महाराष्ट्र के गोंदिया में भीषण सड़क हादसा, बाइक को बचाने के चक्कर में बस पलटी, 9 लोगों की मौत

मुंबई महाराष्ट्र के गोंदिया में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक बस पलट जाने के कारण 9 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. घटना की जानकारी मिलने के बाद कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने पीड़ितों को 10 लाख रुपये की तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए परिवहन प्रशासन को आदेश है. गोंदिया कोहमारा राज्य महामार्ग पर ग्राम खजरी के नजदीक बाइक को बचाने के चक्कर में शिवशाही बस का भयानक एक्सीडेंट हो गया. यह महाराष्ट्र सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की बस है. बस पलटने से इससे दबकर यात्रियों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार घटना 29 नवंबर को दोपहर 12:00 से 12:30 बजे के बीच हुई है. बाइक को बचाने के चक्कर में पलट गई बस भंडारा से साकोली लखानी होते हुए गोंदिया की ओर जा रही शिवशाही बस (क्रमांक MH 09/EM 1273) के सामने अचानक बाइक आ गई. बाइक चालक को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने कट मारी, जिससे तेज रफ्तार बस पलट गई. हादसे के वक्त बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें से नौ लोगों की मौत हो गई है. मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है. घटना में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मौके से फरार हुआ ड्राइवर चश्मदीदों के मुताबिक बस ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया है. राहगीरों की सूचना पर एम्बुलेंस विभाग और पुलिस विभाग के लोग मौके पर पहुंचे. घायल यात्रियों को निकाल कर इलाज के लिए गोंदिया के जिला शासकीय केटीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस को उठाने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. देवेंद्र फडणवीस ने कलेक्टर को दिया यह निर्देश इस घटना पर देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, ''यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि गोंदिया जिले में सड़क अर्जुनी के पास एक शिवशाही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और कुछ यात्रियों की मृत्यु हो गई.  मैं दिवंगतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. इस घटना में घायल हुए लोगों का अगर किसी निजी अस्पताल में इलाज कराना भी पड़े तो उन्हें तुरंत ऐसा करने का निर्देश दिया गया है. मैंने गोंदिया के कलेक्टर से भी कहा है कि यदि आवश्यकता हो तो उन्हें नागपुर स्थानांतरित करने की व्यवस्था करें.'' recent visitors 171

जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर ने ह्रदय रोगी जैन की स्थिति को देखते हुए कीम्स अस्पताल, पीएमएयर एम्बुलेंस सेवा से हैदराबाद रेफर किया गया

आयुष्मान योजना से मिली निःशुल्क सेवा भोपाल पीएमएयर एम्बुलेंस सेवा आपात स्थितियों में नागरिकों को समय से उपयुक्त चिकित्सकीय सेवा मुहैया कराने में वरदान साबित हो रही है। इससे बहुमूल्य जीवन को बचाया जा रहा है। नरसिंहपुर जिले के करेली निवासी हृदय रोग से पीड़ित विमल कुमार जैन (उम्र-70 वर्ष) को पीएमएयर एम्बुलेंस सेवा से बेहतर उपचार के लिये एयर लिफ्ट कर हैदराबाद भेजा गया। जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर द्वारा ह्रदय रोगी जैन की स्थिति को देखते हुए कीम्स अस्पताल, हैदराबाद रेफर किया गया। जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर से 108 एम्बुलेंस से जैन को जबलपुर एयरपोर्ट तक पहुंचाया गया। जबलपुर से उन्हें पीएमएयर एम्बुलेंस सेवा से कीम्स अस्पताल, हैदराबाद के लिए भेजा गया। यह सेवा आयुष्मान भारत योजना के हितग्राही जैन को नि:शुल्क प्रदान की गई। पीएमएयर एम्बुलेंस सेवा से प्रदेश में कहीं भी चिकित्सा आपात स्थिति उत्पन्न होने या चिन्हित विशेष प्रकार की चिकित्सा सुविधा या चिकित्सा विशेषज्ञों की आवश्यकता निर्मित होने पर कठिन भौगोलिक परिस्थिति में प्रदेश के दूरस्थ अंचलों तक पहुंचकर उन्नत आपातकालीन चिकित्सा द्वारा मरीजों को स्थिर कर उच्च चिकित्सा केन्द्रों तक एयर लिफ्ट किये जाने की सेवा प्रदाय की जाती है। पीएमएयर एम्बुलेंस सेवा के अंतर्गत हेली एम्बुलेंस एवं फिक्सड विंग कनवरटेंट फलाईंग एम्बुलेंस संचालित हो रही हैं। पीएम एयर एम्बुलेंस में उच्च स्तरीय प्रशिक्षित चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की टीम हमेशा तैनात रहती है। पीएमएयर एम्बुलेंस सेवा सड़क एवं औद्योगिक दुर्घटना अथवा प्राकृतिक आपदा में पीड़ित को राज्य में एवं बाहर शासकीय अथवा निजी चिकित्सालय में निशुल्क परिवहन किया जाता है। आयुष्मान कार्डधारी के उपचार के लिये राज्य में एवं राज्य के बाहर सभी शासकीय एवं आयुष्मान सम्बद्ध अस्पतालों में उपचार हेतु निशुल्क परिवहन की व्यवस्था है। अन्य हितग्राही जो कि आयुष्मान कार्डधारी नहीं हैं, उनके उपचार के लिए राज्य के अंदर स्थित शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क परिवहन जबकि राज्य के बाहर के किसी भी अस्पताल में अनुबंधित दर पर सशुल्क परिवहन सेवा उपलब्ध है।   recent visitors 50

MP-जर्मनी औद्योगिक क्रांति के नए द्वार खोलेंगे- मुख्यमंत्री मोहन यादव

भोपाल  मध्य प्रदेश के मंडीदीप और पीथमपुर में पहले से मौजूद जर्मन निवेशकों के सुगम समन्वय के उद्देश्य से मध्य प्रदेश में एक विशेष राज्य सरकारी संपर्क कार्यालय स्थापित किया जाएगा। जर्मनी का हमारे देश से पुराना संबंध रहा है। दुनिया में यह सभ्यता अलग ढंग से जानी जाती है। जर्मनी और मध्य प्रदेश का आपसी सहयोग औद्योगिक क्रांति के नए द्वार खोलने में सहायक होगा। मध्य प्रदेश में जर्मन विशेषज्ञ आएंगे, साथ ही टेक्नोलाजी भी उपलब्ध करवाएंगे। दोनों देश आपसी समन्वय से मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे। मीडिया विभाग के मंत्री से हुई मुलाकात यह बात गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जर्मनी दौरे पर बवेरिया राज्य के चांसलर प्रमुख और संघीय एवं यूरोपीय मामलों के साथ मीडिया विभाग के मंत्री डॉ. फ्लोरियन हैरमेन से मुलाकात के दौरान कही। इस मुलाकात में राज्य स्तर पर सहयोग के विभिन्न अवसरों पर चर्चा की गई। चर्चा में मुख्यमंत्री एवं डॉ. हैरमेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत और जर्मनी के बीच मजबूत होते रिश्तों को आगे बढ़ाने की दिशा में राज्य स्तर पर भी साझेदारी बढ़ाने पर रजामंदी दिखाई। दोनों नेताओं ने तकनीकी नवाचार, सुपरकंप्यूटिंग, ऑटोमोटिव सेक्टर, एरोनाटिक्स और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में संभावित सहयोग के पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री एवं औद्योगिक प्रतिनिधिमंडल का जर्मनी के म्यूनिख पहुंचने पर भारत के कौंसलेट जनरल शत्रुघ्न सिन्हा और भारतीय संघ के अध्यक्ष राणा हरगोविंद सिंह एवं अन्य भारतवंशियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जो समय को जीतता है, वह दुनिया को जीत सकता है मुख्यमंत्री जर्मन प्रतिनिधिमंडल के टाइम मैनेजमेंट से बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने कहा, जो समय को जीतता है, वह दुनिया को जीत सकता है। दोनों पक्षों ने इस मुलाकात को मध्य प्रदेश और बवेरिया के बीच दीर्घकालिक और आपसी लाभकारी संबंधों का शुभारंभ बताया। मैक्समूलर ने हमारे वेदों का संस्कृत भाषा से अनुवाद करके जर्मनी के माध्यम से दुनिया के सामने हमारे प्राचीन ज्ञान को प्रकट किया था। अतीत के संबंध से इनकी अच्छाइयों और टेक्नोलाजी को सीखते हुए मध्य प्रदेश और बवेरिया स्टेट समन्वयपूर्वक आगे बढ़ेंगे। जर्मन भाषा के लिए खोलेंगे लैंग्वेंज इंस्टीट्यूट मुख्यमंत्री ने म्यूनिख स्थित बवेरिया स्टेट चांसलरी सरकार राजनीतिक नेतृत्व के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि जर्मनी में काम के अनेक अवसर तो हैं, परंतु भाषाई चुनौती भी है। इसे दूर करने के लिए मध्य प्रदेश में लैंग्वेज इंस्टीट्यूट खोलने की योजना बना रहे हैं, जिससे रोजगार के अवसरों के लिए भाषा चुनौती नहीं बने और मध्य प्रदेश तथा जर्मनी के अधिकारियों के मध्य समन्वय के साथ भाषाई सहजता से काम हो सके। औद्योगिक विकास के लिए जर्मन टेक्नोलाजी का सहयोग मुख्यमंत्री ने कहा कि जर्मनी के टेक्निकल स्टाफ के माध्यम से इंजीनियरिंग, पालीटेक्निक, आईटीआई जैसे टेक्निकल क्षेत्र में हमारे उद्योगपति लाभ ले सकेंगे। उन्होंने भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में जर्मनी के प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों को आमंत्रित किया। दोनों राज्यों में अधिकारियों को एक दूसरे राज्य में भेजने में प्रशासनिक लेवल पर जो कठिनाइयां आती हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। recent visitors 47

राजधानी में होने वाला आलमी तब्लीगी इज्तिमा आज सुबह फजिर की नमाज के साथ शुरू हो गया

भोपाल भोपाल। राजधानी में होने वाला आलमी तब्लीगी इज्तिमा शुक्रवार सुबह फजिर की नमाज के साथ शुरू हो गया। चार दिन चलने वाले इस मजहबी समागम का समापन सोमवार को दुआ के साथ होगा। इन चार दिनों में दिल्ली मरकज समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से आए उलेमाओं की तकरीरें होंगी। इज्तिमा के दौरान सादगी के साथ सैंकड़ों निकाह भी होंगे। इस समागम के समापन पर बड़ी तादाद में जमात देश-दुनिया के सफर पर रवाना होंगी। बड़ी संख्या में पहुंचे जमाती इस मजहबी समागम के लिए ईंटखेड़ी स्थित घासीपुरा इज्तिमागाह को पूरी तरह तैयार कर दिया है। गुरुवार दिन से ही जमातों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा। शुक्रवार सुबह फजिर की नमाज के बाद हो रही तकरीर और बयान के दौर में शामिल होने के लिए अलसुबह से लोग इज्तिमागाह पहुंचने लगे थे। करीब एक लाख जमाती आ चुके हैं। चार दिन तक जमातियों के आने का सिलसिला जारी रहेगा। विदेशी जमात का भी आगमन इंतजामिया कमेटी के कोऑर्डिनेटर डा. उमर हाफीज ने बताया कि गुरुवार तक मोरक्को, म्यांमार, सउदी अरब, किरगिस्तान, बांग्लादेश, जर्मनी, मलेशिया, उज्बेकिस्तान, सूडान, इजिप्ट, फ्रांस, केन्या, आस्ट्रेलिया, सिंगापुर, अमेरिका, यूके, ईराक सहित अन्य देशों के जमाती इज्तिमा में शिरकत करने पहुंचना शुरु हो गए हैं। पंडाल में पांच लाख के ठहरने का इंतजाम इज्तिमागाह पर पिछले सालों के मुकाबले इस साल बढ़ी हुई तादाद में जमातियों के पहुंचने की उम्मीद है। जिसको देखते हुए करीब 125 पंडाल में पांच लाख से ज्यादा जमातियों के ठहरने के इंतजाम किए गए हैं। जरूरत के लिहाज से यहां और पंडाल लगाए जाने का इंतजाम किया गया है। रियायती दाम में नाश्ता-खाना दुनिया भर से आने वाली जमातों के खानपान के इंतजाम में यहां करीब 80 फूड जोन बनाए गए हैं। जिनमें रियायती दरों पर चाय, नाश्ता, खाना और पीने का पानी उपलब्ध रहेगा। नो प्रॉफिट-नो लॉस के आधार पर दुकानों का आवंटन किया गया है। इज्तिमागाह पर 60 रुपये में भरपेट खाना, 20 रुपये में नाश्ता और पांच रुपये में चाय मिलेगी। इसी तरह पानी की बोतल यहां 70 रुपये में 12 का पैक और एक बोतल सात रुपये में मिलेगी। 65 पार्किंग जोन में खड़े होंगे वाहन इज्तिमा में वाहन व्यवस्थित रखने के लिए करीब 65 पार्किंग जोन बनाए गए हैं। करीब 250 एकड़ में बने इन पार्किंग में बड़े वाहन, चार पहिया और दो पहिया वाहन अलग-अलग खड़े किए जा सकेंगे। यहां पर रोशनी और जनरेटर का भी इंतजाम किया गया है। एक करोड़ लीटर पानी होगा खर्च इज्तिमागाह पर जमातियों के वुजु के लिए करीब 16 हजार नल लगाए गए हैं। करीब एक करोड़ लीटर पानी रोजाना नहाने, वुजू और टायलेट के लिए मुहैया कराया जाएगा। नौ अलग-अलग जोन में वुजू खानों को बनाया गया है। गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल इज्तिमा इंतजामों में ईंटखेड़ी क्षेत्र के स्थानीय लोगों का बड़ा योगदान रहता है। इनमें बड़ी तादाद में हिंदू धर्म से जुड़े लोग भी शामिल हैं। पानी के इंतजाम के लिए यहां करीब 52 ट्यूबवेल में से करीब दर्जन भर हिंदू समुदाय के लोगों के हैं। जिसमें माली समाज सहित अन्य स्थानीय कृषक शामिल हैं। इसके अलावा अलग-अलग सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी सेवाएं देते हैं। दो बाइक एंबुलेंस तैनात आलमी तब्लीगी इज्तिमा के दौरान किसी भी मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के लिए दो बाइक एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। कोऑर्डिनेटर डॉ. उमर हफीज ने बताया कि इज्तिमा पांडाल से दूर खड़ी एंबुलेंस तक पहुंचाने में बीमारों को परेशानी होती है, इसलिए बाइक एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। पिछली बार एक बाइक एंबुलेंस तैनात की गई थी। इस बार इत्जिमा स्थल पर दो बाइक एंबुलेंस खिदमत में रहेंगी। इसमें मोटरसाइकिल के साथ एक स्ट्रेचर अटैच कर इसे मोडिफाई किया गया है। इसमें मरीज को लेटाने की सुविधा के साथ फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा भी जोड़ी गई है। इससे मरीज को एंबुलेंस या नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाने में आसानी होगी। यह भी इंतजाम     – इज्तिमा स्थल पर पहले दिन होंगे सामूहिक निकाह- इस बार करीब 350 से ज्यादा निकाह के रजिस्ट्रेशन हुए हैं।     – पानी के लिए 20 किमी लंबी पाइप लाइन, 52 ट्यूबवेल, 22500 टोटियां, एक करोड़ लीटर पानी रोजाना मुहैया कराया जाएगा।     – नहाने और वुजू के लिए गर्म पानी- 2000 लीटर पानी की आठ टंकियों में गर्म होता रहेगा पानी।     – दोगुना वोलेंटियर रखेंगे सफाई का ख्याल, पंडाल में रहेंगे डस्टबिन।     – सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से इज्तिमागाह को रखा जाएगा बदबू रहित।     – इज्तिमागाह पहुंच मार्ग पर वालेंटियर्स संभालेंगे ट्रैफिक, पुलिस की रहेगी निगरानी।   recent visitors 160

जबलपुर से पुणे के लिए सीधी विमान सेवा जल्द होगी प्रारंभ, कोलकाता अहमदाबाद और चेन्नई के लिए भी मांगपत्र भी सौंपा

जबलपुर  जबलपुर से पुणे के लिए सीधी विमान सेवा जल्द प्रारंभ होगी। यह आश्वासन केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने सांसद आशीष दुबे को दिया है। सांसद दुबे ने 28 नवंबर को नई दिल्ली में नागरिक विमानन मंत्री से भेंट कर जबलपुर से देश के विभिन्न नगरों के लिए हवाई सेवा प्रारंभ करने का आग्रह किया। महाकुंभ के लिए जबलपुर से 16 दिन के लिए चलेगी विमान सेवा प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के लिए जबलपुर से विमान सेवा प्रारंभ हो रही है। 10 जनवरी से एलायंस एयर की उड़ान जबलपुर से प्रयागराज जाएगी। यह विमान पहले दिल्ली से रात आठ बजे जबलपुर आएगा और फिर प्रयागराज के लिए 8.25 बजे रवाना होगा। कोलकाता, अहमदाबाद और चेन्नई हवाई सेवा प्रारंभ करने का मांग सौंपा केंद्रीय मंत्री ने सांसद को आश्वस्त किया कि जबलपुर से पुणे के बीच शीघ्र उड़ान प्रारंभ की जाएगी। इस उड़ान को हरी झंडी दिखाने वे स्वयं जबलपुर आएंगे। सांसद दुबे ने जबलपुर से पुणे, जबलपुर से कोलकाता, जबलपुर से अहमदाबाद और जबलपुर से चेन्नई हवाई सेवा प्रारंभ करने का मांग पत्र भी केंद्रीय मंत्री को सौंपा। जनभावना के अनुरूप जबलपुर में विमान सेवा की आवश्यकता से अवगत कराया था …     सांसद ने कहा कि जबलपुर से देश के महत्वपूर्ण नगरों के लिए हवाई सेवा प्रारंभ करने की अत्यंत आवश्यकता है। सांसद ने अक्टूबर में भी भेंट की थी।     सांसद दुबे ने कहा कि पूर्व में जबलपुर से अनेक नगरों की उड़ानों को आर्थिक रूप से अच्छा प्रतिसाद और लगभग फुल लोड मिलता रहा है।     उड़ानें यात्री क्षमता के लक्ष्य की पूर्ति करती हैं इसीलिए अब जबलपुर से फ्लाइट कनेक्टिविटी का विस्तार हर पहलू से समय की महत्वपूर्ण मांग है।     जहां बड़े रक्षा संस्थान सहित महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान स्थित हैं वहीं पर्यटन के लिहाज से भी जबलपुर में विमान सेवा की महती आवश्यकता है।     फ्लाइट कनेक्टिविटी बेहतर होने से जबलपुर के समग्र विकास पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव के बारे में भी सांसद ने नागरिक विमानन मंत्री नायडू से चर्चा की। हवाई कनेक्टिविटी कम होने से होने वाली असुविधा के बारे में बताया सांसद ने बताया कि पहले जबलपुर से देश के विभिन्न महानगरों व नगरों के लिए सीधी अथवा वन स्टाप उड़ान उपलब्ध थी परंतु पिछले कुछ महीनों में इसमें कमी आई है। हवाई कनेक्टिविटी कम होने से जबलपुर के नागरिकों को होने वाली असुविधा के बारे में सांसद ने मंत्री से चर्चा की। मुंबई जाने के लिए भी पुणे से एक वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान जबलपुर से पुणे के बीच उड़ान प्रारंभ किये जाने की मांग बड़े पैमाने पर की गई थी। महाकुंभ के लिए जबलपुर से चलेगी विमान सेवा 10 जनवरी से एलायंस एयर शुरू कर रहा उड़ान कुंभ जाने के लिए बडी संख्या में श्रद्धालु सड़क रेल मार्ग से निकलते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए वायु मार्ग भी दिया गया है। महाकुंभ 13 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित होगा। एलायंस एयर ने भी 26 जनवरी तक यह उड़ान रखी है। इस संबंध में कंपनी की तरफ से एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एयरपोर्ट प्रबंधन को भी सूचना दे दी गई है।   recent visitors 66

पचमढ़ी से भी ठंडा रहा मंडला, पारा 6.8 डिग्री, बर्फीली हवा से शहडोल, मंडला शिमला, माउंट आबू, देहरादून, जम्मू और कटरा से भी ठंडे हैं

भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की रात हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ठंडी हो गई है। गुरुवार-शुक्रवार की रात भोपाल में तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पचमढ़ी में पर 9.6 डिग्री रहा। सबसे ठंडा पूर्वी हिस्से का मंडला शहर रहा। बर्फीली हवा की वजह से शहडोल, मंडला जैसे छोटे शहर शिमला, माउंट आबू, देहरादून, जम्मू और कटरा से भी ठंडे हैं। यहां रात का टेम्प्रेचर 7 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। दिन भी सर्द हैं। सर्दी और कोहरे की वजह से ट्रेनों में रेलवे ने फॉग सेफ डिवाइस लगाई हैं। मौसम वैज्ञानिक कुमार ने बताया कि पश्चिम-उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम 278 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बह रही है। एक दिन में ही 18 किमी रफ्तार बढ़ी है। इस वजह से प्रदेश में भी सर्द हवाएं आ रही हैं। अभी हवा की ऊंचाई 12.6 किमी है। जब यह नीचे बहेगी, तब ठंड का असर और तेज हो जाएगा। इसके अलावा पूर्वी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर डीप डिप्रेशन एक्टिव है। इसका असर भी प्रदेश में देखने को मिल रहा है। कल्याणपुर, मंडला ने पचमढ़ी को पीछे किया प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी है। हरियाली से घिरा होने से यहां अब तक दिन और रात का तापमान सबसे कम रहा, लेकिन फिलहाल शहडोल का कल्याणपुर और मंडला की रातें सबसे ठंडी हैं। बुधवार-गुरुवार की रात में कल्याणपुर में टेम्प्रेचर 6.1 डिग्री और मंडला में 6.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पचमढ़ी में 7.2 डिग्री, उमरिया में 7.5 डिग्री, नौगांव में 8.6 डिग्री, मलाजखंड में 9.3 डिग्री और रीवा में पारा 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। इनमें से कई शहर ऐसे हैं, जो शिमला, माउंट आबू जैसे शहरों से भी ठंडे रहे। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार-गुरुवार की रात में शिमला में 7.2 डिग्री, देहरादून में 9.4 डिग्री, मसूरी में 7.1 डिग्री, माउंट आबू में 7 डिग्री, जम्मू शहर में 10.1 डिग्री और कटरा में तापमान 9.2 डिग्री रहा। देश के उत्तरी राज्यों के साथ-साथ अब मध्य भारत के राज्यों में भी ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने 8 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इनमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। उत्तर भारत के राज्यों में बर्फबारी के कारण हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर फिलहाल सबसे ठंडे राज्य हैं। मौसम विभाग ने बताया हिमाचल के लाहौल स्पीति में रात का तापमान माइनस 11 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। वहीं, मध्य भारत में MP के पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में ज्यादा सर्दी पड़ रही है। शहडोल और मंडला में न्यूनतम तापमान शिमला, देहरादून, जम्मू और कटरा से भी कम है। यहां रात का टेम्परेचर 7 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। उधर, तमिलनाडु में कल यानी 30 नवंबर की सुबह फेंगल तूफान टकरा सकता है। इसके असर के कारण तमिलनाडु के कई जिलों में पिछले 3 दिनों से तेज बारिश का दौर जारी है। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी आज बारिश का अनुमान जताया गया है। recent visitors 84

बांग्लादेश हाईकोर्ट ने इस्कॉन मंदिर पर प्रतिबंध लगाने से इंकार कर दिया

ढाका बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ लगातार जारी हिंसा के बीच वहां के उच्च न्यायालय ने गुरुवार को इस्कॉन पर बैन लगाने से इनकार कर दिया है। देशद्रोह के मामले में बांग्लादेश इस्कॉन के प्रमुख चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद से ही हिंदू समुदाय के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शनों के दौरान ही एक वकील की मौत हो गई, जिसके बाद बांग्लादेश में इस्कॉन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी। कोर्ट ने मांगी थी रिपोर्ट वकीलों ने बुधवार को संगठन से संबंधित कुछ समाचार पत्रों की रिपोर्ट रखने के बाद उच्च न्यायालय से अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण चेतना समाज (इस्कॉन) पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। द डेली स्टार के अनुसार, उच्च न्यायालय ने अटॉर्नी जनरल से इस्कॉन की हालिया गतिविधियों के संबंध में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी देने को कहा था। क्यों उठा इस्कॉन का मुद्दा? बता दें बांगलादेश में लगातार हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। इसी के चलते चिन्मय कृष्ण दास शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की वजह से उन्हें देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को झड़पें हुईं, जिसमें एक असिस्टेंट सरकारी वकील सैफुल इस्लाम की मौत हो गई। हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका ढाका हाईकोर्ट ने बांग्लादेश में इस्कॉन पर बैन लगाने की याचिका को आज खारिज कर दिया है। सरकारी वकील ने इस्कॉन पर बैन लगाने को ज़रूरी बताया, लेकिन हाईकोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने सरकार से कही यह बात.. हाईकोर्ट ने न सिर्फ बांग्लादेश में इस्कॉन पर बैन लगाने की याचिका को खारिज किया, बल्कि सरकार से एक बड़ी बात भी कही। हाईकोर्ट ने बांग्लादेश सरकार (अंतरिम) से पूरे देश में रह रहे हिंदुओं के जीवन, संपत्ति की रक्षा के लिए कानून व्यवस्था की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा। बताया कि गुरुवार को जब उच्च न्यायालय की कार्यवाही शुरू हुई तो अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने न्यायालय द्वारा मांगी गई जानकारी न्यायमूर्ति फराह महबूब और न्यायमूर्ति देबाशीष रॉय चौधरी की पीठ के समक्ष रखी। अतिरिक्त अटॉर्नी जनरल अनीक आर हक और डिप्टी अटॉर्नी जनरल असद उद्दीन ने उच्च न्यायालय की पीठ को सूचित किया कि वकील सैफुल इस्लाम अलिफ की हत्या और इस्कॉन की गतिविधियों के संबंध में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं और इन मामलों में 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने लगाई बांगलादेश सरकार को फटकार अटॉर्नी जनरल की रिपोर्ट पढ़ने के बाद पीठ ने बांगलादेश सरकार को चेतावनी दी। कोर्ट ने उम्मीद जताई कि सरकार कानून-व्यवस्था की स्थिति और बांग्लादेश के लोगों के जीवन और संपत्ति की रक्षा के बारे में सतर्क रहेगी। भारत ने जताई चिंता, किया सुरक्षा का आग्रह भारत ने मंगलवार को दास की गिरफ्तारी और जमानत से इनकार करने पर गहरी चिंता व्यक्त की और ढाका से हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यक समूहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। recent visitors 91