दीनदयाल शोध संस्थान का यह प्रकल्प शिक्षा के क्षेत्र में एक अभिनव प्रयोग है, विज्ञान के मॉडल व प्रयोग रहे विशेष आकर्षण के केन्द्र

चित्रकूट उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि श्रद्धेय नाना जी देशमुख के द्वारा रोपित सुरेन्द्रपाल ग्रामोदय विद्यालय चित्रकूट आज विशालकाय वट वृक्ष बनकर अपनी छाया कई छात्रों को प्रदान कर रहा है। दीनदयाल शोध संस्थान का यह प्रकल्प शिक्षा के क्षेत्र में एक अभिनव प्रयोग है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ग्रामोदय विद्यालय चित्रकूट में बाल दिवस के अवसर पर दीप प्रज्जवलन कर बाल मेले का उद्घाटन किया। चित्रकूट मंडल के कमिश्नर बालकृष्ण तिवारी, गायत्री शक्तिपीठ के प्रबंधक रामनारायण त्रिपाठी, महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलगुरु प्रोफेसर भरत मिश्रा, चित्रकूट जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बालक-बालिकाओं की अन्तर्निहित शक्तियों के समुचित विकास के लिए दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा संचालित सुरेन्द्रपाल ग्रामोदय विद्यालय में बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रेरक व आकर्षक झाँकियाँ, विज्ञान प्रयोग व मॉडल, बौद्धिक गेमशो, रुचिकर खाद्य स्टालों सहित अनेक मनोरंजक, ज्ञानवर्धक व शैक्षिक कार्यक्रमों का समावेश छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि सुरेंद्रपाल ग्रामोदय विद्यालय नौनिहालों के सर्वांगीण विकास के ध्येय से विगत 25 वर्षों से अधिक समय से चित्रकूट में अपनी सेवाएं दे रहा है। बाल दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में बाल विज्ञान मेला आयोजित किया गया जिसमें विज्ञान के अनेकानेक प्रयोग, मॉडल, प्रोजेक्ट, झांकियां, ज्ञानवर्धक गेम शो, मनोरंजन मैजिक शो का भव्य प्रदर्शन किया गया। मेले का सर्वाधिक आकर्षण वहां पर लगाए गए विज्ञान के अभिनव मॉडल और प्रोजेक्ट रहे। दीनदयाल शोध संस्थान के अन्य प्रकल्प रामनाथ आश्रम शाला तथा कृष्णादेवी बनवासी बालिका विद्यालय मझगवां के छात्र भी प्रयोग और मॉडल प्रदर्शित किये। साथ ही छात्र-छात्राओं ने खाद्य स्टॉल भी मेले में लगाये। recent visitors 67

उप मुख्यमंत्री साव ने स्वयं हितग्राहियों के घर पहुंचकर किया सर्वेक्षण

रायपुर  प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 अंतर्गत हितग्राही सर्वेक्षण कार्य आज से शुरू हो गया है। इसके तहत प्रदेश के शहरी आवासहीनों का स्वयं का पक्का आवास मिलेगा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जिला मुख्यालय मुगेली स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल दाऊपारा मुंगेली में प्रदेशव्यापी सर्वेक्षण कार्य का शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने जिला मुख्यालय मुंगेली के वार्ड क्रमांक 16 में धन्नू निर्मलकर और सुजीत पतरस के घर पहुंचकर हितग्राही सर्वेक्षण किया और पीएम आवास के लिए उनका फार्म भरवाया। कार्यक्रम की शुरूआत मॉ सरस्वती की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।        इस अवसर डिप्टी सीएम साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस है, गुरु नानक जयंती है, देव दीपावली है और कार्तिक पूर्णिमा भी है और आज पहले चरण में आवास से वंचित लोगों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का शुभारंभ किया गया। इसके लिए मैं आप सबको बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति आवास योजना से वंचित नहीं होगा। शहरी गरीबों के पक्के मकान का सपना अब पूरा होगा। उन्होंने कहा कि एक गरीब मां का बेटा जब देश का प्रधानमंत्री बनता है, तो उन्हें गरीबों की कैसी चिंता होती है, इसका प्रधानमंत्री आवास योजना से बड़ा कोई उदाहरण नहीं हो सकता है। हर एक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका खुद का पक्का मकान हो। परिवार के साथ पक्का मकान में सम्मानपूर्वक जीवन बिता सके। गरीब के इस सपना को साकार करने का बीड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उठाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सांय-सांय विकास के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को शहरी क्षेत्र के हितग्राहियों का सर्वेक्षण कार्य गंभीरतापूर्वक करने के निर्देश दिए। साथ ही हितग्राहियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस योजना का लाभ उठाने और पक्के आवास के अपने सपने को साकार करने की अपील की।         कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि न सिर्फ प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, बल्कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का भी जिले में बेहतर कार्य हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जो व्यक्ति आवास योजना से वंचित है, उनका नाम भी जोड़ने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन की पूरी टीम हर गरीब के सपने को साकार करेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का प्रदेशव्यापी शुभारंभ जिले से होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आश्वस्त किया। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष संतूलाल सोनकर और उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह ने भी संबोधित किया।         सूडा के सीईओ शशांक पाण्डेय ने बताया कि रैपिड असेसमेंट सर्वे अन्तर्गत प्रथम चरण में निकाय में पीएम आवास योजना शहरी अन्तर्गत विगत 02 वर्षों में प्राप्त ऐसे लाभार्थियों के आवेदन, जिन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, उन लाभार्थियों से संपर्क कर उनका विवरण यूनिफाईड वेब पोर्टल पर दर्ज किया जावेगा। प्रथम चरण की समाप्ति उपरान्त द्वितीय चरण में शहर के प्रमुख स्थानों पर शिविर आयोजित कर इच्छुक लाभार्थियों से आवेदन प्राप्त कर उनका विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जावेगा। प्रथम एवं द्वितीय चरण उपरान्त निकाय क्षेत्र अन्तर्गत सघन डोर-टू-डोर सर्वे किया जावेगा। नवीन आवासों के लिए ऑनलाइन वेबसाइट Https://pmaymis.gov.in/PMAYMIS2_2024/OpenN/EligiblityCheck.aspx और क्यूआर कोड लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित नगरी निकाय के प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, गणमान्य नागरिक गिरीश शुक्ला, शैलेश पाठक, प्रेम आर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और बड़ी में संख्या में आम लोग मौजूद रहे। डिप्टी सीएम ने पीएम आवास पूर्ण हितग्राहियों को सौंपी चाबी, स्कूली विद्यार्थियों को किया सम्मानित      डिप्टी सीएम साव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पहले चरण अंतर्गत आवास निर्माण कार्य पूर्ण होने पर कुंती यादव, दुर्गा निर्मलकर, कांति यादव, निर्मला यादव और निशा सारथी को चाबी सौंपी और उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस अंतर्गत 14 नवंबर को आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के प्रतिभागियों को सम्मानित किया, इनमें कु. स्वीटी पाटले, काजल पात्रे, दीपाली राजपूत और आर्यन कुलमित्र शामिल है। recent visitors 49

Chhattisgarh के कांकेर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 3 Naxali हुए ढेर

कांकेर छत्तीसगढ़ के कांकेर से बड़ी खबर आ रही है. यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. नक्सलियों के खिलाफ चल रहा है अभियान छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस आक्रामक मोड में है. कांकेर और नारायपुर जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच भारी मुठभेड़ चल रही है. अबूझमाड़ के जंगल में ये मुठभेड़ चल रही है. इसमें तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने यहां से भारी मात्रा में सामान भी बरामद किए हैं. मुठभेड़ चल रही है कांकेर के पुलिस अधीक्षक आई के एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि माड़ इलाके में एनकांउटर चल रहा है, कोर इलाका होने के कारण जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. जवानों के संपर्क होने के बाद ही जानकारी मिलेगी. कांकेर नक्सली मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर: इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. हालांकि अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि होनी बाकी है. बताया जा रहा है कि मौके से हथियार भी बरामद हुए हैं. फिलहाल मुठभेड़ जारी है. शुक्रवार को मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में मुठभेड़: शुक्रवार को राजनांदगांव से सटे मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. शाम 4 से 5 बजे के बीच ये मुठभेड़ हुई. खुर्सेकला जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद फोर्स सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुई. जवान जब वापस कैंप की ओर लौट रहे थे तभी नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवानों की जवाबी कार्रवाई और फोर्स को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से फरार हो गए. मुठभेड़ में DRG मानपुर,बसेली आईटीबीपी 44 वीं वाहिनीं एवं मदनवाड़ा कैंप आईटीबीपी 27 वीं वाहिनी के जवान मौजूद थे. साल 2024 में पुलिस और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ 3 सिंतबर 2024 छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मुठभेड़ में 9 माओवादी मारे गए. जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम को कामयाबी मिली. 2 जुलाई 2024 बस्तर के नारायणपुर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में पांच माओवादी मारे गए. 15 जून 2024 अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 8 माओवादी मारे गए. 7 जून 2024 नारायणपुर में हुई मुठभेड़ में 6 माओवादी मारे गए 23 मई 2024 नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमा पर हुई मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए. दस मई 2024 बीजापुर के पीडिया के जंगल में मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर हुए. 30 अप्रैल 2024 नारायणपुर और कांकेर सीमा पर मुठभेड़ में 9 नक्सली मारे गए. 16 अप्रैल 2024 कांकेर में बीएसएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम ने 29 नक्सलियों को ढेर किया. 2 अप्रैल 2024 बीजापुर में मुठभेड़ में 13 माओवादी ढेर हुए. 27 मार्च 2024 बीजापुर के बासागुड़ा में 6 नक्सली मारे गए. 27 फरवरी 2024 बीजापुर में 4 माओवादियों को जवानों ने एनकाउंटर में मार गिराया. 3 फरवरी 2024 नारायणपुर के ओरछा थाना इलाके में 2 माओवादी मारे गए recent visitors 62

जवानों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, छत्तीसगढ़-नारायणपुर में मुठभेड़में 4 नक्सली ढेर

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के अबुझमाड़ में नक्सलियों से जवानों की जबरदस्त मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में अब तक 3 से 4 नक्सलियों को जवानों द्वारा मार गिराने की खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ में 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में सरकार ने कदम तेज़ी से बढ़ाना शुरू कर दिया है। दक्षिण बस्तर जो नक्सलियों का अब तक का सबसे मजबूत इलाका माना जाता है। यहाँ दो कैम्प लगा सुरक्षाबलों ने नक्सलवाद के समापन का बिगुल फूंक दिया है। वहीं बस्तर के दूसरे छोर पर कांकेर, नारायणपुर के अबुझमाड़ में जवानों का नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन जारी है। इस मामले की जानकारी देते हुए बताया गया है कि मुठभेड़ अब भी जारी है। अबूझमाड़ में चल रही इस मुठभेड़ के पूरे मामले पर बस्तर आईजी पी. सुंदरराज खुद ऑपरेशन में अधिकारियों से सम्पर्क साधे हुए हैं। नक्सलियों के बटालियन के इलाके में दो नए कैम्प छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के सबसे मजबूत माने जाने वाले सुकमा के तुमलपाड़ और बीजापुर के कोंडापल्ली में सुरक्षाबलों ने दो नए कैम्प खोला है। यहां कई बार नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हो चुकी है। कैम्प खोलने से पहले जवानों ने पूरे इलाके को अपने कब्जे में लिया। इसी बीच 14 नवम्बर की पूरी रात साम साढ़े 6 बजे से लेकर सुबह तक नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ चलती रही। इधर मुठभेड़ के बाद से हालात सामान्य जवानों के काबू में हैं। इस घटना से पहले 9 नवंबर को बीजापुर में जवानों ने 8 लाख के इनामी प्लाटून कमांडर समेत तीन नक्सलियों का शव बरामद किया था। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज ने बताया कि जवानों ने इलाके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। बीते दिनों सीआरपीएफ, एसटीेफ और डीआरजी के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों का शव बरामद कर लिया गया है। recent visitors 74

झांसी मेडिकल कॉलेज के चिल्‍ड्रन वार्ड मेंदर्द में डूबे अपने तलाश रहे जिगर के टुकड़ों को… 10 बच्चों की मौत

झांसी शुक्रवार रात को लोग जब सोने की तैयारी में तब, उस दौरान झांसी का मेडिकल कॉलेज नवजातों की चीखों से गूंज रहा था. ये नन्हीं से जान बोलकर भी अपना दर्द बयां नहीं कर सकते थे और न ही मदद  के लिए बुला सकते थे. तड़प-तड़प कर 10 बच्चों ने अपनी जान दे दी.  उत्तर प्रदेश के झांसी मेडिकल कॉलेज के चाइल्ड वार्ड (NICU- Neonatal Intensive Care Unit) में अचानक भीषण आग लगने से 10 बच्चे काल के गाल में समा गए. सवाल यह उठता है कि आखिर इन 10 मासूमों की मौत का जिम्मेदार कौन है? बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी. जांच के बाद भी हादसे के असली कारण का पता चल सकेगा. झांसी मेडिकल कॉलेज हादसे में त्रिस्तरीय जांच का आदेश दिया है. स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और मजिस्ट्रेट अलग-अलग जांच करेंगे. डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जांच के निर्देश दिए हैं.  दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी. शुक्रवार रात 10:30 बजे मेडिकल कॉलेज के SNCU स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट में आग लगी थी.हादसे में 10 नवजात शिशुओं की दर्दनाक मौत हुई और 39 को रेस्क्यू किया गया. बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में स्पार्किंग के बाद ब्लास्ट होने से आग भड़की. प्रत्यक्षदर्शी की आंखों-देखी हमीरपुर के रहने वाले भगवान दास उन लोगों में से हैं जिनके बेटे का बेटा, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती था. कल जब आग लगी तो भगवान दास वार्ड में ही मौजूद थे. शुरुआती जांच के आधार पर भले ही शॉर्ट सर्किट को वजह बताया जा रहा हो लेकिन भगवान दास इस घटना के अकेले चश्मदीद हैं और वो इसके पीछे की असली वजह बता रहे हैं. भगवान दास के मुताबिक, बच्चों के वार्ड में एक ऑक्सीजन सिलेंडर के पाइप को लगाने के लिए नर्स ने माचिस की तीली जलाई. जैसे ही उसकी तीली जली पूरे वार्ड में आग लग गई. आग लगते ही भगवान दास ने अपने गले में पड़े कपड़े से 3 से 4 बच्चों को लपेटकर बचाया, बाकी लोगों की मदद से कुछ और बच्चों को भी बचाया गया. एक्सपायर हो चुका था आग बुझाने वाला सिलेंडर हैरानी की बात ये रही कि आग लगने के बाद ना फायर अलार्म बजा ना ही वार्ड में रखे सिलेंडर किसी काम के थे. सिलेंडर पर 2019 की फिलिंग डेट है और एक्सपायरी 2020 की है. यानि फायर एक्सटिंग्विशर को एक्सपायर हुए साल साल हो चुके थे और खाली दिखाने के लिए ये सिलेंडर यहां रखे हुए थे. यूपी सरकार देगी 5 लाख की मदद यूपी की योगी सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है और घायलों को 50 हजार की सहायता राशि दी जाएगी.वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने की घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.   खाक में तब्दील हुआ NICU वार्ड जिस वार्ड में बच्चे रखे गए थे, उसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं. बच्चों को रखने वाली मशीनें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं. पूरा वार्ड तहस-नहस हो गया है. लाइटें काटी हुई हैं.झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को हुए भीषण अग्निकांड में 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई, जबकि 17 बच्चे घायल हो गए. घायलों को बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय करीब 54 बच्चे नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (एसएनसीयू वार्ड) में भर्ती थे. वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती घटना की गंभीरता को देखते हुए एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह झांसी के लिए रवाना हो गए हैं. साथ ही, डीआईजी झांसी रेंज और झांसी मंडलायुक्त को मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मामले की विस्तृत रिपोर्ट शनिवार शाम तक तलब की है. उन्होंने राहत और बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए हैं और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का आदेश दिया है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- पीड़ितों की आर्थिक मदद करेंगे झांसी मेडिकल कॉलेज में लगी आग पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "फरवरी में इस अस्पताल का फायर सेफ्टी ऑडिट हुआ था। जून में मॉक ड्रिल भी हुई थी। हादसा कैसे और क्यों हुआ, इस बारे में जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अभी अस्पताल में 16 बच्चे हैं। 4 बच्चों को प्राइवेट हॉस्पिटल में भेजा गया है। 10 बच्चों की मौत हुई है। उनमें से 7 नवजात शिशुओं के शवों की पहचान हो गई है। 3 शवों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उनके परिजनों से संपर्क कर पहचान की कोशिश की जा रही है। छह परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ हैं। हम उनके घर के पते पर संपर्क कर रहे हैं। पीड़ितों की पूरी आर्थिक मदद की जाएगी। सरकार इनके साथ है। हर स्थिति में हम पीड़ितों के साथ हैं।"     recent visitors 61

धीरेंद्र शास्त्री ने चिंता जताते हुए कहा यदि हम अभी नहीं जागे तो हम अल्प संख्यक बन जायेंगे इससे बचना जरूरी

छतरपुर हिंदू राष्ट्र की बात करने वाले बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री अपनी कथा के माध्यम से हिंदुओं को एक जुट होने का संदेश लंबे समय से दे रहे हैं अब उन्होंने बागेश्वर धाम से ओरछा तक हिंदू एकता पदयात्रा निकालने का फैसला किया है ये पदयात्रा 21 नवम्बर से 29 नवम्बर तक होगी, उन्होंने कहा है कि इस पदयात्रा में वे हिंदुओं से एकता की भिक्षा मांगेंगे, साथ ही वे बिछड़ों और पिछड़ों को गले लगायेंगे। मीडिया से बात करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, हिंदुस्तान में रहने वाले लोगों को हिन्दुस्तानी होने का गर्व कराने, जाति पाति, ऊँच नीच , भेद भाव, अंध विश्वास जैसी रूढ़िवादिता को मिटाने के लिए बिछड़े और पिछड़ों को गले लगाने के लिए जन जागरूकता जरूरी है, इसलिए हम 21 नवम्बर से 29 नवम्बर तक 160 किलोमीटर की पदयात्रा निकाल रहे हैं , उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि यदि हम अभी नहीं जागे तो हम अल्प संख्यक बन जायेंगे इससे बचना जरूरी है। बोले- एक समय आयेगा जब हिंदू भारत में ही अल्पसंख्यक हो जायेगा धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि हिंदू 90 से 80 प्रतिशत से नीचे आ गए है और इस्लाम को मानने वाले 6 से 22 प्रतिशत हो गए है, दुनिया में 65 इस्लाम देश है 95 इसाई देश हैं लेकिन पूरी दुनिया में हिंदुओं के लिए कोई भी देश नहीं है, यदि सूरीनाम, कम्बोडिया, इंडोनेशिया, नेपाल, फिजी, मॉरिशस जैसे देशों में रहने वाले हिन्दुओं पर यदि वहां की सरकार अत्याचार करती है जैसे कनाडा में हिंदुओं पर हो रहा है तो वे कहाँ जायेंगे इसलिए एक हिंदू राष्ट्र जरूरी है । हमको और आपको इसी समय जागने की जरुरत धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा इस देश में हिंदुओं के खिलाफ प्रायोजित तरीके से षड्यंत्र चल रहा है ऐसे विधर्मी लोग जिन्हें हिंदुत्व से दिक्कत है, वन्दे मातरम बोलने से दिक्कत है, जिन्हें राष्ट्रगान गाने से दिक्कत है, जिन्हें जगवा ए हिंद चाहिए वो लोग अपनी संख्या बढ़ा रहे हैं ज्यादा बच्चे पैदा कर रहे हैं और विदेशों में रहने वाले रोहिंग्या जैसों को भारत में बसाकर भारतीय नागरिक बनाकर वोट बैक को बढ़ाकर अपनी सत्ता जमाना चाहते हैं इसलिए भारत की सरकार को हमको और आपको इसी समय जागना होगा। फिर दोहराया मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है   बागेश्वर बाबा ने मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है बयान पर जवाब देते हुए कहा कि मक्का मदीना में हमें नहीं घुसने देते, यदि आप इतने  ही उदारवादी हो तो मक्का मदीना में हमारी दुकाने लगवा दो आपकी मजारों के सामने हिंदुओं की दुकान लगवा दो हम गरीब ही है,  जिन्हें त्रिवेणी का ज्ञान नहीं,  संतों के मान का पता नहीं, कथा का पता नहीं तो वे हिंदुओं के कार्यक्रमों में जाकर क्या करेंगे धंधा कर मूत्र काण्ड करेंगे थूक कांड करेंगे? हम तुम्हारे यहाँ नहीं घुसते तुम हमारे यहाँ नहीं घुसो। बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट से पुनर्विचार करने का आग्रह किया   बुलडोजर से जुड़े सवाल पर धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा अपराधियों की कोई जाति नाह होती उसके कोई सपने नहीं होते उसके सपने सिर्फ अपराध होते है  चकनाचूर किये जाने चाहिए हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कुछ नहीं कहेंगे क्योंकि हमारे दादा परदादा ने संविधान को स्वीकार किया है और ये देश संविधान से चलता है लेकिन हम प्रार्थना करेंगे की एक बार वो पुनर्विचार करे । recent visitors 38

दिसंबर को सीहोर जिले में नगरीय निकाय एवं पंचायतों के उप निर्वाचन के लिए मतदान

सीहोर  मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में बुधनी विधानसभा उपचुनाव के बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय और पंचायतों के रिक्त पदों के लिए उप-निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। मतदान 9 दिसंबर को होगा। सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी है कि निर्वाचन की सूचना के प्रकाशन के साथ नाम निर्देशन पत्र 18 नवम्बर से 25 नवम्बर तक लिए जाएंगे नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 26 नवम्बर को होगी। वहीं नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 28 नवम्बर है। इसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन होगा। मतदान नगरीय निकायों में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक और पंचायतों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतगणना नगरीय निकायों में 12 दिसम्बर को सुबह 9 बजे से होगी। पंच पद के लिये मतगणना मतदान केन्द्र पर ही मतदान समाप्ति के तुरंत बाद होगी। सरपंच पद के लिये मतगणना 13 दिसम्बर को विकासखण्ड मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से होगी। इन पंचायतों में रिक्त पदों के लिए होगा चुनाव उल्लेखनीय है कि सीहोर जिले की ग्राम पंचायतों बिजलोन, जहांगीरपुरा, महोड़िया, बरखेडीसीहोर, सातनबाडी, हसनपुरतिनोनिया, भानाखेडी, मेहतवाड़ा, बरछापुरा, हुसैनपुरखेड़ी, बरखेड़, कुर्मी, आर्या, धाईखेड़ा, गिल्लौर, दिगवाड़, पीलीकरार में पंच के पद रिक्त हैं। जहां निर्वाचन होना है। recent visitors 52