‘हर काम देश के नाम होना चाहिए, हमारा कोई व्यक्तिगत अस्तित्व नहीं , यदि हमारा राष्ट्र सुरक्षित है, तो हमारा धर्म भी सुरक्षित रहेगा – CM योगी

 वाराणसी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी के स्वर्वेद महामन्दिर धाम में आयोजित 'विहंगम योग संत-समाज' की स्थापना के शताब्दी समारोह महोत्सव में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा, 'हर काम देश के नाम होना चाहिए, हमारा कोई व्यक्तिगत अस्तित्व नहीं है. यदि हमारा राष्ट्र सुरक्षित है, तो हमारा धर्म भी सुरक्षित रहेगा, यदि हमारा धर्म सुरक्षित है तो हम भी सुरक्षित रहेंगे.' योगी आदित्यनाथ ने शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह देश गुलामी की बेड़ियों से जकड़ा हुआ था. गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अपनी आध्यात्मिक साधना के साथ-साथ सदगुरु सदाफल महाराज ने आजादी के आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया. उन्होंने कहा, 'अकेले चुपचाप नहीं बैठ जाना है. एक कार्य पूरा हुआ तो अगले कार्य की शुरुआत कर देनी है, लेकिन हर कार्य देश के नाम, सनातन धर्म के नाम पर होना चाहिए. एक सच्चा संत देश और समाज की परिस्थितियों से हाथ पर हाथ रखकर चुपचाप बैठा नहीं रह सकता है.' आगामी प्रयागराज महाकुंभ का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा, 'एक कुंभ यहां पर है, तो दूसरा महाकुंभ प्रयागराज में 13 जनवरी से प्रारंभ होने वाला है. प्रयागराज महाकुंभ को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता दिला दी है. यही नहीं यह वर्ष हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 22 जनवरी, 2024 को 500 वर्षों का इंतजार समाप्त करते हुए अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला फिर से विराजमान हुए हैं.' पीएम मोदी के कार्यकाल में वाराणसी में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'आप देख रहे होंगे कि आज काशी एक नई काशी है. प्रधानमंत्री मोदी ने 10 वर्षों में काशी को चमका दिया है. आज काशी में नमो घाट है. देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा घाट है, जहां हेलीपैड भी है. काशी में देव मंदिरों का कायाकल्प हुआ है. इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्य- चाहे सड़क, रेल और वायु सेवा की कनेक्टिविटी हो, जो 2014 से पहले था उससे 100 गुना बेहतर अब है. अब काशी से हल्दिया के बीच जलमार्ग का उपयोग करते हुए भी अपनी यात्रा को आगे बढ़ा सकते हैं.'   recent visitors 72

US Parliament तक पहुंचा भोपाल गैस त्रासदी का मामला, ये प्रस्ताव हुआ पेश

भोपाल भोपाल गैस त्रासदी की 40वीं बरसी के अवसर पर अमेरिकी संसद में 3 दिसंबर को 'राष्ट्रीय रासायनिक आपदा जागरूकता दिवस' के रूप में मनाने का प्रस्ताव पेश किया गया। यह प्रस्ताव सीनेटर जेफ मर्कले और प्रतिनिधि सभा की सदस्य प्रमिला जयपाल और रशीदा तलैब द्वारा पेश किया गया। प्रस्ताव में 2001 में हुए भारत-अमेरिका समझौते का जिक्र किया गया है, जिसमें न्याय के लिए सहयोग की बात कही गई थी। यूनियन कार्बाइड के मालिक डॉव इंक से न्यायिक जिम्मेदारियों को पूरा करने की अपील भी की गई।   सुरक्षा की अनदेखी का खामियाजा सीनेटर जेफ मर्कले ने कहा, रासायनिक आपदाएं अक्सर कंपनियों द्वारा सुरक्षा की अनदेखी और मुनाफे को प्राथमिकता देने का नतीजा होती हैं। भोपाल त्रासदी ने लाखों जिंदगियों को तबाह कर दिया और इसका असर आज भी महसूस किया जा रहा है। यूनियन कार्बाइड की लापरवाही प्रस्ताव में यूनियन कार्बाइड और उसके सीईओ वॉरेन एंडरसन पर गैर-इरादतन हत्या के आरोपों का जिक्र किया गया। भारतीय अदालत में चल रही कार्यवाही के बावजूद, कंपनी और उसके प्रतिनिधि अदालत में पेश नहीं हुए।   मुआवजे की मांग प्रमिला जयपाल ने कहा कि यूनियन कार्बाइड और डाउ केमिकल को पीड़ितों को मुआवजा देना चाहिए। रशीदा तलैब ने कहा, डाउ ने यूनियन कार्बाइड का अधिग्रहण करते वक्त त्रासदी की जिम्मेदारी ली थी। 40 साल बाद भी पीड़ित न्याय की आस लगाए बैठे हैं। अब डाउ को नुकसान की भरपाई करनी ही होगी।   जागरूकता दिवस का उद्देश्य वहीं सांसदों ने त्रासदी पीड़ितों के संघर्षों की सराहना की और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। इस पहल का उद्देश्य रासायनिक आपदाओं के खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करना और मानवाधिकारों की रक्षा को प्राथमिकता देना है। यह अमेरिका की विदेश नीति का एक अहम हिस्सा है। भोपाल गैस त्रासदी पर एक नजर     भारतीय इतिहास में 2-3 दिसंबर 1984 की रात एक ऐसी भयावह घटना के रूप में दर्ज है, जिसे भुला पाना मुश्किल है। यह घटना भोपाल गैस त्रासदी थी, जिसने मानवता पर अमिट छाप छोड़ी। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के कीटनाशक संयंत्र से लीक हुई मिथाइल आइसोसाइनेट (एमआईसी) गैस ने हजारों लोगों की जान ले ली और लाखों लोगों को शारीरिक और मानसिक पीड़ा पहुंचाई। इस औद्योगिक दुर्घटना को दुनिया की सबसे भीषण औद्योगिक दुर्घटनाओं में से एक माना जाता है। इस घटना में करीब 30 हजार लोग मारे गए भोपाल गैस त्रासदी के तत्काल प्रभाव से एक लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए थे। हालांकि, इस त्रासदी में मरने वालों की संख्या पर अभी भी विवाद है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस घटना में लगभग 30  हजार लोग तत्काल मारे गए थे। जबकि अन्य मानवाधिकार संगठनों और विशेषज्ञों का कहना है कि यह संख्या इससे कहीं ज्यादा थी। कुछ रिपोर्ट्स में यह संख्या 8 हजार से 10 हजार बताई गई है। गैस के प्रभाव से न केवल मौतें हुईं, बल्कि हजारों लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए। इनमें से कई लोग शारीरिक और मानसिक रूप से प्रभावित हुए और आज भी पीड़ित हैं। जब हम दीर्घकालिक प्रभावों पर विचार करते हैं तो यह आंकड़ा और भी बढ़ जाता है। त्रासदी के बाद लंबे समय तक कई लोग सांस की बीमारियों, कैंसर, आँखों में जलन, त्वचा के घावों और मानसिक विकारों से पीड़ित रहे। इसके अलावा, गर्भवती महिलाओं ने विकलांग बच्चों को जन्म दिया और अजन्मे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ा। recent visitors 84

बाबरी विध्वंस के समर्थन में उद्धव सेना, सपा पार्टी विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी से करेगी किनारा

मुंबई समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी ने शनिवार को घोषणा करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी ने महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (MVA) से अलग होने का निर्णय लिया है। उन्होंने शिवसेना (UBT) पर "हिंदुत्व एजेंडा" अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि इसी के चलते सपा ने इस गठबंधन से अपनी साझेदारी पर पुनर्विचार करने का फैसला किया। बता दें कि अबू आजमी सपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख हैं। आजमी ने आरोप लगाया कि महाविकास आघाड़ी में सीट बंटवारे और चुनाव प्रचार के दौरान कोई तालमेल नहीं था। उन्होंने कहा, "विधानसभा चुनाव में हार के बाद शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से आंतरिक बैठक में कहा कि वे हिंदुत्व एजेंडा को आक्रामक रूप से आगे बढ़ाएं।" इसके अलावा, अबू आजमी ने 6 दिसंबर को शिवसेना (UBT) द्वारा सोशल मीडिया पर बाबरी मस्जिद विध्वंस के पक्ष में पोस्ट किए गए संदेश को लेकर गहरी नाराजगी जताई। अबू आजमी ने कहा, “शिवसेना (उबाठा) द्वारा बाबरी मस्जिद को ढहाए जाने के लिए लोगों को बधाई देते हुए एक अखबार में विज्ञापन दिया गया था। उनके (उद्धव ठाकरे के) सहयोगी ने भी मस्जिद को ढहाये जाने की सराहना करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया है।” आजमी ने कहा, “हम एमवीए छोड़ रहे हैं। मैं (समाजवादी पार्टी अध्यक्ष) अखिलेश सिंह यादव से बात कर रहा हूं।” शिवसेना (उबाठा) के विधान पार्षद मिलिंद नार्वेकर ने बाबरी मस्जिद ढहाए जाने की घटना पर पोस्ट किया था, जिसके जवाब में सपा ने यह कदम उठाया। नार्वेकर ने मस्जिद ढहाए जाने की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ ही शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का कथन लिखा, “मुझे उन लोगों पर गर्व है जिन्होंने यह किया।” शिवसेना (उबाठा) सचिव ने पोस्ट में उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और खुद की तस्वीरें भी पोस्ट कीं। आजमी ने कहा, “अगर एमवीए में कोई भी ऐसी भाषा बोलता है, तो भाजपा और उनके बीच क्या अंतर है? हमें उनके साथ क्यों रहना चाहिए?” गौरतलब है कि महाविकास आघाड़ी गठबंधन में शिवसेना (UBT), शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP), और कांग्रेस प्रमुख दल हैं। समाजवादी पार्टी ने 2019 में गठबंधन का हिस्सा बनने का फैसला किया था, लेकिन अबू आजमी के इस बयान से गठबंधन में दरार स्पष्ट हो गई है। महाराष्ट्र विधानसभा में समाजवादी पार्टी के दो विधायक हैं। MVA दलों की ओर से इस मुद्दे पर अभी तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। recent visitors 60

प्रदेश में 20 दिसंबर से 22 दिन कोल्ड वेव के साथ घने कोहरे की भी स्थिति बन सकती

भोपाल मध्य प्रदेश में आज शनिवार को मौसम के दो रुप देखने को मिलेगें। एक तरफ ठंडी हवाओं के असर से तापमान में उतार चढ़ाव के साथ ठंड का असर तेज होगा और दूसरी तरफ पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी बारिश होगी, जिसकेअसर से मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान है। एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 48 घंटे में जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। वही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के आने से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में रात का पारा गिरेगा और सर्दी बढ़ेगी।हालांकि पश्चिमी, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में तापमान में बदलाव होगा। वर्तमान में उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम और पूर्व-मध्य अरब सागर में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में मौजूद है। हवाओं का रुख उत्तर-पूर्व की तरफ बना हुआ है, जिससे मध्य प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है और कुछ जिलों में बादल छाए रहने के साथ बारिश की स्थिति बनी हुई है।प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर 20 दिसंबर से शुरू होगा, जो जनवरी तक बना रहेगा।इन 40 दिनों में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव यानी, सर्द हवाओं के साथ घने कोहरे की भी स्थिति बन सकती है।  ग्वालियर-चंबल संभाग के कई जिलों में सुबह से हल्की धुंध के साथ ही बर्फीली हवाओं का दौर देखने को मिला है. प्रदेश के पांच बड़े शहरों में ग्वालियर का रात का न्यूनतम तापमान सबसे कम 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा जबलपुर में 12.6 डिग्री, भोपाल में 14 डिग्री, उज्जैन में 16 डिग्री और इंदौर में 16.6 डिग्री दर्ज हुआ. कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम इसी प्रकार बना रहेगा और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. वहीं 20 दिसंबर के बाद पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी. बता दें, पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा है. इन शहरों का तापमान सबसे कम प्रदेश के पांच सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहरों की बात करें तो पिपरसमा (शिवपुरी) में 8.2 डिग्री, ग्वालियर में 8.5 डिग्री, नौगांव (छतरपुर) में 8.6 डिग्री, कल्याणपुर (शहडोल) में 9.2 डिग्री और रीवा व उमरिया में 10.4 डिग्री दर्ज किया गया. ग्वालियर में दिन का पारा सबसे कम प्रदेश के पांच बड़े शहरों की बात करें तो शुक्रवार को ग्वालियर में दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली. यहां तापमान सबसे कम 27.7 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा जबलपुर में 27.8 डिग्री, भोपाल व उज्जैन में 28 डिग्री और इंदौर में 28.8 डिग्री दर्ज हुआ. पिछले 24 घंटे के MP के मौसम का हाल     पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा।     भोपाल, उज्जैन संभागों में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई।     भोपाल, नर्मदापुरम, शहडोल संभाग , जबलपुर संभागों के जिलों में पारा सामान्य से अधिक रहा।     न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। हालांकि     इंदौर, उज्जैन, रीवा संभागों , नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल संभागों में सामान्य से अधिक रहा।     पिपरसमा (शिवपुरी) में 8.2 डिग्री, ग्वालियर में 8.5 डिग्री, नौगांव (छतरपुर) में 8.6 डिग्री, कल्याणपुर (शहडोल) में 9.2 डिग्री और रीवा व उमरिया में 10.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।     ग्वालियर में दिन का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री, जबलपुर में 27.8 डिग्री, भोपाल व उज्जैन में 28 डिग्री और इंदौर में 28.8 डिग्री दर्ज हुआ। recent visitors 74

Kaun Banega Crorepati में अमिताभ बच्चन ने एमपी के मोबाइल ऐप को लेकर पूछा गया सवाल

 भोपाल चर्चित टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में शुक्रवार को होस्ट अमिताभ बच्चन ने मध्य प्रदेश सरकार की ओर से विकसित 'लोकपथ' ऐप से जुड़ा सवाल पूछा. इस पर पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने अमिताभ बच्चन का आभार व्यक्त किया है. दरअसल, लोकपथ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विकसित किया गया एक ऐप है. ये प्रतिभागी मप्र के नरसिंहपुर जिले के रचित बेल्थरिया थे, जिन्होंने इस सवाल का सही जवाब दिया। पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने केबीसी में मप्र के नवाचार को स्थान देने के लिए फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन को धन्यवाद दिया हैं। उन्होंने कहा कि महज 6 महीने में इस एप्लीकेशन ने प्रदेश के साथ-साथ देश स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर ली है। इससे मप्र की सड़कों की गुणवत्ता ओर अच्छी हुई है। क्योंकि आम लोग भी सड़क पर गड्ढा देखते ही उसकी रिपोर्ट सीधे विभाग को भेज सकते हैं। केबीसी में पूछा गया लोकपथ ऐप से जुड़ा सवाल पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि 'मध्य प्रदेश का लोकपथ ऐप अब राष्ट्रीय पहचान बन चुका है. हाल ही में इस ऐप का उल्लेख देश के सबसे प्रतिष्ठित टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में हुआ. इस कार्यक्रम के होस्ट और मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोकपथ ऐप से जुड़ा सवाल प्रतिभागी से पूछा जो न केवल मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय है, बल्कि प्रदेश में सड़कों के रखरखाव और सुधार के लिए किए गए नवाचारों को भी राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित करता है'. 'सिर्फ 6 महीने में ऐप ने बनाई राष्ट्रीय पहचान' राकेश सिंह ने 'कौन बनेगा करोड़पति' में मध्य प्रदेश के नवाचार को स्थान देने के लिए एमपी सरकार की ओर से अमिताभ बच्चन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 'सिर्फ 6 महीने में इस ऐप ने प्रदेश से निकलकर राष्ट्र स्तर पर अपनी पहचान स्थापित की है. लोकपथ ऐप प्रदेश की जनता के लिए एक बड़ा नवाचार है, जो सड़कों को गुणवत्तापूर्ण , सुरक्षित और सुदृढ़ बनाने में सहायक है.' लोकपथ ऐप पर अब तक मिलीं 4536 से अधिक शिकायतें उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लोकार्पित लोकपथ ऐप, लोक निर्माण विभाग की एक अनूठी पहल है जिसका उद्देश्य प्रदेश की सड़कों से जुड़ी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है. नागरिक इस ऐप के माध्यम से क्षतिग्रस्त सड़कों की रिपोर्ट सीधे विभाग को भेज सकते हैं, जिससे समस्याओं का शीघ्र समाधान हो रहा है' सरकार के मुताबिक लॉन्च होने से लेकर अब तक लोकपथ ऐप पर 4536 से अधिक शिकायतें प्राप्त की गई हैं, जिनमें से 95 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण 7 दिनों के भीतर किया गया.   recent visitors 80

सीएम ने किया 6वें रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ, नर्मदापुरम में निवेश और नवाचार का संगम

नर्मदापुरम  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज राज्य को औद्योगिक विकास और रोजगार के केंद्र में परिवर्तित करने के उद्देश्य से आयोजित हो रही छठवीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (आरआईसी) का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया। नर्मदापुरम में 6वीं कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए 4 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इनमें 3 हजार एमएसएमई प्रतिनिधि, 75 प्रमुख निवेशक और कनाडा, वियतनाम, नीदरलैंड, मेक्सिको और मलेशिया जैसे पांच देशों के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल हैं। संभागीय आईटीआई में हो रहे कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए 4 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इनमें 3 हजार एमएसएमई प्रतिनिधि, 75 प्रमुख निवेशक, और कनाडा, मेक्सिको, नीदरलैंड, वियतनाम और मलेशिया के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल हैं। फिल्म डायरेक्टर राजकुमार संतोषी भी पहुंचे हैं। 'नए क्षितिज, नई संभावनाएं' थीम के तहत कॉन्क्लेव में कृषि, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण, नवकरणीय ऊर्जा, पर्यटन और पकड़ा उद्योग जैसे क्षेत्रों पर फोकस है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम की रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में उद्योगपतियों को भूमि आवंटन पत्र सौंपे। कॉन्क्लेव में 3 सेक्टोरल सत्र होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवेशकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग करेंगे। इसमें 10 से अधिक प्रमुख निवेशक अपनी प्लानिंग शेयर करेंगे। राउंड टेबल सत्र नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र (रिन्यूएबल एनर्जी पार्क) पर केंद्रित होगा। इसे लेकर करीब 45 आवेदन आए हैं। इसमें 'निर्यात कैसे शुरू करें' और 'पर्यटन में निवेश संभावनाएं' जैसे विषयों पर बात होगी। ​​कॉन्क्लेव में विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन और उद्घाटन भी होगा। निवेशकों को भूमि आवंटन-पत्र भी वितरित किए जाएंगे।  निवेशकों को भूमि आवंटन-पत्र किए वितरित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोहासा-बाबई औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत एवं नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण विनिर्माण क्षेत्र में इकाइयों के भूमिपूजन एवं भूमि आवंटन पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं मुख्यमंत्री ने मोहासा-बाबई में आयोजित नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के भूमिपूजन के अवसर पर निवेशकों को भूमि आवंटन के आशय पत्र प्रदान कर बधाई व शुभकामनाएं दीं। नर्मदापुरम में सीएम का स्वागत सीएम डॉ. मोहन यादव 6वीं रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में शामिल होने नर्मदापुरम पहुंच गए हैं। जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नरोलिया, नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, कलेक्टर सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह ने सीएम का स्वागत किया। 3 सत्र होंगे आयोजित पहला सत्र – बांस और सागौन के लकडी के व्‍यवसाय में अवसर पर आधारित है। दूसरा सत्र – एमएसएमई पर केंद्रित होगा पर निर्यात कैसे शुरू करें पर सत्र आयोजित किया है। तीसरा सत्र – पर्यटन क्षेत्र में अवसर पर आधारित है। निवेशकों से करेंगे वन-टू-वन मीटिंग इस दौरान विभिन्न सेक्टोरल सत्रों में राज्य की औद्योगिक नीति, निवेश प्रोत्साहन और एमएसएमई के लिए उपलब्ध संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। निवेशकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग होगी, जिसमें 10 से अधिक प्रमुख निवेशक अपनी योजनाएं प्रस्तुत करेंगे। राउंड टेबल सत्र नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र पर केंद्रित होगा। निर्यात कैसे शुरू करें’और‘पर्यटन में निवेश संभावनाएँ’जैसे विषयों पर सेक्टोरल-सत्र भी होंगे। कार्यक्रम की थीम ‘नए क्षितिज, नई संभावनाएं’ कार्यक्रम की थीम‘नए क्षितिज, नई संभावनाएं’ रखा गया है। नर्मदापुरम, जो अपनी धार्मिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए जाना जाता है, अब एक उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है।‘नए क्षितिज, नई संभावनाएं’ थीम के अंतर्गत इस कार्यक्रम में कृषि, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण, नवकरणीय ऊर्जा, पर्यटन और वस्त्र जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। साठ स्टाल लगाए गए प्रदर्शनी में कुल 60 स्‍टाल विभिन्‍न उत्‍पादनों के प्रदर्शित की जा रही है। इस कार्यक्रम में 60 से अधिक प्रदर्शक शामिल हैं। जो ओडीओपी एक जिला एक उत्पाद, स्थानीय उद्यमियों और व्यवसायों को अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त, व्यापार संघों और सरकारी विभागों के 16 से अधिक प्रदर्शनी स्टाल वाला एक व्यापार संवर्धन केंद्र विभिन्न संस्थानों के बीच संवाद को बढ़ावा देगा और व्यापार के अवसरों को प्रोत्साहित कर रहा है। स्थानीय उत्पादों की लगी प्रदर्शन कॉन्क्लेव में स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन के लिए प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है, जिसमें 75 से अधिक स्टॉल लग रहे हैं जिनमें एमएसएमई, पर्यटन, हस्तशिल्प विकास निगम, और बैंकिंग संस्थानों के साथ-साथ ओडीओपी उत्पादों के प्रदर्शन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ये स्टॉल न केवल जानकारी प्रदान करेंगे बल्कि स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने में भी महत्पूर्ण भूमिका निभाएंगे। ‘उद्योग वर्ष 2025’अंतर्गत आयोजित इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के हर क्षेत्र को औद्योगिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।   recent visitors 69

मुखबिरी का लगाया आरोप, छत्तीसगढ़-बीजापुर में नक्सलियों ने की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने एक महिला आंगनबाड़ी सहायिका की हत्या कर दी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात बुगुडा पुलिस थाना क्षेत्र के थिम्मापुर गांव में घटी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात नक्सली गांव में लक्ष्मी पदम (45) के घर में घुसे और उसके परिवार के सामने ही उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। उन्होंने शव को घर के आंगन में फेंक दिया और फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटनास्थल पर माओवादियों की मद्देड़ क्षेत्र समिति द्वारा जारी एक पर्चा मिला है, जिसमें उन्होंने महिला पर पुलिस मुखबिर के रूप में काम करने का आरोप लगाया है। शव के पास मिले नक्सलियों के पर्चे, मुखबिरी का आरोप: बताया जा रहा है कि महिला को पहले घर से उठाया गया. उसके बाद हत्या कर उसके शव को घर के आंगन में डाल दिया गया. शव के पास माओवादी संगठन मद्देड़ एरिया कमेटी का पर्चा भी मिला है. जिसमें मृत महिला पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या करने की बात लिखी गई है. फिलहाल बासागुड़ा थाना पुलिस शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है.     महिला की हत्या की सूचना मिली है. हमारी टीम मौके पर पहुंची है. मामले की जांच की जा रही है: मनोज कौशिक, बासागुड़ा थाना प्रभारी बीजापुर में दो पूर्व सरपंच की हत्या: इससे पहले गुरुवार को बीजापुर के भैरमगढ़ और नैमेड़ में दो पूर्व सरपंच की हत्या नक्सलियों ने की. नक्सलियों ने पहले दोनों सरपंच का अपहरण किया और फिर हत्या कर शव गांव के पास फेंक दिया. शव के पास नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके. जिनमें नक्सलियों ने भाजपा से जुड़े होने के कारण हत्या करने की बात लिखी. recent visitors 86