2028 सिंहस्थ में दर्शन व्यवस्था के लिए तैयार होगा विशेष रोडमैप, आईआईएम इंदौर रोड मैप करेगा तैयार, टीम ने महाकाल मंदिर का किया निरीक्षण

उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में रोजाना लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं. ऐसे में बेहतर क्राउड मैनेजमेंट और ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए IIM इंदौर एक लॉन्ग रन रोडमैप तैयार करेगा. यह योजना आने वाले 20 सालों तक प्रभावी रहेगी. खासतौर पर सिंहस्थ जैसे बड़े आयोजनों के लिए भी खास इंतजाम किए जाएंगे. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे IIM इंदौर के डायरेक्टर हिमांशु राय के नेतृत्व में प्रोफेसर हंस मिश्रा, सौरभ चंद्र और अमित वत्स की टीम ने मंदिर क्षेत्र और शहर के प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया. टीम ने कलेक्टर नीरज सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा और मंदिर प्रशासन के साथ बैठक कर मौजूदा भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक व्यवस्था का मैप देखा. IIM इंदौर तैयार करेगा रोडमैप उज्जैन IIM की टीम ने महाकाल में श्रद्धालुओं की एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स, जूते और मोबाइल रखने की व्यवस्था तथा दर्शन के दौरान लगने वाले समय का विश्लेषण किया. निरीक्षण में यह पाया गया है कि श्रद्धालु जिस जगह जूते और मोबाइल जमा करते हैं. उन्हें वही लौटने पर अपनी सामग्री लेनी पड़ती है, जिससे एक ही रूट पर दबाव बढ़ता है. IIM की टीम ने सुझाव दिया कि एयरपोर्ट की तर्ज पर जूते और मोबाइल को लिफ्ट कर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए ताकि श्रद्धालु बाहर निकलते ही अपनी सामग्री आसानी से प्राप्त कर सकें. IM इंदौर करेगा मैनेजमेंट प्लान तैयार IIM इंदौर के विशेषज्ञों की टीम, जिसमें निदेशक हिमांशु राय, प्रोफेसर हंस मिश्रा, प्रोफेसर सौरभ चंद्र और प्रोफेसर अमित वत्स शामिल हैं, ने महाकाल मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने दर्शन व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक पहलुओं का गहन अध्ययन किया। दीर्घकालिक योजना पर जोर टीम ने स्पष्ट किया कि 2028 सिंहस्थ महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए, एक दीर्घकालिक योजना बनाई जाएगी। यह योजना 15-20 वर्षों तक की संभावनाओं को कवर करेगी और महाकाल मंदिर समेत पूरे उज्जैन शहर में क्राउड और ट्रैफिक मैनेजमेंट को सुचारू बनाएगी। रोडमैप में शामिल होंगे ये मुख्य बिंदु: 1 श्रद्धालुओं की एंट्री और एग्जिट व्यवस्था: महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए समय कम करने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नई तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। ट्रैफिक प्रबंधन हरी फाटक और अन्य मुख्य मार्गों पर जाम की समस्या को हल करने के लिए वैकल्पिक रास्तों और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। पांच ई मॉडल: टीम शिक्षा, प्रवर्तन, इंजीनियरिंग, आपातकालीन सेवाओं और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए एक विस्तृत योजना बनाएगी। महाशिवरात्रि, श्रावण माह और सिंहस्थ महाकुंभ जैसे अवसरों पर भीड़ नियंत्रण के विशेष उपाय लागू किए जाएंगे। तीन से चार महीनों में तैयार होगा रोडमैप IIM इंदौर की टीम ने बताया कि वे अगले तीन से चार महीनों में मंदिर और शहर के लिए विस्तृत योजना बनाकर प्रशासन को सौंप देंगे। यह योजना चरणबद्ध तरीके से लागू होगी, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन में आसानी होगी और ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म होगी।IIM इंदौर के निदेशक हिमांशु राय ने कहा,”हमने मंदिर क्षेत्र और शहर की मौजूदा स्थिति का विश्लेषण किया है। हमारा उद्देश्य 2028 सिंहस्थ महाकुंभ को सफल बनाने के लिए एक ऐसा मॉडल तैयार करना है जो दीर्घकालिक रूप से प्रभावी हो।”यह पहल न केवल सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारी को सुगम बनाएगी बल्कि उज्जैन को आने वाले वर्षों में धार्मिक पर्यटन के लिए और अधिक आकर्षक बनाएगी। इसके अलावा हरि फाटक ब्रिज और मंदिर क्षेत्र में ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए भी एक व्यापक योजना तैयार की जाएगी. टीम ने समझाया कि ट्रैफिक का समाधान होने से दर्शन व्यवस्था भी सुचारू रूप से चल सकेगी. IIM इंदौर ने कलेक्टर से आवश्यक प्रपोजल मांगा है. अगले कुछ महीनों में ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन का एक विस्तृत रोडमैप तैयार कर मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन को सौंपने का वादा किया है. recent visitors 74

ICC का बड़ा ऐलान, भारत आएगी चैंपियंस ट्रॉफी, शेड्यूल जारी

मुंबई आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले ट्रॉफी टूर जारी कर दिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की आपत्ति के बाद चैपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नहीं जाएगी. आईसीसी ने पीओके का प्लान पाकिस्तान से कैंसिल करवा दिया है. चैंपियंस ट्रॉफी का टूर 16 नवंबर से इस्लामाबाद से शुरू होगा. वहीं इसका आखिरी शेड्यूल भारत के लिए ही रखा गया है. इसके बाद ट्रॉफी फिर से पाकिस्तान चली जाएगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चैंपियंस ट्रॉफी को पीओके में भी ले जाना चाहता था. लेकिन बीसीसीआई की आपत्ति के बाद उसके मंसूबों पर पानी फिर गया. अब आईसीसी ने ट्रॉफी टूर का नया शेड्यूल जारी किया है. इसका आगाज 16 नवंबर से होगा और यह 26 जनवरी तक चलेगा. ट्रॉफी 26 जनवरी के मौके पर भारत में ही रहेगी. भारत के लिए 26 जनवरी का दिन काफी अहम होता है. यह इस दिन गणतंत्र दिवस होता है. भारत में कब पहुंचेगी चैंपियंस ट्रॉफी – चैंपियंस ट्रॉफी का टूर भारत के लिए भी फिक्स हुआ है. यह भारत में 15 जनवरी को आएगी और यह 26 जनवरी तक रहेगी. आईसीसी ने इसका पूरा शेड्यूल जारी किया है. चैंपियंस ट्रॉफी का टूर पाकिस्तान में 16 नवंबर से 25 नवंबर तक चलेगा. ट्रॉफी इस्लामाबाद के बाद एबटाबाद, मुर्री, नथिया गली और कराची में जाएगी. इसके बाद यह 26 से 28 नवंबर तक अफगानिस्तान में रहेगी. बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड समेत इन देशों में भी होगा चैंपियंस ट्रॉफी टूर – अफगानिस्तान के बाद चैंपियंस ट्रॉफी बांग्लादेश जाएगी. यह 10 से 13 दिसंबर तक रहेगी. इसके बाद 15 से 22 दिसंबर के लिए दक्षिण अफ्रीका का शेड्यूल रखा गया है. ट्रॉफी 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक ऑस्ट्रेलिया में रहेगी. इसके बाद 6 से 11 जनवरी तक न्यूजीलैंड में रहेगी. ट्रॉफी इंग्लैंड में 12 से 14 जनवरी तक रहेगी. इसके बाद भारत पहुंचेगी. पाकिस्तान के इन शहरों में जाएगी ट्रॉफी भारत को पाकिस्तान का ये फैसला पसंद नहीं आया। जिसके बाद बीसीसीआई ने आपत्ति जताई और आईसीसी ने इस पर तुरंत एक्शन ले लिया है। अब चैंपियंस ट्रॉफी का टूर PoK में नहीं जाएगा। इसके लिए आईसीसी ने नए शहरों का चुनाव किया है। जिसमें ट्रॉफी 16 नवंबर को इस्लामाबाद, 17 नवंबर को तक्षशिला और खानपुर, 18 नवंबर को एबटाबाद, 19 नवंबर को मुरी, 20 नवंबर को नथिया गली, और 22 से 25 नवंबर तक कराची का टूर करेगी। इसके बाद ट्रॉफी को अफगानिस्तान ले जाए जाएगा। आईसीसी ने जिन नए शहरों के चुनाव किया है उसमें PoK का कोई भी शहर इस बार शामिल नहीं है। ट्रॉफी टूर का पूरा शेड्यूल :     16 नवंबर – इस्लामाबाद, पाकिस्तान     17 नवंबर – तक्षशिला और खानपुर, पाकिस्तान     18 नवंबर – एबटाबाद, पाकिस्तान     19 नवंबर- मुर्री, पाकिस्तान     20 नवंबर- नथिया गली, पाकिस्तान     22 – 25 नवंबर – कराची, पाकिस्तान     26 – 28 नवंबर – अफगानिस्तान     10 – 13 दिसंबर – बांग्लादेश     15 – 22 दिसंबर – दक्षिण अफ्रीका     25 दिसंबर – 5 जनवरी – ऑस्ट्रेलिया     6 – 11 जनवरी – न्यूजीलैंड     12 – 14 जनवरी – इंग्लैंड     15 – 26 जनवरी – भारत     27 जनवरी – टूर्नामेंट स्टार्टिंग प्लेस – पाकिस्तान   recent visitors 79

मध्य प्रदेश में गीता जयंती भव्य रूप में मनाई जाएगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) ने कहा है कि प्रदेश में अनेक त्योहार जैसे जन्माष्टमी, विजयादशमी और गोवर्धन पूजा आदि सरकार और समाज ने मिलकर मनाए हैं. इसी क्रम में राज्य सरकार पूरे प्रदेश में भव्य रूप में गीता जयंती (Geeta Jayanti) मनाएगी. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पटेल नगर स्थित इस्कॉन मंदिर (Patel Nagar Iskcon Mandir) में श्री राधावल्लभ जी के श्रीविग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा और दीपदान महोत्सव में हिस्सा लिया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भक्त गण को बधाई दी. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज से लगभग 20 वर्ष पूर्व उज्जैन (Ujjain) में इस्कॉन मंदिर प्रारंभ होने पर उन्होंने स्वामी भक्त निवास जी के सानिध्य में कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. आज पुनः उनके साथ इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला है जहां-जहां श्री कृष्ण के चरण पड़े…-सीएम मोहन यादव इस्कॉन मंदिर के दिव्य प्रांगण से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, 'मध्य प्रदेश सरकार उन सभी स्थानों को तीर्थ स्थल बनाएगी, जहां भगवान श्री कृष्ण के चरण पड़े हैं.' मुख्यमंत्री ने कार्तिक पूर्णिमा पर हुए इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी. इस दौरान डॉ. मोहन यादव ने इस्कॉन मंदिर परिसर में भक्ति में लीन एक साढ़े पांच वर्ष के बालक कृष्णप्रेम को गोद में उठाकर स्नेह दुलार भी किया. आयोजित होगी खास शिक्षा प्रतियोगिता मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित श्रीमद् भगवत गीता के जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. स्कूल शिक्षा एवं इस्कॉन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से गीता की अमूल्य शिक्षा और जीवन मूल्यों को गहराई से समझने और उन्हें आत्मसात करने का अद्भुत अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि श्रीमद् भगवत गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की महान कला सिखाने वाला मार्गदर्शक ग्रंथ भी है. दीपदान महोत्सव में पहुंचे सीएम मोहन यादव मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने कहा, ''आज से लगभग 20 वर्ष पूर्व उज्जैन में इस्कॉन मंदिर शुरू होने पर उन्होंने स्वामी भक्त निवास जी के सानिध्य में कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. आज फिर उनके साथ इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला है. वे कृपा पूर्वक इंग्लैंड से यहां पधारे हैं. भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े स्थान बनेंगे तीर्थ स्थल- सीएम मोहन यादव उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े स्थलों को लेकर बड़ी बात कही. सीएम ने कहा, ''मध्य प्रदेश सरकार उन सभी स्थानों को तीर्थ स्थल बनाएगी, जहां भगवान श्रीकृष्ण के चरण पड़े हैं.'' मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्तिक पूर्णिमा पर हुए इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए आयोजकों को भी बधाई दी. उन्होंने इस्कॉन मंदिर परिसर में भक्ति में लीन साढ़े पांच वर्ष के बालक कृष्णप्रेम को गोद में उठाकर स्नेह और दुलार किया. recent visitors 72

अबूझमाड़ क्षेत्र में जवानों ने 5 नक्सलियों किया ढेर, दो जवान घायल

कांकेर बस्तर में सुरक्षा बलों को फिर बड़ी कामयाबी मिली है. उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है. वहीं दो जवान घायल हुए हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट से रायपुर लाया गया है. सर्चिंग में अब तक 5 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. वहीं बड़ी मात्रा में नक्सलियों के कब्जे से हथियार भी बरामद किया गया है. मुठभेड़ अभी भी जारी है. पुलिस के मुताबिक, उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी. सर्चिंग के दौरान आज सुबह 8 बजे से लगातार डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सर्चिंग में अब तक 5 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया है. मुठभेड़ अभी भी जारी है. जवानों की स्थिति खतरे से बाहर मुठभेड़ में 2 जवान कास्टेबल हीरामन यादव 23 वर्ष और हेड कास्टेबल खिलेश्वर गावड़े 35 वर्ष घायल हुए हैं. दोनों घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर के नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है. बताया जा रहा कि रुक रुक कर फायरिंग अभी भी जारी है. सर्च अभियान जारी है. recent visitors 65

बीजेपी के 2 पार्षद 6 साल के लिए निष्कासित, अनुशासनहीनता के लिए कारण बताओ नोटिस संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद कारवाई

छिंदवाड़ा  भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने भाजपा के पार्षदों समेत 4 नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। नगर निगम चुनाव में अध्यक्ष के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद भाजपा दफ्तर में चार पार्षदों ने अभद्रता की थी। इन चारों पार्षदों को भाजपा जिलाध्यक्ष ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इनमें भाजपा नेता संतोष राय, शिव मालवी और पार्षद किरण हरिओम सोनी और पूर्णिमा मालवी शामिल हैं। सारा विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब 8 अक्टूबर को नगर निगम अध्यक्ष सोनू मागो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, ये प्रस्ताव गिर गया था। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद ये कारवाई की गई अविश्वास प्रस्ताव गिरने के बाद आरोप लगाया गया था कि है कि इन पार्षदों ने पार्षदों से गली गालोच की और कार्यकर्ताओं के लिए गद्दार और दोगले जैसे अपशब्दों का प्रयोग किया था। इस अनुशासनहीनता के लिए पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था जिसके बाद संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद ये कारवाई की गई। कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के मौजूदगी में गुप्त वोटिंग हुई     8 अक्टूबर को छिंदवाड़ा नगर निगम में हुआ था घमासान।     अध्यक्ष सोनू मागो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिर गया था।     कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के मौजूदगी में गुप्त वोटिंग हुई है।     कांग्रेस के निगम अध्यक्ष सोनू मांगो के पक्ष में 21 वोट पडे़     वोटिंग में विपक्ष महापौर सहित 27 पार्षदों ने मत दिए थे। सावनेर विधानसभा चुनाव भाजपा प्रत्याशी की सौसर थाने में शिकायत वहीं सीमावर्ती महाराष्ट्र राज्य में विधानसभा चुनाव आगामी 20 नवंबर को है। इस चुनाव में सौसर क्षेत्र के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सावनेर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सौसर ने सौसर थाना में सावनेर भाजपा प्रत्याशी की शिकायत की है कहा- क्षेत्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धमकाने तथा जान से मारने की धमकी मिली है। चुनावी सभा में सीधे कार्यकर्ताओं को धमकी दी सौसर विधायक विजय रेवनाथ चौरे के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा है कि, विधानसभा चुनाव प्रचार में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हिस्सा लिया जा रहा है। इस दौरान 15 नवंबर को ग्राम बडेगांव में भाजपा प्रत्याशी की चुनावी सभा थी। उनने सीधे कार्यकर्ताओं को धमकी दी गई। चुनावी आचार सहिता के उल्लंघन का भी मामला दर्ज किया जाए किसी जिम्मेदार दल के प्रत्याशी द्वारा कार्यकर्ताओं को धमकाना निंदनीय है। हमारी मांग है कि, संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाये। साथ ही चुनावी आचार सहिता के उल्लंघन का भी मामला दर्ज किया जाए। इस अवसर पर ब्लाॅक अध्यक्ष डाॅ राजेन्द्र याम्दे, पूनाराम बाविस्टाले भागवत महाजन, केशव बोढे, संजय ठाकरे, विठठल गायकवाड, अरविंद डहाके, दिलीप गुर्वे, ज्ञानेश्वर गावंढे, पंकज दातारकर, विलास बुले सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा की गुटबाजी उभरकर सामने आई थी भाजपा को पहले ही गुटबाजी का अंदाजा था। ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव के पहले पार्षदों को एकजुट करने में बीजेपी नेता जुटे रहे थे। भाजपा प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने मोर्चा संभालते हुए भाजपा कार्यालय में पार्षदों से अलग-अलग चर्चा भी की थी। सबनानी पार्षद दिवाकर सदारंग के घर भी पहुंचे थे। उन्होंने पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान के गुट के पार्षदों से भी बात की थी। हालांकि इन सबके बाद भी हाउस में गुटबाजी नजर आई, क्योंकि वोटिंग के दौरान विपक्ष के 7 पार्षदों ने कांग्रेस अध्यक्ष के पक्ष में वोट डाले थे। recent visitors 71

अंतरिक्ष में ‘फंसीं’ सुनीता विलियम्स के लिए बढ़ा खतरा, ISS में आ गईं दरारें

वाशिंगटन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) को लेकर NASA भी टेंशन में आ गया है। आईएसएस में पिछले पांच साल से हल्का लीकेज जारी था। हालांकि अब पता चला है कि कम से कम 50 जगहों पर लीकेज की समस्या है। इसके अलावा आईएसएस में दरारें भी आ रही हैं। नाआस की एक जांच रिपोर्ट लीक हो गई जिसमें पता चला कि आईएसएस पर खतरा मंडरा रहा है। साथ ही सुनीता विलियम्स समेत यहां के अंतरिक्षयात्रियों की भी जान पर बनी हुई है। रूस ने पृथ्वी की कक्षा में घूमते लैब में माइक्रो वाइब्रेशन का भी दावा किया है। नासा का कहना है कि स्पेस स्टेशन से बड़ी मात्रा में हवा निकल रही है जो कि खतरे की घंटी है। हालांकि यहां लोगों की जान बचाने और इसका कोई समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक आईएसएस में पिछले पांच साल से लीकेज की समस्या है सबसे पहले लीकेज स्पेस स्टेशन में मौजूद यवेज्दा मॉड्यूल से शुरू हुई थी जो कि डॉकिंग पोर्ट तक जाने के लिए एक सुरंग है। इस हिस्सा का कंट्रोल रूस के हाथ में है। हालांकि इस समस्या को लेकर असली वजह क्या है, इसपर नासा और रूसी एजेंसी Roscomos के बीच अभी सहमति नहीं बन पाई है।सीएनएन के मुताबिक नासा के अंतरिक्षयात्री बॉब कैबाना ने कहा कि स्पेस एजेंसी ने इस लीकेज को लेकर चिंता जाहिर की है। कैबाना ने कहा कि लीकेज को रोकने के लिए ऑपरेशन चलाना कुछ समय के लिए राहत दिला सकता है लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है। अमेरिका का कहना है कि यह सुरक्षित नहीं है। सबसे पहले 2019 में लीकेज का पता चला था। इसके बाद अप्रैल 2024 से रोज 1.7 किलो की दर से हवा लीक होने लगी। आम तौर पर आईएसएस में सात से 10 अंतरिक्षयात्री रहते हैं । रूस के इंजीनियर्स ने माइक्रो वाइब्रेशन की बात कही है। इस खतरे को टालने के लिए नासा ने कुछ कदम उठाए हैं। इसके अलावा यहां मौजूद अंतरिक्षयात्रियों को भी अतिरिक्त सावधानी रखने की सलाह दी गई है। recent visitors 69

जनजातीय समुदाय के शहीदों की चिन्हित स्थलों पर लगेंगी प्रतिमाएं – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर बैगा, गुनिया, सिरहा को दी सम्मान निधि की सौगात जनजातीय गांवों में धार्मिक व मांगलिक कार्य के लिए अखरा निर्माण विकास की योजना होगी शुरू जनजातीय समुदाय के शहीदों की चिन्हित स्थलों पर लगेंगी प्रतिमाएं जनजातीय विद्रोह के शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन हुए सम्मानित रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साइंस कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास बहुत समृद्ध और गौरवशाली है। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय समुदाय के मान, सम्मान और गौरव को बढ़ाने का काम किया है। अटल जी ने जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए पृथक से मंत्रालय बनाया और इस समुदाय के विकास को एक नई दिशा दी। प्रधानमंत्री मोदी ने जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 24,000 करोड़ रूपए और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए 80,000 करोड़ रूपए का बजट प्रावधान किया है, जिसके चलते जनजातीय इलाकों में तेजी से बुनियादी सुविधाओं का विकास और जनजातियों की बेहतरी के काम हो रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती वर्ष समारोह के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के जनजातीय समुदाय से ताल्लुक रखने वाले बैगा, गुनिया,  सिरहा लोगों के लिए मुख्यमंत्री सम्मान निधि दिए जाने की घोषणा की। इसके तहत उन्हें प्रति वर्ष 5 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने जनजातीय गांवों में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य के लिए अखरा निर्माण विकास योजना शुरू करने और जनजातीय समुदाय के शहीदों की प्रतिमाएं चिन्हित स्थलों पर स्थापित किए जाने की घोषणा की।   मुख्यमंत्री साय ने समारोह में जनजातीय समुदाय के विभूतियों, राज्य में हुए जनजातीय विद्रोह के शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने जनजातीय चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर वन अधिकार अधिनियम से संबंधित ‘‘एटलस‘‘, कैलेण्डर ‘‘शौर्यांजलि‘‘ तथा ‘‘हल्बा जनजातीय की वाचिक परंपराएं‘‘ विषय पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया। इनका प्रकाशन छत्तीसगढ़ आदिम जाति विकास विभाग द्वारा किया गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राज्यसभा सांसद अरूण सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में सभी वर्गाें के उत्थान और कल्याण के लिए किए जा रहे कार्याें की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की लोकप्रियता और विनम्रता की सराहना पूरे देश में होती है। उन्होंने कहा कि रायपुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस एवं अंतर्राज्यीय नृत्य महोत्सव समारोह में आकर ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘‘ का दर्शन हुआ है। राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के इस विशेष आयोजन के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बधाई दी। उन्होंने इस मौके पर जनजातीय समुदाय के महापुरूषों को नमन करते हुए कहा कि वही देश और समाज जागृत रहता है, जो अपनी संस्कृति और अपने महापुरूषों को याद रखता है। आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए चिंता की है। उन्होंने इस समुदाय के विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से छत्तीसगढ़ के साढे छह हजार गांवों और ग्रामीणों का समग्र विकास होगा। उन्होंने कहा कि पीएम जनमन योजना के माध्यम से जनजातीय समुदाय के लोगों का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित दो दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, राज्यसभा सांसद अरूण सिंह, विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन को न सिर्फ सुना, बल्कि वर्चुअल रूप से उसका हिस्सा भी बना।   उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के अवसर पर देश के दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी सुविधाओं के विकास एवं विस्तार वाली 6600 करोड़ की लागत वाली कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने देश के जनजातीय इलाकों और जनजाति समुदाय के कल्याण के लिए पांच गुना बजट खर्च कर रहे हैं। दस साल पहले इसका बजट मात्र 25,000 करोड़ रूपए हुआ करता था, जो अब बढ़कर 1,25,000 करोड़ रूपए हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार के जमुई में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती वर्ष के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। जमुई में आयोजित इस कार्यक्रम का लाईव प्रसारण पूरे देश में हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमने इतिहास के एक बहुत बड़े अन्याय को दूर करने का एक ईमानदार प्रयास किया है। इतिहास में आदिवासी समाज के लोगों को वह स्थान नहीं मिला, जिसके वह अधिकारी थे। आदिवासी समाज वो है, जिसने राजकुमार  को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम बना दिया। इस समाज ने देश की संस्कृति और परंपरा का मान बढ़ाया है। आज़ादी की लड़ाई में अंग्रेजों से लोहा लिया है। अपनी अस्मिता, संस्कृति, और स्वाधीनता के लिए जनजातीय समुदाय के हजारों नायकों ने अपने प्राण न्यौछावर किए। देश की आजादी की लड़ाई में हजारों आदिवासी भाइयो-बहनों को मौत के घाट उतार दिया गया था, उनके योगदानों को हम नहीं भुला सकते। हमने जनजातीय समुदाय के गौरव को बढ़ाने का काम किया है। पीएम जनमन के तहत जितने कार्य शुरू हुए हैं, उसका श्रेय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जाता है। जब वह झारखण्ड में थी, तब मुझसे अति पिछड़ी जनजातियों की चर्चा करती थी। हमने 24 हजार करोड़ रूपए से पीएम जनमन योजना की शुरुआत की, जिससे अति पिछड़ी जनजातियों के बस्तियों और गांवों का विकास हो रहा है। जनजातीय बाहुल्य जिलों को आकांक्षी जिला घोषित कर वहां का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया, आज वहां बदलाव दिख रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में देशवासियों को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष समारोह की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली और गुरुनानक जी का प्रकाश पर्व भी है। आज भगवान … Read more