड डे, कोहरे और शीतलहर की स्थिति

भोपाल पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 48 घंटों के अंदर मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में बर्फीली हवाएं चलेंगी और तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी।हालांकि कहीं कहीं बादल छा सकते है और  कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। एमपी मौसम विभाग की मानें तो 15-20 दिसंबर के बाद कोल्ड डे, कोहरे और शीतलहर की स्थिति देखने को मिल सकती है।आज सोमवार को सिंगरौली, सीधी, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जिलों के अलग अलग हिस्सों में गरज चमक हल्की बारिश हो सकती है। खास करके दिसंबर अंत और जनवरी में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव यानी, सर्द हवाओं के साथ घने कोहरे की भी स्थिति बन सकती है। वर्तमान में अलग अलग स्थानों चार मौसम प्रणालियां सक्रिय है। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम, बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र ,मध्य पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और पाकिस्तान पर भी एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इसके असर से हवाओं के साथ प्रदेश में कुछ नमी आ रही है और पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं आंशिक बादल बारिश की स्थिति बनी हुई है। हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी होने से सोमवार से न्यूनतम तापमान में कमी आने के आसार हैं। हालांकि जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कही आंशिक बादल बने रह सकते हैं।     प्रदेश के टीकमगढ़ में सबसे कम तापमान 9 डिग्री दर्ज ।     भोपाल में 12.1 डिग्री, उज्जैन में 12.8 डिग्री जबलपुर में 13.8 डिग्री और इंदौर में 14.3 डिग्री दर्ज हुआ।     ग्वालियर में 9.3 डिग्री, राजगढ़ में 9.6 डिग्री, गिरवर (शाजापुर) में 9.7 डिग्री, खजुराहो (छतरपुर) में 10.2 डिग्री और चित्रकूट (सतना) व नौगांव (छतरपुर) में 10.3 डिग्री दर्ज ।     ग्वालियर में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री, इंदौर में 27.5 डिग्री, भोपाल में 27.8 डिग्री उज्जैन में 28 डिग्री और जबलपुर में 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। recent visitors 68

‘चुनौतियों से टकराने का नाम है राजस्थान’, ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में पीएम मोदी शामिल

 जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित होने वाले राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का उद्घाटन किया।राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "राजस्थान की विकास यात्रा में आज एक और अहम दिन है। देश और दुनिया से बड़ी संख्या में प्रतिनिधी और निवेशक यहां पधारे हैं। यहां उद्योग जगत के भी अनेक साथी मौजूद हैं। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में आप सभी का अभिनंदन है। मैं राजस्थान की भाजपा सरकार को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई दूंगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज दुनिया का हर एक्सपर्ट, हर इन्वेस्टर भारत को लेकर बहुत ही उत्साहित है। रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर चलते हुए भारत ने जो विकास किया है, वो हर क्षेत्र में नजर आ रहा है। आजादी के बाद, सात दशक में भारत, दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन पाया था, जबकि पिछले 10 वर्ष में भारत 11वीं अर्थव्यवस्था से दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। पीएम मोदी ने कहा डेमोक्रेटिक रहते हुए मानवता का कल्याण, भारत का मूल चरित्र है। आज भारत की जनता अपने डेमोक्रेटिक हक के माध्यम से भारत में स्थिर सरकार के लिए वोट कर रही है। भारत के इस पुरातन संस्कार को हमारी युवा शक्ति आगे बढ़ा रही है। आने वाले अनेक वर्षों तक भारत, दुनिया के सबसे युवा देशों में रहने वाला है। भारत में युवाओं का सबसे बड़ा पुल होने के साथ ही सबसे बड़ा स्किल्ड युवा वर्ग भी होगा। इसके लिए सरकार एक के बाद एक कई फैसले ले रही है। recent visitors 64

सीएम मोहन यादव से ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुलाकात

भोपाल  विजयपुर उपचुनाव में हार के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बयानों में मतभेद सामने आया था. इसके बाद पहली बार दोनों दिग्गज नेताओं की मुलाकात दिल्ली में हुई. दोनों ने एक दूसरे का अभिनंदन किया और यह तस्वीर भी सबके सामने आई. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निवास पर हुई मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने आधे घंटे तक बातचीत की. उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए विजयपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद यह सवाल उठा कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्टार प्रचारक में शामिल होने के बावजूद विजयपुर प्रचार प्रसार करने नहीं पहुंचे. दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उन्हें पार्टी ने विजयपुर उपचुनाव में प्रचार के लिए नहीं बुलाया था, इसलिए वे नहीं पहुंचे. वहीं, पार्टी की ओर से भगवानदास सबनानी ने स्पष्ट रूप से कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री को आमंत्रित किया था, मगर व्यस्तता की वजह से वे नहीं जा पाए थे. दोनों दिग्गज नेताओं की ओर से चल रही बयानबाजी में साफ तौर पर मतभेद देखने को मिला. इस बयानबाजी के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहली बार दिल्ली में मुलाकात हुई. वरिष्ठ पत्रकार सुनील जैन के मुताबिक, इस मुलाकात के दौरान भले ही विजयपुर उपचुनाव की हार पर मंथन ना हुआ हो लेकिन दोनों नेताओं की आमने-सामने आई तस्वीर इतना बताने का जरूर प्रयास कर रही है कि उनके बीच कोई मतभेद नहीं है. सिंधिया ने गुलदस्ता दिया तो सीएम ने पहनाया दुपट्टा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की आधे घंटे तक वार्तालाप हुई. जब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और सिंधिया की मुलाकात हुई तो केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने गुलदस्ता देकर डॉक्टर मोहन यादव का अभिनंदन किया, जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सिंधिया को दुपट्टा पहन कर उनका स्वागत किया. मुख्यमंत्री मोहन यादव बताई मुलाकात की वजह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से उनकी मुलाकात के दौरान क्या बात हुई है? उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा है, "केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से नई दिल्ली स्थित उनके निवास पर सौजन्य भेंट की, इस अवसर पर समसामयिक एवं मध्य प्रदेश के विकास संबंधित विषयों पर सार्थक चर्चा हुई". recent visitors 86

श्रीमद्भगवद्गीता जीवन की सार्थकता को सिद्ध करने का मार्ग है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन प्रसन्नता और गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन प्रसन्नता और गर्व का विषय श्रीमद्भगवद्गीता जीवन की सार्थकता को सिद्ध करने का मार्ग है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीं शुभकामनाएं भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन प्रसन्नता और गर्व का विषय है। इस आयोजन को मूर्त रूप देने में हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गीता महोत्सव और गीता जयंती की देशवासियों, प्रदेशवासियों और हरियाणा सरकार को शुभकामनाएं दीं। प्रदेश में 12 दिसम्बर तक होंगे विविध कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हरियाणा स्थित कुरूक्षेत्र वही स्थान है, जहां भगवान श्रीकृष्ण द्वारा 5 हजार वर्ष पहले कौरव-पांडवों के युद्ध के बीच अर्जुन को कर्मवाद की शिक्षा प्रदान करने से धर्म ग्रंथ "गीता" की रचना हुई। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक द्वारा कर्मवाद की शिक्षा के आधार पर की गई पुस्तक की रचना से शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरू जैसे क्रांतिकारियों ने प्रेरणा लेकर देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा पवित्र भाव से जीवन के रहस्य की व्याख्या करने वाला संवाद श्रीमद्भगवद्गीता आज भी सबके लिए पाथेय और समसामयिक हैं। हमारे लिए श्रीमद्भगवद्गीता न केवल पवित्र ग्रंथ अपितु जीवन की सार्थकता को सिद्ध करने का मार्ग भी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 8 से 12 दिसम्बर तक गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इसमें श्रीमद्भगवद्गीता पर केन्द्रित विविध कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।   recent visitors 81

“जय श्री राम” के नारे का इस्तेमाल आजकल हिंसा और लिंचिंग के लिए हो रहा है, हिंदुत्व को एक

रतलाम पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती के हिंदुत्व और हिंदू धर्म पर दिए बयान ने राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी है. मध्य प्रदेश के रतलाम से सामने आए वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए इल्तिजा ने हिंदुत्व को एक बीमारी बताया था. उनके इस बयान के सामने आने के बाद अब भाजपा नेताओं ने उन्हें आड़े हाथों लिया है. इल्तिजा ने हिंदुत्व को नफरत फैलाने वाली विचारधारा बताया और आरोप लगाया कि “जय श्री राम” के नारे का इस्तेमाल आजकल हिंसा और लिंचिंग के लिए हो रहा है. उन्होंने हिंदुत्व को एक "बीमारी" बताते हुए कहा कि इसका इलाज जरूरी है. इल्तिजा ने कहा, "हिंदुत्व और हिंदू धर्म में फर्क है. हिंदुत्व तो भारत में सावरकर लेकर आए थे. यह नफरत वाली फिलॉसफी है. जय श्री राम का नारा अब रामराज्य तक सीमित नहीं है. इसका उपयोग अब किसी मुस्लिम बच्चे को मारने के लिए किया जाता है." भाजपा नेताओं ने उनके इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "हिंदुत्व देश की संस्कृति है. इल्तिजा को सनातन संस्कृति पढ़नी चाहिए. उन्हें हिंदुत्व-फोबिया हो गया है." रवींद्र रैना ने कहा, अमर्यादित बयान इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष रविंद्र रैना ने उनके बयान को अमर्यादित बताया. उन्होंने कहा, "भगवान राम का नाम लेकर उन्होंने जो बोला, वह सही नहीं है. राजनीति में ऐसी भाषा नहीं बोली जानी चाहिए. इल्तिजा मुफ्ती को माफी मांगनी चाहिए." कांग्रेस ने किया समर्थन कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने हालांकि इल्तिजा के बयान का समर्थन करते हुए इसे संतुलित बताया. उन्होंने कहा, "इल्तिजा ने हिंदू धर्म की तारीफ की है. वह उभरती हुई नेता हैं और हर धर्म का सम्मान करना चाहिए." क्या थी इल्तिजा मुफ्ती की पोस्ट जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने राम के नाम पर कथित रूप से मुस्लिम बच्चों के साथ हुए दुर्व्यवहार पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि, "यह सब देखकर राम भी बेबसी और शर्म से सिर झुका लेंगे, कि उनके नाम का इस्तेमाल करके नाबालिग मुस्लिम बच्चों को सिर्फ इसलिए चप्पलों से मारा जा रहा है क्योंकि उन्होंने राम का नाम लेने से इनकार किया. हिंदुत्व एक बीमारी है जिसने लाखों भारतीयों को प्रभावित किया है और भगवान के नाम को कलंकित किया है." recent visitors 127

दोनों सदन कल तक स्थगित, संसद के शीतकालीन सत्र के पांचवें दिन भी नहीं हुई कार्यवाही

नई दिल्ली. संसद के शीतकालीन सत्र का पांचवां दिन भी बर्बाद हो गया. आज सोमवार को 11 बजे कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्षी सांसदों ने अपनी-अपनी मांगों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया, जिस वजह से कल तक के लिए कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. इससे पहले पिछले हफ्ते के सभी चारों सत्र विपक्षी सांसदों के हंगामे की वजह से स्थगित करने पड़े थे. माना जा रहा था कि वित्त मंत्री सीतारमण की ओर से आज लोकसभा में बैंकिंग लॉ संशोधन बिल पेश किया जा सकता है, लेकिन नहीं हो सका. शीतकालीन सत्र की शुरुआत पिछले हफ्ते सोमवार को हुई थी, लेकिन संसदीय कार्यवाही हंगामे की से बार-बार बाधित होती रही है. संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में अडाणी से जुड़े मामले और उत्तर प्रदेश की संभल हिंसा को लेकर विपक्षी सांसदों की ओर से आज फिर से सरकार को घेरने की संभावना है. सत्र के पहले दिन पिछले सोमवार को कार्यवाही के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच तीखी बहस भी हो गई थी. इस सत्र के दौरान दोनों सदनों की 19-19 बैठकें आयोजित होने हैं. recent visitors 115